Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 जारी (MP Patwari notification 2026)- आवेदन (समाप्त), विशेष भर्ती, पात्रता, पैटर्न
    • लेख
    • एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 जारी (MP Patwari notification 2026)- आवेदन (समाप्त), विशेष भर्ती, पात्रता, पैटर्न

    एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 जारी (MP Patwari notification 2026)- आवेदन (समाप्त), विशेष भर्ती, पात्रता, पैटर्न

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 16 Sep 2026, 02:29 PM IST

    एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 जारी : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा दिव्यांग श्रेणी के तहत एमपी पटवारी भर्ती (MP Patwari Bharti) के लिए 4 अगस्त 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी किया गया। अधिसूचना के साथ ही एमपी पटवारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 4 अगस्त से शुरू की गई। वहीं, सर्वर में समस्या के कारण आवेदन की अंतिम तिथि को 18 अगस्त से बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दिया गया था। एमपी पटवारी पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नई अंंतिम तिथि तक एमपी पटवारी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते थे। प्राधिकरण द्वारा आवेदन में हुई त्रुटि में सुधार की सुविधा 23 अगस्त तक दी गई थी।
    एमपी पटवारी सिलेबस 2026 के बारे में जानें
    1787112503681

    This Story also Contains

    1. एमपी ग्रुप-2 सबग्रुप-4 पटवारी भर्ती अवलोकन
    2. एमपीईएसबी ग्रुप-2 सबग्रुप - 4 पटवारी भर्ती नोटिफिकेशन - दिव्यांग पटवारी भर्ती
    3. एमपी पटवारी वैकेंसी 2026 (MP Patwari Vacancy 2026) - मुख्य जानकारी
    4. एमपी पटवारी परीक्षा की तारीखें 2026 (MP Patwari exam dates 2026)
    5. एमपी पटवारी 2026 चयन प्रक्रिया (MP Patwari 2026 selection process)
    6. एमपी पटवारी पासिंग मार्क्स (MP Patwari passing marks)
    एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026 जारी (MP Patwari notification 2026)- आवेदन (समाप्त), विशेष भर्ती, पात्रता, पैटर्न
    एमपी पटवारी नोटिफिकेशन 2026

    एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर 2026 से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सितंबर 2026 में जारी की जाएगी। इस विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत दिव्यांग पटवारी के कुल 200 पद भरे जाएंगे।


    1785714345164


    एमपी पटवारी अधिसूचना 2026 (MP Patwari notification) - मुख्य जानकारी

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) हर साल एमपी पटवारी 2026 परीक्षा आयोजित करता है ताकि पटवारी पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जा सके। एमपी पटवारी अधिसूचना (MP Patwari notification 2026) में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। अधिसूचना में आवेदन तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, परीक्षा कार्यक्रम और आवश्यक दिशा-निर्देशों का विस्तृत विवरण दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि पात्रता एवं भर्ती नियमों की पूरी जानकारी मिल सके।

    आवेदन के लिए स्नातक योग्यता और CPCT (computer proficiency Certification test) अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। नीचे दिए गए लेख में एमपी पटवारी 2026 (MP Patwari 2026) परीक्षा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है, जैसे कि पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तारीखें, परीक्षा का पैटर्न आदि।

    एमपी ग्रुप-2 सबग्रुप-4 पटवारी भर्ती अवलोकन

    परीक्षा का नाम

    ग्रुप-2 सबग्रुप-4 पटवारी भर्ती 2026 (MP Patwari Exam)

    संचालन निकाय

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल (MPESB)

    परीक्षा का सत्र

    राज्य स्तर

    परीक्षा भाषा माध्यम

    हिंदी, अंग्रेजी

    पदों की संख्या

    2106 (200 पद दिव्यांग पटवारी के लिए)

    ग्रुप-2 सबग्रुप-4 पटवारी आवेदन माध्यम

    ऑनलाइन

    एमपी पटवारी आवेदन शुल्क

    500 रुपये

    परीक्षा अवधि

    3 घंटे

    परीक्षा आयोजन

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    एमपीईएसबी ग्रुप-2 सबग्रुप - 4 पटवारी भर्ती नोटिफिकेशन - दिव्यांग पटवारी भर्ती

    एमपीईएसबी ग्रुप-2 सबग्रुप - 4 पटवारी भर्ती 2026 के तहत पटवारी पदों पर विशेष भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती विशेष रूप से दिव्यांग (PwD) श्रेणी के लिए आरक्षित पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस भर्ती में कुल 200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं के आधार पर किया जाएगा।

    पटवारी भर्ती से संबंधित सभी आरक्षण नियम, पात्रता शर्तें और पदों का वर्गवार विवरण आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पूरी अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए।

    एमपी पटवारी वैकेंसी 2026 (MP Patwari Vacancy 2026) - मुख्य जानकारी

    एमपी पटवारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए मध्यप्रदेश रोजगार कार्यालय (Employment Office) में लाइव (एक्टिव) इम्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन होना एक महत्वपूर्ण पात्रता शर्त है। यदि उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय पंजीयन सक्रिय नहीं है, तो दस्तावेज़ सत्यापन या नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    विवरण

    आयु सीमा

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    45 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

    आयु की गणना

    01 जनवरी 2026 के अनुसार

    शिक्षा

    स्नातक योग्यता और CPCT

    एमपी पटवारी परीक्षा की तारीखें 2026 (MP Patwari exam dates 2026)

    एमपी पटवारी परीक्षा की सभी तारीखों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाती है। एमपी पटवारी परीक्षा 2026 तिथियां जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। एमपी पटवारी 2026 परीक्षा की सभी तारीखें जानने से उम्मीदवारों को पहले से तैयारी करने में मदद मिलेगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भी एमपी पटवारी 2026 की मुख्य तिथियां देख सकते हैं -

    विषय

    महत्वपूर्ण जानकारी

    आवेदन अवधि

    4 से 18 अगस्त 2026
    21 अगस्त 2026

    आवेदन सुधार

    4 से 23 अगस्त 2026 तक

    परीक्षा प्रारंभ

    22 सितंबर 2026 से

    एमपी पटवारी 2026 चयन प्रक्रिया (MP Patwari 2026 selection process)

    एमपी पटवारी 2026 भर्ती के लिए चयन भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित कई चरणों की परीक्षा होगी। उम्मीदवारों का प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है। प्रत्येक चरण में सफल उम्मीदवार का अंतिम चयन उसके प्रदर्शन, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार एमपी पटवारी भर्ती चयन प्रक्रिया के चरणों को बिंदुवार देख सकते हैं -

    • लिखित परीक्षा (Written Examination)

      • मेरिट सूची (Merit List)

    • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

      • जिला आवंटन (District Allotment)

      • काउंसलिंग (Counselling)

    • अंतिम नियुक्ति (Final Appointment)

    एमपी पटवारी पासिंग मार्क्स (MP Patwari passing marks)

    चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित एमपी पटवारी न्यूनतम पात्रता अंक (MP Patwari Minimum Qualifying Marks) प्राप्त करना अनिवार्य है। एमपी पटवारी वैकेंसी अधिसूचना के अनुसार इस विशेष पटवारी भर्ती में परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। सामान्य संयुक्त भर्ती नियमों में अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए सामान्यतः 50% न्यूनतम अंक तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट के साथ 40% अंक का प्रावधान बताया गया है।

    Upcoming Competition Exams