Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी (CG Lab. Assistant Result 2026)- स्कोरकार्ड, परिणाम, फाइनल आंसर की
    • लेख
    • सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी (CG Lab. Assistant Result 2026)- स्कोरकार्ड, परिणाम, फाइनल आंसर की

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी (CG Lab. Assistant Result 2026)- स्कोरकार्ड, परिणाम, फाइनल आंसर की

    Rajan KumarUpdated on 09 Apr 2026, 09:27 AM IST

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम और फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है। आंसर की पर मिले आपत्तियों के निस्तारण के बाद व्यापम द्वारा फाइनल आंसर की और परिणाम वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी किया है। प्राधिकरण द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा की मॉडल आंसर की 27 फरवरी को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों ने 1 अप्रैल तक प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क के साथ आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराया था। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने लॉगइन विवरण के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट स्कोर चेक करेंसीजी प्रयोगशाला सहायक फाइनल आंसर की पीडीएफ
    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट की सूचना -

    This Story also Contains

    1. सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026: एक नजर
    2. सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
    3. सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 : स्कोरकार्ड में विवरण
    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 जारी (CG Lab. Assistant Result 2026)- स्कोरकार्ड, परिणाम, फाइनल आंसर की
    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026

    1775654684068सीजी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा आंसर की पीडीएफ
    1774606453985
    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड-02 के 13 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया के संबंध में जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026: एक नजर

    छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा के लिए परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भर्ती से संबंधित CG Laboratory Assistant Bharti 2026 Important Dates की जानकारी समय पर जानना आवश्यक है। महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई गई है।
    लोगों ने इसे भी पढ़ा:- छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती 2025छत्तीसगढ़ जॉब्स 2026

    महत्वपूर्ण तिथियों की सारणी:

    विवरण

    जानकारी

    विभाग का नाम

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल

    प्राधिकरण का नाम

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) सीजी व्यापम

    कुल रिक्तियां

    प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर – 13

    सीजी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 सुधार विंडो

    28 से 30 जनवरी 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा तिथि

    22 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा आंसर की

    27 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा आंसर की आपत्ति

    1 अप्रैल 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा फाइनल आंसर की

    8 अप्रैल 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा परिणाम

    8 अप्रैल, 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा आयोजित सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। परिणाम के माध्यम से अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति और प्राप्त अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    CG प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “Result” या “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में “सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।

    • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

    • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    उपयोगी लिंक

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 : स्कोरकार्ड में विवरण

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा जारी किए जाने वाले सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट 2026 के साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। यह स्कोरकार्ड अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा से संबंधित विवरण और प्राप्त अंकों का स्पष्ट उल्लेख होता है, जिससे परिणाम को समझना आसान हो जाता है।

    स्कोरकार्ड में उपलब्ध प्रमुख विवरण:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर / पंजीकरण संख्या

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा तिथि

    • श्रेणी (Category)

    • प्राप्त कुल अंक

    • विषयवार अंक (यदि लागू हो)

    • योग्यता स्थिति (Qualified / Not Qualified)

    • आधिकारिक प्राधिकरण का नाम

    • परिणाम जारी होने की तिथि

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट कहां जारी होगा?
    A:

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 8 अप्रैल जारी कर दिया गया है।

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट देखने के लिए क्या करें?
    A:

    सीजी प्रयोगशाला सहायक रिजल्ट को लॉगइन विवरण जैसे पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर देख सकते हैं।