Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (MP TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    • लेख
    • एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (MP TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (MP TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश

    Rajan KumarUpdated on 18 Sep 2026, 04:46 PM IST

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 :मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने एमपी टीईटी 2026 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट जरूर निकाल लें।
    एमपी टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ देखें

    1787740262517

    This Story also Contains

    1. एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026- एक नजर
    2. एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?
    3. एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 के दिशानिर्देश
    5. एमपी टीईटी 2026 क्या है, सेवारत शिक्षकों के लिए क्यों जरूरी?
    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 (MP TET Admit Card 2026)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश
    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन एक जरूरी दस्तावेज होगा। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना आवश्यक हो सकता है। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।
    एमपी टीईटी आवेदन भरने की पूरी जानकारी

    यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती या विसंगति दिखाई देती है, तो उम्मीदवार समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क कर उसका समाधान कराएं। परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एमपी टीईटी 2026 (मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) शिक्षकों की पात्रता और शिक्षण क्षमता सुनिश्चित करने वाली परीक्षा है। यह पात्रता परीक्षा कई कार्यरत शिक्षकों के लिए हो रही है। एमपी टीईटी एमडिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026- एक नजर

    एमपी टीईटी एमडिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एमपी टेट प्रवेश पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और तिथि नीचे दी गई सारणी में हैं।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026

    आयोजक संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB)

    किसके लिए

    मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षक (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक- वर्ग 2 और 3)

    परीक्षा का उद्देश्य

    सेवारत शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    अधिसूचना तिथि

    17 अगस्त 2026

    एमपी टेट ऑनलाइन आवेदन

    21 अगस्त 5 अक्टूबर 2026

    आवेदन संशोधन की अवधि

    21 अगस्त से 6 अक्टूबर 2026

    एमपी टीईटी परीक्षा तिथि

    12 अक्टूबर 2026

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड

    अक्टूबर 2026

    एमपी पटवारी भर्ती अधिसूचना 2026 देखें

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?

    एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संबंधी लॉगिन विवरण तैयार रखना चाहिए।

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले ESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर Test Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब MP TET वर्ग 2 और वर्ग 3 2026 से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक चुनें।

    • मांगी गई जानकारी जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा/अन्य विवरण भरकर सबमिट करें।

    • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य विवरण जांच लें।

    • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 (सेवारत शिक्षकों के लिए) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की जांच कर लेनी चाहिए। ESB के प्रवेश-पत्र में परीक्षा और अभ्यर्थी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • परीक्षा का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन पत्र क्रमांक

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

    • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट

    • रिपोर्टिंग समय

    • उम्मीदवार का फोटोग्राफ

    • परीक्षा केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    • परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिपि के लिए निर्धारित स्थान।

    ये भी पढ़ें:

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 के दिशानिर्देश

    एमपी टीईटी परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए। परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:

    • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाएं।

    • एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित वैध फोटो पहचान पत्र जरूर रखें।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

    • परीक्षा केंद्र का पता और रूट पहले से जांच लें, ताकि देरी न हो।

    • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण, विशेषकर नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा तिथि की जांच कर लें।

    • परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य अनुचित सामग्री लेकर न जाएं।

    • परीक्षा के दौरान केंद्र पर दिए गए सभी निर्देशों और नियमों का पालन करें।

    • एडमिट कार्ड को परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखें।

    उपयोगी लिंक

    एमपी टीईटी 2026 क्या है, सेवारत शिक्षकों के लिए क्यों जरूरी?

    एमपी टीईटी 2026 (मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण क्षमता का आकलन करने वाली पात्रता परीक्षा है। सेवारत शिक्षकों के लिए इसका महत्व सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद और बढ़ गया है। विशेष रूप से आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त ऐसे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों, जिनकी सेवानिवृत्ति में पर्याप्त समय बाकी है, के लिए निर्धारित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण करना जरूरी हो सकता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करनी होगी। टीईटी उत्तीर्ण करना सेवा में बने रहने, पात्रता पूरी करने और पदोन्नति के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसलिए संबंधित सेवारत शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए और आधिकारिक निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    अभ्यर्थी एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 का एडमिट कार्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: एमपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी है?
    A:

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर मांगी गई आवेदन संबंधी जानकारी, जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।

    Q: एमपी टीईटी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होती है?
    A:

    एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, फोटो और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होते हैं।

    Q: एमपी टीईटी परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना चाहिए?
    A:

    उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और निर्धारित वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने से बचें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)