Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026) - रजिस्ट्रेशन जारी
    • लेख
    • राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026) - रजिस्ट्रेशन जारी

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026) - रजिस्ट्रेशन जारी

    Kunal solankiUpdated on 23 Jul 2026, 09:26 AM IST

    राजस्थान सीईटी 2026 आवेदन पत्र (Rajasthan CET Application 2026): राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र 4 जुलाई को जारी कर दिया गया है। आरएसएमएसएसबी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रेजुएशन लेवल 2026 (RSMSSB CET Graduate Level Exam 2026) के लिए पंजीकरण से पहले उम्मीदवारों को राजस्थान सीईटी अधिसूचना अवश्य देखनी चाहिए। राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में स्नातक स्तर परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर कर जमा सकते हैं। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन की अंतिम तिथि 2 अगस्त 2026 है। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2026 (Rajasthan Common Eligibility test 2026) आवेदन डायरेक्ट लिंक इस लेख में नीचे प्रदान किया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक राजस्थान सीईटी 2026 ग्रेजुएट लेवल आवेदन करने वालों की संख्या 10.72 लाख तक पहुंच गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवदेन पत्र भर दें।
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन डायरेक्ट लिंक
    1781790662530

    This Story also Contains

    1. राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीयआवेदन कौन कर सकता है
    2. राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026- तिथियां (Rajasthan cet Graduate level application form 2026 dates)
    3. राजस्थान सीईटी पात्रता 2026 (rajasthan cet eligibility 2026)
    4. राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How To Apply for cet rajasthan 2026 in hindi)
    5. राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आवेदन 2026 कब जारी होंगे? (Rajasthan CET Graduation Level Application 2026)
    6. राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन लिंक 2026 (Rajasthan CET Application Link 2026)
    7. राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 ग्रेजुएट लेवल पर पदों का विवरण (Graduate level cet rajasthan 2026 post)
    8. राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन - जरूरी दस्तावेज
    9. राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन - महत्वपूर्ण बातें
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026) - रजिस्ट्रेशन जारी
    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रेजुएट लेवल राजस्थान सीईटी 2026 की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान सीईटी सिलेबस 2026 जरूर देखना चाहिए।

    राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीयआवेदन कौन कर सकता है

    राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय भर्ती (Rajasthan CET Graduate Level Recruitment 2026) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
    आगामी सरकारी परीक्षा के लिए यहां देखेंराजस्थान 12वीं स्तर सीईटी आवेदन

    राजस्थान सीईटी परीक्षा के अंतर्गत ग्रेजुएट लेवल पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती की जाती है। राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय परीक्षा 2026 के माध्यम से प्लाटून कमांडर, डिस्ट्रिक ऑफिसर एंड पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट (TAD), तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट एंड पटवारी और सुपर वुमन एम्पावरमेंट के। इसके अलावा, सुपरवाइजर, डिप्टी जेलर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2, वीडीओ और जूनियर अकाउंटेंट (RSAMB) के पदों पर भर्ती की जाती है।
    ये भी पढ़ें: राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल सिलेबस 2026

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026) से जुड़ी सूचना आधिकारिक वेवसाइट पर जारी होने के साथ ही इस लेख में भी अपडेट कर दी जाएगी। ग्रेजुएट लेवल पर राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 (Rajasthan CET Exam 2026) देने के इच्छुक उम्मीदवार इस लेख में आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से पढ़ सकते हैं।

    लोगों ने ये भी देखा-

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026- तिथियां (Rajasthan cet Graduate level application form 2026 dates)

    उम्मीदवारों को राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 आवेदन (Rajasthan CET Graduate Level Exam 2026 Application) भरने से पहले इससे संबंधित तिथियों की जानकारी होना अति आवश्यक है। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 तिथियों (Rajasthan CET Graduate Level Application 2026 Dates) की सरलता से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 तिथियां

    इवेंट

    तिथियां

    राजस्थान सीईटी आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in/

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 अधिसूचना जारी

    30 जून 2026

    सीईटी राजस्थान 2026 आवेदन मोड

    ऑनलाइन

    cet application form 2026

    4 जुलाई 2026

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    2 अगस्त 2026

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन सुधार

    अंतिम तिथि के बाद 3 दिन तक (निर्धारित शुल्क के साथ)

    राजस्थान सीईटी आवेदन शुल्क 2026

    600 रुपए
    (आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट)

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 20261-3 दिसंबर 2026

    राजस्थान सीईटी पात्रता 2026 (rajasthan cet eligibility 2026)

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा योग्यता निर्धारित की जाती है। राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। सभी पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग हो सकते हैं। उम्मीदवार राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 योग्यता (Rajasthan CET 2026 Eligibility) की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन कैसे करें? (How To Apply for cet rajasthan 2026 in hindi)

    बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 से संबंधित अधिसूचना अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 अधिसूचना ( Rajasthan CET Graduate Level Exam 2026Notification) में परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान की गई है। उम्मीदवर नीचे दिए गए चरणों का पालन करके राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन (Rajasthan CET Graduate Level Exam 2026 Application) कर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण (cet 2026 rajasthan application form 2026 steps

    • सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
    • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध लॉगइन टैब पर क्लिक करें।

    1783136294140

    • अब उम्मीदवार पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
    • इन सबके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
    • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और उसके बाद भरे गए सीईटी आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
    • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आवेदन 2026 कब जारी होंगे? (Rajasthan CET Graduation Level Application 2026)

    आरएसएसबी के अध्यक्ष आलोक राज के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आवेदन 2026 4 जुलाई से जारी कर दिए हैं। सीईटी ग्रेजुएट लेवल एप्लीकेशन फार्म 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार rssb की आधिकारिक वेबसाइट से आरएसएसबी सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आवेदन पत्र 2026 भर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन लिंक 2026 (Rajasthan CET Application Link 2026)

    rssb द्वारा rajasthan cet form date 2026 जारी होने के बाद अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर cet rajasthan application link 2026 जारी किया जाता है। राजस्थान सीईटी आवेदन लिंक 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इस पेज के माध्यम से भी सीईटी आवेदन पत्र 2026 (cet rajasthan form 2026) भर सकते हैं।

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 ग्रेजुएट लेवल पर पदों का विवरण (Graduate level cet rajasthan 2026 post)

    राजस्थान सीईटी परीक्षा ग्रेजुएट लेवल के माध्यम से निम्नलिखित पदों और विभागों में भर्ती की जाती है। उम्मीदवार निम्नलिखित तालिका से इसे समझ सकते हैं। हालांकि ये तालिका पिछले वर्षों की परीक्षा पर आधारित है जैसे ही बोर्ड द्वारा राजस्थान सीईटी परीक्षा अधिसूचना जारी होगी इस सारणी को अपडेट कर दिया जाएगा।

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल आवेदन शुल्क 2026

    प्राधिकरण द्वारा आरएसएसबी ग्रेजुएट लेवल सीईटी आवेदन शुल्क 2026 निर्धारित किया गया है।अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए वहीं आरक्षित वर्ग के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    1782973391292

    राजस्थान CET 2026 ग्रेजुएट लेवल पर पदों का विवरण
    1782973433336


    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन - जरूरी दस्तावेज

    उम्मीदवार राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने साथ रखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट की जांच जरूर करें

    • पहचान प्रमाण पत्र
    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्गो के लिए )
    • फोटोग्राफ

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 आवेदन - महत्वपूर्ण बातें

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2026 देने के इच्छुक उम्मीदवर आवेदन करने से पहले निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें।

    • आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
    • आवोदन भरते समय कोई भी गलत जानकारी दर्ज न करें
    • उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय विशेष तौर पर अपनी पात्रता की जांच करनी चाहिए।
    • आवेदन फॉर्म में कोई भी गलत दस्तावेज अपलोड न करें इससे आपका आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।
    • आवेदन को निर्धारित तिथि से पहले भरने का प्रयास करें अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
    • समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2026 (सीईटी) मात्र एक पात्रता परीक्षा है।
    • किसी अभ्यर्थी का समान पात्रता परीक्षा में उपस्थित होने तथा स्कोर अर्जित कर लेना मात्र ही उसे नौकरी की गारंटी नहीं देगा।
    • समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जायेगी। समान पात्रता परीक्षा का स्कोर परिणाम की तिथि से एक वर्ष के लिये मान्य होगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान सीईटी परीक्षा 2025 में आवेदन/पंजीकरण कैसे करें?
    A:

    राजस्थान सीईटी परीक्षा 2025  में आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता हैं। उम्मीदवार अधिक विस्तृत जानकारी के लिए उपर्युक्त लेख पढ़ें।

    Q: क्या राजस्थान सीईटी परीक्षा 2025 अधिसूचना जारी हो गई है ?
    A:

    नहीं,राजस्थान सीईटी परीक्षा 2025 से संबंधित फिलहाल कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।