Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 जारी (Rajasthan CET 12th level Application)- पंजीकरण, लिंक, प्रक्रिया
    • लेख
    • राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 जारी (Rajasthan CET 12th level Application)- पंजीकरण, लिंक, प्रक्रिया

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 जारी (Rajasthan CET 12th level Application)- पंजीकरण, लिंक, प्रक्रिया

    Rajan KumarUpdated on 25 Jun 2026, 10:04 AM IST

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 जारी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से शुरू हो गई है, जो 23 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन लिंक इस पेज उपलब्ध कराया गया है। cet form date 2026 पर आवेदन कर सकते हैं।
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 डायरेक्ट लिंक
    महत्वपूर्ण लेख: राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026
    1782304772635

    This Story also Contains

    1. cet form date 2026 rajasthan क्या है?
    2. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: अवलोकन व तिथियां
    3. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: पात्रता मानदंड
    4. अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अभ्यर्थियों के लिए
    5. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 कैसे करें?
    6. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन शुल्क 2026
    7. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज
    8. राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 संशोधन
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 जारी (Rajasthan CET 12th level Application)- पंजीकरण, लिंक, प्रक्रिया
    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026

    cet form date 2026 rajasthan क्या है?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान CET 12वीं लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 23 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल rajasthan sso की आधिकारिक पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले राजस्थान इंटर लेवल आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा विभिन्न सरकारी भर्तियों में पात्रता के लिए आयोजित की जाती है।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल 2026 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है या जानकारी अपडेट करनी हो, तो अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संशोधन कर सकते हैं। आवेदन संशोधन केवल आवेदन की अंतिम तिथि तक और उसके बाद 3 दिनों की अतिरिक्त अवधि में किया जा सकता है। संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को 300 का आपत्ति शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

    यदि किसी अभ्यर्थी ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) शुल्क जमा नहीं किया है, तो वह ई-मित्र केंद्र, जन सुविधा केंद्र (CSC), नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान कर सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे rajasthan cet 12th level आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि गलत जानकारी से rajasthan cet form निरस्त किया जा सकता है।
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा आवेदन 2026राजस्थान सीईटी 10+2 लेवल परीक्षा आवेदन

    यह परीक्षा सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) के विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। राजस्थान सीईटी (cet exam) 12वीं लेवल परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 के बीच किया जाएगा। राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक, rajasthan cet 2026 प्रक्रिया, दस्तावेज, rajasthan cet form date 2026, cet form date 2026 rajasthan 12th level से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: अवलोकन व तिथियां

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। cet 2026 परीक्षा तिथि, आवेदन तिथियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई सारणी में उपलब्ध है।

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) 12वीं लेवल 2026

    परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

    आवेदन प्रारंभ तिथि

    24 जून 2026

    आवेदन की अंतिम तिथि

    23 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

    आवेदन संशोधन सुविधा

    अंतिम तिथि के बाद 3 दिन तक (निर्धारित शुल्क के साथ)

    आवेदन का माध्यम

    ऑनलाइन

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन)

    अनिवार्य

    आवेदन शुल्क भुगतान माध्यम

    ई-मित्र, CSC, नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड

    परीक्षा तिथि

    23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026

    परीक्षा स्तर

    सीनियर सेकेंडरी (12वीं)

    ये भी पढ़ें:-

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: पात्रता मानदंड

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और राष्ट्रीयता संबंधी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। यह परीक्षा विभिन्न 12वीं स्तर की भर्तियों के लिए पात्रता परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

    शैक्षणिक योग्यता

    विवरण

    योग्यता

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

    सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

    अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी

    12वीं कक्षा में अध्ययनरत या परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन संबंधित भर्ती के समय निर्धारित योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य होगा

    राष्ट्रीयता

    आवेदक निम्न में से कोई एक होना चाहिए—

    • भारत का नागरिक

    • नेपाल का नागरिक

    • भूटान का नागरिक

    • भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता रखने वाला तिब्बती शरणार्थी

    • भारत में स्थायी रूप से बसने के उद्देश्य से आए भारतीय मूल के पात्र व्यक्ति

    आयु सीमा

    विवरण

    आयु

    न्यूनतम आयु

    18 वर्ष

    अधिकतम आयु

    40 वर्ष

    आयु की गणना

    1 जनवरी 2027 के आधार पर

    आयु सीमा में छूट

    श्रेणी

    छूट

    सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थी

    5 वर्ष

    राजस्थान के SC/ST/OBC/MBC/EWS पुरुष अभ्यर्थी

    5 वर्ष

    राजस्थान की SC/ST/OBC/MBC/EWS महिला अभ्यर्थी

    10 वर्ष

    दिव्यांगजन (PwD)

    5 वर्ष

    भूतपूर्व सैनिक

    नियमानुसार छूट

    महत्वपूर्ण लेख: बीएसटीसी रिजल्ट 2026बीएसटीसी रिजल्ट 2026 डेट और टाइम

    अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के अभ्यर्थियों के लिए

    • अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के पदों के लिए केवल राजस्थान के अधिसूचित अनुसूचित क्षेत्र के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।

    • आवेदन फॉर्म में TSP क्षेत्र का विकल्प सही रूप से भरना अनिवार्य है।

    • TSP क्षेत्र के अभ्यर्थी NTSP (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) के पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

    महत्वपूर्ण: CET 12वीं लेवल केवल पात्रता परीक्षा है। विभिन्न पदों के लिए अंतिम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें संबंधित भर्ती विज्ञापन के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 कैसे करें?

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सिंगल साइन-ऑन (SSO) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन (rajasthan cet apply online ) कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR (One Time Registration) पूरा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे जानकारी दी गई है।

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 की प्रक्रिया

    • सबसे पहले SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • अपनी SSO ID और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है तो नया पंजीकरण करें।

    • लॉगिन करने के बाद Recruitment Portal पर क्लिक करें।

    • राजस्थान CET 12वीं लेवल 2026 के आवेदन लिंक का चयन करें।

    • OTR (One Time Registration) की जानकारी सत्यापित करें।

    • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

    • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

    • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को एक बार पुनः जांच लें।

    • आवेदन पत्र को Final Submit करें।

    • भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

    महत्वपूर्ण: cet form date 2026 rajasthan ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 रात्रि 11:59 बजे तक भरे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।

    बीएसटीसी काउंसलिंग 2026 विस्तार से जानें

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन शुल्क 2026

    राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली के तहत निर्धारित पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार OTR शुल्क केवल एक बार जमा करना होता है, जिसके बाद अभ्यर्थी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क, जन सुविधा केंद्र (CSC) या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है। श्रेणीवार आवेदन शुल्क का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है।

    श्रेणी

    आवेदन शुल्क

    सामान्य वर्ग (General) एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अति पिछड़ा वर्ग (MBC)

    ₹600

    राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर OBC / MBC, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)

    ₹400

    सभी दिव्यांगजन (PwD) अभ्यर्थी

    ₹400

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026: आवश्यक दस्तावेज

    राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। दस्तावेजों में दी गई जानकारी आवेदन फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी से मेल खानी चाहिए। आवेदन से पहले निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास अवश्य रखें।

    आवश्यक दस्तावेज

    • 10वीं कक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)

    • 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र

    • आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र

    • SSO ID एवं OTR (One Time Registration) विवरण

    • पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो (स्कैन कॉपी)

    • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

    • मोबाइल नंबर एवं सक्रिय ई-मेल आईडी

    • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/MBC अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो)

    • नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र (OBC/MBC अभ्यर्थियों के लिए, यदि लागू हो)

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

    • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwD अभ्यर्थियों के लिए)

    • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    • अन्य आरक्षण या विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

    महत्वपूर्ण: आवेदन पत्र भरने से पहले सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी निर्धारित प्रारूप और आकार में तैयार रखें, ताकि ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।

    ये भी पढ़ें:-

    राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल आवेदन 2026 संशोधन

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं) लेवल 2026 के अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी प्रदान की है। यदि आवेदन भरते समय किसी जानकारी में त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान उसे सुधार सकते हैं। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और हस्तलिपि नमूना संशोधित नहीं किए जा सकेंगे। आवेदन संशोधन से पहले अभ्यर्थियों को अपनी OTR (One Time Registration) प्रोफाइल भी अपडेट करनी होगी।

    राजस्थान CET 12वीं लेवल आवेदन संशोधन प्रक्रिया

    • सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करें।

    • यदि OTR से प्राप्त (Fetched) जानकारी में त्रुटि है, तो पहले OTR प्रोफाइल में आवश्यक संशोधन करें।

    • OTR अपडेट होने के बाद Recruitment Portal में जाकर आवेदन पत्र को Edit करें।

    • जो जानकारी OTR से प्राप्त नहीं होती है, उसे सीधे आवेदन फॉर्म में संशोधित किया जा सकता है।

    • सभी संशोधित विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन को पुनः सबमिट करें।

    • आवेदन अवधि के दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में कई बार संशोधन कर सकते हैं।

    • आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी 3 दिनों तक संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    • आवेदन संशोधन के लिए ₹300 का निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

    • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

    • संशोधन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    OPSC Civil Service Exam Score Card Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 26 Jun'26 (Online)

    Ongoing Dates
    RPSC RAS Application Date

    4 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)