Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक

    Rajan KumarUpdated on 13 Oct 2026, 02:54 PM IST

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 - राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने आवेदन संबंधी विवरण की आवश्यकता होगी। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 पेपर 1 की परीक्षा 17 नवंबर 2026 को सभी विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। वहीं, पेपर 2 की परीक्षा 7 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 तक विषयवार आयोजित होगी। एडमिट कार्ड लिंक इस लेख में उपलब्ध कराया जाएगा।
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के बारे में जानें
    1791883066985

    This Story also Contains

    1. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां
    2. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा तिथि 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026)
    3. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा केंद्र 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Center 2026)
    4. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    5. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    6. राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan Teaching Associate Admit Card 2026) - डाउनलोड लिंक
    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसमें परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, समय, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश देख सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जा सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों को इसे समय पर डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक पहचान पत्र भी लेकर जाना चाहिए। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 लिंक, डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ें।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 - अवलोकन व तिथियां

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी जानकारी होनी चाहिए। नीचे सारणी में अवलोकन व तिथियां देख सकते हैं।

    भर्ती का नाम

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026

    आयोजित करने वाली संस्था

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    संबद्ध संस्था

    राजस्थान कॉलेज शिक्षा सोसायटी (Raj-CES)

    कुल रिक्तियां

    3540 पद

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    ऑनलाइन

    आवेदन तिथि

    5 मई 3 जून 2026

    विषयों की संख्या

    32 विषय

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा तिथि 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Date 2026)

    राजस्थान में कॉन्ट्रैक्चुअल बेसिस पर टीचिंग एसोसिएट्स की सीधी भर्ती परीक्षा-2026 (Teaching Associates Direct Recruitment Examination 2026) का अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच विभिन्न विषयों के लिए शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर-I (राजस्थान का सामान्य अध्ययन) सभी के लिए अनिवार्य है, जबकि पेपर-II संबंधित विषय का होगा।

    परीक्षा का नाम / विषय

    परीक्षा तिथि (अस्थायी)

    पेपर

    परीक्षा समय

    सभी विषय (सामान्य)

    17 नवंबर 2026

    पेपर-I (राजस्थान का सामान्य अध्ययन)

    11:00 बजे से 12:00 बजे तक

    भौतिकी (Physics)

    07 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    वनस्पति विज्ञान (Botany)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    अंग्रेजी (English)

    09 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    रसायन विज्ञान (Chemistry)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    एंटोमोलॉजी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, सॉयल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री

    10 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    ड्राइंग, अर्थशास्त्र, एग्रोनॉमी

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, समाजशास्त्र

    11 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    कृषि आर्थिक, कंप्यूटर साइंस, होम साइंस, गणित

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    प्लांट पैथोलॉजी, उर्दू, बागवानी, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि विस्तार एवं संचार, पशु विज्ञान, EAFM

    14 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    जूलॉजी (Zoology)

    15 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    इतिहास (History)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    लॉ (Law)

    16 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    भूगोल (Geography)

    पेपर-II

    03:00 बजे से 05:00 बजे तक

    राजनीति विज्ञान (Political Science)

    17 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    हिंदी (Hindi)

    18 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    संस्कृत, ABST

    21 दिसंबर 2026

    पेपर-II

    10:00 बजे से 12:00 बजे तक

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट परीक्षा केंद्र 2026 (Rajasthan Teaching Associate Exam Center 2026)

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 पेपर 1 की परीक्षा 17 नवंबर को सभी विषय के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी हैं। जारी सूचना के अनुसार, राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा राज्य के 7 संभागों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
    1791352467632

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 जानें

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होम पेज पर “Admit Card” या संबंधित भर्ती के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

    • अब राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 से संबंधित लिंक का चयन करें।

    • मांगी गई लॉगिन जानकारी, जैसे आवेदन क्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • कैप्चा कोड भरकर Submit/Login बटन पर क्लिक करें।

    • आपका राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Global Institute of Business Studies, Bengaluru

    BBA/MBA/PGDM Early Bird Applications Deadline 19th Oct '26. Apply now using coupon code CAREER250 and get ₹250 off the application fee

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी और परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लेने चाहिए। किसी भी जानकारी में गलती होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करना उचित रहेगा। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण दिए जा सकते हैं:

    • अभ्यर्थी का नाम

    • रोल नंबर/परीक्षा रोल नंबर

    • आवेदन क्रमांक

    • अभ्यर्थी की जन्मतिथि

    • अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम

    • परीक्षा की तिथि और दिन

    • परीक्षा का समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता

    • परीक्षा केंद्र का कोड

    • रिपोर्टिंग टाइम

    • परीक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश

    • पहचान पत्र से संबंधित निर्देश

    • परीक्षा में प्रतिबंधित वस्तुओं की जानकारी

    • अभ्यर्थी के लिए अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

    ये भी पढ़ें: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026 । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026

    राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?

    यदि राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी के नाम, जन्मतिथि, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य किसी महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को जल्द से जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क माध्यम या संबंधित हेल्पलाइन के जरिए बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर

    राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान परिसर,

    दुर्गापुरा, जयपुर - 302018

    राजस्थान, भारत

    (+91) 141-2722520

    secyrsmssb@rajasthan.gov.in

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 कहां से डाउनलोड करें?
    A:

    अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉगिन विवरण आवश्यक होंगे।

    Q: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
    A:

    एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन क्रमांक या रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा जैसी आवश्यक लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

    Q: एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?
    A:

    एडमिट कार्ड में किसी जानकारी में गलती होने पर अभ्यर्थी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध संपर्क माध्यम या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

    Q: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाना चाहिए?
    A:

    परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड द्वारा निर्धारित वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    NABARD Grade A Score Card Date

    30 Jul'26 - 31 Dec'26 (Online)