Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार एसटीईटी 2025 (Bihar STET 2025 in hindi) - रिजल्ट (जारी), कटऑफ जानें
    • लेख
    • बिहार एसटीईटी 2025 (Bihar STET 2025 in hindi) - रिजल्ट (जारी), कटऑफ जानें

    बिहार एसटीईटी 2025 (Bihar STET 2025 in hindi) - रिजल्ट (जारी), कटऑफ जानें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 06 Jan 2026, 10:30 AM IST

    बिहार एसटीईटी 2025 (Bihar STET 2025 in hindi)- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने 5 जनवरी शाम 4ः15 बजे मीडिया के सामने बिहार एसटीईटी 2025 रिजल्ट (Bihar STET 2025 result in hindi) ऑनलाइन मोड में जारी किया। एसटेट बिहार रिजल्ट आंकड़ों के अनुसार, बिहार एसटीईटी में उपस्थित उम्मीदवारों में से कुल 57.96 प्रतिशत सफल हुए हैं। पेपर 1 और पेपर 2 में करीब 4.42 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें 2 लाख 56 हजार 301 उम्मीदवार सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने की जानकारी देते हुए सफल उम्मीदवारों को बधाई दी।

    This Story also Contains

    1. बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)
    2. बिहार एसटेट - अवलोकन (Bihar STET Overview)
    3. बिहार एसटेट परीक्षा तिथियां 2025 (Bihar STET Exam Dates 2025 in Hindi)
    4. बिहार एसटेट पात्रता मानदंड 2025 (Bihar STET Eligibility Criteria 2025 in hindi)
    5. एसटीईटी बिहार आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें (How to fill STET Bihar application form 2025 in hindi)
    6. बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क 2025 (Bihar STET Registration fees 2025 in hindi)
    7. बिहार एसटेट परीक्षा पैटर्न 2025 (Bihar STET Exam Pattern 2025 in HIndi)
    8. बिहार एसटीईटी पाठ्यक्रम 2025 (Bihar STET Syllabus 2025 in hindi)
    9. बिहार एसटेट प्रश्न पत्र 2025 (Bihar STET Question Papers 2025 in hindi)
    10. बिहार एसटेट आंसर की 2025 (Bihar STET Answer Key 2025 in hindi)
    11. बिहार एसटीईटी कट ऑफ 2025 (The Bihar STET Cut off 2025 in Hindi)
    12. बिहार एसटेट परिणाम 2025 (Bihar STET Results 2025 in Hindi)
    बिहार एसटीईटी 2025 (Bihar STET 2025 in hindi) - रिजल्ट (जारी), कटऑफ जानें
    बिहार एसटीईटी 2025 - एसटेट आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न

    उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना बिहार एसटीईटी रिजल्ट और एसटीईटी स्कोर देख सकते हैं। लॉगइन के लिए उम्मीदवारों को एसटीईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करनी होगी। बिहार एसटीईटी परिणाम 2025 डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

    1767615089717

    बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 1 के अंतर्गत 16 विषयों की परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की गईं। परीक्षा में शामिल हुए 2,46,415 उम्मीदवारों में से 1,54,145 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 1 का पास प्रतिशत 62.56 प्रतिशत रहा। वहीं बिहार एसटीईटी 2025 पेपर 2 में, 29 विषयों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। एसटेट पेपर 2 में शामिल 1,95,799 उम्मीदवारों में से 1,02,156 उम्मीदवार पास हुए। पेपर 2 का पास प्रतिशत 52.17 प्रतिशत रहा। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा दो फेज में हुई। एसटीईटी परीक्षा में पेपर-1 व पेपर-2 में 150-150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे गए थे।

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 (Bihar STET cutoff 2025 in Hindi)

    बिहार एसटीईटी में पास होने के लिए श्रेणीवार कटऑफ के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत, ओबीसी को 45.5, ईबीसी को 42.5, एससी/एसटी/दिव्यांग और महिला वर्ग के लिए बिहार एसटीईटी कटऑफ 40 प्रतिशत रहा।

    बिहार एसटीईटी कटऑफ 2025 देखें -

    1767613972922

    उम्मीदवार बिहार एसटीईटी रिजल्ट (Bihar STET result in Hindi) डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार एसटेट रिजल्ट (Bihar STET result in Hindi) के बाद फाइनल बिहार एसटेट आंसर की भी जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा अनंतिम बिहार एसटीईटी आंसर की 2025 ऑनलाइन मोड में 24 नवंबर को जारी की गई थी।

    उम्मीदवारों को बिहार एसटेट आंसर की पर 24 से 28 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था। पहले आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। बोर्ड द्वारा बिहार एसटेट ऑनलाइन आवेदन पत्र 19 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक भरा गया था।महत्वपूर्ण लेख:- बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड देखें

    इससे पहले, बिहार STET परीक्षा ऑनलाइन आवेदन (Bihar Estate Exam Online Application in hindi) पत्र भरने की तिथि 11 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तय की गई थी। लेकिन, तकनीकी कारणों से इसे स्थगित कर सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी एग्जाम (एसटीईटी) के लिए संशोधित आवेदन तिथि की सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई। । बता दें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम के लिए वैद्य प्रमाण पत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा।
    बोर्ड द्वारा एसटेट परीक्षा से संबंधित सूचना देखें -

    1760182000112

    इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम वैलिड सर्टिफिकेट मिलेगा, जिससे वे बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाता है। बिहार एसटीईटी 2025 अधिसूचना (Bihar STET 2025 Notification in hindi) पीडीएफ के रूप में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

    बिहार एसटीईटी आवेदन 2025 (Bihar STET Application 2025 in hindi) करने वाले उम्मीदवारों को बिहार एसटेट एडमिट कार्ड (Bihar STET admit card in hindi) परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक आयोजित की गई थी। बिहार stet परीक्षा 2025 (bihar stet exam 2025 in hindi), BSEB द्वारा कक्षा 9-12 के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। जो अभ्यर्थी कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर I देना होगा तथा जो अभ्यर्थी कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर II देना होगा।

    एसटेट बिहार 2025 अधिसूचना (STET Bihar 2025 notification in hindi) में एसटीईटी परीक्षा से संबंधित जानकारी जैसे परीक्षा तिथियां, पाठ्यक्रम और पात्रता मानदंड शामिल होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसटेट परीक्षा (Bihar STET exam in hindi) की जानकारी के लिए नीचे दिया गया लेख पढ़ें।

    इस पृष्ठ पर, हम BSEB एसटेट 2025 परीक्षा (BSEB STET 2025 exam in hindi) का विस्तृत अवलोकन प्रदान कर रहे हैं और परीक्षा के प्रत्येक चरण पर विस्तार से बता रहे हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसटेट आवेदन पत्र भरने से पहले नीचे दी गई सामग्री में बिहार एसटीईटी आवेदन प्रक्रिया (Bihar STET Application Process in hindi) और पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें।

    बिहार एसटेट - अवलोकन (Bihar STET Overview)

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (बीएसटीईटी)

    परीक्षा आयोजक

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

    पद

    सेकेंडरी टीचर (for grades 9-10)

    हाइयर सेकेंडरी टीचर (for grades 11-12)

    परीक्षा का स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा अवधि

    150 मिनट

    पात्रता

    भारत का नागरिक होना चाहिए

    कम से कम 21 वर्ष की आयु (श्रेणी के अनुसार ऊपरी सीमा अलग-अलग होती है)

    आवश्यक शैक्षिक योग्यताएँ होनी चाहिए।

    परीक्षा का माध्यम

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    बिहार एसटेट परीक्षा तिथियां 2025 (Bihar STET Exam Dates 2025 in Hindi)

    बिहार STET से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां आधिकारिक अधिसूचना में दी जाती है। बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 तक थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार एसटेट परीक्षा तिथियों (STET Bihar exam dates in hindi) को नोट कर लें ताकि परीक्षा से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण घटना छूट न जाए। बिहार एसटेट 2025 तिथियों (Bihar STET 2025 dates in hindi) की सूची नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

    बिहार एसटेट महत्वपूर्ण तिथियां (Bihar STET 2025 Important Dates)

    इवेंट्स

    तिथियां

    बिहार एसटेट 2025 अधिसूचना जारी होने की तिथि

    9 सितंबर 2025

    बिहार एसटेट आवेदन पत्र

    11 सितंबर 2025

    19 सितंबर 2025

    एसटीईटी बिहार आवेदन की अंतिम तिथि

    19 सितंबर 2025

    27 सितंबर 2025

    5 अक्टूबर 2025

    बिहार एसटेट प्रवेश पत्र जारी

    11 अक्टूबर 2025

    बिहार एसटेट परीक्षा

    4 से 25 अक्टूबर 2025

    14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025

    बिहार एसटीईटी आंसर की24 नवंबर 2025
    बिहार एसटीईटी आंसर की आपत्ति24 से 27 नवंबर 2025
    28 नवंबर 2025

    एसटेट बिहार परिणाम

    1 नवंबर 2025

    5 जनवरी 2026

    बिहार एसटेट पात्रता मानदंड 2025 (Bihar STET Eligibility Criteria 2025 in hindi)

    BSEB ने बिहार एसटेट 2025 के लिए पात्रता मानदंड (Bihar STET 2025 eligibility criteria in hindi) निर्धारित किए हैं और इसे आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने से पहले एसटेट बिहार पात्रता मानदंडों के बारे में पता होना चाहिए। BSEB राष्ट्रीयता, आयु और शैक्षिक योग्यता के आधार पर पात्रता मानदंड निर्धारित करता है।

    उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए और उनकी आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए, ऊपरी सीमा श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। BSEB एसटेट परीक्षा के पात्रता मानदंड (BSEB STET exam eligibility criteria in hindi) प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पात्रता मानदंड देख सकते हैं।

    बिहार एसटेट आयु सीमा (Bihar STET Age Limit)

    श्रेणी

    अधिकतम उम्र

    General

    37

    General Category Women

    40

    OBC

    40

    EBC

    40

    SC

    42

    ST

    42

    नोट: दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को रक्षा सेवाओं में बिताए गए वर्षों के अतिरिक्त 3 वर्ष की छूट दी जाएगी, बशर्ते आवेदन के समय उनकी आयु 57 वर्ष से अधिक न हो।

    बिहार एसटेट पात्रता मानदंड - पेपर 1 (Bihar STET Eligibility Criteria - Paper 1)

    परीक्षा

    पात्रता मानदंड

    Hindi

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री विशेष विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ पूरी करनी होगी, साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड की डिग्री भी होनी चाहिए।

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री विशेष विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ प्राप्त होनी चाहिए, तथा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।

    उम्मीदवारों के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से निर्दिष्ट विषय समूह में 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी एड की डिग्री होनी चाहिए।

    Urdu

    Bangla

    Maithili

    Sanskrit

    Arabic

    Persian

    Bhojpuri

    English

    Mathematics

    Science

    Social Studies

    Physical Education

    अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें शारीरिक शिक्षा एक वैकल्पिक विषय के रूप में हो।

    उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45% अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें शारीरिक शिक्षा एक वैकल्पिक विषय के रूप में हो। उम्मीदवारों ने अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया हो या अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ या भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

    Music

    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संगीत में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो।

    Fine Arts

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ललित कला में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी।

    Dance

    उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नृत्य में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हो।

    Special Education Teacher for


    Orthopaedic impairment

    Total blindness

    Deafness

    Low vision

    Speech and Language Disability

    Intellectual disability

    Autism spectrum disorder

    Specific learning disability

    Multiple disabilities




    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री तथा भारतीय पुनर्वास परिषद से वैध सीआरआर संख्या के साथ विशेष शिक्षा में बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।

    अभ्यर्थी के पास भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बी.एड. के समकक्ष डिप्लोमा, सीआरआर नंबर और भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा अंतर विकलांगता में 6 महीने का प्रशिक्षण सत्र होना चाहिए।

    विषय समूह (Subject groups)

    गणित: उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर गणित का अध्ययन किया हो। उम्मीदवारों ने स्नातक स्तर पर भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान और सांख्यिकी में से किन्हीं दो विषयों का अध्ययन गणित में विशेषज्ञता के साथ किया हो। कंप्यूटर विज्ञान में बीसीए की योग्यता भी मान्य होगी।

    विज्ञान: उम्मीदवार ने स्नातक स्तर पर जूलॉजी, बॉटनी और केमिस्ट्री का अध्ययन किया हो या विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग की हो। जैव प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म जीव विज्ञान पर भी विचार किया जाएगा।

    सामाजिक विज्ञान: उम्मीदवार ने इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में उत्तीर्णता प्राप्त की हो। इनमें से एक विषय इतिहास या भूगोल होना चाहिए। प्राचीन इतिहास विषय को इतिहास के समकक्ष माना जाता है।

    भाषा: माध्यमिक शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए स्नातक स्तर पर भाषा से संबंधित विषय को ऑनर्स या सहायक विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य है।

    बिहार एसटेट पात्रता मानदंड - पेपर 2 (Bihar STET Eligibility Criteria - Paper 2)

    परीक्षा

    पात्रता मानदंड

    Hindi

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी, साथ ही एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री भी प्राप्त करनी होगी।

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त होनी चाहिए, तथा एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. की डिग्री होनी चाहिए।

    उम्मीदवारों के पास एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से निर्दिष्ट विषय समूह में 4 वर्षीय बीए बीएड/बीएससी एड की डिग्री होनी चाहिए।

    अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विशिष्ट विषय या विषय समूह में कम से कम 55% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करनी होगी, साथ ही 3 वर्ष का बी.एड/एम.एड पाठ्यक्रम भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

    Urdu

    Bangla

    Maithili

    Magahi

    Pali

    Prakrit

    Sanskrit

    Arabic

    Persian

    Bhojpuri

    English

    Mathematics

    Physics

    Chemistry

    Biology

    History

    Geography

    Political Science

    Sociology

    Economics

    Philosophy

    Psychology

    Home Sciences

    Commerce

    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    Computer Science

    अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित में 50% अंक प्राप्त करने होंगे

    कंप्यूटर विज्ञान में स्नातकोत्तर

    कंप्यूटर विज्ञान में बी.ई. या बी.टेक.

    कंप्यूटर विज्ञान में एम.एससी.

    किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

    Agricultural Science

    अभ्यर्थियों को निम्नलिखित विषय समूहों में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि/बागवानी और सस्य विज्ञान/पौधा प्रजनन में स्नातक की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए: सस्य विज्ञान/पौधा प्रजनन और आनुवंशिकी/कीट विज्ञान/पौधा रोग विज्ञान/बीज विज्ञान और प्रौद्योगिकी/मृदा विज्ञान।

    Music

    अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ संगीत में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

    एसटीईटी बिहार आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें (How to fill STET Bihar application form 2025 in hindi)

    अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरण का पालन करके भी बीएसईबी एसटीईटी 2025 आवेदन पत्र (STET Bihar application form 2025 in hindi) भर सकते हैं।

    • बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • होमपेज पर बिहार एसटेट रिजस्ट्रेशन लिंक पर जाएं

    • "रजिस्टर (नया उम्मीदवार)" विकल्प पर क्लिक करें।

    • प्रारंभिक पंजीकरण पृष्ठ पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी जानकारी भरें।

    • "सबमिट" पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर अपना पंजीकरण नंबर (यूज़र आईडी) और पासवर्ड प्राप्त होगा।

    • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें। शुल्क भुगतान का विकल्प खुल जाएगा।

    • अपनी पसंद के गेटवे (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    • आवेदन पत्र में दिए गए आवश्यक विवरण भरें तथा अपना पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क 2025 (Bihar STET Registration fees 2025 in hindi)

    एसटीईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। एसटीईटी बिहार 2025 पंजीकरण शुल्क (Bihar STET registration fees in hindi) आवेदक के पेपर और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है। उम्मीदवार बीएसईबी एसटीईटी पंजीकरण शुल्क (BSEB STET Registration Fees in hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।

    Category

    Paper 1

    Paper 2

    General/ OBC/EBC/ EWS

    Rs. 960

    Rs. 1440

    SC/ST and PWD

    Rs. 760

    Rs. 1140

    इसे भी पढ़े:-

    बिहार एसटेट परीक्षा पैटर्न 2025 (Bihar STET Exam Pattern 2025 in HIndi)

    एसटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तैयारी से पहले एसटेट बिहार परीक्षा पैटर्न (STET Bihar Exam Pattern in hindi) को ध्यान से पढ़ें। बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा पैटर्न (Bihar STET 2025 Exam Pattern in hindi) आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित है। BSEB बिहार एसटेट परीक्षा 2025 (BSEB Bihar STET Exam 2025 in hindi) 150 अंकों की होगी और इसमें दो खंड होंगे: निर्दिष्ट विषयवस्तु और शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताएँ। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एसटेट बिहार परीक्षा पैटर्न नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।

    एसटीईटी परीक्षा पैटर्न 2025 (STET Exam Pattern 2025)

    सेक्शन

    अंक

    निर्दिष्ट विषय वस्तु

    100

    शिक्षण कला और अन्य दक्षता

    50

    बिहार एसटीईटी पाठ्यक्रम 2025 (Bihar STET Syllabus 2025 in hindi)

    BSEB द्वारा बिहार एसटीईटी परीक्षा (STET Bihar exams in hindi) का सिलेबस पीडीएफ फाइलों के रूप में अलग से जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जिस पेपर को देना चाहते हैं, उससे संबंधित बिहार एसटेट 2025 सिलेबस ((Bihar STET 2025 Syllabus in hindi)) डाउनलोड कर लें। बिहार एसटेट परीक्षा का सिलेबस प्रत्येक परीक्षा में आने वाले विषयों को निर्दिष्ट करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए विषयवार बिहार एसटेट 2025 सिलेबस की पीडीएफ फाइलें (Bihar STET 2025 Syllabus PDF files in hindi) डाउनलोड कर सकते हैं।

    लोगों ने इसे भी देखें:-

    बिहार एसटेट प्रश्न पत्र 2025 (Bihar STET Question Papers 2025 in hindi)

    BSEB बिहार एसटीईटी 2025 प्रश्न पत्र ऑनलाइन (Bihar STET 2025 Question Papers online n hindi) जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के दौरान एसटेट बिहार प्रश्न पत्रों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उम्मीदवार मॉक टेस्ट पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके BSEB बिहार एसटेट परीक्षा (BSEB Bihar STET exams in hindi) की तैयारी कर सकते हैं। BSEB एसटेट प्रश्न पत्रों (BSEB STET question papers in hindi) के साथ अभ्यास करने वाले उम्मीदवारों को अपने समय प्रबंधन कौशल को निखारने का अतिरिक्त लाभ भी मिलता है और वे समय पर प्रश्नपत्र पूरा करने की अधिक संभावना रखते हैं।

    बिहार एसटेट आंसर की 2025 (Bihar STET Answer Key 2025 in hindi)

    BSEB अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एसटेट बिहार आंसर की (STET Bihar Answer Key in hindi) जारी कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने और अपने अपेक्षित अंकों की गणना करने के लिए आधिकारिक बिहार एसटेट 2025 उत्तर कुंजी (official Bihar STET 2025 answer keys in hindi) का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार तैयारी के दौरान एसटेट बिहार प्रश्न पत्रों (Bihar STET Answer Keys in hindi) के साथ-साथ पिछले वर्षों की बिहार एसटेट उत्तर कुंजियों का भी उपयोग कर सकते हैं।

    बिहार एसटीईटी कट ऑफ 2025 (The Bihar STET Cut off 2025 in Hindi)

    अगले दौर में आगे बढ़ने के लिए उम्मीदवारों द्वारा एसटीईटी परीक्षा में प्राप्त किए जाने वाले न्यूनतम अंक ही एसटीईटी बिहार कट ऑफ (STET Bihar Cutoff in hindi) हैं। बीएसईबी आधिकारिक अधिसूचना में बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा (BSEB STET exam in Hindi) के न्यूनतम अर्हक प्रतिशत की घोषणा करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार एसटीईटी 2025 कट ऑफ (Bihar STET 2025 Cut off in hindi) के अनुसार अर्हक प्रतिशत देख सकते हैं।

    कटऑफ के अनुसार योग्यता प्रतिशत

    श्रेणी

    कटऑफ प्रतिशत

    General

    50%

    OBC

    45.5%

    EBC

    42.5%

    SC/ST

    40%

    PWD

    40%

    Women

    40%

    ये भी पढ़े:-

    बिहार एसटेट परिणाम 2025 (Bihar STET Results 2025 in Hindi)

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एसटेट 2025 बिहार परिणाम (STET 2025 Bihar results in hindi) देख सकेंगे। बिहार BSEB एसटेट परिणाम (Bihar BSEB STET result in hindi) देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। उम्मीदवारों को लॉग इन करने के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करना होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार में एसटेट परीक्षा के लिए कौन पात्र है?
    A:

    निर्धारित आयु सीमा और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाले भारतीय नागरिक उम्मीदवार, बिहार एसटेट 2025 के लिए पात्र हैं।

    Q: बिहार में एसटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    A:

    आप आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार एसटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार एसटेट आवेदन पत्र 3 चरणों में भरा जाता है: पंजीकरण, पंजीकरण शुल्क का भुगतान और फॉर्म भरना।

    Q: एसटेट 2025 परीक्षा का पैटर्न क्या है?
    A:

    बिहार एसटेट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एसटेट बिहार परीक्षा 150 अंकों की हो सकती है और इसमें दो खंड होते हैं: 100 अंकों के लिए निर्दिष्ट विषय और 50 अंकों के लिए शिक्षण कला और अन्य दक्षताएँ।

    Q: बिहार एसटीईटी परीक्षा प्रवेश पत्र कब जारी होगा?
    A:

    बिहार एसटीईटी परीक्षा एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।

    Q: बिहार एसटीईटी परीक्षा कब होगी?
    A:

    बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर से आरंभ हुई थी जो 16 नवंबर 2025 तक चली।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPSC State Services Late Fee Application Date

    17 Feb'26 - 1 Apr'26 (Online)