KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 (CG staff nurse recruitment 2025 in Hindi)- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को सीजी नर्स स्टाफ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। सीजी स्टाफ नर्स परिणाम के साथ ही सीजी स्टाफ नर्स फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स रिजल्ट देख सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीजी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी। सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी हुआ था। प्राधिकरण द्वारा सीजी नर्स स्टाफ भर्ती परीक्षा की मॉडल आंसर की 26 सितंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसपर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर थी। उम्मीदवार नीचे दिए लिक के माध्यम से सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट और फाइनल आंसर डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें
प्राधिकरण द्वारा जारी सीजी स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आंसर लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स स्कोर कार्ड (Chhattisgarh staff nurse score card in Hindi) के साथ जारी किया गया है।
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम (CG staff nurse result in hindi) की सूचना देखें:-

प्राधिकरण द्वारा सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025 की तिथि 13 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक दी गई थी। योग्य उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से 3 सितंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते थे। सीजी स्टाफ नर्स आवेदन त्रुटि सुधार की तिथि 4 से 6 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक थी।
प्राधिकरण द्वारा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए जारी सूचना देखें -

छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती के आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी किया गया था। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। सीजी स्टाफ नर्स आवेदन तिथि, पात्रता, आवेदन के चरण जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
मुख्य बिंदु | विवरण |
सीजी स्टाफ नर्स आधिकारिक अधिसूचना | 13 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025 | 13 अगस्त 2025 |
सीजी स्टाफ नर्स आवेदन 2025 अंतिम तिथि | 3 सितंबर 2025 |
सीजी स्टाफ नर्स आवेदन त्रुटि सुधार | 4-6 सितंबर 2025 |
सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड 2025 | 15 सितंबर 2025 |
सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025 | 21 सितंबर 2025 |
| स्टाफ नर्स मॉडल आंसर की | 26 सितंबर 2025 |
सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 | 14 अक्टूबर 2025 |
उत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए। सामान्यतः पात्रता मानदंड हैं -
आवेदन के लिए उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी को बीएससी नर्सिग (B.Sc. Nursing) या पीबीबीएससी नर्सिंग (P.B.B.Sc. Nursing) या जनरल नर्सिंग एवं वरिष्ठ प्रसूति विज्ञान प्रशिक्षण (GNM) उत्तीर्ण होना चाहिए।
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित नर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
सीजी स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के समय सीजी स्टाफ नर्स आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। श्रेणी के अनुसार, स्टाफ नर्स आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है -
सामान्य वर्ग - 300 रुपये
ओबीसी - 250 रुपये
एससी-एसटी - 200 रुपये
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स भर्ती के आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीजी स्टाफ नर्स आवेदन पत्र भर सकते हैं-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं,
लॉगइन या रजिस्टर विकल्प पर जाएं (पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगइन करें, नए आवेदक हैं तो रजिस्टर करें)
रजिस्टर करने के बाद आईडी जेनरेट हो जाएगी। इस आईडी को याद रखें।
डैश बोर्ड पर ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
पूछे गए विवरण को सही-सही भरें।
डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करने से पहले आवेदन में भरे विवरण को चेक कर लें।
आवेदन सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज कर प्रिंट आउट ले लें।
सीजी स्टाफ नर्स के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय के लिए आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा दी जाएगी। प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ स्टाफ नर्स आवेदन के किस कॉलम में त्रुटि सुधार कर सकते हैं, इसके लिए निर्देश जारी किया जाएगा।
प्राधिकरण द्वारा सीजी स्टाफ नर्स आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सीजी स्टाफ नर्स एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 15 सितंबर 2025 है। उम्मीदवारों को सीजी स्टाफ नर्स एडमिटकार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस पेज पर भी प्रदान किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा 21 सितंबर को सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। शेडियूल के अनुसार, परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा के कुछ दिनों बाद सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का शेड्यूल और परीक्षा दिवस निर्देश देखें -

Frequently Asked Questions (FAQs)
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा परिणाम 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया गया है।
सीजी स्टाफ नर्स परीक्षा 2025 के लिए आवेदन 13 अगस्त को जारी हुआ था। अंतिम तिथि 3 सितंबर 2025 थी।
सीजी स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा 2025, 21 सितंबर 2025 को हुई थी।
सीजी स्टाफ नर्स आवेदन लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
अधिसूचना के अनुसार सीजी स्टाफ नर्स का एडमिट कार्ड 15 सितंबर 2025 को जारी किया गया था।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee
Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
NAAC A-Grade | UGC Autonomous