KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड 2025- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 18, 19 एवं 20 जनवरी 2026 को राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8) की परीक्षा का सफल आयोजन किया। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा प्रोविजनल ई एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड लिंक
This Story also Contains
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-2) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का उपस्थिति डाटा जारी किया गया है। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 7 लाख 13 हजार 349 अभ्यर्थियों में से 6 लाख 35 हजार 170 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 78 हजार 179 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 89.04 रहा। विषयवार देखें तो SCI-MATHS और ENGLISH में उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही।

अपडेट : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती–2025 (कक्षा 6 से 8) के तहत आवेदन करने वाले कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार यह कार्रवाई संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान–गणित एवं सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए की गई है। जांच में पाया गया कि संबंधित अभ्यर्थी पूर्व में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अथवा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा डिबार घोषित थे। ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। निरस्त आवेदनों की सूची देखें
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक पद के लिए आवेदन पत्र 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक भरे गए। आरएसएसबी द्वारा अपर प्राइमरी स्कूल अध्यापक के 2123 पदों को भरा जाएगा।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा शेड्यूल सूचना देखें:-
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक हॉल टिकट के बिना उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सकते है। ए़डमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा दिवस निर्देश समेत परीक्षा संबंधी अन्य मुख्य विवरण शामिल होते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (Admit Card Download Link in hindi) और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में सभी जरूरी जानकारी से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।
विवरण (Detail) | जानकारी (Information) |
भर्ती बोर्ड (Recruiting Board) | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
विभाग का नाम (Department Name) | संस्कृत शिक्षा विभाग |
पद का नाम (Post Name) | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक) |
विज्ञापन संख्या (Advertisement No.) | 09/2025 |
कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies) | 2123 पद |
आवेदन प्रक्रिया (Application Mode) | ऑनलाइन (Online) |
परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन (ओ.एम.आर) आधारित |
वेतनमान (Pay Scale) | लेवल-10 (प्रोबेशन अवधि के बाद) |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in |
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी तिथियों को हमेशा याद रखें। नीचे राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सारणी में दी गई है।
इवेंट | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि | 07 नवंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 6 दिसंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क तिथि | 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक |
आवेदन सुधार तिथि (बिना शुल्क के) | 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक |
आवेदन सुधार तिथि (शुल्क के साथ) |
10 से 16 दिसंबर 2025 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड | 12 जनवरी 2025 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा | 18, 19 और 20 जनवरी 2026 |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा। |
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा दिवस के दिन एडमिट कार्ड (Rajasthan Upper Primary Teacher Admit Card on the day of exam day in hindi) के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक ई-प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड डाउनलोड (Rajasthan Upper Primary Teacher Admit Card Download in hindi) कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, "एडमिट कार्ड" पर क्लिक करें
नया पेज खुलेगा, जिसमें राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।
फिर नीचे लॉगिंग ऑप्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद समिट पर क्लिक करें
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
परीक्षा के दिन और भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
पंजीकरण संख्या
लिंग
वर्ग
स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
माता-पिता का नाम
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक की परीक्षा पाली
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा दिवस दिशा निर्देश
पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान
उपयोगी लिंक
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड पर परीक्षा दिवस को लेकर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश लिखे रहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर अंकित दिशा निर्देश को अवश्य पढ़ना चाहिए। नीचे कुछ परीक्षा निर्देश दिया गया है।
रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
केवल निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। रिपोर्टिंग समय के पश्चात आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
किसी भी प्रकार का सामान या निजी सामान ले जाने से बचें क्योंकि परीक्षा केंद्र पर लॉकर की सुविधा नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोट पैड, किताबें, नोट्स, चिट आदि न ले जाएं।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है और वह उसे सौंपने से इंकार करता है, नष्ट करता है, या उसका उपयोग करता है, तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं जैसे लॉग टेबल, कैलकुलेटर और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य गैजेट/डिवाइस प्रतिबंधित है। पाए जाने पर उम्मीदवारों पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
परीक्षा के दौरान केंद्र छोड़ना वर्जित है- परीक्षा प्रारंभ होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्ति तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करते हुए पाए जाने पर, जैसे दुर्व्यवहार करना या दूसरों को नकल कराने में सहयोग करना, ऐसी किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान बातचीत करना, बोलना, इशारे करना, कानाफूसी करना या किसी अन्य अभ्यर्थी से किसी भी प्रकार का संपर्क करना प्रतिबंधित है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी कर दिया गया।
उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ।
नहीं, राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा में एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश बिल्कुल नहीं मिलेगा।
राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Top B-School: Ranked #9 in NIRF Management Rankings 2025.