यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर वैकेंसी 2026 (upessc assistant professor vacancy 2026)- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर सह-शिक्षा महाविद्यालयों व महिला महाविद्यालयों में उत्तर प्रदेश सहायक आचार्य 2026 के कुल 1936 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यूपी सहायक आचार्य भर्ती अधिसूचना 2026 (up assistant professor recruitment notification 2026 in Hindi) जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया (upessc assistant professor application form 2026 in hindi) भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए कर सकेंगे वहीं आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 19 व 20 नवंबर को किया जाएगा। यूपीईएसएससी सहायक आचार्य भर्ती अधिसूचना पीडीएफ लिंक
This Story also Contains
यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 अधिसूचना में पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि इत्यादि की जानकारी विस्तार से दी गई है। उम्मीदवार यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के बारे में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए उम्मीदवार लेख को पूरा पढ़ें।
प्राधिकरण द्वारा यूपीईएसएससी सहायक आचार्य भर्ती 2026 से संबंधित तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालक | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
कुल पद | 1936 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
पंजीकरण | ओटीआर |
यूपीईएसएससी सहायक आचार्य भर्ती अधिसूचना 2026 | 8 सितंबर 2026 |
आवेदन | 8 सितंबर 2026 |
आवेदन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 7 अक्टूबर 2026 |
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन सुधार | 11अक्टूबर 2026 तक |
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 | 19 ,20 नवंबर 2026 |
वेतन | Rs.57,700 - Rs.1,82,400 |
आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
प्राधिकरण द्वारा UPESSC 2026 भर्ती के लिए उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कुछ शर्तें तय की जाती है। प्राधिकरण द्वारा यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता मानदंड 2026 से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
नागरिकता | भारतीय |
आयु सीमा | अधिकतम 62 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता | यूजीसी के मानकों के अनुसार NET/SET/SLET योग्यता या PhD रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं । संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। |
उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन अंतिम तिथि 7 अक्टूबर, 2026 से पहले अपना यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एप्लीकेशन फ़ॉर्म 2026 ऑनलाइन जमा करना होगा। यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर नोटिफ़िकेशन 2026 में फ़ॉर्म जमा करने के लिए एप्लीकेशन फ़ीस का भी ज़िक्र है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
इसमें आरक्षण नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS श्रेणियों के लिए ₹2,000; अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए ₹1,500; और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹1,000 है।
प्राधिकरण द्वारा यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पैटर्न 2026 की जानकारी अधिसूचना में दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें कुल प्रश्न 120 होंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। लिखित प्रश्न पत्र में 30 प्रश्न सामान्य ज्ञान व 90 प्रश्न संबंधित विषय पर आधारित होंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे की है।
प्राधिकरण द्वारा यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेबस 2026 (upessc assistant professor syllabus in hindi) विषयवार तरीके से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर सिलेबस 2026 पीडीएफ संबंधित विषय के अनुसार डाउनोलड कर सकते हैं।

यूपीईएसएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 (upessc assistant professor recruitment 2026) की चयन प्रक्रिया का निर्धारण आयोजन करने वाली संस्था द्वारा आधिकारिक अधिसूचना में किया जाता है। UPESSC चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना कहां जारी की गई है?
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट https://www.upessc.up.gov.in/ पर जारी की गई है।
क्या यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी किया गया है?
हां, यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सिलेबस भी जारी किया गया है।
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू