KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026 (Rajasthan High Court 4th Grade admit card 2026)- राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरएचसी की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर या इस पेज में उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होता है, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जल्द ही आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि की घोषित की जाएगी।
महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026
This Story also Contains
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) की ओर से 9 जून 2025 को राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड नोटिफिकेशन पीडीएफ जारी किया गया था। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी आवेदन प्रक्रिया 27 जून, 2025 से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 थी। इसके लिए 8 से 10 लाख उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट परीक्षा तिथि नवंबर 2026 में आयोजित की जा सकती हैं। परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद अभ्यर्थी इस पेज से हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड एग्जाम डेट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इसे भी देखें-
Rajasthan High Court 4th Grade एडमिट कार्ड को उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी हॉल टिकट 2026 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा केंद्र, परीक्षा विवरण, परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश और अन्य जानकारी निहित होती है। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी ये लेख विस्तार से पढ़ें।
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी के 5670 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी Rajasthan High Court 4th Grade से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था | राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) |
पद का नाम | राजस्थान हाई कोर्ड चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी पद/चपरासी) |
कुल रिक्तियां | 5670 पद |
वेतनमान |
|
कार्यस्थल | राजस्थान |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 9 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 27 जून से 26 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | सूचित किया जाएगा |
परीक्षा एडमिट कार्ड | सूचित किया जाएगा |
परीक्षा परिणाम | सूचित किया जाएगा |
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026 राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाता है। अभ्यर्थी RHC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध भर्ती सेक्शन में जाए।
भर्ती सेक्शन में उपलब्ध “राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
आवश्यक विवरण भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य ले जाएं।
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड में दिए जाने वाले विवरण नीचे बताए गए हैं-
उम्मीदवार का विवरण
उम्मीदवार का नाम
पिता/पति का नाम
पंजीकरण संख्या
रोल नंबर
वर्ग
जन्म तिथि
लिंग
फोटो और हस्ताक्षर
आवेदन संख्या
लोगों ने इसे भी पढ़ा:-
परीक्षा का विवरण
केंद्र कोड
परीक्षा की पाली
महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा का समय
गेट बंद होने का समय
परीक्षा केंद्र का पता
रिपोर्टिंग का समय
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी 2026 एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटो पहचान पत्र भी परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के लिए मान्य फोटो-पहचान प्रमाण की सूची नीचे दी गई है। हर चरण के लिए अलग से राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड जारी किया जाता है।
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
आधार कार्ड
पैन कार्ड
मतदाता पहचान पत्र
उपयोगी लिंक
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026 में परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा के दिन उनका पालन करें। नीचे कुछ प्रमुख परीक्षा दिवस निर्देश दिए गए हैं—
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले पहुंचें।
निर्धारित रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर अनावश्यक या निजी सामान लेकर न जाएं, क्योंकि वहां लॉकर की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी मुद्रित या लिखित सामग्री जैसे नोटबुक, किताबें, नोट्स, चिट आदि ले जाना प्रतिबंधित है।
यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य गैजेट लेकर जाना सख्त मना है।
परीक्षा शुरू होने के बाद से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को इसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच करनी चाहिए। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी के एडमिट कार्ड में कोई गलती होने की स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजक प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए। संपर्क विवरण नीचे देखा जा सकता है।
राजस्थान हाई कोर्ट प्रिंसिपल सीट जोधपुर ई-सर्विसेज हेल्पलाइन: 9414056204 hc-rj@nic.in 0291-2888500-04 |
Frequently Asked Questions (FAQs)
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर लॉगिन करके राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हाँ, बिना राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और निर्देश दिए होते हैं।
राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
ऐसी स्थिति में तुरंत राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships
Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026
NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide
Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA
India’s only private university to be ranked for Graduate Employability | 6000+ Placements | 800+ Recruiters | 75 LPA-Highest Salary
Register for XAT 2027 by 28th Oct to become eligible to take the Mock Test | 75+ years of legacy | #1 Entrance Test | 100+ Test Cities | 250+ B-Schools accept XAT Score