सीजी एसईटी आंसर की 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित सीजी राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) की परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके जरिए अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। सीजी एसईटी आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आसंर की पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेज पर भी आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के बारे में जानें
This Story also Contains
सीजी एसईटी आंसर की 2026 दो चरणों में जारी की जाएगी। बोर्ज द्वारा पहले अनंतिम (Provisional) उत्तर कुंजी जारी की जाती है। अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्नों या उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। अंतिम आंसर की के आधार पर सीजी सेट रिजल्ट तैयार किया जाएगा। सीजी सेट अधिसूचना के अनुसार, 28 सितंबर को सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी किया जाएगा और सीजी एसईटी परीक्षा की तिथि 4 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
सीजी एसईटी सिलेबस पेपर 1, 2 पीडीएफ लिंक
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है। आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। इससे मदद से परीक्षा प्राप्त अंकों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सीजी एसईटी आंसर की लिंक, आपत्ति प्रक्रिया के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। अभ्यर्थियों को आंसर की और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें। नीचे सीजी एसईटी 2026 का शेड्यूल दिया गया है।
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 |
आयोजन संस्था | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) |
परीक्षा का उद्देश्य | सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के लिए पात्रता निर्धारित करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
सीजी सेट परीक्षा तिथि | 4 अक्टूबर 2026 (संभावित) |
सीजी सीईटी आंसर की | सूचित किया जाएगा |
सीजी सीईटी आंसर की आपत्ति | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026
सीजी एसईटी 2026 की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आंसर की जारी होने के बाद अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। बोर्ड द्वारा आंसर की PDF फॉर्मेट में ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर CG SET 2026 Answer Key से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी परीक्षा के पेपर और विषय के अनुसार आंसर की लिंक चुनें।
आंसर की की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
PDF में दिए गए प्रश्नों और सही उत्तरों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।
भविष्य के लिए आंसर की की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो निर्धारित समय के भीतर बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करें।
ये भी पढ़ें:-
सीजी एसईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर में गलती लगती है, तो वह निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति दर्ज कर सकता है। छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर संबंधित परीक्षा के लिए दावा/आपत्ति का लिंक उपलब्ध कराया जाता है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दावा/आपत्ति (Claim/Objection) सेक्शन में जाएं।
CG SET 2026 Answer Key Objection से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
मांगे गए लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल पर लॉगिन करें।
जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर के समर्थन में आवश्यक प्रमाण/दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरण जांच लें और Submit कर दें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आपत्ति आवेदन और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा सीजी राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का रिजल्ट परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाती है। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सीजी एसईटी ई-सर्टिफिकेट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।