Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव : परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया में बदलावों को जानें
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव : परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया में बदलावों को जानें

    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव : परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया में बदलावों को जानें

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 02:49 PM IST

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) के संबंध में 22 सितंबर 2026 को महत्वपूर्ण संशोधन जारी किया गया है। पहले विज्ञापन संख्या 14/2026 थी, जिसे अब संशोधित कर विज्ञापन संख्या 15/2026 कर दिया गया है। बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना (BPSC TRE Revised Notification) में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अभ्यर्थियों को bpsc tre 4.0 news, आवेदन, पात्रता और अन्य शर्तों से संबंधित जानकारी के लिए संशोधित अधिसूचना को ही आधार मानना होगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना पीडीएफ 2026 (BPSC TRE 4 Revised Notification PDF 2026) डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिया गया है।

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी टीआरई 4.0 रिक्ति 2026 – मुख्य बिंदु
    2. बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में क्या बदलाव हुआ? (What changes have been made to the BPSC TRE 4 exam in 2026?)
    3. ‘एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ कैसे लागू होगा?
    4. बीपीएससी टीआरई 4 न्यूनतम अर्हतांक 2026 (BPSC TRE 4 Minimum Qualifying Marks 2026)
    5. बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा पैटर्न में प्रमुख बदलाव (Major changes to the BPSC TRE 4.0 exam pattern)
    6. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    7. बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस में क्या बदलाव हुआ? (What changed in BPSC TRE 4 Syllabus in hindi)
    8. BPSC TRE 4 परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव : परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया में बदलावों को जानें
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव

    बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना के अनुसार, BPSC TRE-4.0 आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संशोधित विज्ञापन में दी गई पात्रता शर्तों, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। bpsc tre 4.0 latest news के तौर पर परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलावों (bpsc tre 4 exam pattern change) और चयन प्रक्रिया से संबंधित नए प्रावधानों को समझना अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 संशोधित अधिसूचना (BPSC TRE 4.0 Revised Notification in hindi) में NIOS की 18 महीने वाली डिग्री/योग्यता को भी मान्यता दिए जाने की जानकारी है। चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (एकल चयन प्रणाली) के आधार पर होगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रहेगा और गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे,‘एक अभ्यर्थी-एक रिजल्ट’ का नियम जैसे बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना में प्रमुख बदलाव (Key changes in the BPSC TRE 4 notification in hindi) किया गया है। इसके साथ ही बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 में बड़ा बदलाव (BPSC TRE 4 Change 2026), परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, आरक्षण, मेरिट सूची के बारे में जानने के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    बीपीएससी टीआरई 4 संशोधित अधिसूचना पीडीएफ लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4.0 रिक्ति 2026 – मुख्य बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)

    भर्ती का नाम

    बीपीएससी टीआरई 4.0

    पद का नाम

    पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी

    कुल रिक्तियां

    32,388
    33,320 पद

    नौकरी का प्रकार

    सरकारी शिक्षक भर्ती

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    चयन प्रक्रिया

    लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज़ सत्यापन (एकल परीक्षा प्रणाली)

    परीक्षा का माध्यम

    ऑफलाइन

    निगेटिव मार्किंग

    हां (एक तिहाई)

    आधिकारिक वेबसाइट

    bpsc.bih.nic.in

    महत्वपूर्ण लेख:- बिहार एसटेट सिलेबस 2026

    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में क्या बदलाव हुआ? (What changes have been made to the BPSC TRE 4 exam in 2026?)

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 के लिए 22 सितंबर 2026 को नया विज्ञापन जारी किया है। आयोग ने पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 को रद्द कर विज्ञापन संख्या 15/2026 जारी किया है। नए विज्ञापन के तहत अब कुल 33,320 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। नीचे संशोधित अधिसूचना में बीपीएससी टीआरई 4 (BPSC TRE 4 in Revised Notification) की प्रमुख बदलावों (BPSC TRE 4 Change 2026) को दिया गया है।

    संशोधित अधिसूचना में क्या-क्या बदला? (What has changed in the revised notification?)

    • विज्ञापन संख्या बदली: पहले TRE-4 के लिए विज्ञापन संख्या 14/2026 जारी हुआ था। इसे रद्द करके अब 15/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को पुराने विज्ञापन के बजाय नए विज्ञापन को आधार बनाना होगा।

    • आवेदन की तारीख बदली: बीपीएससी टीआरई 4 नए विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है।

    • बीपीएससी टीआरई 4.0 (चतुर्थ चरण विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा) के विज्ञापन संख्या-15/2026 में पहले कुल 32,388 पदों की घोषणा की गई थी। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त संशोधित पूरक अधियाचना के आलोक में माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 9-10) में 493 तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों (वर्ग 11-12) में 439 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं। इससे कुल रिक्त पदों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है।

    • जिला विकल्प का नया प्रावधान: अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान ही जिलों की पसंद देनी होगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी जिन जिलों का विकल्प देगा, उसका परिणाम/दावा उन्हीं जिलों की रिक्तियों के लिए माना जाएगा। इसलिए जिला विकल्प भरते समय विशेष सावधानी जरूरी है।

    • परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी : BPSC TRE-4.0 के तहत अभ्यर्थियों का चयन एक चरण की लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

    • परीक्षा वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होगी: सभी विद्यालय अध्यापकों के लिए लिखित परीक्षा MCQ Objective आधारित होगी। प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प A, B, C, D और E दिए जाएंगे।

    • उत्तर नहीं देना है तो E विकल्प चुनना होगा: यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे E विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यदि A, B, C, D या E में से कोई भी विकल्प नहीं चुना गया, तो उस प्रश्न को भी अनुत्तरित मानते हुए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

    • कक्षा 9-10 के लिए विषय चयन: भाग-III में अभ्यर्थी को हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान सहित निर्धारित विषयों में से एक विषय पत्र चुनना होगा। सामाजिक विज्ञान चुनने वालों के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र के सेक्शन के चयन की भी विशेष व्यवस्था दी गई है।

    • कक्षा 11-12 के लिए तीन भाग: उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए परीक्षा में भाग-I भाषा, भाग-II सामान्य अध्ययन और भाग-III विषय पत्र होगा। भाषा भाग में अंग्रेजी तथा हिन्दी/उर्दू/बांग्ला का व्यावहारिक ज्ञान पूछा जाएगा और इसमें कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    • भाषा (अर्हता) भाग-I क्वालिफाइंग (Qualifying) होगा। इसका अर्थ है कि भाषा के इस भाग में प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे, बल्कि अभ्यर्थी को निर्धारित न्यूनतम अर्हतांक प्राप्त कर इसे पास करना अनिवार्य होगा।

    • STET-2026 अभ्यर्थियों को मौका: बिहार STET-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भी TRE-4 के लिए आवेदन का अवसर दिया गया है, लेकिन निर्धारित शर्तों के अनुसार STET उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। पास नहीं होने पर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

    • NIOS की 18 महीने वाली D.El.Ed: पात्रता से संबंधित जानकारी में 10 अगस्त 2017 से पहले कार्यरत शिक्षकों के लिए NIOS की 18 महीने वाली D.El.Ed को मान्य किए जाने का प्रावधान बताया गया है। यह प्रावधान संबंधित पात्रता शर्तों के साथ लागू होगा।

    • एक अभ्यर्थी-एक रिजल्ट: TRE-4 में एक अभ्यर्थी के लिए एक ही परिणाम जारी करने का प्रावधान महत्वपूर्ण बदलावों में शामिल है। पहले अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक अभ्यर्थी के अलग परिणाम आने की व्यवस्था थी।

    ‘एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ कैसे लागू होगा?

    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 (BPSC TRE 4 Exam 2026 in hindi) में हुए बदलाव के महत्वपूर्ण प्रावधानों में से एक है। जो अभ्यर्थी एक से अधिक वर्ग के पदों के लिए पात्र हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के समय पदों की प्राथमिकता देनी होगी।

    उदाहरण के लिए, कोई अभ्यर्थी 11-12, 1-5, 6-8, 9-10 और 9-10 विशेष विद्यालय शिक्षक, सभी के लिए पात्र है और उसने यही प्राथमिकता क्रम दिया है। यदि वह पहली प्राथमिकता यानी 11-12 में चयन के लिए योग्य पाया जाता है, तो उसका परिणाम उसी पद के लिए जारी होगा और बाकी विकल्पों के लिए उसकी अभ्यर्थिता स्वतः समाप्त हो जाएगी। यदि पहली प्राथमिकता में सफल नहीं होता, तो दूसरी प्राथमिकता पर विचार होगा और इसी क्रम में आगे बढ़ा जाएगा। इसका मतलब है कि एक अभ्यर्थी का केवल एक ही वर्ग/पद के लिए परिणाम प्रकाशित होगा।

    महत्वपूर्ण लेख: बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन

    बीपीएससी टीआरई 4 न्यूनतम अर्हतांक 2026 (BPSC TRE 4 Minimum Qualifying Marks 2026)

    लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हतांक श्रेणी के अनुसार निर्धारित है:

    • सामान्य वर्ग - 40%

    • पिछड़ा वर्ग - 36.5%

    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 34%

    • SC/ST, महिला एवं दिव्यांग - 32%

    हालांकि, अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 4% क्षैतिज आरक्षण सहित 32% न्यूनतम अर्हतांक का लाभ बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही मिलेगा।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा पैटर्न में प्रमुख बदलाव (Major changes to the BPSC TRE 4.0 exam pattern)

    बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई 4.0 के परीक्षा पैटर्न (TRE 4.0 Exam Pattern) में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। संशोधित अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 15/2026) के अनुसार मुख्य बदलाव निम्नलिखित हैं:

    • एकल चरण परीक्षा: पहले प्रस्तावित प्रारंभिक + मुख्य परीक्षा के दो चरणों वाले पैटर्न को हटाकर अब एक ही लिखित परीक्षा रखी गई है।

    • प्रश्नों की संख्या: कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • पांच विकल्प: प्रत्येक प्रश्न के लिए अब पांच विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएंगे।

    • निगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे।

    • विकल्प ‘E’ अनिवार्य: यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प ‘E’ पर निशान लगाना होगा। बिना किसी विकल्प के छोड़े गए प्रश्न पर भी निगेटिव मार्किंग लगेगी।

    • अंक योजना: सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा।

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 (BPSC TRE 4 Recruitment 2026 in hindi) के लिए परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे: भाषा पेपर, सामान्य अध्ययन, और उम्मीदवार द्वारा चुना गया विषय पेपर। सभी पेपर वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रारूप में होंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। कुल समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट है।

    परीक्षा पैटर्न सारणी

    भाग

    विषय

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    समय अवधि

    भाग I – भाषा पेपर

    अंग्रेज़ी / हिंदी / उर्दू / बंगला

    30

    30

    2:30 घंटे

    भाग II – सामान्य अध्ययन

    प्राथमिक गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, पर्यावरण अध्ययन (EVS), भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    120

    120

    2:30 घंटे

    कुल

    —

    150

    150

    2:30 घंटे

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस में क्या बदलाव हुआ? (What changed in BPSC TRE 4 Syllabus in hindi)

    बीपीएससी टीआरई 4.0 के सिलेबस (tre 4 syllabus in hindi) में बड़े विषयगत बदलाव नहीं किए गए हैं। भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय का ढांचा पहले जैसा ही बना हुआ है। मुख्य बदलाव परीक्षा पैटर्न में हुए हैं। अब पांच विकल्प दिए जाएंगे और गलत उत्तर या बिना उत्तर वाले प्रश्न पर एक-तिहाई निगेटिव मार्किंग लागू होगी। अभ्यर्थी को उत्तर न देने पर विकल्प ‘ई’ पर निशान लगाना अनिवार्य है। सिलेबस की विस्तृत विषय सूची आधिकारिक अधिसूचना (bpsc tre 4 notification in hindi) में उपलब्ध है। अभ्यर्थी bpsc.bihar.gov.in पर bpsc tre 4.0 syllabus in hindi जाकर जांच लें।

    BPSC TRE 4 परीक्षा 2026 की तैयारी कैसे करें?

    BPSC TRE-4 परीक्षा में बदलाव के बाद अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न और विषयवार तैयारी की सही रणनीति समझना जरूरी है। निगेटिव मार्किंग और क्वालिफाइंग भाषा पेपर को ध्यान में रखते हुए तैयारी की रणनीति बनाएं।

    • सबसे पहले नया सिलेबस समझें: संशोधित अधिसूचना के अनुसार अपने वर्ग और विषय का पूरा सिलेबस देखें और उसी के आधार पर पढ़ाई की योजना बनाएं।

    • भाषा पेपर को नजरअंदाज न करें: भाग-I भाषा क्वालिफाइंग है। इसमें निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है, इसलिए रोजाना भाषा की तैयारी के लिए समय दें।

    • सामान्य अध्ययन पर पकड़ बनाएं: प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल जैसे टॉपिक की नियमित तैयारी करें।

    • अपने विषय को प्राथमिकता दें: भाग-III में चुने गए विषय की तैयारी के लिए SCERT/NCERT आधारित पुस्तकों को आधार बनाएं। विषय के मूल कॉन्सेप्ट को मजबूत करें।

    • 1/3 निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखें: हर प्रश्न का उत्तर जल्दबाजी में न दें। जिन प्रश्नों में उत्तर को लेकर पर्याप्त भरोसा नहीं है, उनमें अनुमान लगाने से बचें।

    • ‘E’ विकल्प का अभ्यास करें: उत्तर नहीं देना चाहते हैं तो E विकल्प चुनना अनिवार्य है। मॉक टेस्ट देते समय इस नियम का अभ्यास करें।

    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: पुराने BPSC शिक्षक भर्ती और संबंधित विषयों के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करें। इससे प्रश्नों के स्तर और पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।

    • मॉक टेस्ट नियमित दें: सप्ताह में कम से कम 2-3 मॉक टेस्ट दें और हर टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें।

    • रिवीजन को समय दें: नए टॉपिक लगातार पढ़ने के बजाय प्रत्येक सप्ताह पुराने टॉपिक का रिवीजन करें और महत्वपूर्ण तथ्यों की शॉर्ट नोट्स बनाएं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: BPSC TRE-4 में निगेटिव मार्किंग का क्या नियम है?
    A:

    प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। प्रश्न का उत्तर नहीं देना हो तो E विकल्प चुनना अनिवार्य है। कोई विकल्प नहीं चुनने पर भी अंक काटे जाएंगे।

    Q: एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ नियम क्या है?
    A:

    एक से अधिक पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन में प्राथमिकता क्रम देंगे। जिस उच्च प्राथमिकता वाले पद पर वे योग्य होंगे, उसी के लिए परिणाम जारी होगा और अन्य पदों की अभ्यर्थिता समाप्त होगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to BPSC Civil Services

    On Question asked by student community

    Have a question related to BPSC Civil Services ?

    Hello aspirant!

    The minimum Educational Eligibility Criteria for the BPSC is to have a Bachelor (graduation) degree or equivalent in any discipline from any recognized university on or before the last date of registration process. The candidate must have a Graduate Degree before the registration process of that year’s exam

    Hello,

    BPSC stands for Bihar Public Service Commission (BPSC). It's a State Level Civil Services Exam conducted for recruitment to multiple posts such as Sub Divisional Officer, Rural Development Officer, District Sanapark Officer and other PCS level Officers etc. It has huge scope as after cracking this exam you can

    Hello,

    It is not a hidden fact that English language has a slightly higher edge over Hindi language(with due respect to Hindi). However it is not a bad thing if you give your BPSC exam in Hindi because in the end what matters is your selection after BPSC exam. So

    Iske piche reason hai...deputy collector eak aisa position hai jiska posting as BDO and CO bhi hota hai. And aaj bhi bahot saare states me dekhne ko milta hai Isiliye waha aaj bhi deputy collector post exist krta...wahin bihar me 2010 ne bihar administrative services rules me changes hua jiske

    Hello Nitish !

    Bihar Public Service Commission (BPSC) exam is conducted to select applicants for civil service jobs in Bihar. In Patna you can find several coaching centers which prepare for BPSC exam such as :

    1) Achievers IAS Academy

    Its situated in New Patliputra colony, Patna, Bihar. They have