Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी- पदस्थापन काउंसलिंग, वरीयतानुसार पीडीएफ डाउनलोड करें
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी- पदस्थापन काउंसलिंग, वरीयतानुसार पीडीएफ डाउनलोड करें

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी- पदस्थापन काउंसलिंग, वरीयतानुसार पीडीएफ डाउनलोड करें

    Rajan KumarUpdated on 06 Aug 2026, 05:48 PM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी वरीयतानुसार संशोधित रिजल्ट 2026 जारी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा 29 जून 2026 को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट वरीयतानुसार (Revised Result) जारी कर दिया गया है। Rajasthan 4th Grade Revised Result बोर्ड ने निर्णयानुसार वर्जित अवधि समाप्त वाले अभ्यर्थियों को परिणाम में शामिल करने तथा विभिन्न तकनीकी कारणों के फलस्वरूप उक्त परिणाम को निम्नानुसार संशोधित परिणाम (Rajasthan 4th Grade Final Result) के रूप में जारी किया गया है।
    लेटेस्ट अपडेट - चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों की विभाग के अनुसार नियुक्ति प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया गया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, खान एवं भूविज्ञान विभाग को आवंटित उम्मीदवारों की नियुक्ति से पहले 11 अगस्त 2026 को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

    This Story also Contains

    1. चतुर्थ श्रेणी भर्ती-2024: चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापन काउंसलिंग
    2. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: एक नजर
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: Revised Result डाउनलोड प्रक्रिया
    4. राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या
    5. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2026: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या
    6. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2026 : कटऑफ
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी- पदस्थापन काउंसलिंग, वरीयतानुसार पीडीएफ डाउनलोड करें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026

    चतुर्थ श्रेणी भर्ती-2024: चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापन काउंसलिंग

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के लिए खान एवं भूविज्ञान विभाग, जयपुर में नियुक्ति से पूर्व पदस्थापन स्थान/जिला आवंटन हेतु 11 अगस्त 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे निदेशालय परिसर में In Person Counselling आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर स्थान चयन का अवसर नहीं मिलेगा। काउंसलिंग वरिष्ठता, विभागीय नियमों एवं समिति की अनुशंसा के आधार पर होगी। अभ्यर्थी आवश्यक मूल पहचान दस्तावेज साथ लाएं।
    चयनित अभ्यर्थियों की सूची देखें पीडीएफ लिंक

    1786017060116

    अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में दर्ज सूचनाओं एवं लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की पूर्णतः अनंतिम (Provisional) वरीयता सूची तैयार की गई है। गैर-अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के लिए पूर्णतः अनंतिम (Provisional) रूप से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के वरीयता क्रम, रोल नंबर एवं श्रेणी के अनुसार रिजल्ट जारी किया गया है।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 48,200 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 5,550, कुल 53,750 पदों के लिए क्रमांक F29(32)/RSSB/Result/Fourth_Grade_2024/2025 दिनांक 15 जनवरी 2026 द्वारा वरीयतानुसार rssb 4th grade result 2026 जारी किया गया था, जिसे अधिक्रमित करते हुए 06 फरवरी 2026 को संशोधित वरीयतानुसार परिणाम जारी किया गया। अब फिर फाइनल संशोधित रिजल्ट (Rajasthan 4th Grade Final Result) जारी किया गया है।

    इससे पहले आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 5 फरवरी को जारी कर दिया गया, जिससे उम्मीदवार अपने परफॉर्मेंस को वेरिफाई कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित परिणाम (rssb 4th grade result 2026) के बाद, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। आरएसएसबी चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें 53,749 पदों के लिए मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स शामिल थे। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Final Result) के बारे में पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़िए।
    ये भी पढ़ें: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ देखें | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट जारी टाइम

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: एक नजर

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिक्ति (Rajasthan Class IV Vacancy in hindi) उन 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो राजस्थान सरकार के अधीन नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan Group D Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी), Rajasthan 4th Grade

    रिक्तियां

    53,749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च 19 अप्रैल 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

    12 सितंबर 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

    17 अक्टूबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए फाइनल आंसर की जारी

    21 जनवरी 2026

    राजस्थानचतुर्थ श्रेणी के लिए रिजल्ट

    16 जनवरी 2026
    6 फरवरी 2026 (संशोधित रिजल्ट)
    29 जून 2026 (पुन: संशोधित रिजल्ट)

    पदस्थापन काउंसलिंग
    11 अगस्त 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026: Revised Result डाउनलोड प्रक्रिया

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 (Rajasthan 4th Grade Final Result) जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने तकनीकी सुधारों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद Revised Result घोषित कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना संशोधित परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे राजस्थान चतुर्थ श्रेणी संशोधित रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया दी गई है।

    • रिजल्ट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर परिणाम टैब चुनें।

    • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2026 का संशोधित रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, नाम और जन्मतिथि दिखाई देंगे।

    • अपना रोल नंबर या नाम या जन्मतिथि खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करके आपना रिवाइज्ड रिजल्ट देख सकते हैं।

    राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या

    आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ ग्रेड रिजल्ट के अनुसार करीब 20 लाख उम्मीदवारों का परिणाम रोल नंबर वार जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा का परिणाम को रोल नंबर वाइज रिजल्ट शीट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार मेरिट शीट संख्या देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    1782792461467

    उपयोगी लिंक

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2026: परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई थी। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।
    1768474878654

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2026 : कटऑफ

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (Grade 4) भर्ती 2026 का कटऑफ रिजल्ट के साथ या उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणीवार और क्षेत्रवार जारी किया गया है। नीचे दी गई राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कटऑफ दिया गया है, जो परीक्षा स्तर एवं रिक्त पदों की संख्या के आधार पर तैयार की गई है। वास्तविक कटऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) अध्यक्ष द्वारा आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। यह कटऑफ उन न्यूनतम अंकों को दर्शाता है, जिन्हें प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए योग्य माने जाते हैं।
    1768564081693