Careers360 Logo
ask-icon
share
    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 जारी (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न में बदलाव, पीडीएफ लिंक
    • लेख
    • बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 जारी (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न में बदलाव, पीडीएफ लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 जारी (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न में बदलाव, पीडीएफ लिंक

    Rajan KumarUpdated on 14 Oct 2026, 10:34 AM IST

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित चतुर्थ चरण विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) 2026 लिए 22 सितंबर को टीआरई संशोधित आधिकारिक अधिसूचना (TRE Revised Official Notification) जारी किया गया। अधिसूचना के साथ आयोग ने बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) और संशोधित बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा पैटर्न (Revised BPSC TRE 4.0 Exam Pattern) भी जारी किया हैं। जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार, अब बीपीएससी टीआरई 4 का चयन एकल परीक्षा यानी केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आधिकारिक बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस पीडीएफ 2026 (Official BPSC TRE 4 Syllabus PDF 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी करने से परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों की स्पष्ट समझ विकसित होती है और अभ्यर्थी अपनी तैयारी को सही दिशा दे पाते हैं।
    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 में बड़ा बदलाव । बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन लिंक 2026
    महत्वपूर्ण लेख: बीपीएससी टीआरई 4.0 आवेदन

    This Story also Contains

    1. बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 : अवलोकन
    2. बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा पैटर्न 2026
    3. बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi)
    4. BPSC TRE 4.0 परीक्षा सिलेबस 2026 (bpsc tre syllabus pdf download in hindi)
    5. कक्षा 6-8 (bpsc tre 4.0 syllabus 6 to 8 pdf download)
    6. बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?
    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 जारी (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न में बदलाव, पीडीएफ लिंक
    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi)- परीक्षा पैटर्न में बदलाव, सिलेबस पीडीएफ लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi) से महत्वपूर्ण टॉपिक्स की पहचान, समय प्रबंधन, प्रश्नों को सटीकता से हल करने तथा निगेटिव मार्किंग से बचने में मदद मिलती है। साथ ही, नियमित मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्नपत्रों के अभ्यास से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और सफलता की संभावना बढ़ती है। बीपीएससी टीआरई 4.0 के माध्यम से प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। उपलब्ध नई अधिसूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया में अब केवल एक परीक्षा आधार पर होगा। पहले जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रारम्भिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल था। अब लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।
    ये भी पढ़ें: बिहार एसटीईटी 2026 । बिहार एसटीईटी सिलेबस 2026

    बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा पैटर्न BPSC TRE 4.0 Exam Pattern) के अनुसार, परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। वहीं अब नई अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा में हर प्रश्न के उत्तर के 5 ऑप्शन (A,B,C,D और E) दिया जाएगा। अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहते है तो आपको ऑप्शन 'ई' को चुनना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो वहां निगेटिव मार्किंग लागू होगा। कक्षा 1-5 के लिए परीक्षा में भाषा तथा सामान्य अध्ययन के भाग होंगे, जबकि कक्षा 6-8, 9-10 और 11-12 के लिए संबंधित विषय का अलग भाग भी शामिल होगा। पाठ्यक्रम को समझकर विषयवार तैयारी करना बीपीएससी TRE 4.0 में बेहतर प्रदर्शन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 पीडीएफ (bpsc tre 4.0 syllabus pdf download), बीपीएससी टीआरई 4.0 परीक्षा पैटर्न से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 : अवलोकन

    बीपीएससी टीआरई चतुर्थ चरण 2026 (BPSC TRE 4.0 2026) की तैयारी शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के चरण, प्रश्नों की प्रकृति, अंक-विभाजन और विषयवार सिलेबस को समझना जरूरी है। उपलब्ध परीक्षा विवरण के अनुसार तैयारी को अब लिखित परीक्षा के सामान्य अध्ययन तथा भाषा, सामान्य अध्ययन और संबंधित विषय के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। नीचे अवलोकन देखिए।

    BPSC TRE 4.0 सिलेबस 2026 : एक नजर में

    विवरण

    BPSC TRE 4.0 परीक्षा 2026

    परीक्षा का नाम

    बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0)

    आयोजक संस्था

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

    परीक्षा के चरण

    लिखित परीक्षा के बाद मेघा सूची

    प्रारंभिक परीक्षा के अंक

    150 अंक

    प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न

    वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय

    निगेटिव मार्किंग

    गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे 30 मिनट

    आधिकारिक वेबसाइट (bpsc tre 4.0 official website)

    bpsc.bihar.gov.in

    ये भी पढ़ें: बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 । बीपीएससी 71वीं परीक्षा

    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा पैटर्न 2026

    बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 2026 ( (BPSC TRE 4.0 exam 2026) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना बेहद महत्वपूर्ण है। नई अधिसूचना विवरण के अनुसार भर्ती को अब केवल लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे तथा 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। नीचे सारणी में लिखित परीक्षा का पैटर्न देखें।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न 2026

    परीक्षा का घटक

    विस्तृत विवरण

    परीक्षा चरण

    प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

    शिक्षक वर्ग

    प्राथमिक (कक्षा 1-5), मध्य (कक्षा 6-8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12)

    विषय

    सामान्य अध्ययन (General Studies)

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)

    कुल प्रश्न/अंक

    150 प्रश्न / 150 अंक

    परीक्षा अवधि

    2.30 घंटे (150 मिनट)

    बीपीएससी टीआरई निगेटिव मार्किंग

    (BPSC TRE Negative Marking)

    प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

    विकल्प

    प्रत्येक प्रश्न में A, B, C, D, E विकल्प

    अंतिम मेरिट में अंक

    लिखित परीक्षा के अंक के आधार पर मेधा सूची तैयार की जाएगी।

    परीक्षा पैटर्न सारणी

    भाग

    विषय

    कुल प्रश्न

    कुल अंक

    समय अवधि

    भाग I – भाषा पेपर

    अंग्रेज़ी / हिंदी / उर्दू / बंगला

    30

    30

    2:30 घंटे

    भाग II – सामान्य अध्ययन

    प्राथमिक गणित, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल, पर्यावरण अध्ययन (EVS), भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    120

    120

    2:30 घंटे

    कुल

    —

    150

    150

    2:30 घंटे

    ये भी पढ़ें:- बीपीएससी सिलेबस

    बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 (BPSC TRE 4 Syllabus 2026 in hindi)

    बीपीएससी टीआरई 4 (School Teacher Recruitment Examination) 2026 की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझना जरूरी है। अधिसूचना/PDF के अनुसार लिखित परीक्षा में सामान्य अध्ययन तथा भाषा, सामान्य अध्ययन और शिक्षक वर्ग के अनुसार संबंधित विषय शामिल हैं। इसी आधार पर बीपीएससी टीआरई 4 सिलेबस 2026 को नीचे सारणी दिया गया है।

    बीपीएससी टीआरई 4.0 सिलेबस 2026

    पेपर

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    Paper 1 – भाषा

    अंग्रेज़ी

    शब्दावली, व्याकरण, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, क्रिया विशेषण, पढ़ाई समझ, मुहावरे व वाक्यांश


    हिंदी / उर्दू / बंगला

    त्रुटि पहचान, लेखन क्षमता, वर्तनी, रिक्त स्थान पूर्ति, शब्दावली, वाक्य संरचना, व्याकरण, विलोम शब्द, समानार्थी शब्द, मुहावरे व वाक्यांशों का प्रयोग

    Paper 2 – सामान्य अध्ययन

    प्राथमिक गणित

    प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज, समय और कार्य, अनुपात, आयु पर आधारित प्रश्न, संख्या पद्धति, भागीदारी, गति-समय-दूरी, मिश्रण और अनुपात, औसत, बीजगणित, आयतन, क्षेत्रमिति, ज्यामिति


    मानसिक क्षमता

    समानताएँ, अक्षर और प्रतीक श्रृंखला, वर्गीकरण, रक्त संबंध, संख्या श्रृंखला, रैंकिंग और क्रम, कोडिंग-डीकोडिंग, दिशा ज्ञान, कथन और निष्कर्ष, बैठने की व्यवस्था, सिलोज़िज़्म, कथन और अनुमान


    सामान्य जागरूकता

    भारत और उसके पड़ोसी देश, वर्तमान घटनाएँ, खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, अर्थशास्त्र, नीति, भारतीय संविधान


    सामान्य विज्ञान

    भौतिक विज्ञान: कार्य, ऊर्जा, शक्ति, बल, गति, विद्युत चुम्बकीय तरंगें, ताप, प्रकाशिकी, गुरुत्वाकर्षण, मापन, परमाणु और नाभिक, धारा, ऊष्मागतिकी, स्थिर विद्युतरसायन विज्ञान: परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, अम्ल/क्षार/लवण, धातु और अधातु, पदार्थ के अवस्थाएँजीवविज्ञान: पौधे, जानवर, कंकाल प्रणाली, तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र, विटामिन और खनिज


    भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    ब्रिटिश विजय और भारतीय प्रतिरोध, 1857 का विद्रोह, मिलिटेंट नेशनलिज़्म, गांधी का उदय, असहयोग आंदोलन और खिलाफत आंदोलन, क्रांतिकारी गतिविधियाँ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना


    सामाजिक विज्ञान

    भारत और समकालीन विश्व, समकालीन भारत, लोकतांत्रिक राजनीति, आर्थिक विकास


    भूगोल और पर्यावरण

    सौरमंडल, ग्रह, पृथ्वी, महाद्वीप, ज्वालामुखी, भारतीय भूगोल, पर्वत और पठार, पर्यावरण, मानव भूगोल – मानव और गतिविधियाँ

    यह सिलेबस सभी शिक्षक पदों (प्राथमिक, TGT, PGT) के लिए समान है। उम्मीदवारों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए इन सभी विषयों की तैयारी करना अनिवार्य है।

    BPSC TRE 4.0 परीक्षा सिलेबस 2026 (bpsc tre 4 syllabus 2026 in hindi)

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    सामान्य विज्ञान

    भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की सामान्य अवधारणाएं, दैनिक जीवन में विज्ञान का प्रयोग तथा महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तथ्य

    समसामयिक घटनाएं

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, महत्वपूर्ण घटनाक्रम, बिहार से संबंधित समसामयिक मुद्दे

    भारतीय इतिहास

    प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत के प्रमुख घटनाक्रम, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व एवं ऐतिहासिक विशेषताएं

    बिहार का इतिहास

    बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं एवं व्यक्तित्व

    भारत का भूगोल

    भौतिक एवं सामान्य भूगोल, जलवायु, नदियां, प्राकृतिक संसाधन एवं प्रमुख भौगोलिक विशेषताएं

    बिहार का भूगोल

    बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग, नदियां, प्राकृतिक संसाधन एवं भौगोलिक विशेषताएं

    भारतीय राजव्यवस्था

    भारत की राज्य व्यवस्था, संविधान, शासन प्रणाली एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की सामान्य जानकारी

    भारतीय अर्थव्यवस्था

    आर्थिक व्यवस्था की मूल अवधारणाएं, विकास एवं आर्थिक गतिविधियों से संबंधित सामान्य जानकारी

    बिहार की अर्थव्यवस्था

    स्वतंत्रता के पश्चात बिहार की अर्थव्यवस्था में हुए प्रमुख परिवर्तन एवं विकास संबंधी पहलू

    भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चरण, आंदोलन, नेता एवं महत्वपूर्ण घटनाएं

    बिहार का योगदान

    भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार की भूमिका एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान

    मानसिक योग्यता एवं रीजनिंग

    सामान्य मानसिक योग्यता, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं सामान्य रीजनिंग

    BPSC TRE 4.0 परीक्षा सिलेबस 2026 (bpsc tre syllabus pdf download in hindi)

    बीपीएससी टीआरई परीक्षा में पाठ्यक्रम शिक्षक वर्ग के अनुसार अलग-अलग होगा। बीपीएससी टीआरई सिलेबस कक्षा 1-5 (bpsc tre syllabus 1 to 5 in hindi) के लिए भाषा और सामान्य अध्ययन प्रमुख भाग हैं, जबकि कक्षा 6-8, 9-10 तथा 11-12 के अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय का अतिरिक्त भाग होगा। नीचे bpsc tre syllabus pdf download सारणी में देखें:-

    परीक्षा का भाग

    कक्षा/वर्ग

    विस्तृत सिलेबस

    भाग-I: भाषा

    कक्षा 1-12 के संबंधित अभ्यर्थी

    अंग्रेजी तथा निर्धारित भारतीय भाषा से संबंधित व्यावहारिक भाषा ज्ञान, व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना, भाषा-बोध एवं संबंधित भाषाई कौशल

    भाग-II: सामान्य अध्ययन

    कक्षा 1-5 (bpsc tre syllabus 1 to 5 in hindi)

    प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल एवं पर्यावरण

    भाग-II: सामान्य अध्ययन

    कक्षा 6-8

    सामान्य जागरूकता, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल एवं पर्यावरण तथा निर्धारित सामान्य अध्ययन विषय

    भाग-II: सामान्य अध्ययन

    कक्षा 9-10

    सामान्य जागरूकता, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल एवं पर्यावरण तथा संबंधित सामान्य अध्ययन घटक

    भाग-II: सामान्य अध्ययन

    कक्षा 11-12

    सामान्य जागरूकता, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल एवं पर्यावरण तथा निर्धारित सामान्य अध्ययन घटक

    भाग-III: संबंधित विषय

    कक्षा 6-8

    गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू आदि पदानुसार संबंधित विषय

    भाग-III: संबंधित विषय

    कक्षा 9-10

    हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक विज्ञान, संगीत, ललित कला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी आदि

    भाग-III: संबंधित विषय

    कक्षा 11-12

    भौतिकी, रसायन, गणित, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, एकाउंटेन्सी, बिजनेस स्टडीज, कृषि, संगीत आदि

    ये भी पढ़ें:-

    School of Business, UPES, Dehradun

    Ranked #36 amongst institutions in Management by NIRF | 100% Placement

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    परीक्षा भाग-I : भाषा सिलेबस

    भाषा घटक

    विस्तृत पाठ्यक्रम

    अंग्रेजी

    व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना, भाषा-बोध एवं व्यावहारिक अंग्रेजी

    हिन्दी

    व्याकरण, शब्द ज्ञान, वाक्य निर्माण, भाषा-बोध एवं व्यावहारिक हिन्दी

    उर्दू

    व्याकरण, शब्दावली, भाषा-बोध एवं व्यावहारिक उर्दू

    बांग्ला

    व्याकरण, शब्दावली, वाक्य संरचना एवं भाषा-बोध

    प्रकृति

    भाषा भाग अर्हता प्रकृति का है; उपलब्ध विवरण के अनुसार इसमें न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

    भाग-II : सामान्य अध्ययन का विस्तृत सिलेबस

    विषय

    प्रमुख टॉपिक्स

    प्राथमिक गणित

    संख्या, संख्यात्मक गणना, मूलभूत अंकगणित, भिन्न, दशमलव, प्रतिशत, अनुपात, औसत एवं अन्य आधारभूत गणितीय अवधारणाएं

    मानसिक क्षमता

    तार्किक सोच, वर्गीकरण, क्रम, समानता, संबंध, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं समस्या समाधान

    सामान्य जागरूकता

    राष्ट्रीय घटनाएं, महत्वपूर्ण तथ्य, समसामयिक घटनाएं एवं सामान्य ज्ञान

    सामान्य विज्ञान

    विज्ञान की मूल अवधारणाएं तथा दैनिक जीवन में विज्ञान का प्रयोग

    सामाजिक विज्ञान

    इतिहास, समाज, नागरिक जीवन एवं सामाजिक संरचना से संबंधित प्रमुख विषय

    राष्ट्रीय आंदोलन

    भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, प्रमुख आंदोलन, नेता एवं बिहार का योगदान

    भूगोल एवं पर्यावरण

    भारत एवं बिहार का भूगोल, प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण तथा संबंधित आधारभूत अवधारणाएं

    परीक्षा भाग-III : संबंधित विषयों का सिलेबस

    कक्षा 6-8 (bpsc tre 4.0 syllabus 6 to 8 pdf download)

    विषय

    तैयारी के प्रमुख क्षेत्र

    गणित एवं विज्ञान

    अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति तथा भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान की आधारभूत अवधारणाएं

    सामाजिक विज्ञान

    इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान की प्रमुख अवधारणाएं

    हिन्दी

    हिन्दी व्याकरण, साहित्य, भाषा-बोध एवं प्रमुख साहित्यिक विधाएं

    अंग्रेजी

    Grammar, Vocabulary, Comprehension एवं Language Skills

    संस्कृत

    संस्कृत व्याकरण, भाषा-बोध एवं साहित्य की आधारभूत जानकारी

    उर्दू

    उर्दू व्याकरण, साहित्य, शब्दावली एवं भाषा-बोध

    बीपीएससी टीआरई 4.0 पाठ्यक्रम 9-10 पीडीएफ डाउनलोड (bpsc tre 4.0 syllabus 9-10 pdf download)

    विषय-समूह

    विस्तृत तैयारी क्षेत्र

    हिन्दी/उर्दू/संस्कृत/अंग्रेजी

    व्याकरण, साहित्य, भाषा-बोध, शब्दावली एवं संबंधित भाषा की प्रमुख विधाएं

    गणित

    बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी एवं गणितीय समस्याएं

    विज्ञान

    भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रमुख अवधारणाएं

    सामाजिक विज्ञान

    इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थव्यवस्था

    शारीरिक विज्ञान

    संबंधित विषय का सैद्धांतिक एवं विषयगत ज्ञान

    संगीत/ललित कला/नृत्य

    संबंधित कला के सिद्धांत, तकनीक एवं विषयगत ज्ञान

    मैथिली/अरबी/फारसी

    संबंधित भाषा का व्याकरण, साहित्य एवं भाषा-बोध

    bpsc tre 4.0 syllabus 10-12 pdf download


    1787136057788

    विषय

    प्रमुख पाठ्यक्रम क्षेत्र

    भौतिकी

    यांत्रिकी, ऊष्मागतिकी, तरंग, विद्युत, चुंबकत्व एवं आधुनिक भौतिकी

    रसायन विज्ञान

    भौतिक, अकार्बनिक एवं कार्बनिक रसायन

    गणित

    बीजगणित, कलन, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, प्रायिकता एवं सांख्यिकी

    वनस्पति विज्ञान

    पादप संरचना, शरीर क्रिया विज्ञान, आनुवंशिकी एवं पारिस्थितिकी

    जन्तु विज्ञान

    जन्तु विविधता, शरीर क्रिया विज्ञान, आनुवंशिकी एवं विकास

    इतिहास

    प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास तथा भारतीय इतिहास

    राजनीति शास्त्र

    संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, शासन एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति

    भूगोल

    भौतिक, मानव एवं आर्थिक भूगोल तथा पर्यावरण

    अर्थशास्त्र

    सूक्ष्म एवं समष्टि अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं आर्थिक विकास

    समाजशास्त्र

    भारतीय समाज, सामाजिक संस्थाएं एवं सामाजिक परिवर्तन

    मनोविज्ञान

    मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाएं, व्यक्तित्व, अधिगम एवं व्यवहार

    दर्शनशास्त्र

    भारतीय एवं पाश्चात्य दर्शन की प्रमुख अवधारणाएं

    गृह विज्ञान

    पोषण, मानव विकास, परिवार एवं गृह प्रबंधन

    कंप्यूटर साइंस

    कंप्यूटर की मूल अवधारणाएं, प्रोग्रामिंग, डेटा एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग

    एकाउंटेन्सी

    लेखांकन के सिद्धांत, बहीखाता एवं वित्तीय विवरण

    बिजनेस स्टडीज

    व्यवसाय, प्रबंधन, विपणन एवं उद्यमिता

    कृषि

    कृषि विज्ञान, फसल उत्पादन, मृदा एवं कृषि संबंधी प्रमुख विषय

    संगीत

    संगीत सिद्धांत, स्वर, ताल एवं संबंधित विषयगत ज्ञान

    उपयोगी लिंक

    बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 की तैयारी कैसे करें?

    BPSC TRE 4.0 की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को सिलेबस के अनुसार विषयवार अध्ययन, नियमित अभ्यास, रिवीजन और मॉक टेस्ट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बिंदु देखें, जो आपकी तैयारी को एक दिशा देगा।

    • सिलेबस समझें: सबसे पहले प्रारंभिक और परीक्षा का पूरा सिलेबस ध्यानपूर्वक पढ़ें। महत्वपूर्ण अध्यायों की सूची बनाकर उन्हें प्राथमिकता के अनुसार तैयार करें।

    • परीक्षा पैटर्न जानें: प्रश्नों की संख्या, अंक, समय, निगेटिव मार्किंग और प्रत्येक विषय के महत्व को समझें। इसी आधार पर अपनी पढ़ाई और प्रश्न हल करने की रणनीति बनाएं।

    • बिहार पर ध्यान दें: बिहार का इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, नदियां, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, सरकारी योजनाएं और समसामयिक घटनाओं को विशेष रूप से तैयार करें।

    • NCERT पढ़ें: विषय की मूल अवधारणाओं को मजबूत करने के लिए संबंधित कक्षाओं की NCERT पुस्तकों का अध्ययन करें। महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट्स में संक्षेप में लिखें।

    • करेंट अफेयर्स पढ़ें: राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और बिहार से संबंधित समसामयिक घटनाओं को नियमित रूप से पढ़ें। महत्वपूर्ण योजनाओं, पुरस्कारों, नियुक्तियों और घटनाओं के शॉर्ट नोट्स बनाएं।

    • विषयवार तैयारी करें: इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और रीजनिंग को अलग-अलग समय देकर पढ़ें। प्रत्येक विषय के कमजोर टॉपिक्स की पहचान करके अतिरिक्त अभ्यास करें।

    • संबंधित विषय मजबूत करें: परीक्षा में चयनित शिक्षक वर्ग के संबंधित विषय का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए अपने विषय के पूरे पाठ्यक्रम को अध्यायवार पूरा करके नियमित प्रश्न-अभ्यास करें।

    • पिछले प्रश्नपत्र हल करें: पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को निर्धारित समय में हल करें। इससे प्रश्नों का स्तर, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की प्रकृति समझने में मदद मिलेगी।

    • मॉक टेस्ट दें: नियमित मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें। प्रत्येक टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें और कमजोर अध्यायों को दोबारा पढ़कर अपनी गलतियों को सुधारें।

    • निगेटिव मार्किंग समझें: 1/3 निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए केवल अनुमान के आधार पर प्रश्न हल न करें। पहले निश्चित प्रश्न हल करें और Accuracy बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।

    • रिवीजन करें: प्रत्येक सप्ताह पढ़े गए विषयों का दोहराव करें। परीक्षा के नजदीक नए टॉपिक्स शुरू करने के बजाय शॉर्ट नोट्स, महत्वपूर्ण तथ्यों और बार-बार गलत होने वाले प्रश्नों का रिवीजन करें।

    • समय प्रबंधन करें: प्रतिदिन अध्ययन के लिए निश्चित समय-सारणी बनाएं। सामान्य अध्ययन, संबंधित विषय, करेंट अफेयर्स, भाषा और MCQ अभ्यास के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करके नियमितता बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: बीपीएससी टीआरई 4 का सिलेबस कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    बीपीएससी टीआरई 4.0 का आधिकारिक सिलेबस आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना से डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थी विषयवार पाठ्यक्रम और परीक्षा संबंधी निर्देश इस लेख से भी प्राप्त कर सकते हैं।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है?
    A:

    BPSC TRE 4.0 भर्ती परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग है।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 की तैयारी कैसे करनी चाहिए?
    A:

    अभ्यर्थियों को पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझना चाहिए। इसके बाद विषयवार अध्ययन, बिहार-विशेष करेंट अफेयर्स, पिछले प्रश्नपत्र, मॉक टेस्ट और नियमित रिवीजन को तैयारी में शामिल करना चाहिए।

    Q: बीपीएससी टीआरई 4.0 में निगेटिव मार्किंग से कैसे बचें?
    A:

    निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पहले निश्चित उत्तर वाले प्रश्न हल करें। अनुमान आधारित उत्तरों से बचते हुए मॉक टेस्ट में सटीकता बढ़ाने का अभ्यास करें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)