Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 (MP Police Constable Driver Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 (MP Police Constable Driver Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 (MP Police Constable Driver Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    Rajan KumarUpdated on 19 Nov 2026, 12:27 PM IST
    Trusted Source Image

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल एमपी पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन के बाद आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। साथ ही किसी प्रश्न उत्तर पर संदेह होने पर आपत्ति का भी मौका दिया जाएगा। सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 - एक नजर
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर फाइनल आंसर की 2026
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 (MP Police Constable Driver Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 (MP Police Constable Driver Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जा सकती है। सबसे पहले बोर्ड द्वारा प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) प्रकाशित की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को जारी उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों की जांच के आधार पर आवश्यक संशोधन करके फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी की जाएगी।
    ये भी पढ़ें: एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि देखें । एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026  

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 1,000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 लिंक, प्रक्रिया, आपत्ति के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 - एक नजर

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी। सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 (MP Police Constable Driver Recruitment 2026) से जुड़ी प्रमुख जानकारियां नीचे दी गई सारणी में दी गई हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026

    भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल

    विभाग

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (चालक)

    कुल रिक्तियां

    1,000 पद (विशेष सशस्त्र बल - 200 और जिला पुलिस बल - 800)

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in 

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    7 अक्टूबर 2026

    आवेदन तिथि

    15 से 29 अक्टूबर 2026

    परीक्षा की तिथि

    4 जनवरी 2027

    आंसर की जारी तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आंसर की आपत्ति तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र देखें 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    • सबसे पहले मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

    • होमपेज पर दिए गए Latest Updates या Candidate Responses सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब Online Question/Answer Objection Link – Police Constable (Driver) Recruitment Test – 2026 लिंक खोजें।

    • संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और TAC कोड दर्ज करें।

    • लॉगिन करने के बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।

    • सभी प्रश्नों और उनके उत्तरों का मिलान करें।

    • आंसर की डाउनलोड करने के लिए Download विकल्प पर क्लिक करें।

    • भविष्य के लिए आंसर की का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

    यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर संदेह है, तो वह MPESB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

    आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

    • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।

    • होमपेज पर Question Paper and Candidate Responses या Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।

    • अब Police Constable (Driver) Recruitment Test 2026 के संबंधित लिंक को खोलें।

    • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और TAC कोड दर्ज करके लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।

    • अपनी आपत्ति का उचित कारण दर्ज करें।

    • आपत्ति के समर्थन में संबंधित पुस्तक, प्रमाणिक दस्तावेज या अन्य साक्ष्य अपलोड करें।

    • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

    • आपत्ति सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद उसकी रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रख लें।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस देखें 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर फाइनल आंसर की 2026 

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा की फाइनल आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार फाइनल आंसर की के माध्यम से अपने प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा का परिणाम और उम्मीदवारों के प्राप्त अंकों का निर्धारण किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर आंसर की 2026 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में प्रक्रिया बताई गई हैं।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर फाइनल आंसर की 2026 कैसे जारी होगी?
    A:

    प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल संशोधित उत्तरों के आधार पर फाइनल आंसर की जारी करेगा।

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)