Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी टीईटी 2026 (सेवारत शिक्षकों के लिए)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त, परीक्षा तिथि, प्रक्रिया, सिलेबस
    • लेख
    • एमपी टीईटी 2026 (सेवारत शिक्षकों के लिए)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त, परीक्षा तिथि, प्रक्रिया, सिलेबस

    एमपी टीईटी 2026 (सेवारत शिक्षकों के लिए)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त, परीक्षा तिथि, प्रक्रिया, सिलेबस

    Rajan KumarUpdated on 13 Oct 2026, 11:26 AM IST

    एमपी टीईटी 2026 (MP TET 2026) : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 11 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इससे पहले, आवेदन अंतिम तिथि 4 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 18 सितंबर और इसके बाद 5 अक्टूबर 2026 किया गया था। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एमपी टीईटीआवेदन संशोधन की अंतिम तिथि अब 12 अक्टूबर तक है। इससे पहले, आवेदन सुधार तिथि को 20 सितंबर से बढ़ाकर 6 अक्टूबर 2026 किया गया था। एमपी टीईटी ऑनलाइन आवेदन पत्र 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। पात्र अभ्यर्थी अब नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से एमपी टीईटी वर्ग 2, 3 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
    एमपी टीईटी आवेदन भरने की पूरी जानकारी और अप्लाई लिंक । एमपी टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ
    1789730075791
    प्राधिकरण द्वारा 17 अगस्त को एमपी टीईटी आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। मंडल द्वारा एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना में एमपी शिक्षक संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को लेकर एमपीईएसबी द्वारा बिंदुवार स्पष्टीकरण दिया गया है।

    This Story also Contains

    1. एमपी टीईटी 2026 : सेवारत शिक्षकों के लिए अवलोकन
    2. एमपी टीईटी 2026 क्या है, सेवारत शिक्षकों के लिए क्यों जरूरी?
    3. एमपीईएसबी द्वारा जारी शिक्षक भर्ती के लेकर स्पष्टीकरण
    4. एमपी टीईटी 2026 के लिए पात्रता
    5. एमपी टीईटी आवेदन शुल्क 2026
    6. एमपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    7. एमपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026- प्राथमिक और माध्यमिक के लिए पैटर्न
    8. एमपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026- माध्यमिक शिक्षकों के लिए
    9. एमपी टीईटी सिलेबस 2026
    10. एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026
    11. एमपी टीईटी परीक्षा 2026
    12. एमपी टीईटी आंसर की 2026
    13. एमपी टीईटी रिजल्ट 2026
    14. एमपी टीईटी प्रमाणपत्र 2026
    15. एमपी टीईटी 2026 की तैयारी टिप्स (MP TET 2026 Preparation)
    एमपी टीईटी 2026 (सेवारत शिक्षकों के लिए)- आवेदन प्रक्रिया समाप्त, परीक्षा तिथि, प्रक्रिया, सिलेबस
    एमपी टीईटी 2026

    सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जारी नियम पुस्तिका (अधिसूचना) में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों के लिए एमपी टीईटी 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और शेड्यूल जारी किया गया। अभ्यर्थी इस लेख में एमपी टीईटी आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ 2026 डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। सेवारत शिक्षकों को सलाह है कि वे एमपी टेट आवेदन 2026 करने से पहले ESB की नियम पुस्तिका में पात्रता, परीक्षा प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
    एमपी शिक्षक भर्ती स्पष्टीकरण अधिसूचना लिंक

    एमपीईएसबी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एमपी टीईटी 2026 की परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। प्रदेश में कार्यरत करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए यह परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अभ्यर्थियों को आवेदन भरते समय सभी आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी जाती है। यदि एमपी टेट 2026 आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो उसमें 21 अगस्त से 6 अक्टूबर तक संशोधन किया जा सकेगा। एमटी टीईटी 2026 अधिसूचना, ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, प्रक्रिया, सिलेबस के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    एमपी टीईटी आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी टीईटी 2026 : सेवारत शिक्षकों के लिए अवलोकन

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए एमपी टीईटी 2026 वर्ग 2, 3 (MP TET 2026 varg 2 and varg 3) की अधिसूचना जारी कर दी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षक निर्धारित तिथियों के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तारीखों और जानकारियों का अवलोकन नीचे दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026

    आयोजक संस्था

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB)

    किसके लिए

    मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षक (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक- वर्ग 2 और 3)

    अधिसूचना तिथि

    17 अगस्त 2026

    एमपी टीईटी परीक्षा तिथि

    12 अक्टूबर 2026

    सूचित किया जाएगा

    एमपी टेट ऑनलाइन आवेदन शुरू

    21 अगस्त 2026

    एमपी टीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि

    4 सितंबर 2026

    18 सितंबर 2026
    5 अक्टूबर 2026
    11 अक्टूबर 2026

    आवेदन संशोधन की अवधि

    21 अगस्त से
    9 सितंबर 2026
    20 सितंबर 2026
    6 अक्टूबर 2026
    12 अक्टूबर 2026

    परीक्षा का उद्देश्य

    सेवारत शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    एमपी पटवारी भर्ती अधिसूचना 2026 देखें

    एमपी टीईटी 2026 क्या है, सेवारत शिक्षकों के लिए क्यों जरूरी?

    एमपी टीईटी 2026 (मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) शिक्षकों की पात्रता और शिक्षण क्षमता सुनिश्चित करने वाली परीक्षा है। सेवारत शिक्षकों के लिए इसका महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद पात्रता परीक्षा को कई कार्यरत शिक्षकों के लिए आवश्यक माना गया है। विशेष रूप से प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के ऐसे शिक्षक, जिनकी नियुक्ति आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले हुई थी और जिनकी सेवानिवृत्ति में पर्याप्त समय शेष है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 31 अगस्त 2028 तक निर्धारित अवधि में टीईटी उत्तीर्ण करनी होगी। टीईटी पास करना सेवा की निरंतरता, पात्रता और पदोन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सेवारत शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी गंभीरता से करनी चाहिए।

    एमपीईएसबी द्वारा जारी शिक्षक भर्ती के लेकर स्पष्टीकरण

    मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों की पात्रता परीक्षा, पदोन्नति, संविलियन एवं सेवा शर्तों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को ज्ञापन सौंपा गया था। उक्त ज्ञापन पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं संबंधित नियमावली की समीक्षा के उपरांत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों की शंकाओं के निराकरण हेतु बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

    1787401580135

    एमपी टीईटी 2026 के लिए पात्रता

    न्यायालय द्वारा के अनुसार, एमपी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले ऐसे सेवारत शिक्षक, जिन्होंने पूर्व में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी क्रम में एमपी टीईटी 2026 को सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित किया जा रहा है। नीचे जरूरी पात्रता देखें।

    स्तर

    पात्रता

    प्राथमिक स्तर

    सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, योगशाला सहायक, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान एवं सहायक शिक्षक विज्ञान आदि, जिन्होंने आरटीई के अनुसार पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

    माध्यमिक स्तर

    शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक/संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 आदि, जिन्होंने निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

    अशासकीय विद्यालय

    प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले ऐसे शिक्षक, जिन्होंने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50%, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60% अंक निर्धारित हैं।

    यह परीक्षा विशेष रूप से सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसका पात्रता प्रमाण-पत्र/परिणाम भविष्य में शासकीय शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।

    एमपी टीईटी आवेदन शुल्क 2026

    एमपी टीईटी 2026 वर्ग 2,3 (mp tet 2026 varg 2,3) के लिए आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी/संवर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी देना होगा। अधिसूचना के अनुसार, नीचे आवेदन शुल्क सारणी दी गई है।1787124087314

    ये भी पढ़ें:

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

    एमपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। नीचे एमपी टीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया प्वाइंट वाइज देखें।

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं

    • फिर ‘Eligibility Test 2026 for Teachers Teaching in Primary and Secondary Classes’ ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

    • आवेदन भरने से पहले एमपी टीईटी अधिसूचना में दी गई पात्रता, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें। या अधिक जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।

    • अब मांगी गई व्यक्तिगत एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करके एमपी टेट पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें।

    • आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पद/संवर्ग तथा अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें।

    • दस्तावेज एवं फोटो संबंधी विवरण भरें –निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवश्यक जानकारी/दस्तावेज उपलब्ध रखें और मांगे जाने पर अपलोड करें। नीचे नियम देखें
      1787124087340

    • आवेदन पत्र में उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परीक्षा केंद्र/क्षेत्र की प्राथमिकता दर्ज करें। नीचे परीक्षा केंद्र की सूची देखें
      1787124087356

    • आवेदन शुल्क जमा करें – निर्धारित परीक्षा शुल्क तथा लागू MP Online पोर्टल शुल्क का भुगतान करें। इस लेख में एमपी टेट आवेदन शुल्क विवरण दिया गया है।

    • अंतिम सबमिशन से पहले नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण अच्छी तरह जांच लें।

    • सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें और आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें।

    • जमा किए गए आवेदन पत्र की प्रति भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    एमपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026- प्राथमिक और माध्यमिक के लिए पैटर्न

    एमपी टीईटी 2026 में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न निर्धारित है। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं माध्यमिक स्तर की परीक्षा में सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तार्किक एवं आंकिक योग्यता, शिक्षाशास्त्र तथा अभ्यर्थी के चयनित विषय से प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की विषयगत समझ, शिक्षण क्षमता और आवश्यक दक्षताओं का आकलन करना है।

    एमपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026- प्राथमिक शिक्षकों के लिए

    1787124087373

    • सभी प्रश्न MCQ होंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।

    • परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    • नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

    एमपी टीईटी परीक्षा पैटर्न 2026- माध्यमिक शिक्षकों के लिए

    भाग

    विषय

    प्रश्न

    अंक

    भाग-A

    सामान्य हिंदी

    8

    8


    सामान्य अंग्रेजी

    5

    5


    सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता

    7

    7


    शिक्षाशास्त्र

    10

    10

    भाग-A कुल


    30

    30

    भाग-B

    अभ्यर्थी द्वारा चुना गया विषय

    120

    120

    कुल


    150

    150

    1787124087391

    महत्वपूर्ण लेख:-

    एमपी टीईटी सिलेबस 2026

    एमपी टेट 2026 (MP TET 2026) की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के अनुसार अलग-अलग विषयों पर फोकस करना होगा। एमपी टीईटी सिलेबस 2026 से प्राथमिक स्तर पर बाल विकास, भाषाओं, गणित और पर्यावरण अध्ययन की समझ पर जोर रहेगा, जबकि माध्यमिक स्तर पर शिक्षाशास्त्र के साथ चयनित विषय का ज्ञान महत्वपूर्ण होगा। उपलब्ध आधिकारिक नियम-पुस्तिका और MPESB की सूचनाओं के आधार पर सिलेबस इस प्रकार समझा जा सकता है।

    स्तर

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    प्राथमिक (कक्षा 1–5)

    बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र

    बाल विकास, सीखने के सिद्धांत, समावेशी शिक्षा, बाल-केंद्रित शिक्षण


    भाषा-I

    हिंदी व्याकरण, अपठित गद्य/पद्य, भाषा-बोध एवं शिक्षण


    भाषा-II

    भाषा-बोध, व्याकरण एवं भाषा शिक्षण


    गणित

    संख्या पद्धति, अंकगणित, ज्यामिति, मापन, गणित शिक्षण


    पर्यावरण अध्ययन

    परिवार, पर्यावरण, भोजन, जल, आवास, परिवहन एवं EVS शिक्षण

    माध्यमिक (कक्षा 6–8)

    सामान्य हिंदी

    व्याकरण, भाषा-बोध एवं साहित्य


    सामान्य अंग्रेजी

    व्याकरण, शब्दावली एवं comprehension


    सामान्य ज्ञान/तार्किक योग्यता

    सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम, तर्क एवं आंकिक योग्यता


    शिक्षाशास्त्र

    शिक्षण-अधिगम, बाल मनोविज्ञान, समावेशी शिक्षा


    चयनित विषय

    हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, गणित, विज्ञान या सामाजिक विज्ञान

    एमपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

    एमपी टीईटी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। एमपी टेट एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र और आवश्यक निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरण जांच लेने चाहिए और एक पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

    एमपी टीईटी परीक्षा 2026

    एमपी टीईटी 2026 सेवारत शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले उन शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने निर्धारित पात्रता परीक्षा पहले उत्तीर्ण नहीं की है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी टीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर से होगा। सूचना के माध्यम से परीक्षा शेड्यूल की भी जानकारी दी गई है। नीचे एमपी टीईटी परीक्षा शेड्यूल देखें।

    1787124087406

    ये भी पढ़ें: एमपी अस्पताल सहायक सिलेबस 2026

    एमपी टीईटी आंसर की 2026

    एमपी टीईटी 2026 की आंसर की परीक्षा समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। MPESB सामान्यतः मॉडल/प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करने के साथ आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान करता है। आपत्ति अवधि समाप्त होने के बाद विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त दावों का परीक्षण किया जाता है और अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जा सकती है।

    एमपी टीईटी रिजल्ट 2026

    एमपी टीईटी 2026 का रिजल्ट परीक्षा और आंसर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन जारी किया जाता है। परिणाम में अभ्यर्थी के प्राप्त अंक, परीक्षा संबंधी विवरण और पात्रता/उत्तीर्ण स्थिति जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन विवरण के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी स्कोरकार्ड या परिणाम प्रति सुरक्षित रखनी चाहिए, क्योंकि आगे पात्रता संबंधी प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

    एमपी टीईटी प्रमाणपत्र 2026

    एमपी टीईटी 2026 में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। प्रमाणपत्र परीक्षा में सफल होने की पात्रता को प्रमाणित करता है और संबंधित नियमों के अनुसार इसका उपयोग शिक्षक पद से जुड़ी पात्रता के लिए किया जा सकता है। सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित इस विशेष परीक्षा का प्रमाणपत्र/परिणाम भविष्य में शासकीय शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।

    ये भी पढ़ें:- हरियाणा सीईटी। हरियाणा सीईटी लॉगइन

    एमपी टीईटी 2026 में निर्धारित न्यूनतम अंक

    1787124087421

    एमपी टीईटी 2026 की तैयारी टिप्स (MP TET 2026 Preparation)

    एमपी टीईटी 2026 में सफलता के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले अपने स्तर के अनुसार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझना चाहिए। तैयारी में विषयवार अध्ययन के साथ शिक्षाशास्त्र, भाषा और संबंधित विषयों पर विशेष ध्यान देना उपयोगी रहेगा। नीचे तैयारी के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं।

    • सिलेबस समझें – प्राथमिक या माध्यमिक स्तर के अनुसार सभी विषयों और टॉपिक्स की सूची बनाएं।

    • अध्ययन की समय-सारणी बनाएं – रोजाना निश्चित समय पढ़ाई के लिए निर्धारित करें और सभी विषयों को पर्याप्त समय दें।

    • शिक्षाशास्त्र पर ध्यान दें – बाल विकास, सीखने की प्रक्रिया, समावेशी शिक्षा और शिक्षण विधियों की अच्छी तैयारी करें।

    • मूल अवधारणाएं मजबूत करें – केवल रटने के बजाय विषयों की मूल अवधारणाओं को उदाहरणों के साथ समझें।

    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें – एमपी टेट के पुराने प्रश्नपत्रों और उपलब्ध मॉडल पेपर का नियमित अभ्यास करें।

    • मॉक टेस्ट दें – सप्ताह में कम से कम एक मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी और समय-प्रबंधन की जांच करें।

    • गलतियों की समीक्षा करें – मॉक टेस्ट में गलत हुए प्रश्नों की अलग नोटबुक बनाकर दोबारा अभ्यास करें।

    • कमजोर विषयों पर ज्यादा समय दें – जिन विषयों में अंक कम आ रहे हैं, उनके लिए अतिरिक्त अध्ययन समय रखें।

    • नियमित रिवीजन करें – पढ़े हुए टॉपिक्स का साप्ताहिक और मासिक आधार पर दोहराव करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी टीईटी 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
    A:

    निर्धारित पात्रता रखने वाले प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के सेवारत शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। 

    Q: एमपी टीईटी 2026 में कितने अंक प्राप्त करना जरूरी है?
    A:

    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत, जबकि अन्य वर्गों के लिए 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

    Q: क्या एमपी टीईटी 2026 का प्रमाणपत्र सीधी भर्ती में मान्य होगा?
    A:

    नहीं। यह विशेष परीक्षा सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसका पात्रता प्रमाणपत्र या परिणाम भविष्य में शासकीय शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)