Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 (High Court 4th Grade Exam Date 2026)- परीक्षा शेड्यूल देखें!
    • लेख
    • राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 (High Court 4th Grade Exam Date 2026)- परीक्षा शेड्यूल देखें!

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 (High Court 4th Grade Exam Date 2026)- परीक्षा शेड्यूल देखें!

    Rajan KumarUpdated on 03 Nov 2026, 12:37 PM IST
    Trusted Source Image

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) द्वारा अधिसूचित चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा शेड्यूल की घोषणा नवंबर-दिसंबर 2026 में की जा सकती है। हालांकि अभी तक परीक्षा तिथि को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभ्यर्थी लगातार राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा शेड्यूल के बारे में चर्चा करने के साथ ही राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 की खोज कर रहे हैं। परीक्षा तिथि जारी होने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड एग्जाम डेट 2026 देख सकेंगे।
    महत्वपूर्ण लेख:- राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड । राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी अपडेट विंडो:-
    1776513376829

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 कब जारी होगी?

    This Story also Contains

    1. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 : अवलोकन
    2. Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026: 5670 पदों पर होगी परीक्षा
    3. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: परीक्षा शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें
    4. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: परीक्षा सिलेबस
    5. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: तैयारी टिप्स
    6. राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026: सैलरी विवरण
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 (High Court 4th Grade Exam Date 2026)- परीक्षा शेड्यूल देखें!
    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई 2025 तक चली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लगभग एक वर्ष का समय बीत चुका है, लेकिन भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर अभी तक हाई कोर्ट की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और भर्ती प्रक्रिया की संभावित समय-सीमा को देखते हुए माना जा रहा है कि राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी परीक्षा की तिथि नवंबर 2026 में घोषित की जा सकती है। परीक्षा तिथि जारी होने के बाद एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती प्रक्रिया, एग्जाम डेट 2026 की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़ सकते हैं।
    इसे भी देखें - राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ 2025 । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्नपत्र
    1776053019705

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2026: न्यूनतम शैक्षिक योग्यता वालों को प्राथमिकता

    राजस्थान उच्च न्यायालय ने कर्मचारी सेवा नियम-2002 में संशोधन करते हुए चतुर्थ श्रेणी भर्ती में नई प्राथमिकता व्यवस्था लागू की है। अब इंटरव्यू चरण में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता (10वीं पास) रखने वाले अभ्यर्थियों को पहले मौका मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने विद्यालय शिक्षा कम स्तर तक प्राप्त की है, उन्हें अधिक वरीयता दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत ‘A’, ‘B’ और ‘C’ श्रेणियों में क्रमशः प्राथमिकता तय होगी, जिससे कम शिक्षित उम्मीदवारों के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    KCC Institute of Legal and Higher Education, Greater Noida

    Law Admissions 2026 Open | Avail Merit-Based Scholarships

    Great Lakes Institute of Management, Chennai

    Globally Recognized by AACSB (US) & AMBA (UK) | 18 LPA Avg. CTC for PGPM 2026

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026 : अवलोकन

    राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी के 5670 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी Rajasthan High Court 4th Grade से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण

    जानकारी

    आयोजन संस्था

    राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC)

    पद का नाम

    राजस्थान हाई कोर्ड चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी पद/चपरासी)

    कुल रिक्तियां

    5670 पद

    वेतनमान

    • 2 वर्षों के लिए परिवीक्षाधीन- 12,400 रुपये
    • परिवीक्षा के बाद- 17,700-56,200 रुपये

    कार्यस्थल

    राजस्थान

    आधिकारिक वेबसाइट

    hcraj.nic.in

    अधिसूचना जारी होने की तिथि

    9 जून 2025

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    27 जून से 26 जुलाई 2025

    परीक्षा तिथि की घोषणा

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा

    Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026: 5670 पदों पर होगी परीक्षा

    राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर (RHC) द्वारा हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ ग्रेड) के 5670 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 9 जून 2025 को जारी की गई थी। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई 2025 को समाप्त हुई। इस भर्ती के लिए लगभग 8 से 10 लाख उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है।

    राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026 घोषित होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी तथा राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों की संख्या क्रमशः 10, 50 और 25 निर्धारित की गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा तिथि, परीक्षा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से संबंधित सभी अपडेट यहां प्राप्त कर सकते हैं।
    इसे भी देखें- राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025-26 जारी टाइम । राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कब आएगा?

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: परीक्षा शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें

    राजस्थान हाई कोर्ट फोर्थ ग्रेड परीक्षा 2026 की तिथियों की आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी परीक्षा शेड्यूल आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट नोटिस 2026 प्राप्त कर सकते हैं।

    Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।

    • होम पेज पर उपलब्ध Recruitment / Notice सेक्शन पर क्लिक करें।

    • अब “High Court 4th Grade Exam Date 2026” या “Chaturth Shreni Exam Date Notice” से संबंधित लिंक खोजें।

    • संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा तिथि का पीडीएफ नोटिस स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    • नोटिस को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए नियमित रूप से राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

    उपयोगी लिंक

    NEET PG College Predictor

    NEET PG All India & State College Predictor with Admission Process Guide

    Parul Institute of Technology, Vadodara

    Diploma (17 Specializations), B.Tech / B.Tech (Hons.) / IE-B.Tech - 4 years - 25+ specializations | M. Tech - 14+ specializations | Highest CTC – 60 LPA

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: परीक्षा सिलेबस

    राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (ग्रेड-4) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए सिलेबस अभ्यर्थियों को परीक्षा की सही दिशा में तैयारी करने में मदद करता है। राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026 syllabus pdf में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां विषय शामिल हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों को सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित और समयबद्ध अध्ययन करना आवश्यक है।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी सिलेबस 2026 (Rajasthan High Court Class IV Syllabus 2026 in hindi)

    विषय

    सिलेबस के मुख्य टॉपिक

    सामान्य हिंदी

    संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, काल, वाक्य एवं शब्द शुद्धि, पर्यायवाची–विलोम, संधि, समास, मुहावरे एवं लोकोक्तियां, व्यंजन

    सामान्य अंग्रेजी

    Tenses, Articles, Active/Passive Voice, Direct/Indirect Speech, Modals, Synonyms–Antonyms, One Word Substitution, Gender, Adjective, Verb, Sentence Arrangement, Editing & Omission, Vocabulary

    राजस्थानी संस्कृति एवं बोलियां

    राजस्थानी लोकोक्तियां, राजस्थानी बोलियां, राजस्थानी मुहावरे, राजस्थानी पहनावा, राजस्थानी कहावतें, राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल, राजस्थानी वेशभूषा, राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, राजराजनीत लोकगीत एवं लोक नृत्य, राजस्थान के मेले, राजस्थान के लोक देवी – देवता, राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्ति, राजस्थान के त्योहार, राजस्थान के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी एग्जाम डेट 2026: तैयारी टिप्स

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी (ग्रेड-4) परीक्षा 2026 की तैयारी सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आसान बनाई जा सकती है। नीचे दिए गए टिप्स अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी में मदद करेंगे—

    • सिलेबस को समझें: सबसे पहले आधिकारिक सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और सभी टॉपिक्स की सूची बनाएं।

    • स्टडी प्लान बनाएं: रोजाना पढ़ाई का समय तय करें और हिंदी, अंग्रेजी व राजस्थानी संस्कृति को संतुलित रूप से कवर करें।

    • राजस्थानी संस्कृति पर फोकस: लोकनृत्य, लोकदेवता, मेले-त्योहार और बोलियां जैसे टॉपिक्स से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं।

    • हिंदी व अंग्रेजी व्याकरण का अभ्यास: व्याकरण के नियम, वाक्य सुधार और शब्दावली पर विशेष ध्यान दें।

    • मॉक टेस्ट और पुराने प्रश्नपत्र: नियमित रूप से प्रैक्टिस टेस्ट दें और पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें।

    • रिवीजन जरूरी है: पढ़े हुए टॉपिक्स का साप्ताहिक दोहराव करें ताकि याददाश्त मजबूत बनी रहे।

    • नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी से परीक्षा में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

    राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती 2026: सैलरी विवरण

    राजस्थान हाई कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (जैसे– चपरासी, सफाईकर्मी, कार्यालय सहायक आदि) पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के वेतन नियमों के अनुसार वेतन प्रदान किया जाता है। प्रारंभ में चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में निश्चित मानदेय मिलता है। परिवीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-01 के अंतर्गत नियमित वेतन, भत्तों सहित, दिया जाता है।

    सैलरी संरचना (Salary Structure)

    चरण

    अवधि / स्थिति

    वेतन विवरण

    1. परिवीक्षा अवधि

    2 वर्ष

    ₹12,400/- प्रति माह (निश्चित मानदेय)

    2. परिवीक्षा पूर्ण होने पर

    नियमित नियुक्ति

    पे मैट्रिक्स लेवल-01 के अनुसार

    3. पे स्केल (Level-01)

    स्थायी सेवा

    ₹17,700 – ₹56,200

    4. अतिरिक्त लाभ

    नियमानुसार

    महंगाई भत्ता (DA), HRA, अन्य सरकारी भत्ते

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)