Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (CG Lab Assistant Recruitment 2026)- परिणाम और फाइनल आंसर की (जारी)
    • लेख
    • सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (CG Lab Assistant Recruitment 2026)- परिणाम और फाइनल आंसर की (जारी)

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (CG Lab Assistant Recruitment 2026)- परिणाम और फाइनल आंसर की (जारी)

    Rajan KumarUpdated on 25 Sep 2026, 04:54 PM IST
    Trusted Source Image

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: सीजी व्यापम ने 8 अप्रैल को सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परिणाम और फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इससे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने 27 मार्च 2026 को सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा की मॉडल आंसर की जारी की थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए लिंक के माध्यम या आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। व्यापम द्वारा परिणाम के साथ स्कोरकार्ड भी जारी किया है, अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल्स जैसे पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट पीडीएफ । सीजी प्रयोगशाला सहायक परिणाम स्कोरकार्ड
    लेटेस्ट अपडेट - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत नमूना सहायक/लैब असिस्टेंट (औषधि)/ लैब असिस्टेंट (खाद्य) पदों की भर्ती परीक्षा (FWLN26) के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी कर दिए गए हैं। उक्त परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर अपने संभावित अंकों का अनुमान कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : अवलोकन
    2. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
    3. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
    4. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: रिक्तियां
    5. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन शुल्क
    6. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 – शैक्षिक योग्यता
    7. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया
    8. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    9. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस
    10. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : परिणाम
    11. सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा तैयारी टिप्स
    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (CG Lab Assistant Recruitment 2026)- परिणाम और फाइनल आंसर की (जारी)
    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (CG Laboratory Assistant Recruitment 2026)

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर दिए एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। CG व्यापम द्वारा यह भर्ती छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड-02 के 13 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
    1773719349289छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक / सैम्पलर ग्रेड-2 पदों की भर्ती परीक्षा (PLII25) के लिए एडमिट कार्ड विंडो

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जबकि आवेदन लिंक 2 जनवरी 2026 को सक्रिय किया गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक का अवसर प्रदान किया था।

    सीजी व्यापम द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 परीक्षा (CG Laboratory Assistant Recruitment 2026 Exam in hindi) तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना पहले दे दी थी। सूचना के अनुसार, सीजी लैब एसिस्टेंट भर्ती परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च जारी किया जाएगा, जो हो चुका है। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 11 बजे से 1:15 बजे तक 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा।
    1773661417064ये भी पढ़ें:-

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल में प्रयोगशाला सहायक/ सैमपलर ग्रेड-02 के रिक्त 13 पदों पर सीधी भर्ती छत्तीसगढ़ व्यापम (Cg Vyapam) द्वारा किया जाएगा। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा सिलेबस, पैटर्न, चयन प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए उम्मीदवार लेख को विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : अवलोकन

    छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के अंतर्गत आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती राज्य की अधीनस्थ सेवा के तहत विभिन्न प्रयोगशालाओं में नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी CG Laboratory Assistant Bharti 2026 की निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई गई हैं।

    विवरण

    जानकारी

    विभाग का नाम

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल

    प्राधिकरण का नाम

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) सीजी व्यापम

    पद का नाम

    प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड 2

    कुल रिक्तियां

    प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर – 13

    विज्ञापन संख्या

    क्रमांक / व्यापम /परीक्षा एफ-20/2026/28

    आयु सीमा

    न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 40 वर्ष

    वेतनमान

    वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 (25,500 से 81,000)

    कार्यस्थल

    छत्तीसगढ़

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    अधिसूचना

    शॉर्ट नोटिस PDF / विस्तृत अधिसूचना

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

    छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती प्रक्रिया 2026 जारी की गई है। जो अभ्यर्थी सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए आवेदन से संबंधित CG Laboratory Assistant Bharti 2026 Important Dates की जानकारी समय पर जानना अत्यंत आवश्यक है। आवेदन की प्रारंभ तिथि, अंतिम तिथि, परीक्षा तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई गई है।

    महत्वपूर्ण तिथियों की सारणी:

    कार्यक्रम

    तिथि

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    2 जनवरी 2026

    ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

    2 जनवरी 2026

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    27 जनवरी 2026 (शाम 5:00 बजे तक)

    आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

    27 जनवरी 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 सुधार विंडो

    28 से 30 जनवरी 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा तिथि

    22 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती एडमिट कार्ड

    16 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती आंसर की तिथि

    27 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती आंसर की आपत्ति

    1 अप्रैल 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा परिणाम

    8 अप्रैल, 2026

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 आवेदन पत्र जमा करने के चरण इस प्रकार हैं:

    • आधिकारिक सीजी व्यापम वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं।

    • होमपेज पर भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

    • नए पेज पर छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 आवेदन लिंक खोजे।

    • अब, सभी पंजीकरण विवरण दर्ज करें।

    • आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।

    • अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां जमा करें।

    • दर्ज किए गए विवरण को सत्यापित करें और आवश्यक आवेदन शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड और प्रिंट करें।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: रिक्तियां

    Laboratory Assistant (Grade-2) by the Chhattisgarh government in 2026 के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इन पदों का वितरण स्थानीय निवासियों, महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य आरक्षित वर्गों के बीच पारदर्शी तरीके से किया गया है। नीचे दी गई सारणी में पदों की कुल संख्या, श्रेणीवार वितरण और न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सम्मिलित है।

    क्रमांक

    पदनाम

    वेतनमान

    श्रेणी

    कुल रिक्त पद

    कुल रिक्तियों में स्थानीय निवासियों (महिला हेतु)

    न्यूनतम एवं अधिकतम आयु सीमा

    1

    प्रयोगशाला सहायक / सहायक वैज्ञानिक (ग्रेड-2)

    वेतन मैट्रिक्स लेवल 4

    तृतीय

    13

    1

    न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों/प्रावधानों के अनुसार होगी।




    अन.ज.जा.

    4

    1





    अ.जा.

    2

    -





    अ.पि.व.

    2

    -


    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन शुल्क

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है। शुल्क की राशि विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क वापस करने की भी व्यवस्था है, जो भुगतान किए गए बैंक खाते में वापस भेजी जाएगी।

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क (रूपये में)

    सामान्य वर्ग

    350.00

    अन्य पिछड़ा वर्ग

    250.00

    अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग

    200.00

    महत्वपूर्ण: छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को उनके द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 – शैक्षिक योग्यता

    छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक पद के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जिनके पास विज्ञान विषय की मजबूत समझ हो और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई.टी. का प्रासंगिक ज्ञान हो। इससे भर्ती में चयनित अभ्यर्थी तकनीकी एवं प्रयोगशाला कार्यों में दक्षता दिखा सकेंगे।

    Educational qualifications for the Chhattisgarh Laboratory Assistant position निम्नलिखित है:

    • उम्मीदवार ने विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई.टी. प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
      अथवा

    • विज्ञान विषय में पुरानी हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम या परीक्षा उत्तीर्ण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आई.टी. प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
      अथवा

    • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीवविज्ञान / पर्यावरण विज्ञान / वनस्पति शास्त्र / रसायन शास्त्र / भौतिक शास्त्र विषय में स्नातक उपाधि प्राप्त की हो।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें दो भाग होंगे- सामान्य अध्ययन और विज्ञान/प्राकृतिक विज्ञान/रसायन शास्त्र/भौतिकी। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया (CG Laboratory Assistant Recruitment 2026 Selection Process in hindi) में कुल 100 अंक होंगे, जिसमें 100 प्रश्नों को हल करना होगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों की विश्लेषणात्मक क्षमता, सामान्य ज्ञान और विज्ञान के विषयों पर पकड़ को जांचेगी।

    चयन प्रक्रिया
    इस भर्ती परीक्षा में दो मुख्य भाग होंगे:

    1. भाग (1) - सामान्य अध्ययन - 40 प्रश्न, 40 अंक

    इसमें सामान्य ज्ञान (20 अंक) और छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (20 अंक) शामिल होंगे।

    1. भाग (2) - विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी - 60 प्रश्न, 60 अंक

    यह भाग उम्मीदवारों के विज्ञान, रसायन, और भौतिकी के बुनियादी ज्ञान का परीक्षण करेगा।

    इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

    यह चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों को न केवल सामान्य ज्ञान बल्कि विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों पर भी कुशलता से परीक्षण करती है, जिससे सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके।

    ये भी पढ़ें:-

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चयन हेतु वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का उद्देश्य उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ संबंधी ज्ञान एवं विज्ञान विषयों की समझ का मूल्यांकन करना है। यह परीक्षा पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन पद्धति पर आधारित होगी।

    भाग

    विवरण

    प्रश्नों की संख्या

    कुल अंक

    समय

    मूल्यांकन पद्धति

    भाग (1) - सामान्य अध्ययन

    सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान

    40 प्रश्न

    40 अंक

    2 घंटे

    प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

    भाग (2) - विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी

    विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी के प्रश्न

    60 प्रश्न

    60 अंक

    2 घंटे

    प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक, गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती

    कुल


    100 प्रश्न

    100 अंक

    2 घंटे


    परीक्षा की पद्धति और मूल्यांकन

    • सभी 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice) होंगे।

    • परीक्षार्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

    • प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प होंगे, और परीक्षार्थी को सही विकल्प का चयन करना होगा।

    • सही उत्तर के लिए OMR शीट पर नीले/काले डॉट पेन से गोला पूर्ण रूप से भरना होगा।

    • यदि कोई गलत उत्तर दिया जाता है या एक से अधिक विकल्प चुने जाते हैं, तो 1/4 अंक (0.25 अंक) की कटौती की जाएगी।

    • यदि प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाता, तो शून्य अंक मिलेगा।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा सिलेबस

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 (सैम्पलर ग्रेड-2) की लिखित परीक्षा का सिलेबस अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ ज्ञान एवं विज्ञान विषयों की गहन समझ का मूल्यांकन करने हेतु तैयार किया गया है। परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन तथा विज्ञान (वनस्पति विज्ञान, प्राणिविज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भौतिकी) से प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे सिलेबस को संक्षिप्त रूप में सारणीबद्ध किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी में सुविधा मिले।

    भाग

    विषय

    मुख्य टॉपिक्स (संक्षेप में)

    भाग-1

    सामान्य अध्ययन (40 अंक)

    भारत का इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, कला-संस्कृति, पर्यावरण, समसामयिक घटनाएं एवं खेल


    छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

    छ.ग. का इतिहास, भूगोल, जनजातियां, संस्कृति, साहित्य, अर्थव्यवस्था, कृषि, वन, प्रशासन, उद्योग, पर्यावरण, समसामयिक घटनाएं

    भाग-2

    वनस्पति विज्ञान

    पादप ऊतक, जड़-तना-पत्ती, पादप वर्गीकरण, पादप क्रियाविज्ञान, प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, पादप हार्मोन, आनुवंशिकी


    प्राणिविज्ञान

    परिसंचरण तंत्र, तंत्रिका तंत्र, अंतःस्रावी ग्रंथियां, जैव रसायन, मानव रोग, आनुवंशिक विकार


    रसायन विज्ञान

    संक्रमण तत्व, अम्ल-क्षार सिद्धांत, जल एवं कोयला विश्लेषण, कार्बनिक रसायन, भौतिक रसायन, विद्युत रसायन, रासायनिक गतिकी


    भौतिकी

    यांत्रिकी, ताप एवं ऊष्मागतिकी, तरंग एवं ध्वनि, प्रकाशिकी, विद्युत एवं चुंबकत्व, इलेक्ट्रॉनिकी

    उपयोगी लिंक

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 : परिणाम

    CG Laboratory Assistant Result 2026 लिखित परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद घोषित कर दिया गया है। परिणाम छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। इसमें चयनित एवं मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के रोल नंबर प्रकाशित किए जाएंगे। परिणाम के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम संबंधी नवीनतम अपडेट नियमित रूप से जांचते रहें।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026: परीक्षा तैयारी टिप्स

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए सही रणनीति, नियमित अध्ययन और स्मार्ट तैयारी बेहद आवश्यक है। चूंकि परीक्षा में सामान्य अध्ययन के साथ-साथ विज्ञान विषयों से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को संतुलित और योजनाबद्ध तैयारी करनी चाहिए। नीचे दिए गए परीक्षा तैयारी टिप्स अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को मजबूत बनाने और बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता करेंगे।

    परीक्षा तैयारी टिप्स

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझें – सबसे पहले पूरे सिलेबस का अध्ययन करें और टॉपिक-वाइज तैयारी करें।

    • स्टडी प्लान बनाएं – रोज़ाना का समय सारणी बनाकर सभी विषयों को समान समय दें।

    • कॉन्सेप्ट क्लियर करें – विज्ञान विषयों में मूल अवधारणाओं को समझना बहुत जरूरी है।

    • नोट्स तैयार करें – शॉर्ट नोट्स बनाएं ताकि रिवीजन आसान हो सके।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें – इससे परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर की समझ मिलेगी।

    • मॉक टेस्ट दें – समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नियमित मॉक टेस्ट दें।

    • ऋणात्मक अंकन का ध्यान रखें – उत्तर सोच-समझकर दें, अनुमान से बचें।

    • नियमित रिवीजन करें – पढ़े हुए टॉपिक्स का बार-बार दोहराव करें।

    लोगों ने ये भी पढ़ा:-

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
    A:

    CG Laboratory Assistant Recruitment 2026 के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड-02 के कुल 13 पद हैं।

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2026 का पैटर्न क्या है?
    A:

    CG Laboratory Assistant Exam Pattern में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य अध्ययन और विज्ञान विषय शामिल होंगे।

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 का परिणाम कैसे जारी होगा?
    A:

    CG Laboratory Assistant Result 2026 छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रकाशित किया जाएगा।

    Articles
    Upcoming Competition Exams