Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Rural Health coordinator Exam 2025 in hindi): परिणाम (जारी)
    • लेख
    • सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Rural Health coordinator Exam 2025 in hindi): परिणाम (जारी)

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Rural Health coordinator Exam 2025 in hindi): परिणाम (जारी)

    Kunal solankiUpdated on 17 Dec 2025, 12:20 PM IST

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Rural Health coordinator Exam 2025 in hindi): छत्तीसगढ़ व्यापम नवा रायपुर द्वारा सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। उत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगइन क्रेडेशियल की जरूरत होगी। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 9 नवंबर 2025 को हुआ था।

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Rural Health coordinator Exam 2025 in hindi): परिणाम (जारी)
    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा

    1765953573115

    प्राधिकरण द्वारा सीजीग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा की मॉडल आंसर की 14 नवंबर को जारी की गई थी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क जमा कर 19 नवंंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते थे। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मॉडल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर मिली आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की और उत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा परिणाम 16 दिसंबर को जारी हुआ।
    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक मॉडल आंसर की डाउनलोड करें

    बता दें कि, व्यापम द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से सीजी रूरल हेल्थ कॉर्डिनेटर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते थे। सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (Rural health coordinator vacancy exam in hindi 2025) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025 थी। वहीें आवेदन पत्र में सुधार की तिथि 4 से 6 अक्टूबर 2025 थी।
    सीजी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 यहां देखें

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 06th Nov'26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आवेदन 11 सितंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती नोटिफिकेशन 2025 (CG Rural Health Coordinator Exam Notification 2025) के अनुसार, छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 (CG Rural Health coordinator vacancy 2025 in hindi) के लिए लिखित परीक्षा तिथि 9 नवंबर 2025 है। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 परीक्षा तिथियों जैसे आवेदन पत्र की तिथियां, प्रवेश पत्र की तिथियां और अन्य मुख्य जानकारी यहां देख सकते हैं।

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा अवलोकन 2025

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    स्तर

    राज्य

    परीक्षा पैटर्न

    वस्तुनिष्ठ (mcq)

    परीक्षा आवेदन शुल्क

    सामान्य वर्ग- 350 रुपए

    अन्य पिछड़ा वर्ग- 250 रुपए

    अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग- 200 रुपए

    आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क

    50 रुपए प्रत्येक आपत्ति

    परीक्षा मोड

    ऑफलाइन

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा तिथियां

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आवेदन 11 सितंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी किया गया था। नीचे तालिका में परीक्षा से संबंधित तिथियों को देख सकते हैं।

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 2025- तिथियां

    इवेंट

    तिथियां

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आवेदन आरंभ

    12 सितंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि

    3 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक )

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आवेदन सुधार विंडो

    4-6 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे तक )

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा तिथि

    9 नवंबर 2025

    परीक्षा का समय

    सुबह 11 बजे से 1.15 बजे तक

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रवेश पत्र

    3 नवंबर 2025

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आंसर की
    14 नवंबर 2025
    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आंसर की पर आपत्ति
    14 से 19 नवंबर 2025

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा परिणाम

    16 दिसंबर 2025

    हेल्पलाइन नंबर

    0771-2972780, 8269801982

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 आवेदन पत्र

    छत्तीसगढ़ व्यापम नवा रायपुर द्वारा ऑनलाइन मोड में सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 का आवेदन आवेदन फॉर्म (CG Rural Health Coordinator Exam application Form 2025) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। जो उम्मीदवार न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, वे सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवारों को सभी आवश्यक जानकारी जैसे व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक जानकारी आदि देनी होगी।

    1758278725974


    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड (CG Rural Health Coordinator Exam Admit Card 2025) 3 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है । एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के साथ सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Health coordinator 2025 in Hindi) के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन उद्देश्यों के लिए परीक्षा केंद्र में किसी भी वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड साथ ले जाएं। उम्मीदवार अपनी लॉग इन विवरणों को दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    यह भी देखें- सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा तिथियां 2025

    आधिकारिक वेबसाइट में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जा सकती है। उम्मीदवारों से अपेक्षा है कि वे सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा तिथियां 2025 तिथियों (CG Rural Health Coordinator Exam Dates 2025) के लिए निरंतर आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें।

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 परीक्षा केंद्र

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए राज्य के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा केंद्रों 2025 (CG Rural Health Coordinator Exam Centre 2025) के नाम जिलावार तरीके से नीचे देख सकते हैं।

    • सरगुजा (अंबिकापुर),
    • कोरिया (बैकुंठपुर),
    • बिलासपुर,
    • धमतरी,
    • दुर्ग,
    • जगदलपुर,
    • कांकेर,
    • रायगढ़,
    • रायपुर
    • राजनांदगांव
    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा पैटर्न 2025

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा पैटर्न 2025 (CG Rural Health Coordinator Exam Pattern 2025) में प्रश्नपत्र में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होगा। सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 (CG Health coordinator Exam 2025 in Hindi) का कुल समय 2 घंटे निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर या एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर नकारात्मक अंक (0.25) काटा जाएगा। उम्मीदवार जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं देंगे उन प्रश्नों पर कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा आंसर की 2025

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 आयोजित होने के बाद सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा आंसर की 2025 प्रथम चरण की आंसर की (CG Rural Health Coordinator Exam Answer Key 2025) जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है ते उम्मीदवार निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। डाक/ईमेल द्वारा या व्यापम भवन में स्वयं उपस्थित होकर अपनी दर्ज की गई आपत्ति मान्य नहीं होगी। दावा/आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है उसके अनुसार ही दावा दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक दावा/आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये शुल्क देना अनिवार्य है।

    लोगों ने ये भी देखा-

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा रिजल्ट 2025

    उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों के निरिक्षण के बाद सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा रिज्लट 2025 ( CG Rural Health Coordinator Result 2025) 16 दिसंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किया जाता है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 का एडमिट कार्ड कब जारी होगा ?
    A:

    सीजी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 3 नवंबर को जारी हो चुका है।

    Q: छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 परीक्षा में क्या नकारात्मक अंकन होगा ?
    A:

    हां, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

    Q: छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
    A:

    ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती 2025 की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)