Careers360 Logo
ask-icon
share
    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 (Himachal Patwari Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    • लेख
    • हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 (Himachal Patwari Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 (Himachal Patwari Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 19 Nov 2026, 12:03 PM IST
    Trusted Source Image

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 - हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 25027) की परीक्षा आयोजित होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। आयोग दो चरणों में पटवारी आंसर की जारी करेगा। सबसे पहले प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होगा। इसके माध्यम से उम्मीदवार परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उत्तरों में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी इस लेख के माध्यम से भी हिमाचल पटवारी आंसर की डाउनलोड (Download Himachal Patwari Answer Key) कर सकेंगे। 
    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी रिजल्ट 

    This Story also Contains

    1. हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?
    4. हिमाचल पटवारी फाइनल आंसर की 2026
    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 (Himachal Patwari Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया
    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 (Himachal Patwari Answer Key 2026) - डाउनलोड लिंक, आपत्ति, प्रक्रिया

    आयोग द्वारा उम्मीदवारों को हिमाचल पटवारी प्रोविजनल आंसर की (Himachal Patwari Provisional Answer Key) पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 7 दिनों का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति या चैलेंज दर्ज करने के लिए 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों की जांच के आधार पर उत्तरों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे और फिर फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी की जाएगी। 

    अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर कुंजी और आपत्ति प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 लिंक (Himachal Patwari Answer Key 2026 Link), प्रक्रिया, आपत्ति के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते है।
    ये भी पढ़ें: हिमाचल पटवारी एडमिट कार्ड 

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 - अवलोकन व तिथि

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 परीक्षा आंसर की ऑनलाइन जारी की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जानकारी से अवगत होना जरूरी होता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में भर्ती से संबंधित सभी जानकारी व तिथि देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    आयोजन प्राधिकरण

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर (HPRCA)

    परीक्षा का नाम

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 या हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती 2026 या एचपी भर्ती 2026

    विज्ञापन संख्या

    08/2025

    भर्ती पोस्ट कोड

    25027

    परीक्षा मोड

    टैबलेट बेस्ड टेस्ट

    वैकेंसी

    530 पद

    आधिकारिक पोर्टल

    hprca.hp.gov.in

    हिमाचल पटवारी भर्ती 2026 अधिसूचना 

    6 दिसंबर 2025 

    हिमाचल पटवारी आवेदन तिथि 

    12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा तिथि 

    23 से 30 नवंबर 2026 

    हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी परीक्षा आंसर की आपत्ति


    सूचित किया जाएगा

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा पटवारी भर्ती 2026 (पोस्ट कोड 25027) की परीक्षा आयोजित होने के बाद प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। एचपीआरसीए पटवारी आंसर की डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in  पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब Himachal Patwari Answer Key 2026 (Post Code 25027) का लिंक खोजें।

    • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब लॉगिन विंडो में अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर आपकी प्रोविजनल आंसर की दिखाई देगी।

    • आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज कैसे करें?

    हिमाचल पटवारी प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को आयोग द्वारा दिए गए उत्तर में गलती मिलती है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। नीचे प्रक्रिया देखिए।

    हिमाचल पटवारी आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in  पर जाएं।

    • होमपेज पर नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब Patwari Answer Key 2026 Objection Link पर क्लिक करें।

    • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसका चयन करें।

    • अपने अनुसार सही उत्तर का विवरण और संबंधित प्रमाण प्रस्तुत करें।

    • प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

    • सभी विवरणों की जांच करने के बाद आपत्ति फॉर्म सबमिट कर दें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

    हिमाचल पटवारी फाइनल आंसर की 2026

    हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा पटवारी भर्ती 2026 की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। विशेषज्ञ पैनल सभी आपत्तियों की जांच करेगा और आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। परीक्षा का परिणाम इसी संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: हिमाचल पटवारी आंसर की कहां जारी की जाती है?
    A:

    हिमाचल पटवारी आंसर की ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।

    Q: क्या हिमाचल पटवारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं?
    A:

    हां, हिमाचल पटवारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है। आयोग 7 दिनों के लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का समय देता है। इस लेख में आपत्ति प्रक्रिया बताई गई हैं। 

    Articles
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)