Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan HC 4th Grade Bharti 2026)- परीक्षा शेड्यूल, सिलेबस
    • लेख
    • राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan HC 4th Grade Bharti 2026)- परीक्षा शेड्यूल, सिलेबस

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan HC 4th Grade Bharti 2026)- परीक्षा शेड्यूल, सिलेबस

    Rajan KumarUpdated on 06 May 2026, 11:02 AM IST

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026- राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) द्वारा आयोजित राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के लिए परीक्षा शेड्यूल का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि राजस्थान उच्च न्यायालय मई 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 परीक्षा का कार्यक्रम जारी की जा सकती है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई 2025 तक चली थी। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी परीक्षा तिथि की घोषणा होने पर इस पेज पर अपडेट कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और समय-समय पर नई सूचनाओं की जांच करते रहें, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित न रह जाएं, हालांकि इस लेख में लेटेस्ट अपडेट दिया जाएगा।
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 जानें

    This Story also Contains

    1. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: अवलोकन
    2. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी 2026: महत्वपूर्ण तिथि
    3. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी 2026 : पात्रता मानदंड
    4. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
    5. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
    6. चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण
    7. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न
    8. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026: सिलेबस
    9. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: परीक्षा तिथि
    10. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: एडमिट कार्ड
    11. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: साक्षात्कार
    12. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: रिजल्ट
    13. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: तैयारी कैसे करें?
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan HC 4th Grade Bharti 2026)- परीक्षा शेड्यूल, सिलेबस
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026

    राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के अंतर्गत राज्य की विभिन्न अदालतों, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के कुल 5670 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से सभी अभ्यर्थी आगामी परीक्षा तिथि और शेड्यूल की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
    ये भी पढ़ें: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2026

    आरएचसी चपरासी अधिसूचना 2025, राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 2025 की विस्तृत जानकारी के साथ जारी की गई है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को राजस्थान एचसी चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना 2025 को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, क्योंकि इसमें भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 से जुड़ी परीक्षा शेड्यूल, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस एवं तैयारी टिप्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए लेख को विस्तार से अवश्य पढ़ें।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: अवलोकन

    राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा ग्रुप D (चतुर्थ श्रेणी) पदों के लिए भर्ती 2026 एक महत्वपूर्ण अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे चरणों के आधार पर किया जाएगा। इस प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इसका विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC)

    पद का नाम

    राजस्थान हाई कोर्ड चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी पद/चपरासी)

    कुल रिक्तियां

    5670 पद

    वेतनमान

    • 2 वर्षों के लिए परिवीक्षाधीन- 12,400 रुपये

    • परिवीक्षा के बाद- 17,700-56,200 रुपये

    कार्यस्थल

    राजस्थान

    आधिकारिक वेबसाइट

    hcraj.nic.in

    चयन प्रक्रिया

    • लिखित परीक्षा

    • साक्षात्कार

    • दस्तावेज सत्यापन

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    9 जून 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    27 जून से 26 जुलाई 2025



    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी 2026: महत्वपूर्ण तिथि

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 (Rajasthan High Court Class IV Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य प्रमुख चरणों की तिथियां अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। सही समय पर आवेदन करना, परीक्षा की तैयारी शुरू करना और एडमिट कार्ड व रिजल्ट से जुड़ी अपडेट्स पर नजर रखना जरूरी है। नीचे दी गई सारणी में इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे उम्मीदवार ध्यानपूर्वक देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

    इवेंट

    तिथि

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    9 जून 2025

    आवेदन शुरू होने की तिथि

    27 जून 2025

    आवेदन की अंतिम तिथि

    26 जुलाई 2025

    एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

    परीक्षा से लगभग 1 सप्ताह पहले

    परीक्षा तिथि

    जल्द सूचित किया जाएगा

    आंसर की जारी होने की तिथि

    परीक्षा के बाद

    परिणाम (Result)

    परीक्षा के बाद जारी होगा

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी वैकेंसी 2026 : पात्रता मानदंड

    राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता मानदंड को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। पात्रता शर्तों में मुख्य रूप से शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक योग्यताएं शामिल होती हैं। इन मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, इसलिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है। इससे RHC, RSJA, RSLSA, जिला न्यायालयों और DLSAs के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। नीचे पात्रता मानदंड देखें।

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। यह योग्यता उम्मीदवार की बुनियादी शिक्षा और कार्य से संबंधित समझ को सुनिश्चित करती है, ताकि वे दिए गए दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभा सकें। नीचे इस भर्ती के लिए अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता दिया गया है।

    1776840849346

    आयु सीमा (Age Limit)

    Rajasthan High Court Class IV Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत होना आवश्यक है। आयु सीमा का निर्धारण इसलिए किया जाता है ताकि भर्ती प्रक्रिया में योग्य और उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके। इसमें न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के साथ-साथ आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट का प्रावधान भी दिया जाता है। नीचे इस भर्ती के लिए आयु सीमा से संबंधित जानकारी देखें।

    वर्ग (Category)

    आयु सीमा (Age Limit)

    सामान्य (General)

    न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट

    अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST)

    अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    नियमानुसार छूट (यदि लागू हो)

    महिला अभ्यर्थी

    राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट

    दिव्यांग अभ्यर्थी (PwD)

    अधिकतम आयु में विशेष छूट (नियम अनुसार)

    येे भी पढ़े: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्रराजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: आवेदन शुल्क

    राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य होता है। यह शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जाता है और इसे ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होता है। आवेदन शुल्क का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करना होता है। नीचे आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

    1776840849437

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया

    राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित चरणबद्ध प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट आधारित और पारदर्शी होती है, जिसका उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।

    चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण

    लिखित परीक्षा (Written Examination)

    यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, हिंदी भाषा और राजस्थान से संबंधित सामान्य जानकारी से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का स्तर सामान्यतः 10वीं कक्षा के समकक्ष होगा। उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर आगे के चरण के लिए चयन किया जाएगा।

    साक्षात्कार (Interview)

    लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 15 अंकों का होगा। इस चरण में उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, सामान्य समझ और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है।

    दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)

    अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों के सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल होते हैं। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाता है।

    मेरिट सूची (Merit List)

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों के चयन का अंतिम आधार मेरिट सूची होगी। सभी चरणों विशेषकर लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर एक संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम उनकी कुल प्राप्त अंकों के क्रम के अनुसार शामिल होंगे। इसी मेरिट सूची के आधार पर अंतिम चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    1776840849481

    ये भी पढ़ें:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: परीक्षा पैटर्न

    राजस्थान उच्च न्यायालय चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न अभ्यर्थियों की तैयारी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की बुनियादी शैक्षणिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और भाषा कौशल का मूल्यांकन किया जाता है। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) होगी और इसमें वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे इसका विस्तृत परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

    परीक्षा का भाग

    विषय

    प्रश्न संख्या

    अंक प्रति प्रश्न

    कुल अंक

    समय सीमा

    लिखित परीक्षा

    सामान्य हिंदी

    50

    1

    50

    2 घंटे


    सामान्य अंग्रेजी

    10

    1

    10



    राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां

    25

    1

    25


    कुल अंक (लिखित)


    85


    85


    साक्षात्कार


    -


    15

    -

    अंतिम कुल अंक


    -


    100

    -

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2026: सिलेबस

    1. लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार

      • लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों की होगी और 15 अंक साक्षात्कार के लिए होंगे।

    2. सामान्य शिक्षा (2 घंटे की परीक्षा)

      • मैट्रिकुलेशन स्तर के अनुसार निम्न विषय शामिल होंगे।

        • सामान्य हिंदी

        • सामान्य अंग्रेजी

        • राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां

    3. लिखित परीक्षा में प्रश्न वितरण

      • सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियों से कुल 85 प्रश्न (1 अंक प्रत्येक) पूछे जाएंगे।

      • प्रश्नों का वितरण: 50, 10 और 25 प्रश्न

    4. साक्षात्कार

      • सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार ओपन पोजिशन और आरक्षित वर्ग के अनुसार किया जाएगा।

    इसे भी पढ़िए:-

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: परीक्षा तिथि

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर तैयारी की अंतिम रणनीति तय की जाती है। परीक्षा तिथि अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा तिथि के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट को न चूकें।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: एडमिट कार्ड

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश का अनिवार्य दस्तावेज होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इसे डाउनलोड करके प्रिंट करना आवश्यक होगा, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: साक्षात्कार

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, सामान्य ज्ञान और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है। यह चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण होता है और इसके लिए 15 अंक निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार में प्रदर्शन अंतिम मेरिट सूची को प्रभावित करता है।
    उपयोगी लिंक

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: रिजल्ट

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 का रिजल्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर जारी किया जाएगा। परिणाम में चयनित उम्मीदवारों की सूची उनकी योग्यता और प्राप्त अंकों के अनुसार घोषित की जाएगी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देखना होगा। यह चरण आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: मेरिट लिस्ट

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट अंतिम चयन का आधार होती है। यह सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट लिस्ट आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। इसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम क्रमवार शामिल होंगे। इसी सूची के आधार पर अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: तैयारी कैसे करें?

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) भर्ती 2026 में सफलता प्राप्त करने के लिए सही रणनीति और नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। इस परीक्षा में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अभ्यर्थियों को शुरुआत से ही एक सुनियोजित तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान की संस्कृति, हिंदी भाषा और बुनियादी गणित जैसे विषय शामिल होते हैं, इसलिए इन सभी क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। नीचे कुछ महत्वपूर्ण तैयारी टिप्स दिए गए हैं जो आपकी सफलता में मदद कर सकते हैं।

    तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स

    • सिलेबस को अच्छी तरह समझें: सबसे पहले पूरे सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से पढ़ें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किन विषयों पर अधिक ध्यान देना है और किन्हें प्राथमिकता देनी है।

    • समय सारणी बनाकर पढ़ाई करें: रोजाना पढ़ाई के लिए एक निश्चित टाइम टेबल बनाएं और सभी विषयों को संतुलित समय दें। नियमितता सफलता की कुंजी है।

    • राजस्थान सामान्य ज्ञान पर फोकस करें: इस परीक्षा में राजस्थान से जुड़े प्रश्न महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इतिहास, भूगोल, संस्कृति और करंट अफेयर्स की अच्छी तैयारी करें।

    • मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्न पत्र हल करें: नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से आपकी स्पीड और सटीकता बढ़ेगी। इससे परीक्षा का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा।

    • साक्षात्कार की तैयारी भी साथ करें: लिखित परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार की तैयारी भी शुरू करें, जिसमें सामान्य बातचीत, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास पर ध्यान देना जरूरी है।

    • नियमित रिवीजन करें: पढ़े हुए विषयों का बार-बार रिवीजन करें ताकि याददाश्त मजबूत बनी रहे और परीक्षा के समय भ्रम न हो।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    इस भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है, जिसमें दोनों चरणों के अंक शामिल होते हैं।

    Q: लिखित परीक्षा में कुल कितने अंक निर्धारित हैं?
    A:

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा कुल 85 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, हिंदी और राजस्थान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Q: साक्षात्कार कितने अंकों का होता है?
    A:

    इस भर्ती में साक्षात्कार 15 अंकों का होता है। इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, सामान्य समझ और पद के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है, जो अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    Q: अंतिम मेरिट सूची कैसे तैयार की जाती है?
    A:

    अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें योग्य उम्मीदवारों के नाम उनकी रैंक के अनुसार शामिल किए जाते हैं और इसी आधार पर नियुक्ति होती है।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)