यूपीटेट 2026 (UPTET 2026 in Hindi) - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 5 सितंबर 2026 को यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन (onine UP special TET application) कर सकते हैं। यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन की अंतिम तिथि (UP special TET application last date) 4 अक्टूबर 2026 है। इसके बाद, 4 से 8 अक्टूबर 2026 तक यूपी स्पेशल टेट 2026 आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो की सुविधा दी जाएगी। यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने 3 सितंबर 2026 को यूपी स्पेशल टीईटी 2026 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर स्पेशल यूपी टेट तिथियों, पात्रता और अन्य मुख्य बातों की जानकारी दी थी।
यूपीटेट रिजल्ट 2026 देखें 
This Story also Contains
यूपी स्पेशल टेट परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में पात्रता मानदंड और परीक्षा पैटर्न को अवश्य देखना चाहिए। यूपी स्पेशल टेट 2026 परीक्षा तिथि से करीब 10 दिन पहले स्पेशल टीईटी एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के साथ इस पेज के माध्यम से भी यूपी स्पेशल टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी स्पेशल टीईटी के लिए टीईटी में फेल होने वाले कार्यरत शिक्षकों के साथ ही विशेष शिक्षक (CWSN) अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 4 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सभी कार्यरत शिक्षकों को वर्ष 2028 तक टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में शिक्षकों को ज्यादा मौके देने के लिए स्पेशल टीईटी एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है।
यूपी स्पेशल टेट परीक्षा में प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5, उच्च प्राथमिक स्तर कक्षा 6 से 8 और Special Educator CWSN के कार्यरत शिक्षक स्पेशल टीईटी एग्जाम में भाग लेंगे। UP special TET kya hai, यूपी स्पेशल टीईटी 2026 (UP special TET 2026) के बारे में अधिक जानने के लिए, नीचे दिया गया पूरा लेख हिंदी में पढ़ें।
उत्तर प्रदेश टीईटी 2026 लिंक पर जाएं । यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा अधिसूचना देखें । पीटेट पेपर 2 प्रश्न पत्र 2 जुलाई 2026 शिफ्ट 1 देखें
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती पात्रता के लिए आयोजित की जाने वाली यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh special Teacher Eligibility Test) को यूपी स्पेशल टेट (UP special TET) कहा जाता है। यह केवल उन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के कार्यरत सरकारी शिक्षकों के लिए है जिनकी नियुक्ति बिना टीईटी के हुई थी या जो टीईटी पास नहीं कर पाए हैं। यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों (कक्षा 1 से 8) में शिक्षक बनने की योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाने वाली एक राज्य-स्तरीय पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा दो स्तरों पर आयोजित होती है। पेपर-I (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5) और पेपर II (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8)। पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो प्राइमरी शिक्षक बनना चाहते हैं जबकि पेपर-II उन उम्मीदवारों के लिए जो अपर प्राइमरी स्तर के शिक्षक बनना चाहते हैं।
आयोग द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी स्पेशल टेट सिलेबस 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in/ से उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का सिलेबस (UP special TET Syllabus pdf in Hindi 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in/ से यूपीटेट 2026 परीक्षा तिथि का जांच कर सकते हैं।
अधिसूचना 2026 में परीक्षा से संबंधित तिथियां, दिशा निर्देश , आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी होती है। केवल पात्र उम्मीदवार ही निर्दिष्ट तिथि के भीतर UPTET 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को भर सकते हैं।
परीक्षा | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (Uttar Pradesh Teacher Eligibility) |
प्रसिद्ध नाम | यूपी स्पेशल टीईटी (यूपी स्पेशल टेट) |
संचालक | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
पेपर | पेपर I (कक्षा 1 से 5) पेपर II (कक्षा 1 से 8) |
परीक्षा की अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
यूपी टेट वेबसाइट 2026 - ऑफिशियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
कार्यक्रम | तिथि | यूपी स्पेशल टीईटी 2026 डेट्स |
यूपीटेट 2026 अधिसूचना (UPTET 2026 Notification) | 20 मार्च 2026 | 3 सितंबर 2026 |
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि | 27 मार्च से 3 मई 2026 | 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 |
यूपी टेट आवेदन संशोधन अंतिम तिथि | 8 मई 2026 तक | 8 अक्टूबर |
यूपीटीईटी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 30 जून 2026 जारी | सूचित किया जाएगा |
यूपी टीईटी परीक्षा सिटी स्लिप | 22 जून | सूचित किया जाएगा |
यूपीटेट 2026 परीक्षा तिथि (UPTET 2026 Exam Date) |
2-4 जुलाई 2026 | 3 नवंबर 2026 |
यूपीटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 | 8 जुलाई 2026 | सूचित किया जाएगा |
यूपीटीईटी फाइनल आंसर की 2026 | 26 अगस्त 2026 | सूचित किया जाएगा |
परिणाम की घोषणा | 26 अगस्त 2026 | सूचित किया जाएगा |
यूपीटेट 2026 परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई तक हुआ। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार, यूपीटेट पेपर 2 का कठिनाई स्तर (UPTET Paper 2 difficulty level) आसान से मध्यम स्तर का रहा।
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को यूपीटेट 2026 पात्रता मानदंडों (UPTET 2026 Eligibility Criteria) की जांच करनी चाहिए। अधिकारी आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर यूपीटीईटी पात्रता मानदंड निर्धारित करते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना महत्वपूर्ण है। यूपी टीईटी 2026 पात्रता मानदंड (UPTET 2026 Eligibility Criteria) कुछ इस प्रकार है:
न्यूनतम आयु सीमा - 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा - 35 वर्ष
उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।
हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को कुछ आयु में छूट दी जाएगी जो नीचे दी गई तालिका में उल्लिखित है:
श्रेणी | आयु सीमा |
OBC | 18 - 38 वर्ष |
SC/ST | 18 - 40 वर्ष |
PH | 18 - 45 वर्ष |
उम्मीदवारों के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर आवेदन के लिए पात्रता नीचे दर्शायी गई है -


प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी स्पेशल टेट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म को ऑनलाइन मोड में जारी गया है। आवंटित समय सीमा के भीतर, योग्य उम्मीदवारों को उपयुक्त यूपीटेट आवेदन शुल्क (uptet application fee) के भुगतान के साथ-साथ यूपी स्पेशल टेट 2026 आवेदन पत्र (UP special TET 2026 Application Form) भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं दिव्यांगत उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए तय किए गए हैं। आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक भरने के लिए विभिन्न चरणों की आवश्यकता होती है, जैसे कि पंजीकरण, बुनियादी जानकारी भरना, प्रशिक्षण योग्यता को पूरा करना, स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर की फोटो अपलोड करना और आवेदन शुल्क का भुगतान करना।

आवेदन पत्र को भरने के चरण नीचे दिए गए है:
उम्मीदवारों को निम्नलिखित तीन भागों में यूपीटीईटी का आवेदन फॉर्म भरना होगा:
पंजीकरण
बुनियादी विवरण भरना
शैक्षणिक योग्यता भरना
विस्तृत आवेदन पत्र
स्कैन की गई छवि और हस्ताक्षर अपलोड करें
आवेदन शुल्क का भुगतान करना
श्रेणी | आवेदन शुल्क (पेपर I/II के लिए) | आवेदन शुल्क (दोनो पेपरों के लिए) |
सामान्य/ओबीसी | 1000 रुपये | 2000 रुपये |
एससी /एसटी | 500 रुपये | 10000 रुपये |
शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवार | 300 रुपये | 600 रुपये |
परीक्षा अधिकारी अलग-अलग यूपीटेट 2026 (UPTET 2026) परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन करते हैं। आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवार यूपीटीईटी परीक्षा केंद्रों 2026 (UPTET Exam Centre 2026) का चयन कर सकेंगे। परीक्षा केंद्रों के आवंटन से संबंधित जानकारी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। एक बार आवंटित होने के बाद, यूपीटेट 2026 परीक्षा केंद्र (UPTET 2026 Exam Centre) को बदला नहीं जाएगा। नीचे दी गई तालिका में उत्तर प्रदेश टीईटी 2026 परीक्षा केंद्रों (UPTET Exam Centre 2026) की सूची है, जिसमे से उम्मीदवार अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
आगरा | रामपुर | अंबेडकर नगर | लखनऊ | रायबरेली |
मिर्ज़ापुर | मथुरा | सुल्तानपुर | गौतम बुद्ध नगर | मुज़फ्फरनगर |
गोरखपुर | मुरादाबाद | इटावा | फतेहपुर | शामली |
बरेली | फ़िरोज़ाबाद | मेरठ | सहारनपुर | झाँसी |
अलीगढ | शाहजहांपुर | ग़ाज़ियाबाद | इलाहाबाद | वाराणसी |
सभी इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, परीक्षा अधिकारियों द्वारा यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न को निर्धारित किया जाता है जिसमें उन खंडों से संबंधित विवरण होते हैं जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं, कुल प्रश्न, अंकन योजना, परीक्षा की अवधि, आदि। यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026) के अनुसार परीक्षा निम्नलिखित दो चरणों में होगा:
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026) - चरण
पेपर I (कक्षा 1 से 5 के लिए प्राइमरी/ प्राथमिक चरण)
पेपर- II (कक्षा 6 से 8 के लिए एलीमेंट्री/ उच्च प्राथमिक चरण)
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026) - पेपर I (प्राथमिक चरण)
उम्मीदवारों को यूपीटीईटी परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिससे उनके लिए परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना सरल हो जाएगा। यूपीटीईटी परीक्षा पेपर I कुल 150 अंक के लिए आयोजित की जाएगी। यूपीटीईटी 2026 पेपर I परीक्षा में पांचो भाग के प्रत्येक भाग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक खंड में 30 प्रश्न थे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। उम्मीदवारों द्वारा दिए गए किसी भी गलत उत्तर के लिए, कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
पेपर I के लिए यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026 for paper 1)
खंड | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास और पद्धति और अध्यापन | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा II (अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में से कोई भी) | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026) - पेपर II (प्रारंभिक चरण)
पेपर II में पांच खंडों - भाषा I, भाषा II, बाल विकास और शिक्षा, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (केवल सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) , गणित और विज्ञान (केवल गणित और विज्ञान शिक्षक के लिए) से प्रश्न थे। परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
यूपीटेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UPTET Exam Pattern 2026) - पेपर II
खंड | प्रश्नो की संख्या | कुल अंक |
बाल विकास, सीखना और अध्यापन (अनिवार्य) | 30 | 30 |
भाषा I (हिंदी) | 30 | 30 |
भाषा II (अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू में से कोई भी) | 30 | 30 |
गणित और विज्ञान बी. सामाजिक विज्ञान / सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था यूपीटीईटी 2026 पाठ्यक्रम पीडीएफ (UPTET Syllabus pdf in Hindi 2026) को निर्धारित करती है, ताकि उम्मीदवारों को विषयों और उन टॉपिक्स के बारे में अच्छी तरह से पता हो, जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार यूपीटेट 2026 सिलेबस (UPTET 2026 Syllabus) की मदद से स्पष्ट तैयारी की रणनीति तैयार कर सकेंगे। यूपीटेट पाठ्यक्रम 2026 (UPTET Syllabus in Hindi 2026) में (i) बाल विकास एवं पद्धति एवं शिक्षाशास्त्र (ii) भाषा (iii) गणित (iv) पर्यावरण अध्ययन के टॉपिक शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल समापन के बाद, उम्मीदवार यूपीटेट 2026 प्रश्न पत्र (UPTET 2026 Question Paper) प्राप्त कर सकेंगे क्योंकि परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है। परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों बाद, उम्मीदवार यूपीटेट की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in / upessc.up.gov.in से भी यूपीटेट 2026 प्रश्न पत्र (UPTET 2026 Question Paper) डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के स्तर का अंदाजा लगाने और उसके अनुसार योजना बनाने के लिए, उम्मीदवार पिछले वर्ष के यूपीटेट प्रश्न पत्रों को देख सकते हैं। वेबसाइट से प्रश्नपत्र डाउनलोड करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें।
यूपीटीईटी प्रश्न पत्रों की जांच के लिए कदम
आधिकारिक वेबसाइट upexam.in/upbeb/ पर या upessc.up.gov.in पर जाएं
यूपीटीईटी प्रश्न पत्र टैब चुनें और उस पर क्लिक करें।
पीडीएफ फाइल लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर प्रश्न पत्र पीडीएफ खुल जाएगी।
भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
यूपीटेट पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र
परीक्षा | डाउनलोड लिंक |
यूपीटेट प्रश्न पत्र 1, 2019 | |
यूपीटेट प्रश्न पत्र 1, 2018 | |
यूपीटेट प्रश्न पत्र 2, 2018 | |
यूपीटेट प्रश्न पत्र 2016 |
यूपीटेट 2026 एडमिट कार्ड (UPTET 2026 Admit Card) आधिकारिक वेबसाइट पर UPBEB द्वारा ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाता है। यूपी स्पेशल टेट 2026 एडमिट कार्ड लिंक (UPTET 2026 Admit Card Link) जारी हने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग कर यूपी स्पेशल टेट 2026 एडमिट कार्ड (UP special TET 2026 Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यूपीटेट एडमिट कार्ड 2026 (UPTET 2026 Admit Card) में उपलब्ध कराइ जाती है।
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक होता है। आवेदक को यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एडमिट कार्ड (UPTET 2026 Admit Card) के साथ- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा। उम्मीदवार यूपी स्पेशल टेट 2026 एडमिट कार्ड के बिना यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर उपलब्ध यूपी स्पेशल टेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
एक लॉगिन पेज उपलब्ध होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूपी स्पेशल टेट रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
‘सबमिट’ पर क्लिक करें
यूपी स्पेशल टेट 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध होगा।
यूपी स्पेशल टेट 2026 एडमिट कार्ड की कॉपी सेव और प्रिंट करें
यूपीस्पेशल टेट 2026 आंसर की (UP special TET 2026 Answer Key) यू.पी. परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद द्वारा आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in पर पीडीएफ प्रारूप में सभी सेटों के लिए जारी की जाती है। अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवार की आपत्तियों पर विचार करने के बाद जारी की जाती है। आवेदक उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने अंकों की गणना करके यूपी स्पेशल टेट 2026 परीक्षा क्वालीफाई करने की संभावना का अनुमान लगाने में सक्षम होंगे।
यूपीटेट आंसर की ऑनलाइन मोड में कंडक्टिंग अथॉरिटी द्वारा जारी की जाती है। यूपी स्पेशल टीईटी 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए चरणों की जाँच करें:
आधिकारिक वेबसाइट - upessc.up.gov.in पर जाएं
यूपी स्पेशल टेट आंसर की 2026 के लिंक पर क्लिक करें
स्क्रीन पर यूपी स्पेशल टेट 2026 आंसर की पीडीएफ (UPTET 2026 Answer Key pdf) प्रदर्शित की जाएगी।
यूपी स्पेशल टेट 2026 आंसर की डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें
चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए, परीक्षा प्राधिकरण यूपीस्पेशल टेट कट ऑफ 2026 (UP special TET Cutoff 2026) निर्धारित करेंगे। यूपी स्पेशल टेट कट ऑफ 2026 क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में होगा। अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार यूपी स्पेशल टेट 2026 कट ऑफ को सुरक्षित करना होगा। यूपी स्पेशल टीईटी कटऑफ के अनुसार, सामान्य उम्मीदवारों को कम से कम 60% सुरक्षित करना होगा जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 55% अंक सुरक्षित करना होगा। नीचे दी गई तालिका में कटऑफ परसेंटाइल और 150 में से सुरक्षित अंक शामिल हैं।
यूपी स्पेशल टेट 2026 - क्वालीफाइंग कटऑफ
श्रेणी | कटऑफ प्रतिशत (150 में से) | कटऑफ अंक (150 में से) |
सामान्य | 60% | 90 |
SC/ST/OBC | 55% | 82.5 |
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.inपर ऑनलाइन मोड में यूपी स्पेशल टीईटी परिणाम की घोषणा करेंगे। यूपी स्पेशल टेट परिणाम 2026 पेपर I और पेपर II दोनों के लिए घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। यूपी स्पेशल टीईटी रिजल्ट में नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और उम्मीदवारों की योग्यता स्थिति शामिल रहेगा। आवेदक जिन्होंने मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हैं केवल उन्हें ही योग्य माना जाएगा।
यूपी स्पेशल टेट 2026 रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टेप ?
आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
यूपी स्पेशल टीईटी टैब का चयन करें
स्क्रीन पर उपलब्ध यूपी स्पेशल टेट 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
एक लॉगिन विंडो खुल जाएगी
लॉगिन क्रेडेंशियल्स के रूप में रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
स्क्रीन यूपी स्पेशल टेट 2026 रिजल्ट (UPTET 2026 Result) प्रदर्शित करेगी।
यूपीटीईटी आंकड़े
परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय उम्मीदवारों की मदद के लिए परीक्षा के आंकड़ों को जारी करते है। आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण आंकड़े और परिणाम की घोषणा, समग्र परिणाम के आंकड़े उपलब्ध कराए जाते हैं। यूपीटेट 2019 पंजीकरण और परिणाम आंकड़े नीचे दिए गए हैं:
यूपीटीईटी पिछले वर्षों के पंजीकरण आंकड़े
वर्ष | प्राइमरी स्तर के लिए पंजीकरण | अपर प्राइमरी स्तर के लिए पंजीकरण | कुल पंजीकरण |
2019 | 10,68, 912 | 5,65,337 | 16,34,249 |
2018 | 11,70,786 | 6,12,930 | 17,83,716 |
यूपीटेट पिछले वर्षों के परिणाम आंकड़े
विवरण | प्राइमरी स्तर | अपर प्राइमरी स्तर | कुल |
उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 9,90,744 | 5,23,972 | 15,14,716 |
योग्य उम्मीदवारों की संख्या | 2,94,635 | 60,068 | 3,54,703 |
पास प्रतिशत | 29.74% | 11.46% | 23.41% |
Frequently Asked Questions (FAQs)
यूपीटेट आवेदन पत्र 27 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
यूपीटेट 2026 परीक्षा 2-4 जुलाई 2026 को आयोजित की गई।
आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आवेदन संख्या के साथ लॉगिन के बाद आधिकारिक वेबसाइट से यूपीटीईटी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीटेट 2026 रिजल्ट की घोषणा के बाद शॉर्टलिस्ट करने वाले अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी पात्रता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। वे उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने के लिए भी पात्र होंगे।
यूपीटेट 2026 के लिए पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी) द्वारा निर्धारित किया जाता है।
नहीं, यह अनिवार्य नहीं है कि उम्मीदवारों को यूपीटेट 2026 परीक्षा में दोनों पेपरों के लिए उपस्थित होना होगा। जो लोग 1 से 5 कक्षाओं में पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 में उपस्थित होना होगा, जबकि जो लोग कक्षा 6-8 को पढ़ने की इच्छा रखते हैं, उन्हें दोनों पेपरों में उपस्थित होने की आवश्यकता होगी।
यूपीटेट परीक्षा एक वर्ष में सिर्फ एक बार आयोजित की जाती है।
यूपीटेट सिलेबस 2026 (UPTET Syllabus in Hindi PDF) आधिकारिक वेबाइट पर जारी कर दिया गया है।
जो उम्मीदवार यूपीटेट परीक्षा क्वालीफाई करते हैं, वे परिणाम की घोषणा के एक सप्ताह बाद यूपीटीईटी पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
On Question asked by student community
Hello Aspirant,
Don’t worry. If you have your UPTET application/registration number, losing the admit card does not necessarily prevent you from checking your result.
However, the result-checking process depends on the UPTET exam year. The official UP Pariksha Niyamak Pradhikari portal provides UPTET candidate services, and its older UPTET login
To correct the father's name in a UPTET form, the candidate must log in during the official correction window and update their OTR (One Time Registration) profile. Since the UPTET application pulls data directly from the OTR, any changes made there will typically sync with the exam form. It is
Hi,
The Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) form is filled online on the official website. Candidates must register, fill personal and educational details, upload documents, and pay the application fee. The application process is expected to start in March 2026, and the last date to apply is likely in
Hello
To download your UPTET 2022 report card , follow these steps:
1. Visit the Official Website .
2. Login: Look for the UPTET 2022 Result/Scorecard link. Click on it and enter your registration number and password/date of birth.
3. Download Report Card: Once logged in, your scorecard will be
To crack the UPTET (Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test) exam, candidates need to focus on the following subjects, as the exam is designed to test the basic teaching skills and knowledge of candidates for primary and upper primary teacher posts:
Apply for Online M.Com from Manipal University