Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC Exam Calendar 2026)- सिविल सेवा सहित कई मुख्य परीक्षाओं की तिथि जारी@BPSC
    • लेख
    • बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC Exam Calendar 2026)- सिविल सेवा सहित कई मुख्य परीक्षाओं की तिथि जारी@BPSC

    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC Exam Calendar 2026)- सिविल सेवा सहित कई मुख्य परीक्षाओं की तिथि जारी@BPSC

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 18 Feb 2026, 11:26 AM IST

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 में विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल 17 फरवरी को जारी कर दिया है। संशोधित बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, सहायक अभियंता, विशेष शिक्षक से लेकर स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) तक की तिथियां तय कर दी गई हैं। बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 पीडीएफ में इंटीग्रेटेड सीसीई 70वीं, 71वीं और 72वीं के साथ शिक्षक, न्यायिक सेवा, तकनीकी पदों समेत 50 से अधिक भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथियों, परिणाम और साक्षात्कार तिथियों की जानकारी दी गई है। इससे पहले, 2 फरवरी को बीपीएससी कैलेंडर 2026 जारी कर संभावित तिथियों की सूचना दी गई थी।

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स एग्जाम 26 जुलाई 2026 को
    2. बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC exam calendar 2026)- बिहार सरकारी नौकरी मुख्य तिथियां
    3. शिक्षा विभाग में भर्ती की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी
    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC Exam Calendar 2026)- सिविल सेवा सहित कई मुख्य परीक्षाओं की तिथि जारी@BPSC
    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

    1771393517183

    बीपीएससी एग्जाम की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इस लेख में बीपीएससी सरकारी परीक्षाओं के लिए प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और फाइनल रिजल्ट डेट जांच सकते हैं। उम्मीदवार बीपीएससी के ऑफिशियल एक्स हैंडल @BPSCOffice पर जाकर या बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।

    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार, बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। वहीं बीपीएससी 70वीं सीसीई फाइनल रिजल्ट अप्रैल/मई 2026 में जारी होने की संभावना है। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी तिथियां अस्थायी हैं और जरूरत पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है।

    बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें 2 फेज एग्जाम और 1 फेज एग्जाम के लिए अलग-अलग सेक्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी गई है।

    1770108648717


    बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी परीक्षा कैंलेडर के अनुसार, विज्ञापन संख्या 43/2025 के तहत एलडीसी भर्ती का फाइनल रिजल्ट फरवरी 2026 में जारी हो सकता है। जूनियर लेबोरेट्री असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवॉयरमेंट ऑफिसर, पीआर ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट के लिए साक्षात्कार का आयोजन फरवरी 2026 में होगा।

    बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स एग्जाम 26 जुलाई 2026 को

    बीपीएससी परीक्षा 2026 कैलेंडर के मुताबिक इंटीग्रेटेड सीसीई 71वीं की मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में और इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बीपीएससी 72वीं के लिए प्रीलिम्स एग्जाम डेट 26 जुलाई है। प्रोजेक्ट मैनेजर (इंडस्ट्री विभाग) और ऑडिटर, पंचायती राज विभाग की प्रारंभिक परीक्षा तिथि क्रमशः 30 मई और 5 जुलाई 2026 है।

    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 (BPSC exam calendar 2026)- बिहार सरकारी नौकरी मुख्य तिथियां

    उम्मीदवार bpsc official वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से bpsc exam calendar 2026 pdf डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 2026 में होने वाली चर्चित प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि देख सकते हैं।

    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 -

    परीक्षा / पद का नाम

    तिथियां

    बीपीएससी 70वीं सीसीई

    • प्रीलिम्स: दिसंबर 2024 और जनवरी 2025,

    • मेन्स: अप्रैल 2025,

    • इंटरव्यू: जनवरी 2026,

    • अंतिम परिणाम: अप्रैल/मई 2026

    माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक (सिमुलतला स्कूल, जमुई)

    • प्रीलिम्स: 16 अगस्त 2024,

    • मेन्स: 17 & 18 जून 2026,

    • इंटरव्यू: सूचित किया जाएगा

    • अंतिम परिणाम: सूचित किया जाएगा

    जिला सांख्यिकी अधिकारी/सहायक निदेशक

    • प्रीलिम्स: 3 अगस्त 2025,

    • मेन्स: नवम्बर 2025,

    • इंटरव्यू: जनवरी 2026,

    • अंतिम परिणाम: फरवरी 2026

    बीपीएससी 71वीं

    • प्रीलिम्स परीक्षा : 13 सितंबर 2025

    • मेन्स: अप्रैल 2026,

    • इंटरव्यू: सूचित किया जाएगा

    • अंतिम परिणाम: सूचित किया जाएगा

    लोअर डिविजन क्लर्क

    प्रीलिम्स: 20 सितंबर 2025, मेन्स: टाइपिंग टेस्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: —, अंतिम परिणाम: फरवरी 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजर (इंडस्ट्री विभाग)

    प्रीलिम्स: 30 मई 2026

    ऑडिटर, पंचायती राज विभाग

    प्रीलिम्स: 5 जुलाई 2026

    रिसर्च ऑफिसर, राजस्व विभाग

    प्रीलिम्स: 15 जुलाई 2026

    33वां न्यायिक सेवा

    प्रीलिम्स: 30 मई 2026

    सहायक लोक अभियोजक (APO)

    प्रीलिम्स: 15 जुलाई 2026

    इंटीग्रेटेड CCE 72वीं

    प्रीलिम्स: 26 जुलाई 2026

    सहायक प्रोफेसर (भौतिकी)

    लिखित परीक्षा: 23-10-2022, इंटरव्यू: 25-03-2023, अंतिम परिणाम: नवंबर 2025

    सहायक क्यूरेटर, रिसर्च एंड पब्लिकेशन ऑफिसर, सहायक निदेशक

    लिखित परीक्षा: 25-03-2023, इंटरव्यू: 04-02-2024, अंतिम परिणाम: फरवरी 2026

    लेक्चरर, माइनिंग इंजीनियरिंग (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक एंड गवर्नमेंट वीमेन पॉलिटेक्निक)

    लिखित परीक्षा: 20-03-2025, इंटरव्यू: 29-04-2025, अंतिम परिणाम: दिसंबर 2025

    न्यायिक सदस्य एवं अध्यक्ष/सदस्य, उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग

    लिखित परीक्षा: 3-05-2025 से 05-05-2025, रिजल्ट: अगस्त 2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026

    मिनरल डेवलपमेंट ऑफिसर

    लिखित परीक्षा: 9-08-2025 और 10-08-2025, इंटरव्यू: जनवरी 2026, अंतिम परिणाम: जारी

    वाइस प्रिंसिपल एंड इक्विवेलेंट इन आईटीआई अंडर लेबर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट

    लिखित परीक्षा: 17-08-2025, इंटरव्यू: फरवरी 2026, अंतिम परिणाम: मार्च 2026

    सहायक नियंत्रक, वजन एवं माप (Assistant Controller, Weight & Measures)

    लिखित परीक्षा: 17-05-2025

    जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

    • लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025,

    • रिजल्ट: जनवरी 2026,

    • इंटरव्यू: फरवरी 2026,

    • फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

    लॉ ऑफिसर, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

    लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

    सहायक पर्यावरण अधिकारी, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

    लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

    पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

    लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

    सिस्टम एनालिस्ट, बिहार स्टेट पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड

    लिखित परीक्षा: 26-07-2025 और 27-07-2025, रिजल्ट: जनवरी 2026, इंटरव्यू: फरवरी 2026, फाइनल रिजल्ट: मार्च 2026

    सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक

    लिखित परीक्षा: 23-04-2026

    जिला खेल अधिकारी/सहायक निदेशक (खेल)

    लिखित परीक्षा: जनवरी 2026, फरवरी 2026, परिणाम: फरवरी 2026

    सहायक वन संरक्षक

    लिखित परीक्षा: 8-08-2026 से 15-08-2026

    BPSC स्टेनोग्राफर

    लिखित परीक्षा: 9-05-2026

    सहायक सेक्शन ऑफिसर

    प्रीलिम्स: 10-09-2025, मेन्स: फरवरी 2026, मेन्स परिणाम: मार्च 2026

    राज्य मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सहायक प्रोफेसर (विभिन्न विभाग)

    इंटरव्यू: सूचित किया जाएगा

    सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज में सहायक प्रोफेसर

    इंटरव्यू: सूचित किया जाएगा

    सहायक टाउन प्लानिंग सुपरवाइजर

    इंटरव्यू: 18-07-2026

    संयुक्त परीक्षा सहायक इंजीनियर

    • लिखित परीक्षा: 17-07-2025 से 19-07-2025

    • परिणाम - सूचित किया जाएगा

    विशेष शिक्षक (Special Teacher)

    • लिखित परीक्षा: जनवरी 2026,

    • परिणाम: फरवरी 2026

    सहायक शिक्षा विकास अधिकारी

    • लिखित परीक्षा: अप्रैल 2026,

    • परिणाम: जून 2026

    सहायक टाउन प्लानर

    • लिखित परीक्षा: 9-05-2026,

    • परिणाम: जून 2026

    स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4)

    लिखित परीक्षा: 22 से 27 सितंबर 2026

    शिक्षा विभाग में भर्ती की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी

    बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 में सिविल सेवा, न्यायिक सेवा के अलावा मेडिकल कॉलेजों, आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक और तकनीकी शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती की तिथियांं भी इस कैलेंडर में शामिल है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से विस्तृत बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
    विस्तृत बीपीएससी एग्जाम कैलेंडर पीडीएफ 2026 डाउनलोड करें

    बीपीएससी उम्मीदवार वर्ष 2026 में होने वाली विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं के वार्षिक कार्यक्रम बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर (BPSC Exam Calendar 2026) के आधार पर अपनी तैयारियों को आगे बढ़ा सकते हैं।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)