Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 जारी (CG SET Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न, डाउनलोड पीडीएफ
    • लेख
    • सीजी एसईटी सिलेबस 2026 जारी (CG SET Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न, डाउनलोड पीडीएफ

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 जारी (CG SET Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न, डाउनलोड पीडीएफ

    Rajan KumarUpdated on 01 Aug 2026, 05:27 PM IST

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 - छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख में उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सीजी एसईटी सिलेबस 2026 (CG SET Syllabus 2026 in hindi) एवं CG SET परीक्षा पैटर्न की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीजी एसईटी पेपर 1 और पेपर 2 का विषयवार सिलेबस 2026 पीडीएफ (cg set syllabus in hindi pdf 2026) लिंक इस लेख में दिया गया है।
    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ लिंक

    1785585284526

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 जारी (CG SET Syllabus 2026 in hindi) - परीक्षा पैटर्न, डाउनलोड पीडीएफ
    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 जारी (CG SET Syllabus 2026 Out in hindi)- परीक्षा पैटर्न, डाउनलोड पीडीएफ

    सीजी एसईटी 2026 परीक्षा पैटर्न भी जारी किया गया है। इसके अनुसार पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों का होगा। वहीं पेपर-2 में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं रखा गया है। सीजी एसईटी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी विषयवार पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार अपनी रणनीति बना सकते हैं।

    सीजी एसईटी परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल होंगे, जिसमें पहला प्रश्नपत्र सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य रहेगा, जबकि दूसरा प्रश्नपत्र अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। उम्मीदवार आधिकारिक पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी कर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सीजी एसईटी सिलेबस में शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, सामान्य अध्ययन और चयनित विषय से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल किए गए हैं। सीजी एसईटी सिलेबस 2026, परीक्षा पैटर्न, सीजी एसईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ डाउनलोड, विषयवार सिलेबस की विस्तृत जानकारी के लिए लेख पूरा पढ़िए।

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026- अवलोकन

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना आवश्यक है। आधिकारिक सिलेबस के आधार पर तैयारी करने से अभ्यर्थी महत्वपूर्ण विषयों पर बेहतर फोकस कर सकते हैं और समय का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं। नीचे सीजी एसईटी सिलेबस 2026 का संक्षिप्त अवलोकन दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026

    आयोजन संस्था

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB)

    परीक्षा का उद्देश्य

    सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्रता निर्धारित करना

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    परीक्षा का माध्यम

    हिंदी एवं अंग्रेजी

    प्रश्न पत्र

    पेपर-I और पेपर-II

    कुल प्रश्न

    150

    कुल अंक

    300

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    अंकन योजना

    प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    पेपर-I

    50 प्रश्न, 100 अंक

    पेपर-II

    100 प्रश्न, 200 अंक

    आधिकारिक वेबसाइट

    CGSSB/व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट

    https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

    ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026झारखंड टीईटी 2026

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक सिलेबस का अध्ययन करना चाहिए। आधिकारिक पीडीएफ डाउनलोड करने से अभ्यर्थियों को विषयवार टॉपिक्स, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण यूनिट्स की सही जानकारी मिलती है। नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी एसईटी सिलेबस 2026 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    • सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

    • वहां उपलब्ध "CG SET Syllabus 2026" लिंक खोलें।

    • स्क्रीन पर पेपर 1 व पेपर 2 की विषयवार सिलेबस की पीडीएफ प्रदर्शित होगी।

    • Download या PDF आइकन पर क्लिक करके सिलेबस अपने डिवाइस में सेव करें।

    • भविष्य की तैयारी के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें या मोबाइल/लैपटॉप में सुरक्षित रखें।

    • डाउनलोड की गई पीडीएफ में पेपर-1, पेपर-2, विषयवार सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि तैयारी सही दिशा में की जा सके।

    सीजी एसईटी परीक्षा पैटर्न 2026 (CG SET Exam Pattern 2026 in hindi)

    सीजी राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (SET26) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न (CG SET Exam Pattern 2026) की अच्छी समझ होना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों पेपर में केवल बहुविकल्पीय (Objective Type/MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। नीचे सीजी एसईटी 2026 (SET26) का विस्तृत परीक्षा पैटर्न दिया गया है।

    सीजी एसईटी 2026 परीक्षा पैटर्न

    पेपर

    प्रश्नों की संख्या

    अधिकतम अंक

    समय अवधि

    प्रश्नों का प्रकार

    पेपर-I

    50 (सभी अनिवार्य)

    100

    1 घंटा 15 मिनट (सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक)

    बहुविकल्पीय (MCQ)

    पेपर-II

    100 (सभी अनिवार्य)

    200

    2 घंटे 15 मिनट (दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक)

    बहुविकल्पीय (MCQ)

    पेपर-I का स्वरूप

    • सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।

    • पठन-पाठन एवं अनुसंधान अभिरुचि (Teaching & Research Aptitude) का आकलन।

    • तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, समझने की योग्यता, सामान्य जागरूकता और संप्रेषण कौशल से संबंधित प्रश्न।

    • कुल 50 प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का।

    पेपर-II का स्वरूप

    • अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित।

    • संबंधित विषय के संपूर्ण सिलेबस से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।

    • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र, काला या नीला बॉल पेन तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य होगा।

    ये भी पढ़ें:-

    सीजी एसईटी परीक्षा सिलेबस 2026 : पेपर 1 और पेपर 2 विषयवार पीडीएफ लिंक

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (CG SET26) की तैयारी शुरू करने वाले अभ्यर्थियों को नवीनतम सिलेबस (cg set syllabus in hindi pdf 2026) को समझना सबसे महत्वपूर्ण है। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होती है, जिसमें पेपर 1 सभी उम्मीदवारों के लिए समान होता है, जबकि पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। इस लेख में CG SET 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 का विषयवार सिलेबस तथा आधिकारिक PDF डाउनलोड लिंक दिया गया है।

    सीजी एसईटी परीक्षा सिलेबस 2026: पेपर 1 (सामान्य प्रश्न-पत्र) – विस्तृत सिलेबस

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 का पेपर 1 सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। इस प्रश्न-पत्र का उद्देश्य उम्मीदवारों की शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति, तार्किक क्षमता सहित कौशल, डेटा, सूचना, उच्च शिक्षा प्रणाली जैसे संबंधित विषयों से सामान्य ज्ञान का मूल्यांकन करना है। नीचे यूनिटवार विस्तृत सिलेबस सारणी रूप में दिया गया है।

    सीजी एसईटी 2026 पेपर 1 सिलेबस

    यूनिट

    विषय

    विस्तृत सिलेबस

    यूनिट 1

    शिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude)

    शिक्षण की अवधारणा एवं उद्देश्य, शिक्षण के स्तर (स्मरण, समझ एवं चिंतन), शिक्षार्थियों की विशेषताएँ, किशोर एवं वयस्क शिक्षार्थियों की आवश्यकताएं, व्यक्तिगत भिन्नताएं, शिक्षण को प्रभावित करने वाले कारक, शिक्षक एवं शिक्षण सामग्री, संस्थागत सुविधाएँ, ऑफलाइन एवं ऑनलाइन शिक्षण (SWAYAM, SWAYAM Prabha, MOOCs), ICT आधारित शिक्षण, मूल्यांकन प्रणाली, CBCS, कंप्यूटर आधारित परीक्षा एवं मूल्यांकन में नवाचार।

    यूनिट 2

    शोध अभिवृत्ति (Research Aptitude)

    शोध का अर्थ, उद्देश्य, प्रकार एवं विशेषताएँ, प्रत्यक्षवाद एवं उत्तर-प्रत्यक्षवाद, शोध पद्धतियाँ (प्रयोगात्मक, ऐतिहासिक, विवरणात्मक, गुणात्मक एवं मात्रात्मक), शोध प्रक्रिया, शोध आलेख एवं शोध प्रबंध लेखन, संदर्भ शैली, ICT का उपयोग, शोध नैतिकता।

    यूनिट 3

    बोध (Reading Comprehension)

    गद्यांश आधारित प्रश्न, मुख्य विचार, निष्कर्ष, शब्दार्थ, विश्लेषण एवं तार्किक समझ।

    यूनिट 4

    संप्रेषण (Communication)

    संप्रेषण का अर्थ, प्रकार एवं विशेषताएँ, प्रभावी संप्रेषण, मौखिक एवं अमौखिक संप्रेषण, अंतःसांस्कृतिक एवं समूह संप्रेषण, कक्षा संप्रेषण, संप्रेषण की बाधाएँ, जनसंचार माध्यम एवं समाज।

    यूनिट 5

    गणितीय तर्क एवं अभिवृत्ति (Mathematical Reasoning & Aptitude)

    संख्या श्रृंखला, अक्षर श्रृंखला, कूट एवं संबंध, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, समय एवं दूरी, औसत, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, छूट आदि।

    यूनिट 6

    युक्तियुक्त तर्क (Logical Reasoning)

    तर्क की संरचना, तर्क के प्रकार, औपचारिक एवं अनौपचारिक तर्कदोष, शब्दार्थ एवं लक्ष्यार्थ, विरोध वर्ग, निगमनात्मक एवं आगमनात्मक तर्क, वेन आरेख, भारतीय तर्कशास्त्र, प्रमाण (प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान, शब्द, अर्थापत्ति, अनुपलब्धि), हेत्वाभास।

    यूनिट 7

    आंकड़ों की व्याख्या (Data Interpretation)

    आंकड़ों के स्रोत, वर्गीकरण, गुणात्मक एवं मात्रात्मक डेटा, बार चार्ट, पाई चार्ट, हिस्टोग्राम, रेखा-चित्र, तालिका, डेटा विश्लेषण एवं सुशासन में डेटा का उपयोग।

    यूनिट 8

    सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT)

    ICT की मूल अवधारणाएँ, सामान्य संक्षिप्तियाँ, इंटरनेट, इंट्रानेट, ई-मेल, ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग, उच्च शिक्षा में ICT, ई-गवर्नेंस।

    यूनिट 9

    लोग, विकास एवं पर्यावरण (People, Development & Environment)

    सतत विकास, मानव एवं पर्यावरण संबंध, पर्यावरणीय प्रदूषण (वायु, जल, मृदा, ध्वनि), अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा स्रोत, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, पेरिस समझौता, क्योटो प्रोटोकॉल, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, जैव विविधता सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन।

    यूनिट 10

    उच्च शिक्षा प्रणाली (Higher Education System)

    प्राचीन भारत की शिक्षा व्यवस्था, स्वतंत्रता के बाद उच्च शिक्षा का विकास, विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान, पारंपरिक एवं मुक्त शिक्षा प्रणाली, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित शिक्षा, मूल्य शिक्षा, पर्यावरण शिक्षा, उच्च शिक्षा की नीतियाँ, प्रशासन एवं सुशासन।

    हरियाणा सीईटी कटऑफ देखें

    पेपर 1 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

    विवरण

    जानकारी

    प्रश्नों की संख्या

    50

    कुल अंक

    100

    प्रत्येक प्रश्न

    2 अंक

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    प्रश्नों का माध्यम

    हिंदी एवं अंग्रेजी

    प्रत्येक यूनिट से प्रश्न

    लगभग 5 प्रश्न (प्रत्येक 2 अंक के)

    सीजी एसईटी परीक्षा सिलेबस 2026: पेपर 2 विषयवार PDF लिंक

    सीजी एसईटी (CG SET) 2026 का पेपर 2 अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। इस प्रश्न-पत्र में संबंधित विषय से 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। कुल 200 अंकों के इस पेपर का उद्देश्य उम्मीदवार की विषयगत समझ, अवधारणात्मक ज्ञान एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का आकलन करना है। परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को अपने विषय का नवीनतम सिलेबस एवं आधिकारिक PDF अवश्य डाउनलोड करनी चाहिए। नीचे सभी 30 विषयों की सूची एवं CG SET Syllabus in Hindi PDF लिंक सारणी में दी गई है।
    1785585284565

    छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती देखें

    सीजी एसईटी 2026 पेपर 2 विषयवार सिलेबस PDF (cg set syllabus in hindi pdf)

    विषय

    सिलेबस PDF

    हिन्दी (Hindi)

    आधिकारिक PDF

    अंग्रेजी (English)

    आधिकारिक PDF

    राजनीति विज्ञान (Political Science)

    आधिकारिक PDF

    अर्थशास्त्र (Economics)- cg set economics syllabus in hindi


    cg set economics syllabus in hindi आधिकारिक PDF

    समाजशास्त्र (Sociology)- cg set sociology syllabus in hindi


    cg set sociology syllabus in hindi आधिकारिक PDF

    इतिहास (History)- cg set syllabus history in hindi


    cg set syllabus history in hindi

    भूगोल (Geography)- cg set geography syllabus in hindi


    cg set geography syllabus in hindi

    भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)

    आधिकारिक PDF

    cg set maths syllabus in hindi (गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)

    cg set maths syllabus in hindi

    रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)

    आधिकारिक PDF

    जीवन विज्ञान (Life Sciences)

    आधिकारिक PDF

    कम्प्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन (Computer Science & Applications)

    आधिकारिक PDF

    वाणिज्य (Commerce)- cg set commerce syllabus in hindi


    cg set commerce syllabus in hindi

    विधि (Law)

    आधिकारिक PDF

    संस्कृत (Sanskrit)

    आधिकारिक PDF

    मनोविज्ञान (Psychology)

    आधिकारिक PDF

    ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान (Library and Information Science)

    आधिकारिक PDF

    शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

    आधिकारिक PDF

    गृह विज्ञान (Home Science)

    आधिकारिक PDF

    पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences)

    आधिकारिक PDF

    मानवशास्त्र (Anthropology)

    आधिकारिक PDF

    संगीत (Music)

    आधिकारिक PDF

    कला मंच – नृत्य, नाटक एवं थिएटर (Performing Arts – Dance, Drama & Theatre)

    आधिकारिक PDF

    फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला (Fine Art & Sculpture – Visual Arts)

    आधिकारिक PDF

    योग (Yoga)

    आधिकारिक PDF

    लोक प्रशासन (Public Administration)

    आधिकारिक PDF

    रक्षा एवं सामरिक अध्ययन (Defence and Strategic Studies)

    आधिकारिक PDF

    दर्शन शास्त्र (Philosophy)

    आधिकारिक PDF

    प्रबंधन (Management)

    आधिकारिक PDF

    जनसंचार एवं पत्रकारिता (Mass Communication & Journalism)

    आधिकारिक PDF

    पेपर 2 परीक्षा पैटर्न

    विवरण

    जानकारी

    प्रश्नों की संख्या

    100

    कुल अंक

    200

    प्रत्येक प्रश्न

    2 अंक

    प्रश्नों का प्रकार

    वस्तुनिष्ठ (MCQ)

    नकारात्मक अंकन

    नहीं

    प्रश्नों का माध्यम

    हिंदी एवं अंग्रेजी (विषय के अनुसार)

    प्रश्नों का स्तर

    स्नातकोत्तर (Postgraduate Level)

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 के फायदे

    सीजी एसईटी (CG SET) 2026 का नवीनतम सिलेबस उम्मीदवारों को परीक्षा की सही दिशा में तैयारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सिलेबस के माध्यम से अभ्यर्थी यह समझ सकते हैं कि परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे, किस टॉपिक पर अधिक ध्यान देना है और किस प्रकार की तैयारी करनी चाहिए। आधिकारिक सिलेबस के अनुसार अध्ययन करने से समय की बचत होती है, अनावश्यक विषयों को पढ़ने से बचा जा सकता है तथा सफलता की संभावना बढ़ जाती है। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की तैयारी सिलेबस के आधार पर करने से बेहतर रणनीति बनाई जा सकती है।

    सीजी एसईटी सिलेबस 2026 के प्रमुख फायदे

    • परीक्षा का स्पष्ट रोडमैप मिलता है, जिससे तैयारी व्यवस्थित तरीके से की जा सकती है।

    • महत्वपूर्ण विषयों और यूनिटों की पहचान आसानी से हो जाती है।

    • समय प्रबंधन बेहतर होता है, क्योंकि केवल परीक्षा से संबंधित टॉपिक पर ही ध्यान केंद्रित किया जाता है।

    • पेपर 1 और पेपर 2 की अलग-अलग तैयारी की प्रभावी योजना बनाई जा सकती है।

    • कमजोर और मजबूत विषयों का विश्लेषण कर सुधार की रणनीति तैयार की जा सकती है।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास सिलेबस के अनुसार करना आसान हो जाता है।

    • मॉक टेस्ट और रिवीजन प्लान अधिक प्रभावी ढंग से बनाया जा सकता है।

    • अनावश्यक अध्ययन सामग्री से बचाव होता है, जिससे तैयारी अधिक केंद्रित रहती है।

    • विषयवार नोट्स तैयार करने में सुविधा मिलती है और अंतिम समय में त्वरित पुनरावृत्ति संभव होती है।

    • सफलता की संभावना बढ़ती है, क्योंकि तैयारी आधिकारिक परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुरूप होती है।

    ये भी पढ़ें: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026

    सीजी एसईटी तैयारी टिप्स 2026

    सीजी एसईटी (CG SET) 2026 में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल अधिक समय तक पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही रणनीति के साथ तैयारी करना भी उतना ही आवश्यक है। परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का संतुलित अध्ययन, नियमित अभ्यास और समय-समय पर पुनरावृत्ति अच्छे अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि अभ्यर्थी आधिकारिक सिलेबस के अनुसार अध्ययन योजना बनाकर मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें, तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।

    सीजी एसईटी 2026 की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

    • आधिकारिक सिलेबस को अच्छी तरह समझें और उसी के अनुसार अध्ययन शुरू करें।

    • पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग अध्ययन योजना बनाएं, ताकि दोनों पर समान रूप से ध्यान दिया जा सके।

    • रोजाना टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें और प्रत्येक विषय के लिए निश्चित समय निर्धारित करें।

    • कठिन विषयों को प्राथमिकता दें, जबकि आसान टॉपिक का नियमित रिवीजन करते रहें।

    • मानक पुस्तकों और विश्वसनीय अध्ययन सामग्री का ही उपयोग करें।

    • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र नियमित रूप से हल करें, ताकि प्रश्नों का स्तर और पैटर्न समझ में आए।

    • साप्ताहिक मॉक टेस्ट दें और प्रत्येक टेस्ट का विश्लेषण करके अपनी कमजोरियों पर काम करें।

    • संक्षिप्त नोट्स तैयार करें, जिससे अंतिम समय में तेजी से पुनरावृत्ति की जा सके।

    • विषयगत (पेपर 2) अवधारणाओं को गहराई से समझें, केवल रटने पर निर्भर न रहें।

    • समय प्रबंधन का अभ्यास करें, ताकि परीक्षा के दौरान सभी प्रश्न निर्धारित समय में हल किए जा सकें।

    • स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पर्याप्त नींद लें और संतुलित दिनचर्या अपनाएं ताकि पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहे।