Careers360 Logo
ask-icon
share
    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र (Bihar Police SI application form in Hindi): बिहार दारोगा आवेदन कैसे भरें, पात्रता
    • लेख
    • बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र (Bihar Police SI application form in Hindi): बिहार दारोगा आवेदन कैसे भरें, पात्रता

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र (Bihar Police SI application form in Hindi): बिहार दारोगा आवेदन कैसे भरें, पात्रता

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 30 Apr 2026, 05:32 PM IST
    Trusted Source Image

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र (Bihar Police SI application form in Hindi): बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (बीपीएसएससी) द्वारा बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र 2025 में सुधार का मौका 26 अक्टूबर से 3 दिसंबर 2025 तक दिया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र में सुधार के साथ फोटो और हस्ताक्षर भी पुन: अपलोड कर सकते थे। बिहार पुलिस एसआई आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक चली थी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर 26 अक्टूबर 2025 तक बिहार एसआई भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।
    1764654540576

    This Story also Contains

    1. बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां
    2. बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें
    3. बिहार पुलिस एसआई पात्रता मानदंड 2025
    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र (Bihar Police SI application form in Hindi): बिहार दारोगा आवेदन कैसे भरें, पात्रता
    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र : बिहार दारोगा आवेदन कैसे भरें

    लेटेस्ट:- बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 मई 2026 को दो पालियों में होगा। आयोग (BPSSC) द्वारा 16 मार्च को बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 18 और 21 जनवरी 2026 को दो-दो पाली में आयोजित की गई थी।

    उम्मीदवार नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। सभी वर्गों की महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर) आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। Bihar Police SI Bharti 2025 आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे बिहार पुलिस एसआई आवेदन लिंक प्रदान किया गया है।
    बिहार पुलिस एसआई आवेदन लिंक पर जाएं

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    उम्मीदवारों को बिहार सब इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन एंड मेक पेमेंट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर सबमिट करना है। बिहार पुलिस दारोगा आवेदन पत्र विंडो नीचे दिखे इमेज की तरह नजर आएगा।

    1758860581976

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के अंतर्गत बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 (bihar police si vacancy 2025 in Hindi) के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
    इसे भी पढ़ें - बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025

    बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 - मुख्य तिथियां

    बीपीएसएससी द्वारा 23 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई आवेदन की तिथि 26 सितंबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 है। आयोग जल्द ही अधिसूचना जारी कर बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 तिथियों की जानकारी देगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा शेड्यू देख सकते हैं-

    इवेंट

    डेट्स

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन प्रारंभ

    26 सितंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन अंतिम तिथि

    26 अक्टूबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन सुधार

    26 अक्टूबर 3 दिसंबर 2025 तक

    बिहार पुलिस एसआई एडमिट कार्ड

    29 दिसंबर 2025

    बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा

    18 और 21 जनवरी 2026

    बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परिणाम

    16 मार्च 2026

    बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा

    27 मई 2026

    इसे भी पढ़ें - राजस्थान पुलिस भर्ती 2025

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन पत्र 2025 कैसे भरें

    आवेदन करने के लिए बीपीएसएससी की वेबसाइट पर जाकर, बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर आवेदन लिंक के माध्यम से बिहार एसआई आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, जन्म तिथि, पता जैसे विवरण भरने होंगे।

    Bihar Daroga Vacancy का आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों के पास एक सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। बिहार पुलिस एसआई 2025 का आवेदन पत्र भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया को नीचे दिए बिंदुओं के माध्यम से विस्तार से समझें -

    • बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आदिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर ‘बिहार पुलिस’ टैब पर जाकर Advt. No. 05/2025 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें

    • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया टैब खुलेगा जहां पंजीकरण और लॉगइन का निर्देश होगा। उम्मीदवार को पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य है।

    • अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल फोन के माध्यम से अपना नाम रजिस्टर करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी जिसके मदद से आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
      1758877063478

    • बिहार पुलिस दारोगा (एसआई) आवेदन पत्र में सभी विवरण भरें।

    • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

    • बिहार एसआई आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    • सभी विवरणों को चेक करें और Bihar Daroga के लिए भरे आवेदन पत्र को सबमिट करें।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट ले लें।

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क

    सभी वर्गों की महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

    श्रेणी

    बिहार पुलिस एसआई आवेदन शुल्क

    बिहार के सामान्य/ईबीसी/ओबीसी, अन्य राज्य के उम्मीदवार

    100 रुपये

    बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/शारीरिक रूप से विकलांग

    100 रुपये

    बिहार की महिलाएं, थर्ड जेंडर

    100 रुपये

    लोगों ने इसे भी देखा - यूपी पुलिस भर्ती 2025

    बिहार पुलिस एसआई पात्रता मानदंड 2025

    बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पद पर बहाली के लिए जारी अधिसूचना में पात्रता मानदंड का उल्लेख किया जाता है। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को देश के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांंकि आरक्षित श्रेणी को उम्र सीमा में छूट का भी प्रावधान है। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे बिंदुवार पात्रता मानदंड को समझाया गया है। बिहार पुलिस कांस्टेबल आवेदन 2025

    बिहार दारोगा के लिए शैक्षणिक योग्यता

    • बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन के लिए बिहार पुलिस एसआई पात्रता के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    बिहार दारोगा के लिए आयु सीमा

    • बिहार पुलिस एसआई आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट का प्रावधान है।

    बिहार दारोगा के लिए शारीरिक योग्यता

    • बिहार दारोगा पदों के लिए सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार की न्यूनतम न्यूनतम लंबाई 165 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 एवं फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए।

    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी और सीना बिना फुलाए 79 एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए।

    • महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेमी एवं न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
    A:

    बिहार दारोगा के लिए 26 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते थे।

    Q: बिहार पुलिस एसआई के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
    A:

    बिहार पुलिस एसआई के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 100 रुपये है।

    Q: एसआई पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    A:

    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

    Q: बिहार पुलिस एसआई के लिए आयु सीमा क्या है?
    A:

    20 से 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)

    Q: बिहार एसआई भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
    A:

    आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें

    Articles
    Upcoming Competition Exams