KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
एमपी टीईटी आवेदन पत्र 2026- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए एमपी टीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर तक विस्तारित कर दी गई है। प्राधिकरण ने एमपी टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि को 18 सितंबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर और फिर 11 अक्टूबर 2026 किया है। पहले, एमपीटेट आवेदन की अंतिम तिथि 4 सितंबर थी। वहीं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि को 22 सितंबर से बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। एमपी टीईटी वर्ग 2 और वर्ग 3 के लिए आवेदन लिंक 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। पात्र शिक्षक ESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन MP PSTET Application 2026 कर सकते हैं। इससे पहले मंडल द्वारा आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि को भी 9 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर 2026 किया गया था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी टीईटी आवेदन लिंक 2026 इस लेख में भी उपलब्ध कराया गया है।
एमपी टीईटी आवेदन पत्र डायरेक्ट अप्लाई लिंक
This Story also Contains
इससे पहले आवेदन तिथि विस्तारित कर 5 अक्टूबर की गई थी। सूचना देखें -
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले पात्रता मानदंड और आवश्यक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण लेख: एमपी टीईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ । एमपी टीईटी प्रश्न पत्र 2026
एमपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने होंगे। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है, तो अब उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक उसमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन कर सकते हैं। मंडल द्वारा 17 अगस्त को कार्यरत शिक्षकों के लिए वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।
एमपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन से संबंधित पात्रता, जरूरी दस्तावेज, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ESB द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के साथ इस लेख को विस्तार से पढ़िए।
एमपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और प्रमुख तिथियां नीचे दी गई सारणी में दी गई हैं। उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि और आवेदन में संशोधन की अवधि सहित जरूरी विवरण यहां देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2026 |
आयोजक संस्था | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) |
किसके लिए | मध्य प्रदेश में कार्यरत शिक्षक (प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक- वर्ग 2 और 3) |
अधिसूचना तिथि | 17 अगस्त 2026 |
एमपी टीईटी परीक्षा तिथि |
सूचित किया जाएगा |
एमपी टेट ऑनलाइन आवेदन शुरू | 21 अगस्त 2026 |
एमपी टीईटी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि |
11 अक्टूबर 2026 |
आवेदन संशोधन की अवधि | 21 अगस्त से |
परीक्षा का उद्देश्य | सेवारत शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करना |
आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
एमपी प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर अध्यापन करने वाले ऐसे सेवारत शिक्षक, जिन्होंने पूर्व में पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी क्रम में एमपी टीईटी 2026 को सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित किया जा रहा है। नीचे जरूरी पात्रता देखें।
स्तर | पात्रता |
प्राथमिक स्तर | सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, योगशाला सहायक, प्राथमिक शिक्षक विज्ञान एवं सहायक शिक्षक विज्ञान आदि, जिन्होंने आरटीई के अनुसार पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। |
माध्यमिक स्तर | शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक/संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 आदि, जिन्होंने निर्धारित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। |
अशासकीय विद्यालय | प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले ऐसे शिक्षक, जिन्होंने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। |
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 50%, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60% अंक निर्धारित हैं।
यह परीक्षा विशेष रूप से सेवारत शिक्षकों के लिए आयोजित की जा रही है। इसका पात्रता प्रमाण-पत्र/परिणाम भविष्य में शासकीय शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।
एमपी टीईटी 2026 वर्ग 2,3 (mp tet 2026 varg 2,3) के लिए आवेदन शुल्क अभ्यर्थी की श्रेणी/संवर्ग के अनुसार निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क भी देना होगा। अधिसूचना के अनुसार, नीचे आवेदन शुल्क सारणी दी गई है।

ये भी पढ़ें:
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
एमपी टीईटी आवेदन पत्र 2026 ऑनलाइन माध्यम से भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। नीचे एमपी टीईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया प्वाइंट वाइज देखें।
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
फिर ‘Eligibility Test 2026 for Teachers Teaching in Primary and Secondary Classes’ ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन भरने से पहले एमपी टीईटी अधिसूचना में दी गई पात्रता, शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें। या अधिक जानकारी के लिए इस लेख को विस्तार से पढ़िए।
अब मांगी गई व्यक्तिगत एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करके एमपी टेट पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, शिक्षक पद/संवर्ग तथा अन्य आवश्यक विवरण सही-सही दर्ज करें।
दस्तावेज एवं फोटो संबंधी विवरण भरें –निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवश्यक जानकारी/दस्तावेज उपलब्ध रखें और मांगे जाने पर अपलोड करें। नीचे नियम देखें
आवेदन पत्र में उपलब्ध विकल्पों के अनुसार परीक्षा केंद्र/क्षेत्र की प्राथमिकता दर्ज करें। नीचे परीक्षा केंद्र की सूची देखें
आवेदन शुल्क जमा करें – निर्धारित परीक्षा शुल्क तथा लागू MP Online पोर्टल शुल्क का भुगतान करें। इस लेख में एमपी टेट आवेदन शुल्क विवरण दिया गया है।
अंतिम सबमिशन से पहले नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण अच्छी तरह जांच लें।
सभी जानकारी सही होने पर फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें और आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें।
जमा किए गए आवेदन पत्र की प्रति भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
एमपी टीईटी 2026 का आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी के साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया में किसी परेशानी से बचने के लिए इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखना बेहतर है।
आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र — जन्मतिथि के प्रमाण के लिए
शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
शिक्षक के रूप में सेवा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज
जाति प्रमाण पत्र, यदि आरक्षित वर्ग के तहत आवेदन कर रहे हैं
मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
आवेदन के दौरान आवश्यक अन्य प्रमाण पत्र/दस्तावेज, जैसा कि ESB की आधिकारिक नियम पुस्तिका में निर्धारित किया गया हो।
महत्वपूर्ण लेख:-
एमपी टीईटी 2026 का आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक विवरण दर्ज करने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि बाद में संशोधन की आवश्यकता न पड़े।
आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें: आवेदन केवल MPESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
नियम पुस्तिका पढ़ें: आवेदन शुरू करने से पहले एमपी टीईटी 2026 की आधिकारिक नियम पुस्तिका में दिए गए पात्रता और आवेदन संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
व्यक्तिगत जानकारी सही भरें: नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और अन्य विवरण प्रमाण पत्रों के अनुसार ही दर्ज करें।
शैक्षणिक विवरण जांचें: योग्यता, विषय और अन्य शैक्षणिक जानकारी भरते समय अपनी मूल मार्कशीट से मिलान करें।
दस्तावेज तैयार रखें: आवेदन शुरू करने से पहले आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र आदि तैयार रखें।
आवेदन की अंतिम तिथि का ध्यान रखें: अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन पूरा कर दें।
फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू देखें: अंतिम सबमिशन से पहले आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों को दोबारा जांच लें।
आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें: सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र और रसीद डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
संशोधन की अवधि का उपयोग करें: यदि आवेदन में कोई गलती रह जाती है, तो निर्धारित सुधार अवधि के दौरान उसमें आवश्यक संशोधन करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आवेदन में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी प्रमाण पत्रों के अनुसार भरें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करें और आवेदन की प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकतालिका, हाल की फोटो, हस्ताक्षर और शिक्षक के रूप में सेवा से संबंधित दस्तावेज तैयार रखें। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार संबंधित प्रमाण पत्र भी रखें।
आवेदन में गलती होने पर उम्मीदवार निर्धारित सुधार अवधि के दौरान आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। संशोधन करने से पहले संबंधित नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बदलाव के बाद जानकारी दोबारा जांच लें।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
Leading Design College | 95% Placement Record | Merit-cum-Means Scholarships for Deserving Students
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide