Careers360 Logo
ask-icon
share
    झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026)- आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित (20 जुलाई), पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें
    • लेख
    • झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026)- आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित (20 जुलाई), पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें

    झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026)- आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित (20 जुलाई), पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Jun 2026, 09:18 AM IST

    झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026) - झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित थी। JTET 2026 में शामिल होने के पात्र उम्मीदवार नई समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन परीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को झारखंड टीईटी 2026 की अधिसूचना और पात्रता संबंधी सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jacjharkhand.gov.in पर दिए परीक्षा पोर्टल jacexamportal.in/ या jactetonline.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन डायरेक्ट लिंक इस लेख में दिए गए हैं।
    झारखंड टीईटी 2026 आवेदन लिंकझारखंड टीईटी सिलेबस 2026
    1782211477959

    This Story also Contains

    1. जेटीईटी 2026 (JTET 2026): एक नजर
    2. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां
    3. झारखंड टीईटी 2026 (JHTET 2026) : पात्रता मानदंड
    4. JTET 2026 शैक्षणिक योग्यता (JTET 2026 educational qualification)
    5. झारखंड टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 (Jharkhand TET Application Form 2026)
    6. झारखंड टीईटी 2026 (Jharkhand TET 2026) : आवेदन शुल्क
    7. झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (Jharkhand TET 2026 exam pattern)
    झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026)- आवेदन अंतिम तिथि विस्तारित (20 जुलाई), पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें
    झारखंड टीईटी 2026 (JTET 2026)

    काउंसिल ने JTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करते समय ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की थी। बाद में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए इसे पहले 2 जून तक बढ़ाया गया। इसके बाद एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 कर दी गई। अब नवीनतम आदेश के तहत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी गई है।
    झारखंड टीईटी 2026 आवेदन तिथि विस्तारित- सूचना देखें:-
    1780403776070

    जेएसी ने 26 मार्च 2026 को JTET अधिसूचना जारी कर आवेदन तिथियों की घोषणा की थी। झारखंड टीईटी 2026 का आवेदन फॉर्म 21 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। ध्यान देने योग्य बात यह है कि पिछले वर्ष आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी इस बार पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा, हालांकि उन्हें परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
    झारखंड टीईटी 2026 आवेदन तिथि विस्तारित- सूचना देखें:-

    1779344972125

    लेटेस्ट: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में अब शिक्षक प्रशिक्षण सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु भी शामिल हो सकेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के 25 मई 2026 के आदेश के अनुसार, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकित एवं प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों को परीक्षा आवेदन भरने की अनुमति दी गई है। पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
    1780374427391

    प्राधिकरण द्वारा सूचना जारी कर बताया गया है कि आवेदन के दौरान कई उम्मीदवारों को समस्या आ रही है और उनके द्वारा संशोधन की सुविधा देने की मांग की गई है। इसके लेकर जेएसी ने हेल्प डेस्क की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पोर्टल पर 9999 का स्टैटिक नंबर डालकर आवेदन करने की सलाह दी गई है।

    1778908508487

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 10 साल बाद हो रहा है। इससे पहले साल 2016 में जेटीईटी का आयोजन हुआ था। इसके साथ ही जेटीईटी 2026 आवेदन की प्रक्रिया और सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए लेख को पढ़ें।

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 नियमावली को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। हालांकि नियमावली में दिए भाषा चयन को लेकर कैबिनेट में कुछ विवाद चल रहे हैं जिसपर सहमति नहीं बनने की स्थिति में आवेदन की तिथि आगे बढ़ने की खबरे मीडिया में चल रही थी, लेकिन अब आवेदन शुरू कर दिया गया है।

    1775017708002

    झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा झारखंड टीईटी का आयोजन राज्य सरकार के स्कूलों में शिक्षक की नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए किया जाता है। प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर 1 उत्तीर्ण करना होगा, जबकि कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों को पेपर 2 उत्तीर्ण करना आवश्यक है।

    जेटीईटी 2026 (JTET 2026): एक नजर

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा का नाम

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)

    आयोजक संस्था

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय परीक्षा

    उद्देश्य

    कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 के लिए पात्र उम्मीदवार का चयन

    आवेदन मध्यम

    ऑनलाइन

    जेटीईटी आवेदन तिथि

    21 अप्रैल से 21 मई 2026
    2 जून 2026
    20 जून 2026
    20 जुलाई 2026

    परीक्षा का आयोजन

    ऑफलाइन (ओएमआर आधारित)

    आधिकारिक वेबसाइट

    jac.jharkhand.gov.in

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 - मुख्य तिथियां

    इवेंट्सडेट्स
    झारखंड टीईटी अधिसूचना26 मार्च 2026
    झारखंड टीईटी आवेदन आरंभ21 अप्रैल 2026
    झारखंड टीईटी आवेदन अंतिम तिथि21 मई 2026
    2 जून 2026
    20 जून 2026
    20 जुलाई 2026
    झारखंड टीईटी आवेदन सुधारसूचित किया जाएगा
    झारखंड टीईटी एडमिट कार्डसूचित किया जाएगा
    झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा तिथिसूचित किया जाएगा
    झारखंड टीईटी रिजल्टसूचित किया जाएगा

    झारखंड टीईटी 2026 (JHTET 2026) : पात्रता मानदंड

    शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा में नौ वर्ष की छूट दी गई है। 2016 में अंतिम बार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था और अब 2026 में इसका आयोजन हो रहा है। इस आधार पर इस साल के के लिए आयु पात्रता मानदंड में अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जा रही है। वहीं, न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष (एक अगस्त 2026) रखी गई है।

    JTET 2026 शैक्षणिक योग्यता (JTET 2026 educational qualification)

    पेपर I के लिए - उम्मीदवारों को कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा या 4 साल की स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

    पेपर II के लिए - उम्मीदवारों को बी.एड डिग्री/प्रारंभिक शिक्षा में 2-वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञान/कला स्नातक डिग्री और शिक्षा स्नातक (एकीकृत) के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।

    पेपर

    कक्षा

    शैक्षणिक योग्यता

    पेपर 1

    कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी टीचर)

    – कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण + 2 वर्षीय डी.एल.एड.

    – या 12वीं उत्तीर्ण + 4 वर्षीय बी.एल.एड.

    – या स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड.

    – या 12वीं उत्तीर्ण + विशेष शिक्षा में डिप्लोमा

    पेपर 2

    कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी टीचर)

    – स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड

    – या स्नातक में 50% अंक + बी.एड

    – या स्नातक में 45% अंक + बी.एड (मानदंडों के अनुसार)

    – या 12वीं + 4 वर्षीय बी.एल.एड / बी.ए.एड / बी.एससी.एड

    झारखंड टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 (Jharkhand TET Application Form 2026)

    झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। आवेदन प्रारंभ तिथि 21 अप्रैल और अंतिम तिथि 20 जून 2026 (विस्तारित) है। प्राधिकरण द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में गलत या अधूरी जानकारी के कारण आवेदन निरस्त हो सकता है। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे दिए गए समय के भीतर फॉर्म भरें और सही जानकारी प्रदान करें। चूंकि सुधार के लिए कोई समय सीमा नहीं दी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को जेटीईटी आवेदन ध्यानपूर्वक भरना चाहिए।

    झारखंड टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म कैसे भरें (How to fill Jharkhand TET 2026 application form)

    झारखंड टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतनी आवश्यक है, क्योंकि जमा करने के बाद सुधार का कोई अवसर नहीं मिलेगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर ऑनलाइन जेटीईटी आवेदन पत्र को झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं-

    • जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

    • परीक्षा फॉर्म पोर्टल लिंक पर क्लिक करें, नया पेज खुलेगा।

    • आवेदन के लिए जेटीईटी 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।

    • पंजीकरण के बाद लॉगइन आईडी बन जाएगी, जिसकी मदद से जेटीईटी आवेदन फॉर्म भरा जाएगा।

    • आवेदन में मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें, आवश्यक प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

    • आवेदन शुल्क भुगतान करें।

    • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

    • जेटीईटी आवेदन फॉर्म जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

    झारखंड टीईटी 2026 (Jharkhand TET 2026) : आवेदन शुल्क

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए 1300 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी के लिए सिंगल पेपर के लिए 700 रुपये और दोनों पेपर के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

    श्रेणी

    पेपर 1 आवेदन शुल्क

    पेपर 2

    दोनों पेपर के लिए

    General / OBC / EWS

    1300 रुपये

    1300 रुपये

    1500 रुपये

    SC / ST

    700 रुपये

    700 रुपये

    800 रुपये

    PwD

    700 रुपये

    700 रुपये

    800 रुपये

    Special Tribal Group

    500 रुपये

    500 रुपये

    600 रुपये

    झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न (Jharkhand TET 2026 exam pattern)

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 प्रत्येक पेपर के लिए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। विभिन्न वर्गों से कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, और गलत आंसर या बिना प्रयास किए गए प्रश्न के मामले में, कोई अंक नहीं काटा जाएगा। झारखंड टीईटी 2026 पेपर I या II में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए अधिकतम समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Ongoing Dates
    Maha SET Application Date

    2 Jun'26 - 3 Jul'26 (Online)

    Ongoing Dates
    AP TET Others

    5 Jun'26 - 5 Jul'26 (Online)