Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी (MP Police Constable Exam Date 2026) - एग्जाम शेड्यूल, टाइम टेबल
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी (MP Police Constable Exam Date 2026) - एग्जाम शेड्यूल, टाइम टेबल

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी (MP Police Constable Exam Date 2026) - एग्जाम शेड्यूल, टाइम टेबल

    Rajan KumarUpdated on 15 Oct 2026, 10:44 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 (mp police constable ka exam kab hai 2026) - मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जी.डी.) भर्ती आधिकारिक अधिसूचना के साथ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2026 तिथि (Police Constable Examination 2026 Date) की घोषणा कर दी गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल जीडी अधिसूचना (MP Police Constable GD Notification के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) का आयोजन 19 नवंबर 2026 से होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा लगभग एक महीना तक शिफ्टवाइज आयोजित की जाती है। प्राधिकरण द्वारा अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी एडमिट कार्ड में विस्तार से दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 देख सकेंगे। एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन की तिथि 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक थी।
    महत्वपूर्ण लेख: एमपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 - एक नजर
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर और तिथि कब जारी होगी?
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 कैसे देखें? ( How to check MP Police Constable exam date 2026)
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026- एग्जाम सिटी लिस्ट
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी? (mp police constable ka exam kab hoga 2026)
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 जारी (MP Police Constable Exam Date 2026) - एग्जाम शेड्यूल, टाइम टेबल
    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 (MP Police Constable Written Examination 2026) दो पालियों में आयोजित की जा सकती है। पहली पाली में अभ्यर्थियों को सुबह रिपोर्टिंग करनी होगी तथा परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली में रिपोर्टिंग दोपहर में होगी और परीक्षा 15:00 बजे से 17:00 बजे तक होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। नकारात्मक अंकन नहीं होगा। रोल नंबर के आधार पर चरणवार परीक्षा तिथियां और केंद्र की विस्तृत जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी। एमपी कांस्टेबल एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी होगा।
    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया देखें

    पुलिस कांस्टेबल (जी.डी.) भर्ती 2026 लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन चरण के रूप में संपन्न होगा। मंडल द्वारा प्रत्येक चरण की एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 (MP Police Constable Exam Date 2026) जारी की जाती हैं। अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026, कब तक होगी परीक्षा, टाइम टेबल, चरणवार परीक्षा तिथि के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 - एक नजर

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे भर्ती बोर्ड, परीक्षा का नाम, चयन प्रक्रिया एवं आधिकारिक वेबसाइट का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए नीचे सारणी देखें।

    विवरण

    जानकारी

    भर्ती का नाम

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

    आयोजित करने वाला बोर्ड

    मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

    विभाग का नाम

    पुलिस (गृह) विभाग

    पद का नाम

    पुलिस आरक्षक (कांस्टेबल) जीडी

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    रिक्तियों की संख्या

    7500 पद

    आधिकारिक वेबसाइट

    esb.mp.gov.in

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन

    महत्वपूर्ण लेख:- एमपी पुलिस कांस्टेबल प्रश्नपत्र

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा शहर और तिथि कब जारी होगी?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Employees Selection Board, Bhopal) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 का प्रारंभिक प्रवेश पत्र (Preliminary Information / Test Admit Card) जारी किया जाता है। जिसमें एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 (MP Police Constable Exam Date 2026) की जानकारी होती हैं। यह केवल प्रारंभिक जानकारी होती है, पूर्ण प्रवेश पत्र नहीं होता हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा लगभग 1 महीने तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित होती है। अभ्यर्थी की स्वयं की परीक्षा तिथि से 07 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा तिथि से 02 दिन पहले परीक्षा केंद्र का नाम तथा पूरा पता सहित पूर्ण प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी स्वयं प्रिंट करवाकर परीक्षा में ले जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रारंभिक प्रवेश पत्र चेक कर सकेंगे।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 (MP Police Constable Exam Date 2026)

    इवेंट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल डेट्स

    एमपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन

    22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तिथि (MP Police Constable Admit Card realease date 2026 in Hindi)

    नवंबर 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तिथि (mp police constable ka exam kab hai)

    19 नवंबर 2026 से

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल परिणाम तिथि

    सूचित किया जाएगा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2026 कैसे देखें? ( How to check MP Police Constable exam date 2026)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जी.डी.) भर्ती परीक्षा-2026 (Police Constable (GD) Recruitment Examination-2026) का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाला है। परीक्षा तिथि, शहर और केंद्र की सटीक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी की जाती है। अभ्यर्थी नीचे दी गई प्रक्रिया अपनी परीक्षा तिथि और संबंधित अपडेट आसानी से चेक कर सकते हैं।

    परीक्षा तिथि देखने की प्रक्रिया (स्टेप बाय स्टेप):

    • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Police Constable (G.D.) Recruitment Test – 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

    • Important Update / Notice, Exam Date, TAC Download या Schedule सेक्शन चेक करें।

    • यदि एडमिट कार्ड/प्रारंभिक जानकारी जारी हो चुकी हो तो Test Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना आवेदन संख्या (Application Number), जन्म तिथि और अन्य मांगे गए विवरण दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर अपनी परीक्षा तिथि, पाली (शिफ्ट) और अन्य जानकारी प्रदर्शित होगी।

    • जानकारी को सेव या प्रिंट कर लें तथा नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

    नोट: वर्तमान में परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की घोषणा की गई है। शहर की जानकारी परीक्षा से लगभग 7 दिन पहले और पूर्ण प्रवेश पत्र 2 दिन पहले जारी होने की संभावना है। किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए केवल esb.mp.gov.in पर निर्भर रहें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026- एग्जाम सिटी लिस्ट

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्यभर के 16 शहरों में आयोजित की जा सकती हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नीचे परीक्षा शहर की सूची देख सकते हैं।

    परीक्षा शहर का नाम

    भोपाल

    रतलाम

    इंदौर

    मंदसौर

    जबलपुर

    सागर

    ग्वालियर

    सतना

    उज्जैन

    खंडवा

    नीमच

    गुना

    दमोह

    छिंदवाड़ा

    सीधी

    बालाघाट

    यह सभी शहर मध्य प्रदेश में स्थित हैं, जिससे उम्मीदवारों को अपने निकटतम परीक्षा केंद्र का चयन करने में सुविधा मिलती है।

    उपयोगी लिंक

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 कब आयोजित होगी? (mp police constable ka exam kab hoga 2026)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जी.डी.) भर्ती परीक्षा-2026 (Police Constable (G.D.) Recruitment Examination-2026) का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू किया जाएगा। कुल 7,500 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) कई दिनों तक विभिन्न पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी लगभग 7 दिन पहले तथा पूर्ण प्रवेश पत्र 2 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो चुकी है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 (mp police constable admit card 2026 date)

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा पुलिस कांस्टेबल (जी.डी.) भर्ती परीक्षा-2026 (Police Constable (G.D.) Recruitment Examination-2026) का आयोजन 19 नवंबर 2026 से शुरू होगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन संख्या और जन्म तिथि से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा शहर की जानकारी लगभग 7 दिन पहले तथा पूर्ण प्रवेश पत्र 2 दिन पहले उपलब्ध होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड (MP Police Constable Written Exam Admit Card) में एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी दी जाती हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)