Careers360 Logo
ask-icon
share
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 (MP Constable Band Bharti 2026)- आवेदन, प्रक्रिया, चयन पात्रता, रिक्तियां
    • लेख
    • एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 (MP Constable Band Bharti 2026)- आवेदन, प्रक्रिया, चयन पात्रता, रिक्तियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 (MP Constable Band Bharti 2026)- आवेदन, प्रक्रिया, चयन पात्रता, रिक्तियां

    Rajan KumarUpdated on 13 Apr 2026, 10:41 AM IST

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026- मध्य प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा एमपी पुलिस बैंड के अंतर्गत एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड (MP Police Constable (Band) Bharti 2026) के कुल 679 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 से 19 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट mponline.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 आवेदन लिंक नीचे दिया गया है।
    महत्वपूर्ण लिंक: कांस्टेबल बैंड चयन प्रक्रिया 2026 एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड आवेदन लिंकएमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026- अधिसूचना पीडीएफ

    This Story also Contains

    1. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: अवलोकन
    2. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: तिथियां
    3. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: पात्रता मानदंड
    4. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता
    5. एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: आयुसीमा
    6. एमपी पुलिस बैंड कांस्टेबल भर्ती 2026: संगीत वाद्ययंत्र योग्यता
    7. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया
    8. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: रिक्तियां
    9. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: सैलरी
    10. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: शारीरिक मापदंड
    11. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: साक्षात्कार
    12. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 परिणाम
    13. एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026- दस्तावेज़ सत्यापन
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 (MP Constable Band Bharti 2026)- आवेदन, प्रक्रिया, चयन पात्रता, रिक्तियां
    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026

    अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार आवेदन पत्र में 24 अप्रैल 2026 तक संशोधन भी कर सकते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों का चयन केवल स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता और दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ लें और स्किल टेस्ट की तैयारी समय रहते शुरू करें, ताकि चयन प्रक्रिया में सफलता सुनिश्चित हो सके। एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, मानदंड से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: अवलोकन

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में कुल 679 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस प्रक्रिया में चयन स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और शारिरीक मापदंड के आधार पर होगा, कोई लिखित परीक्षा नहीं है। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से पूरी तरह अवगत होना। तैयारी को आसान बनाने और योजना बनाने के लिए नीचे सारणी में सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए गए हैं।

    विवरण (Details)

    जानकारी (Information)

    भर्ती का नाम

    MP Police Constable (Band) Bharti 2026

    परीक्षा संचालक

    मध्य प्रदेश पुलिस विभाग- एमपी पुलिस बैंड

    कुल पद

    679 पद

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    5 अप्रैल 2026

    आवेदन अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आयु सीमा

    18 से 38 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    • कौशल परीक्षण
    • बैंड प्रदर्शन परीक्षण
    • साक्षात्कार
    • भौतिक मापन परीक्षण
    • दस्तावेज़ सत्यापन

    लिखित परीक्षा

    नहीं होगी

    आधिकारिक पोर्टल

    mponline.gov.in
    mppolice.gov.in

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: तिथियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए तिथियां उम्मीदवारों को आवेदन और चयन प्रक्रिया के लिए पूर्व नियोजित योजना बनाने में मदद करती हैं। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक जारी है। इसके अलावा, आवेदन में सुधार/करेक्शन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। ये तिथियाँ सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ताकि वे समय पर आवेदन कर सकें और चयन प्रक्रिया में भाग ले सकें।

    विवरण

    जानकारी

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    19 अप्रैल 2026

    आवेदन संशोधन प्रारंभ तिथि

    05 अप्रैल 2026

    आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    24 अप्रैल 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: पात्रता मानदंड

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित MP Police Constable (Band) Bharti 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मानक और बैंड से संबंधित कौशल जैसी आवश्यक शर्तें शामिल होती हैं। इन मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, इसलिए आवेदन से पहले सभी योग्यताओं को ध्यानपूर्वक जांचना बेहद जरूरी है।

    मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और संगीत कौशल से संबंधित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है। विवरण इस प्रकार है:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता

    सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं (10+2 प्रणाली) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही संगीत का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं या समकक्ष पास निर्धारित की गई है, साथ में संगीत कौशल जरूरी है।

    शैक्षणिक योग्यता:

    पदनाम

    श्रेणी

    न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता

    आरक्षक (बैंड)

    अनारक्षित / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग

    मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 10वीं या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण


    अनुसूचित जनजाति (ST)

    8वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: आयुसीमा

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जारी MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आयु सीमा का पालन करना अनिवार्य है। आयु सीमा के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि उम्मीदवार शारीरिक और मानसिक रूप से इस पद के लिए उपयुक्त हों। साथ ही, विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है। इसलिए आवेदन से पहले आयु संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक समझना आवश्यक है। न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (19 अप्रैल 2026 के अनुसार) तय होगा।
    सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2026 देखें

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: आयु सीमा

    आवेदक श्रेणी

    अधिकतम आयु सीमा

    पुरुष (मध्य प्रदेश के अनारक्षित वर्ग)

    33 वर्ष

    पुरुष (मध्य प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - EWS)

    33 वर्ष

    पुरुष (अन्य राज्य के सभी अभ्यर्थी)

    33 वर्ष

    पुरुष (आरक्षित श्रेणी – SC/ST/OBC, मध्य प्रदेश निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (शासकीय निगम/मंडल/स्वायत्त संस्थान के कर्मचारी एवं होमगार्ड, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अंतरजातीय विवाह श्रेणी, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष

    पुरुष (अनारक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    38 वर्ष (33+5 वर्ष छूट)

    पुरुष (आरक्षित वर्ग – विक्रम पुरस्कार प्राप्त, म.प्र. निवासी)

    43 वर्ष (38+5 वर्ष छूट)

    ये भी पढ़े:- एमपी पुलिस कांस्टेबल अपेक्षित कटऑफ

    एमपी पुलिस बैंड कांस्टेबल भर्ती 2026: संगीत वाद्ययंत्र योग्यता

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित MP Police Constable (Band) Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उम्मीदवारों की संगीत दक्षता है। इस पद के लिए अभ्यर्थियों को किसी एक निर्धारित वाद्ययंत्र में व्यावहारिक ज्ञान और प्रदर्शन क्षमता होना अनिवार्य है। आयोग ने विभिन्न वाद्ययंत्रों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया है, जिनमें से उम्मीदवार को कम से कम एक वाद्ययंत्र में निपुण होना चाहिए। यह योग्यता स्किल टेस्ट के दौरान परखी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने वाद्य कौशल का नियमित अभ्यास करना जरूरी है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026: परीक्षा योजना

    चरण

    परीक्षा/टेस्ट का नाम

    विवरण

    अंक

    प्रथम चरण

    स्किल टेस्ट

    उम्मीदवार को सूची “A” के किसी एक वाद्ययंत्र में कौशल दिखाना होगा। यह केवल स्क्रीनिंग के लिए होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

    0 (केवल क्वालिफाइंग)

    द्वितीय चरण

    बैंड वादन टेस्ट

    उम्मीदवार के वाद्ययंत्र (सूची “A”) पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

    75 अंक


    ट्रेड टेस्ट

    सूची “A” के वाद्ययंत्रों पर व्यावहारिक प्रदर्शन

    60 अंक


    बोनस अंक

    सूची “B” के वाद्ययंत्रों का ज्ञान होने पर प्रत्येक के लिए 5 अंक (अधिकतम 15 अंक)

    15 अंक

    तृतीय चरण

    साक्षात्कार (Interview)

    बैंड वादन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों (कटऑफ के आधार पर 3 गुना) को बुलाया जाएगा

    निर्धारित नहीं

    वाद्ययंत्र योग्यता (सूची A एवं B)

    सूची

    वाद्ययंत्र

    सूची A (अनिवार्य – किसी एक का ज्ञान)

    पिकलो, कॉन्सर्ट फ्लूट, ओबो, क्लारिनेट, आल्टो/टेनर सैक्सोफोन, फ्रेंच हॉर्न, ट्रम्पेट, कॉरनेट, ट्रॉम्बोन, बसून, इयुफोनियम, बेस ट्यूबा, बैग पाइप, टेनर ड्रम, बिगुल, साइड ड्रम, बेस ड्रम

    सूची B (वांछनीय – बोनस हेतु)

    कीबोर्ड, गिटार, वायलिन/वायोला, इलेक्ट्रॉनिक वाद्ययंत्र, भारतीय शास्त्रीय वाद्ययंत्र (सितार, तबला, हारमोनियम, बांसुरी, सरोद, सारंगी, संतूर)

    महत्वपूर्ण बिंदु

    • लिखित परीक्षा नहीं होगी।

    • बैंड वादन टेस्ट कुल 75 अंकों का होगा।

    • न्यूनतम योग्यता अंक: सामान्य/OBC/EWS: 50% । SC/ST: 40%

    • सूची B के वाद्ययंत्र अतिरिक्त योग्यता माने जाएंगे और बोनस अंक प्रदान करेंगे।


    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया

    मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा जारी MP Police Constable (Band) Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय सही जानकारी भरना और सभी चरणों को सावधानीपूर्वक पूरा करना बेहद जरूरी है, ताकि फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना न रहे। नीचे आवेदन प्रक्रिया के आसान चरण दिए गए हैं:

    आवेदन करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाएं।

    • नए आवेदक खाता बनाने के लिए “Not registered? Create account” लिंक पर क्लिक करें।

    • रजिस्ट्रेशन पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर पंजीकरण पूरा करें।

    • लॉगिन करने के बाद होम पेज पर “प्रोफ़ाइल भरें” लिंक पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि विवरण भरें।

    • प्रोफाइल पूरा होने के बाद “आवेदन पत्र भरें” लिंक पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म भरें

    • आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन शुल्क भुगतान के लिए पेमेंट बटन पर क्लिक करें।

    • आवेदन जमा करने के बाद “भरे हुए आवेदन/रसीद” लिंक पर क्लिक करके भुगतान की रसीद या आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: रिक्तियां

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के तहत कुल 679 पद भरे जाएंगे। इन पदों का वितरण विभिन्न श्रेणियों और आरक्षित वर्गों के अनुसार किया गया है। रिक्तियों में सामान्य (UR), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और विशेष श्रेणियाँ जैसे होमगार्ड (HG) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) शामिल हैं। नीचे विवरण सारणी में दिया गया है।

    श्रेणी

    UR

    SC

    ST

    OBC

    EWS

    प्रावधिक

    कुल

    Open (सामान्य)

    138

    66

    81

    102

    137

    71

    509

    Home Guard (HG)

    28

    13

    16

    20

    28

    15

    102

    Ex-Servicemen (पूर्व सैनिक)

    18

    9

    11

    14

    18

    7

    68

    कुल

    184

    88

    108

    136

    183

    93

    679

    यह भी देखें-

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: सैलरी

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान एवं भत्ते प्रदान किए जाएंगे। वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये तक निर्धारित है, जिसमें प्रारंभिक तीन वर्षों में क्रमशः 70%, 80%, और 90% स्टायपेड मिलेगा। इसके अलावा, शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत अन्य भत्ते और सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। नियुक्त कर्मचारियों पर परिभाषित अंशदान पेंशन प्रणाली भी लागू है, जो आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।

    पदनाम

    वेतनमान (रूपये)

    अन्य जानकारी

    आरक्षक (बैण्ड)

    19,500 - 62,000

    म.प्र. शासन के परिपत्र अनुसार - प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80%, तृतीय वर्ष 90% स्टायपेड।



    समय-समय पर शासन द्वारा स्वीकृत अन्य भत्ते एवं लाभ भी लागू होंगे।



    01.01.2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर परिभाषित अंशदान पेंशन प्रणाली लागू है।

    ये भी पढ़ें:- एमपी आरक्षक (जीडी) भर्ती परीक्षा

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: शारीरिक मापदंड

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए शारीरिक मापदंड उम्मीदवारों की फिटनेस और योग्यता सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित किए गए हैं। इन मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है ताकि उम्मीदवार पुलिस सेवा के कठोर कार्यों के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हों। भर्ती प्रक्रिया में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित ऊंचाई, छाती और अन्य शारीरिक मानदंडों को पूरा करना होगा।

    शारीरिक मापदंड सारणी

    पदनाम

    वर्ग/श्रेणी

    ऊंचाई (से.मी.)

    छाती बिना फुलाव (से.मी.)

    छाती फुलाव सहित (से.मी.)

    आरक्षक (बैण्ड)

    सामान्य जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / EWS

    168

    81

    86

    आरक्षक (बैण्ड)

    अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति

    165

    79

    84

    आरक्षक (बैण्ड)

    गोरखा / गढ़वाली / कुमाउ

    158

    76

    81

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026: साक्षात्कार

    बैण्ड टेस्ट में सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसमें कुल 25 अंक निर्धारित होंगे। साक्षात्कार में मूल्यांकन के आधार होंगे उम्मीदवार का ट्रेड ज्ञान, एनसीसी, खेलकूद, व्यक्तित्व, अभिव्यक्ति, सम्बोधन और सामान्य ज्ञान। साक्षात्कार का स्थान और दिनांक उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाईन पोर्टल, ई-मेल, एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से सूचित किया जाएगा। बैण्ड टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर जातिगत प्रवीणता सूचियां तैयार की जाएंगी। चयन समिति द्वारा अनुशंसित सूचियाँ पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), भोपाल को अनुमोदनार्थ भेजी जाएंगी। अनुमोदन के बाद सफल उम्मीदवारों की सूची एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।

    उपयोगी लिंक

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 परिणाम


    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, न कि लिखित परीक्षा के आधार पर। जैसे ही MPESB/पुलिस विभाग चरणबद्ध चयन के परिणाम और मेरिट सूची प्रकाशित करेगा, उम्मीदवार अपनी योग्यता और रोल नंबर के अनुसार परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर नियमित अपडेट चेक करने की सलाह दी जाती है।

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026- दस्तावेज़ सत्यापन

    एमपी पुलिस कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया में बैंड प्रदर्शन टेस्ट, इंटरव्यू के बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) भी शामिल है। यह चरण उम्मीदवारों के मूल प्रमाण पत्र जैसे शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र, जन्म तिथि, श्रेणी/आरक्षित प्रमाण पत्र आदि की जांच के लिए होता है। सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार अगले अंतिम मेडिकल जांच और नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए पात्र माना जाएगा। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ समयबद्ध तथा सही प्रारूप में प्रस्तुत करने की सलाह दी जाती है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

    Q: क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा होगी?
    A:

    नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल स्किल टेस्ट, बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    A:

    सामान्य, SC और OBC उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास, और ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को किसी एक बैंड वाद्ययंत्र में दक्षता होनी चाहिए।

    Q: चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?
    A:

    चयन प्रक्रिया में मुख्य चरण हैं: स्किल टेस्ट (वाद्ययंत्र कौशल), बैंड वादन/ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन है।

    Q: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती 2026 में कितनी रिक्तियां हैं और वेतनमान क्या है?
    A:

    कुल 679 पद भरे जाएंगे, जिनमें सामान्य, SC, ST, OBC, EWS और विशेष श्रेणियों के पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवार का वेतन ₹19,500 – ₹62,000 होगा, जिसमें भत्ते और स्टायपेंड भी शामिल हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    SSC Selection Post Answer Key Date

    20 Mar'26 - 19 Apr'26 (Online)