KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 के तहत आयोजित की जाने वाली द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) का रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के बाद जारी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीजी अग्निशमन भर्ती फेज 2 की लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। सीजी व्यापम द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना सीजी अग्निशमन परिणाम 2026 (CG Fire Services Result 2026) चेक कर सकेंगे। व्यापम द्वारा स्कोरकार्ड पीडीएफ प्रारूप मे और रिजल्ट लॉगिन विवरण से जारी करता हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 लिंक (CG Fire Services Result 2026 Link) इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
This Story also Contains
इससे पहले सीजी व्यापम ने सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 (CG Fire Service Recruitment 2026) के फेज 1 (NSF26) के तहत सीजी फायरमैन लिखित परीक्षा का परिणाम (CG Fireman Written Exam Result) 23 सितंबर 2026 को जारी किया था। साथ ही सीजी फायरमैन परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी की गई थी। फेज 1 की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी। वहीं, फेज 2 के अंतर्गत स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचरूम ऑपरेटर पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : सीजी अग्निशमन एडमिट कार्ड 2026
फेज 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर Result / परीक्षा परिणाम सेक्शन में जाकर NSSK26 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट में दिए गए विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें। सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 फेज 2 लिंक और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। भर्ती से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में दी गई है।
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ भर्ती |
भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल |
विभाग | छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा तथा SDRF |
पद का नाम | स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक), वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, फायरमैन, स्टोर कीपर, मैकेनिक, वाचरूम ऑपरेटर और वायरलेस ऑपरेटर |
कुल पद | कुल पद- 295
|
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
आवेदन प्रक्रिया | 8 मई से 5 जून 2026 (फेज 1) 11 अगस्त से 7 सितंबर 2026 (फेज 2) |
लिखित परीक्षा तिथि | 19 जुलाई 2026 (फेज 1) 22 नवंबर 2026 (फेज 2) |
सीजी अग्निशमन रिजल्ट तिथि (CG Fire Service Result Date) | 23 सितंबर 2026 (फेज 1) सूचित किया जाएगा (फेज 2) |
सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 रिजल्ट (CG Fire Service Recruitment 2026 Result) जारी होने के बाद उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। फेज 2 (NSSK26) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 डाउनलोड (CG Fire Services Result 2026 Download) करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Result / परीक्षा परिणाम सेक्शन पर क्लिक करें।
अब सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 फेज 2 (NSSK26) रिजल्ट के लिंक को खोजें।
संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
यदि लॉगिन पेज खुलता है, तो उसमें अपना रोल नंबर या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
आपका सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अंत में Download बटन पर क्लिक करके रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
सीजी अग्निशमन भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देखने को मिलेंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करें। सीजी अग्निशमन रिजल्ट 2026 (CG Fire Services Result 2026) में निम्नलिखित विवरण दर्ज हो सकते हैं:
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा का चरण
पद का नाम
प्राप्त अंक
कुल अंक
परीक्षा की स्थिति
चयन संबंधी जानकारी
छत्तीसगढ़ जॉब्स 2026 देखें
सीजी अग्निशमन परीक्षा कटऑफ 2026 का निर्धारण परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल रिक्त पदों, अभ्यर्थियों की संख्या और आरक्षण श्रेणी के आधार पर किया जाता हैं। कटऑफ अंक जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी श्रेणी के अनुसार कटऑफ चेक कर सकेंगे। सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए कटऑफ अलग-अलग हो सकती है। आधिकारिक कटऑफ रिजल्ट के साथ या बाद में जारी की जा सकती है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
फेज 2 का रिजल्ट स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक और वॉचरूम ऑपरेटर पदों की लिखित परीक्षा के लिए जारी होगा।
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, पद, प्राप्त अंक और परीक्षा में सफलता संबंधी जानकारी दी जा सकती है।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Grade 'A+' accredited by NAAC
Ranked #1 In Business & Economics among Indian Universities (Times Higher Education Rankings 2026)