बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन पत्र 2026- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के चौथे चरण के तहत होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 25 सितंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से बीपीएसी टीआरई 4 ओटीआर के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है। वहीं आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन लिंक इस पेज पर दिया गया है।
बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 लिंक । बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव
लेटेस्ट अपडेट: बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 4.0 भर्ती आवेदन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, यदि STET में Appearing हैं, तो "Year of passing" के रूप में 2026 का चयन करने की सलाह दी है।

This Story also Contains
जानपहले, बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी, लेकिन आयोग द्वारा 22 सितंबर को सूचना जारी कर बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन के लिए नई तिथियां जारी की गईं, जो 25 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हैं। इससे पहले, आयोग द्वारा 31 अगस्त 2026 को एक सूचना जारी कर बीपीएससी टीआरई 4 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित करने की जानकारी दी थी। दरअसल, आयोग के पूर्व कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी। आयोग ने अब विज्ञापन संख्या-15/2026 के तहत संशोधित अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथियों की जानकारी दी है। विज्ञापन संख्या-14/2026 से सूचना जारी हुई थी।
बता दें विभाग द्वारा बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन प्रक्रिया में कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। इसी कारण निर्धारित तिथि से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संशोधित अधिसूचना और आवेदन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बता दें कि BPSC ने 18 अगस्त 2026 को TRE 4.0 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना अपनी वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी की थी। अधिसूचना के मुताबिक, शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन 1 सितंबर से शुरू होने थे। अब आयोग ने आवेदन की नई तारीख 21 सितंबर 2026 निर्धारित की है। अधिसूचना के साथ बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन पत्र 2026 की तिथियां भी जारी की गई थी। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन पत्र 1 सितंबर से जारी होना था। जिसके लिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई थी।
बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस पीडीएफ देखें
जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती को लेकर अपडेट दिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार शिक्षक भर्ती के चौथे चरण के लिए कुल 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई। अब इसे बढ़ाकर 33,320 कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। टीआरई 4 भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पद और कक्षा 11 से 12 के लिए 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:- बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 । बीपीएससी 71वीं परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) की तिथि 22 से 27 सितंबर 2026 निर्धारित की थी, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना जताई थी। हालांकि अब इन तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की टीआरई 4.0 भर्ती प्रक्रिया में इस बार आवेदन प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। आयोग के अनुसार, अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही राज्य के सभी 38 जिलों में से अपनी पसंद के जिलों का चयन करना होगा। यह प्रक्रिया बेहद अहम होगी, क्योंकि यदि अभ्यर्थी सीमित जिलों का विकल्प भरते हैं और उनकी रैंक के अनुसार उन्हें उससे बाहर का जिला आवंटित होता है, तो उनका चयन नहीं हो पाएगा। यह व्यवस्था बीपीएससी कंबाइंड परीक्षा की तर्ज पर लागू की गई है।
इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया को भी अपडेट किया गया है। अब अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद ही आवेदन फॉर्म भरने का लिंक सक्रिय होगा। आयोग का कहना है कि इससे पहले फीस से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सामने आती थीं, जिन्हें अब दूर कर दिया गया है।
बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा 4.0 के अंतर्गत प्राइमरी (कक्षा 1-5), मिडिल (कक्षा 6-8), सेकेंडरी (कक्षा 9-10) तथा सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 11-12) स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन से जुड़ी पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया की पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन के साथ इस इस लेख में उपलब्ध कराई जाएगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 प्रक्रिया,दस्तावेज, पात्रता के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
ये भी पढ़ें:- बीपीएससी सिलेबस
बीपीएससी टीआरई 4 (BPSC TRE 4.0) भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित शिक्षक पद की शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और शिक्षक पात्रता परीक्षा संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी। पदवार पात्रता के साथ बिहार STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष प्रावधान है। परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
1. प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)
न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) या समकक्ष योग्यता तथा 2 वर्षीय D.El.Ed./D.Ed. होना चाहिए।
CTET Paper-I या BTET Paper-I उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
निर्धारित अन्य शिक्षक प्रशिक्षण एवं पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
2. मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8)
संबंधित विषय में स्नातक तथा निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए।
D.El.Ed., B.Ed., B.A.Ed./B.Sc.Ed. जैसी निर्धारित योग्यताओं में से संबंधित पद के लिए मान्य योग्यता आवश्यक है।
CTET Paper-II या BTET Paper-II उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
3. माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10)
संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और B.Ed. की योग्यता आवश्यक है।
बिहार STET Paper-I उत्तीर्ण होना चाहिए।
संबंधित विषय के लिए निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण योग्यता पूरी करना आवश्यक है।
4. उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12)
संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
B.Ed., B.A.Ed. या B.Sc.Ed. जैसी निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता आवश्यक है।
बिहार STET Paper-II उत्तीर्ण होना चाहिए।
5. बिहार STET 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी
BPSC TRE 4.0 के लिए बिहार STET 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित पात्रता शर्तों के अनुसार STET उत्तीर्ण करना होगा। STET 2026 में उत्तीर्ण नहीं होने वाले अभ्यर्थियों का TRE 4.0 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
6. अन्य सामान्य शर्तें
अभ्यर्थी को निर्धारित नागरिकता संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी।
मुख्य परीक्षा में संबंधित शिक्षक वर्ग और अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप विषय का चयन करना होगा।
आवेदन से पहले पदवार शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण, TET/STET तथा अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक अधिसूचना में अवश्य जांचना चाहिए।
बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के अब 33,320 पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आवेदन करने वाले इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना बेहद जरूरी होती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे दी गई सारणी में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी गई है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) |
भर्ती का नाम | बीपीएससी टीआरई 4.0 |
कुल रिक्तियां |
|
बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
बीपीएससी टीआरई 4.0 का आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bpsc.bih.nic.in/ |
बीपीएससी टीआरई 4.0 शॉर्ट नोटिस | 11 फरवरी 2026 |
बीपीएससी टीआरई 4.0 अधिसूचना जारी |
22 सितंबर 2026 (संशोधित अधिसूचना जारी) |
बीपीएससी टीआरई 4.0 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ |
25 सितंबर 2026 |
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि |
26 अक्टूबर 2026 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
|
बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा तिथि 2026 |
|
ये भी पढ़ें:-
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 के अंतर्गत राज्य के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थियों को संबंधित पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण डिग्री तथा पात्रता परीक्षा (CTET/STET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। नीचे सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं को देख सकते हैं।
पदों के नाम | शैक्षणिक योग्यताएं |
प्राथमिक स्कूल शिक्षक | 12वीं में न्यूनतम 50% अंक और प्राथमिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा / 45% अंकों के साथ (NCTE 2002 मानदंड) 2 वर्षीय डिप्लोमा / 50% अंकों के साथ 4 वर्षीय B.El.Ed / 50% अंकों के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा (विशेष) / स्नातक + 2 वर्षीय डिप्लोमा (प्राथमिक शिक्षा)। साथ ही CTET/STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य। |
मिडिल स्कूल शिक्षक | स्नातक + 2 वर्षीय डिप्लोमा (प्राथमिक शिक्षा) / 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों के साथ स्नातक + B.Ed (NCTE मानदंड) / 50% अंकों के साथ BA B.Ed/B.Sc B.Ed / 50% अंकों के साथ B.Ed (विशेष) / 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed। साथ ही CTET/BTET पेपर-II उत्तीर्ण। |
टीजीटी शिक्षक | संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों (NCTE 2002 मानदंड) के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed। साथ ही STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य। |
कक्षा 9-10 के लिए शिक्षक (विशेष) | संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 45% अंकों (2002 मानदंड) के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / 4 वर्षीय B.A.Ed/B.Sc.Ed। साथ ही STET पेपर-I उत्तीर्ण अनिवार्य। |
कक्षा 11-12 के लिए पीजीटी शिक्षक | संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed / 45% अंकों (2002 मानदंड) के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed / मास्टर डिग्री + 4 वर्षीय B.Ed/B.Sc.Ed / 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + 3 वर्षीय B.Ed-M.Ed। साथ ही STET पेपर-II उत्तीर्ण अनिवार्य। |
बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। नीचे विस्तृत आयु सीमा सारणी दी गई है।
पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु (पुरुष) | अधिकतम आयु (महिला) |
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1–5) | 18 वर्ष | 37 वर्ष | 40 वर्ष |
मिडिल स्कूल शिक्षक (कक्षा 6–8) | 18 वर्ष | 37 वर्ष | 40 वर्ष |
सेकेंडरी शिक्षक (कक्षा 9–10) | 21 वर्ष | 37 वर्ष | 40 वर्ष |
सीनियर सेकेंडरी शिक्षक (कक्षा 11–12) | 21 वर्ष | 37 वर्ष | 40 वर्ष |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (BC/EBC) को नियमानुसार आयु में छूट।
दिव्यांग एवं अन्य विशेष श्रेणियों को राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त छूट।
ये भी पढ़ें:-
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। नीचे चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है:
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं

नए अभ्यर्थी पहले पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त करें।

होमपेज पर उपलब्ध “BPSC TRE 4 Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन कर आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी सही-सही भरें।

निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र आदि) अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ हेतु आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। ये दस्तावेज़ उम्मीदवार की पहचान, योग्यता, आयु और आरक्षण स्थिति की पुष्टि के लिए अनिवार्य हैं। नीचे आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची दी गई है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
10वीं और 12वीं के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री का अंकपत्र और प्रमाणपत्र
B.Ed / B.El.Ed / M.Ed / संबंधित प्रशिक्षण डिग्री का प्रमाणपत्र
STET/CTET/BTET पात्रता प्रमाणपत्र
संबंधित पद के लिए उत्तीर्ण प्रमाणपत्र
पहचान प्रमाण पत्र
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
आयु प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं का अंकपत्र
आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
SC/ST/OBC/ईबीसी/दिव्यांगता प्रमाणपत्र
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
हाल ही में लिया गया डिजिटल फोटो और हस्ताक्षर
अन्य लेख:-
भर्ती: बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 के तहत अब कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन शुरू: 1 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की जानकारी है।
भारतीय नागरिकता: अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
CTET/BTET/STET अनिवार्यता: पद के अनुसार संबंधित पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है:
कक्षा 1–5: CTET Paper-I अथवा BTET Paper-I
कक्षा 6–8: CTET Paper-II अथवा BTET Paper-II
कक्षा 9–10: STET Paper-I
कक्षा 11–12: STET Paper-II
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार D.El.Ed/B.El.Ed/B.Ed/Graduation/PG आदि निर्धारित योग्यता जरूरी होगी।
TRE-4.0 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, यदि STET में Appearing हैं, तो "Year of passing" के रूप में 2026 का चयन करें।
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक पदों के लिए: संबंधित विषय में योग्यता के साथ STET का संबंधित पेपर पास होना महत्वपूर्ण है।
आयु सीमा: सामान्यतः कक्षा 1–8 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा कक्षा 9–12 के लिए 21 वर्ष है; अधिकतम आयु पद/वर्ग के अनुसार अलग होगी।
दस्तावेज: आवेदन से पहले 10वीं/12वीं, Graduation/PG, B.Ed/D.El.Ed, CTET/STET/BTET प्रमाणपत्र, जाति/आरक्षण प्रमाणपत्र, फोटो एवं हस्ताक्षर तैयार रखें।
महत्वपूर्ण सावधानी: फॉर्म भरने से पहले अपने पद, विषय, शैक्षणिक योग्यता और CTET/STET Paper की पात्रता जरूर मिलाएं। अंतिम मानक BPSC की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ही मान्य होंगे।
उपयोगी लिंक
Frequently Asked Questions (FAQs)
बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन 2026 उम्मीदवारों को ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा और आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता जैसे स्नातक/स्नातकोत्तर, B.Ed या अन्य प्रशिक्षण डिग्री तथा CTET/STET/BTET जैसी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हो।
बीपीएससी टीआरई 4.0 चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होती है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है, जिसके बाद अंतिम चयन किया जाता है।
बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर तथा CTET/STET/BTET प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं।