Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (CG Lab. Assistant Admit Card 2026)- प्रवेश पत्र (16 मार्च), परीक्षा
    • लेख
    • सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (CG Lab. Assistant Admit Card 2026)- प्रवेश पत्र (16 मार्च), परीक्षा

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (CG Lab. Assistant Admit Card 2026)- प्रवेश पत्र (16 मार्च), परीक्षा

    Rajan KumarUpdated on 05 Mar 2026, 04:10 PM IST

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 16 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर दिए एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध कराया जाएगा।
    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक-- (16 मार्च)
    1772706775512

    This Story also Contains

    1. सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 : महत्वपूर्ण जानकारियां
    2. सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
    3. सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 में विवरण
    4. यदि सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
    5. सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश
    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 (CG Lab. Assistant Admit Card 2026)- प्रवेश पत्र (16 मार्च), परीक्षा
    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2026 निर्धारित थी, जबकि आवेदन लिंक 2 जनवरी 2026 को सक्रिय किया गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक का अवसर प्रदान किया था। CG व्यापम द्वारा यह भर्ती छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड-02 के 13 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 अधिसूचना के साथ जारी तय तिथियों पर ही परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं। सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 11 बजे से 1:15 बजे तक 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 के बारे में पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    1772706775696


    ये भी पढ़ें:-

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 : महत्वपूर्ण जानकारियां

    छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला सहायक भर्ती प्रक्रिया 2026 जारी की गई है। जो अभ्यर्थी सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भर्ती से संबंधित CG Laboratory Assistant Bharti 2026 Important Dates की जानकारी समय पर जानना अत्यंत आवश्यक है। परीक्षा तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध कराई गई है।

    महत्वपूर्ण तिथियों की सारणी:

    विवरण

    जानकारी

    विभाग का नाम

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल

    प्राधिकरण का नाम

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) सीजी व्यापम

    पद का नाम

    प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर ग्रेड 2

    कुल रिक्तियां

    प्रयोगशाला सहायक/सैंपलर – 13

    सीजी प्रयोगशाला सहायक आवेदन पत्र 2026 सुधार विंडो

    28 से 30 जनवरी 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा तिथि

    22 मार्च 2026

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती एडमिट कार्ड

    16 मार्च 2026

    यूके प्रवक्ता परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

    सीजी प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और अन्य विवरण के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा से पहले इसे प्रिंट करके सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।

    CG प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

    • सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

    • इस सेक्शन में सीजी प्रयोगशाला सहायक पदों के लिए लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • नया पेज खुलेगा जिसमें लॉगिन पेज दिखाई देगा।

    • पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    • सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

    • परीक्षा दिवस के लिए एडमिट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 में विवरण

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 में कई महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। नीचे प्वाइंट्स में एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण दिए गए है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण संख्या

    • लिंग

    • वर्ग

    • स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर

    • माता-पिता का नाम

    • परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा दिवस दिशा निर्देश

    • पर्यवेक्षकों के हस्ताक्षर के लिए स्थान

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    यदि सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    यदि किसी उम्मीदवार के सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र या अन्य व्यक्तिगत विवरण में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उसे इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकरण यानी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) से संपर्क करना चाहिए। समय रहते त्रुटि को ठीक करवाना जरूरी होता है, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की समस्या या प्रवेश से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    ईमेल: helpdesk.cgvyapam@gmail.com

    लैंडलाइन: 0771-2972780


    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 – परीक्षा दिवस निर्देश

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा जारी सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—

    • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।

    • निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    • परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

    • यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

    • परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।

    • परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

    उपयोगी लिंक

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड क्या होता है?
    A:

    सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा जारी किया जाता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य जरूरी निर्देश दिए होते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होता है।

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड सेक्शन में लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होती है।

    Q: यदि सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
    A:

    अगर एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य जानकारी में कोई त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करके उसे सही करवाना चाहिए।

    Q: क्या बिना सीजी प्रयोगशाला सहायक एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठ सकते हैं?
    A:

    नहीं, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती। इसलिए परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ ले जाना जरूरी है।

    Q: सीजी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ कौन-सा पहचान पत्र ले जाना चाहिए?
    A:

    उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ लेकर जाना चाहिए, ताकि परीक्षा केंद्र पर पहचान सत्यापन किया जा सके।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)