Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 (SBI Clerk Exam Dates 2026): आवेदन (जारी), तिथियां देखें
    • लेख
    • एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 (SBI Clerk Exam Dates 2026): आवेदन (जारी), तिथियां देखें

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 (SBI Clerk Exam Dates 2026): आवेदन (जारी), तिथियां देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 11 Aug 2026, 06:41 PM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियां 2026 (SBI Clerk Exam Dates 2026)- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर एसोसिएट्स की भर्ती के लिए 11 अगस्त 2026 को एसबीआई क्लर्क अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर भर्ती अधिसूचना देख सकते हैं। एसबीआई क्लर्क आवेदन की तिथि 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि और एसबीआई क्लर्क आवेदन सुधार की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त 2026 है।
    एसबीआई क्लर्क आवेदन लिंक, प्रक्रिया देखें
    1786453700454

    This Story also Contains

    1. एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां (sbi clerk exam dates 2026 in hindi)
    2. एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र
    3. एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड की तिथि
    4. एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि
    5. एसबीआई क्लर्क आंसर की
    6. एसबीआई क्लर्क रिजल्ट तिथि
    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 (SBI Clerk Exam Dates 2026): आवेदन (जारी), तिथियां देखें
    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा तिथियां 2026

    एसबीआई क्लर्क आवेदन प्रक्तिया समाप्त होने के बाद एसबीआई जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन सितंबर 2026 में होने की संभावना है।

    एसबीआई ने स्पेशल ड्राइव के तहत आरक्षित वर्ग एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अलग से भी 7 अगस्त को आवेदन पत्र जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

    1786096625371


    भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा क्लर्क/जूनियर एसोसिएट परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देश भर में विभिन्न एसबीआई शाखाओं में क्लर्क/जूनियर एसोसिएट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। एसबीआई क्लर्क परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी इवेंट्स पर नज़र रखने के लिए एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियों का ध्यान रखना चाहिए। एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि 2026 के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण तिथियां भी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दी गई हैं।

    लोगों ने यह भी देखा -

    एसबीआई क्लर्क (sbi clerk exam 2026 in hindi) परीक्षा तिथि 2026 पर आधारित इस लेख में, उम्मीदवार आवेदन शुरू होने की तिथि और समाप्ति तिथि, एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि, एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियां (SBI Clerk Exam Dates 2026) जैसे सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क 2026 परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण तिथियां (sbi clerk exam dates 2026 in hindi)

    निम्नलिखित तालिका से, उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथियां 2025 की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की सभी महत्वपूर्ण इवेंट्स को जानने के लिए इस तालिका को देखें।

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा 2026 इवेंट्स

    तिथियां

    एसबीआई क्लर्क अधिसूचना 2026 जारी होने की तिथि

    11 अगस्त, 2026

    एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र शुरू

    11 अगस्त, 2026

    एसबीआई क्लर्क के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि

    31 अगस्त, 2026

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड

    सितंबर 2026

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा तिथि 2026

    सितंबर, 2026

    एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट

    नवंबर 2026

    एसबीआई क्लर्क 2026 मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड

    नवंबर, 2026

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा तिथि

    नवंबर 2026

    एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026

    फरवरी 2027

    एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र

    एसबीआई आधिकारीक वेबसाइट sbi.bank.in पर ऑनलाइन एसबीआई क्लर्क आवेदन पत्र जारी करता है। जो उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे पंजीकरण करके, लॉगिन क्रेडेंशियल बनाकर, व्यक्तिगत और शैक्षणिक डिटेल दर्ज करके, स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करके और आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र भर सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड की तिथि

    परीक्षा बोर्ड एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड (sbi clerk admit card 2026 in hindi) ऑनलाइन जारी करता है। एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों की जानकारी के साथ-साथ एसबीआई क्लर्क परीक्षा केंद्रों (sbi clerk exam center in hindi) का विस्तृत पता भी शामिल होता है।

    उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके एसबीआई क्लर्क एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड ले जाना होगा।

    एसबीआई परीक्षा से जुड़े अन्य लिंक

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा तिथि

    एसबीआई क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा। सबसे पहले, एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाती है, उसके बाद मुख्य परीक्षा और फिर भाषा दक्षता परीक्षा (language proficiency test) भी आयोजित की जाएगी। एसबीआई क्लर्क एलपीटी (भाषा दक्षता परीक्षा ) का आयोजन आवेदक की स्थानीय भाषा में योग्यता का आकलन करने के लिए किया जाता है, हालांकि, यदि आवेदक ने 10वीं/10+2 में वही भाषा पढ़ी है, तो उन्हें एलपीटी में बैठने से छूट दी जाती है। प्रारंभिक और मुख्य चरण कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे।

    एसबीआई क्लर्क आंसर की

    उम्मीदवार प्रारंभिक और मुख्य चरण के लिए कोचिंग संस्थानों की वेबसाइटों की जांच करके आंसर की प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि एसबीआई आंसर की जारी नहीं करता है। उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क 2026 (sbi clerk answer key 2026 in hindi) आंसर की पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकेंगे और सही और गलत प्रतिक्रियाओं को जानने के लिए प्रश्न पत्रों के साथ इसका मिलान कर सकेंगे।

    यह भी देखें -

    एसबीआई क्लर्क रिजल्ट तिथि

    भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई क्लर्क रिजल्ट ऑनलाइन घोषित करता है। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर घोषित किया जाता है। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट (sbi clerk result date 2026 in hindi) देखने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होता है। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अलग-अलग घोषित किया जाता है। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा की कट ऑफ मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के साथ ही जारी की जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: क्या एसबीआई क्लर्क परीक्षा कठिन है?
    A:

    हां, परीक्षा कठिन है क्योंकि बहुत सारे उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करते हैं, हालांकि, यदि उम्मीदवारों ने पहले से अच्छी तैयारी की है, तो उन्हें कठिनाई स्तर से डरना नहीं चाहिए और वे आसानी से परीक्षा पास कर पाएंगे।

    Q: क्या एक औसत छात्र एसबीआई क्लर्क परीक्षा पास कर सकता है?
    A:

    हां, एक औसत छात्र भी एसबीआई क्लर्क परीक्षा पास कर सकता है, हालांकि, उन्हें परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करनी होगी।

    Q: एसबीआई क्लर्क 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    एसबीआई क्लर्क 2025 एडमिट कार्ड 13 सितंबर को जारी कर दिया गया।

    Q: एसबीआई क्लर्क 2025 प्रीलिम्स कट-ऑफ क्या होगी?
    A:

    एसबीआई क्लर्क 2025 प्रीलिम्स परीक्षा जारी होने के बाद ही कट-ऑफ का पता लग पाएगा, हालांकि आप पिछले साल की परीक्षा के आधार पर अंदाजा लगा सकते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SBI Clerk

    On Question asked by student community

    Have a question related to SBI Clerk ?

    Hello,
    For the SBI Clerk exam, your 10th-class certificate is considered the primary and final proof for your name and date of birth. If your higher education and ID proofs(Aadhaar/PAN) match your 10 th certificate, then no worries.

    The SBI Clerk notification 2026 is not yet released; once it is released, we will update all important dates on our website. Till then, check the below link to get all the latest updates.

    SBI Clerk Application form 2026


    Hello,

    You can apply for the SBI Clerk exam only if you're in the final year of your graduation. As per the eligibility criteria, candidates in their final year or semester can apply provisionally.

    However, if selected, you must provide proof of passing your graduation exam on or before 31st

    Hello Preeti,

    The age limit for SBI Clerk and IBPS Clerk 2025 is usually 20 to 28 years , with age relaxation for reserved categories.

    Since you were born on October 5, 1996 , you will be 29 years old in 2025. This means you will not be eligible for

    A slight difference in your mother's name, such as the inclusion of her surname in the SBI Clerk form but not in your 10th marksheet, usually does not cause major issues. However, during document verification, officials may ask for clarification. To avoid complications, you can carry an affidavit or any