Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Driver Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Driver Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Driver Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 30 Oct 2026, 04:31 PM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड (MP Police Constable Driver Admit Card Download) कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन विवरण जैसे आवेदन संख्या व जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 4 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड लिंक (MP Police Constable Driver Admit Card Link) इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न देखें 

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथि
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 - दिशानिर्देश
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 (MP Police Constable Driver Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक
    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी।

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से मध्य प्रदेश पुलिस बल में कुल 1,000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें विशेष सशस्त्र बल के 200 पद और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। एमपी पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 लिंक (MP Police Constable Driver Admit Card 2026 Link), डाउनलोड प्रक्रिया की जानकारी इस लेख से प्राप्त करें।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथि

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, परीक्षा तिथि और भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी होना आवश्यक है। सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026 (MP Police Constable Driver Recruitment 2026) से जुड़ी प्रमुख जानकारियां नीचे दी गई सारणी में प्रस्तुत की गई हैं।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2026

    भर्ती बोर्ड

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB), भोपाल

    विभाग

    गृह (पुलिस) विभाग, मध्य प्रदेश

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (चालक)

    कुल रिक्तियां

    1,000 पद (विशेष सशस्त्र बल - 200 और जिला पुलिस बल - 800)

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    7 अक्टूबर 2026

    आवेदन तिथि

    15 से 29 अक्टूबर 2026

    परीक्षा की तिथि

    4 जनवरी 2027

    एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि देखें 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Process for downloading the MP Police Constable Driver admit card in hindi)

    • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in  पर जाएं।

    • वेबसाइट के होमपेज पर प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • अब MP Police Constable (Driver) Recruitment Test 2026 के एडमिट कार्ड लिंक को खोजें।

    • संबंधित लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।

    • यहां अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • आपका एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    • अब डाउनलोड बटन पर क्लिक करके एडमिट कार्ड PDF सेव कर लें।

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होता हैं। परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं:

    • उम्मीदवार का पूरा नाम

    • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या

    • उम्मीदवार की जन्म तिथि

    • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तिथि और समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय

    • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 के साथ ले जाने वाले दस्तावेज

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 (MP Police Constable Driver Recruitment Examination 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी लेकर जाने होंगे। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा के दिन जाने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रख लें। अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए:

    • एडमिट कार्ड:

    • आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।

    • पासपोर्ट साइज फोटो

    एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र देखें 

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड 2026 - दिशानिर्देश

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। परीक्षा के दिन अभ्यर्थी निम्नलिखित निर्देशों का विशेष ध्यान रखें:

    • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से लेकर जाएं।

    • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि प्रवेश और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

    • एडमिट कार्ड के साथ मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।

    • परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    • अभ्यर्थी एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र के पते और परीक्षा समय की जांच पहले ही कर लें।

    • परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड और अन्य निर्देशों का पालन करें।

    • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित है।

    • परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री या नकल से संबंधित वस्तुएं लेकर न जाएं।

    • परीक्षा हॉल में निरीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    • उम्मीदवार अपनी निर्धारित सीट पर ही बैठें और परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष न छोड़ें।

    • एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर और अन्य विवरणों में किसी प्रकार की गलती होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगइन विवरण की जरूरत होती हैं। इस लेख में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)