सीजी एसईटी 2026 : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (CG SET Online Apply 2026) 23 जुलाई 2026 से जारी है। राज्य में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor Eligibility) बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतिम तिथि (cg set exam 2026 application form last date) 17 अगस्त 2026 तक सीजी सेट 2026 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (CG SET 2026 Online Application Form ) भर कर जमा कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 18 से 20 अगस्त 2026 तक सुधार (Correction) का अवसर भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सीजी एसईटी आवेदन लिंक इस लेख में दिया गया है। सीजी एसईटी अधिसूचना पीडीएफ इस लेख डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी एसईटी 2026 आवेदन लिंक (Application Link Active) 
This Story also Contains
उच्च शिक्षा संचालनालय के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (SET26) के लिए जारी सीजी सेट अधिसूचना (CG SET Notification 2026 in hindi) में पूरा शेड्यूल दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, सीजी एसईटी 2026 (CG SET Exam 2026) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को दो पालियों में किया जाएगा। पेपर-I सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 28 सितंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा राज्य के 10 जिला मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026
Chhattisgarh State Eligibility Test 2026 ऑनलाइन आवेदन, फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने, शुल्क भुगतान, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तथा अन्य सभी दिशा-निर्देश की आधिकारिक वेबसाइट के साथ इस लेख में विस्तार से दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने स्पष्ट किया है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा की तिथि में परिवर्तन या परीक्षा स्थगित अथवा निरस्त की जा सकती है। ऐसे किसी भी निर्णय की सूचना आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी। छत्तसीगढ़ एसईटी 2026 आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, CG SET Notification 2026 PDF Download Link, महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य सभी जरूरी जानकारी के लिए पूरा लेख विस्तार से पढ़ें।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET26) 2026 राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। नीचे सीजी एसईटी 2026, cg set previous year question paper से जुड़ी प्रमुख जानकारी सारणी में देख सकते हैं।
सीजी एसईटी अधिसूचना पीडीएफ लिंक
विवरण | जानकारी |
परीक्षा का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 |
आयोजन संस्था | छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) |
परीक्षा का उद्देश्य | सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के लिए पात्रता निर्धारित करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन तिथि | 23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
परीक्षा समय | पेपर 1- पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:15 बजे तक पेपर 2- अपराह्न 2:00 बजे से 4:15 बजे तक |
परीक्षा का माध्यम | ऑनलाइन (एडमिट कार्ड में दिया जाएगा) |
परीक्षा केंद्र | छत्तीसगढ़ के 10 जिला मुख्यालय |
आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
ये भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को आवेदन, त्रुटि सुधार, प्रवेश पत्र और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें। नीचे सीजी एसईटी 2026 का शेड्यूल दिया गया है।
कार्यक्रम | तिथि |
सीजी एसईटी अधिसूचना 2026 जारी तिथि | 23 जुलाई 2026 |
सीजीसेट ऑनलाइन आवेदन (CG SET Online Apply 2026) प्रक्रिया शुरू | 23 जुलाई 2026 |
सीजी सेट ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (cg set exam 2026 application form last date) | 17 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार | 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक) |
सीजी सेट 2026 प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि | 28 सितंबर 2026 |
सीजी एसईटी 2026 परीक्षा (CG SET Exam 2026 date) | 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) |
सीजी एसईटी आंसर की तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी सेट 2026 (CG SET 2026) आंसर की आपत्ति तिथि | सूचित किया जाएगा |
सीजी सेट रिजल्ट 2026 तिथि | सूचित किया जाएगा |
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET26) राज्य स्तर की एक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) की तर्ज पर आयोजित की जाती है और इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक पद के लिए आवेदन करने के पात्र बनते हैं।
सीजी एसईटी में सामान्यतः दो पेपर आयोजित किए जाते हैं। पेपर-I अभ्यर्थी की शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता और विश्लेषणात्मक कौशल का मूल्यांकन करता है, जबकि पेपर-II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाती है और इसमें वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions) प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप छत्तीसगढ़ के सरकारी या सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो CG SET 2026 एक महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करना चाहिए।
हरियाणा सीईटी कटऑफ देखें
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए पात्रता (CG SET Eligibility Criteria 2026) संबंधी शर्तें अधिसूचना में जारी कर दी हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। इसके साथ ही आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम अंकों में छूट का प्रावधान भी किया गया है। अच्छी बात यह है कि सीजी एसईटी 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी किसी भी आयु में आवेदन कर सकते हैं।
मापदंड | विवरण |
शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Master's Degree) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण। |
सामान्य/ईडब्ल्यूएस वर्ग | न्यूनतम 55% अंक आवश्यक (55% से कम अंकों को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा)। |
एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/दिव्यांग/उभयलिंगी (छत्तीसगढ़ के मूल निवासी) | न्यूनतम 50% अंक आवश्यक (50% से कम अंकों को राउंड ऑफ नहीं किया जाएगा)। |
अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी | स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। |
परिणाम घोषित होने के बाद शर्त | ऐसे अभ्यर्थियों को सीजी एसईटी परिणाम घोषित होने की तिथि से दो वर्ष के भीतर निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। |
आयु सीमा | अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं है। |
महत्वपूर्ण बिंदु
अंकों में छूट एवं आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासी अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-Non Creamy Layer), दिव्यांगजन तथा उभयलिंगी अभ्यर्थियों को मिलेगा।
भारतीय विश्वविद्यालय से प्राप्त स्नातकोत्तर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट अथवा विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी योग्यता भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों की स्नातकोत्तर उपाधि के समकक्ष मान्यता प्राप्त हो।
पात्रता संबंधी किसी भी विवाद की स्थिति में यूजीसी द्वारा जारी SET परीक्षा मार्गदर्शिका-2023 के प्रावधान मान्य होंगे।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार परीक्षा में शामिल होने वाले राज्य के स्थानीय निवासियों को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जमा किया गया परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस (Refund) किया जाएगा, जिससे शुल्क का भुगतान किया गया था। नीचे शुल्क सारणी देखें।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य (General) | 350 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 250 |
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / दिव्यांग (PwD) | 200 |
लोगों ने इसे भी पढ़ा: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा । एमपी राज्य पात्रता परीक्षा आवेदन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration) की व्यवस्था की गई है। एक बार प्रोफाइल पंजीकरण करने के बाद भविष्य में किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी स्वतः भर जाएगी, जिससे बार-बार वही विवरण दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि आवेदन में दी गई जानकारी की जिम्मेदारी पूरी तरह अभ्यर्थी की होगी। नीचेर चरण देखें।
चरण 1: सबसे पहले cgvyapam की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं और cg vyapam login पर जाएं।
चरण 2: यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो Profile Registration (प्रोफाइल पंजीकरण) करें।
चरण 3: प्रोफाइल पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी/लॉगिन विवरण की सहायता से पोर्टल में लॉगिन करें।
चरण 4: CG SET 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
चरण 6: निर्धारित प्रारूप में अपना पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
चरण 7: निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
चरण 8: आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों की एक बार पुनः जांच करें और फिर फाइनल सबमिट करें।
चरण 9: आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
सीजी एसईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदन पत्र में दर्ज की गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी, इसलिए किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें। आवेदन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्देश नीचे दिए गए हैं।
महत्वपूर्ण निर्देश
प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन एक बार करें: अभ्यर्थियों को प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration) केवल एक बार करना होगा। इसके बाद भविष्य में CGSSB की अन्य परीक्षाओं के लिए आवेदन करते समय व्यक्तिगत जानकारी स्वतः उपलब्ध हो जाएगी।
प्रमाण-पत्र अपलोड करने की आवश्यकता नहीं: ऑनलाइन आवेदन के साथ जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक आदि से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड नहीं करने होंगे।
जानकारी की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी: आवेदन पत्र में दर्ज की गई सभी जानकारियों की सत्यता के लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी गलत या भ्रामक जानकारी के लिए CGSSB उत्तरदायी नहीं होगा।
आवेदन जमा करने से पहले जांच करें: अंतिम सबमिट करने से पहले आवेदन पत्र में दर्ज सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें। गलत जानकारी या त्रुटि पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
रजिस्ट्रेशन विवरण सुरक्षित रखें: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, लॉगिन विवरण और आवेदन की प्रिंट कॉपी भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।
छत्तीसगढ़ पीसीएस भर्ती देखें
सीजी राज्य पात्रता परीक्षा 2026 (SET26) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न (CG SET Exam Pattern 2026) की अच्छी समझ होना आवश्यक है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों पेपर में केवल बहुविकल्पीय (Objective Type/MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं और परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का प्रावधान नहीं है। नीचे सीजी एसईटी 2026 (SET26) का विस्तृत परीक्षा पैटर्न दिया गया है।
पेपर | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि | प्रश्नों का प्रकार |
पेपर-I | 50 (सभी अनिवार्य) | 100 | 1 घंटा 15 मिनट (सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक) | बहुविकल्पीय (MCQ) |
पेपर-II | 100 (सभी अनिवार्य) | 200 | 2 घंटे 15 मिनट (दोपहर 2:00 से 4:15 बजे तक) | बहुविकल्पीय (MCQ) |
पेपर-I का स्वरूप
सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
पठन-पाठन एवं अनुसंधान अभिरुचि (Teaching & Research Aptitude) का आकलन।
तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, समझने की योग्यता, सामान्य जागरूकता और संप्रेषण कौशल से संबंधित प्रश्न।
कुल 50 प्रश्न, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का।
पेपर-II का स्वरूप
अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित।
संबंधित विषय के संपूर्ण सिलेबस से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र, काला या नीला बॉल पेन तथा फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड आदि) साथ लाना अनिवार्य होगा।
छत्तीसगढ़ जॉब्स 2026 पढ़ें
सीजी एसईटी 2026 का परिणाम निर्धारित योग्यता मानदंडों के आधार पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले दोनों प्रश्न पत्रों (पेपर-I और पेपर-II) में उपस्थित होना आवश्यक होगा। इसके बाद निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से शीर्ष 6 प्रतिशत उम्मीदवारों को सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) की पात्रता के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।
सीजी एसईटी 2026 क्वालिफाइंग मानदंड
श्रेणी | दोनों प्रश्न पत्रों में न्यूनतम कुल अंक (पेपर-I + पेपर-II) | योग्य घोषित होने का आधार |
सामान्य वर्ग (General Category) | न्यूनतम 40% कुल अंक | दोनों पेपर में उपस्थित शीर्ष 6% अभ्यर्थियों में शामिल होना आवश्यक |
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC-NCL/PwD/ट्रांसजेंडर) | न्यूनतम 35% कुल अंक | राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार शीर्ष 6% योग्य अभ्यर्थियों का चयन |
परिणाम प्रक्रिया के मुख्य बिंदु
केवल वे अभ्यर्थी परिणाम प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिन्होंने पेपर-I और पेपर-II दोनों में परीक्षा दी होगी।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दोनों पेपरों में कुल मिलाकर न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-Non Creamy Layer), दिव्यांग (PwD) और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों के शीर्ष 6 प्रतिशत को सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्र घोषित किया जाएगा।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन छत्तीसगढ़ शासन की आरक्षण नीति के अनुसार किया जाएगा।
सीजी एसईटी 2026 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड अंतिम और बाध्यकारी होंगे।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को पेपर-I और पेपर-II के पाठ्यक्रम की जानकारी होना जरूरी है। परीक्षा में कुल दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर-I सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा, जबकि पेपर-II अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। पेपर-I में शिक्षण एवं शोध अभिरुचि से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे, वहीं पेपर-II में संबंधित विषय के पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न शामिल होंगे। नीचे सीजी एसईटी 2026 के विषयवार सिलेबस (cg set syllabus 2026) की सूची दी गई है।
ये भी पढ़ें: झारखंड टीईटी सिलेबस 2026
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर-I सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य रहेगा, जबकि पेपर-II चुने गए विषय पर आधारित होगा। नीचे दोनों पेपरों के प्रमुख विषय और उप-विषय संक्षेप में दिए गए हैं। विस्तृत सीजी सेट सिलेबस पीडीएफ 2026 (CG SET Syllabus PDF 2026 in hindi) आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।
पेपर-I: General Paper on Teaching & Research Aptitude
यूनिट | प्रमुख टॉपिक |
शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude) | शिक्षण की अवधारणा, उद्देश्य, स्तर, शिक्षण विधियां, मूल्यांकन प्रणाली |
शोध अभिरुचि (Research Aptitude) | शोध के प्रकार, शोध प्रक्रिया, शोध विधियां, परिकल्पना, डेटा संग्रह, शोध नैतिकता |
समझ (Comprehension) | गद्यांश आधारित प्रश्न, विश्लेषण और निष्कर्ष |
संचार (Communication) | संचार प्रक्रिया, प्रकार, प्रभावी संचार, बाधाएं |
गणितीय एवं तार्किक अभिरुचि | संख्या प्रणाली, अनुपात, प्रतिशत, तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता |
तार्किक विवेचन (Logical Reasoning) | कथन एवं निष्कर्ष, तर्क, अनुमान, वर्गीकरण |
डेटा व्याख्या (Data Interpretation) | तालिका, ग्राफ, चार्ट, डेटा विश्लेषण |
सूचना एवं संचार तकनीक (ICT) | कंप्यूटर, इंटरनेट, डिजिटल शिक्षा, ई-लर्निंग |
पर्यावरण एवं विकास | पर्यावरण, प्रदूषण, संरक्षण, सतत विकास |
उच्च शिक्षा प्रणाली | भारत में उच्च शिक्षा, संस्थान, नीतियां, प्रशासन |
पेपर-II: विषयवार सिलेबस
विषय | प्रमुख टॉपिक |
हिंदी | भाषा एवं साहित्य, हिंदी व्याकरण, काव्य, गद्य, आलोचना, साहित्य का इतिहास |
अंग्रेजी | Language, Literature, Poetry, Drama, Fiction, Criticism, Linguistics |
राजनीति विज्ञान | राजनीतिक सिद्धांत, भारतीय राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, तुलनात्मक राजनीति |
अर्थशास्त्र | सूक्ष्म अर्थशास्त्र, समष्टि अर्थशास्त्र, भारतीय अर्थव्यवस्था, सांख्यिकी, विकास अर्थशास्त्र |
समाजशास्त्र | समाजशास्त्रीय सिद्धांत, सामाजिक संरचना, संस्कृति, संस्थाएं, सामाजिक परिवर्तन |
इतिहास | प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक भारत, विश्व इतिहास, इतिहास लेखन |
भूगोल | भौतिक भूगोल, मानव भूगोल, आर्थिक भूगोल, पर्यावरण भूगोल |
भौतिक विज्ञान | यांत्रिकी, ऊष्मागतिकी, विद्युत, चुंबकत्व, क्वांटम भौतिकी |
गणितीय विज्ञान | बीजगणित, कलन, ज्यामिति, सांख्यिकी, गणितीय विश्लेषण |
रसायन विज्ञान | भौतिक, कार्बनिक, अकार्बनिक रसायन, रासायनिक विश्लेषण |
जीवन विज्ञान | कोशिका विज्ञान, आनुवंशिकी, जैव विविधता, पारिस्थितिकी |
कंप्यूटर विज्ञान | कंप्यूटर संरचना, प्रोग्रामिंग, डेटा संरचना, नेटवर्किंग, DBMS |
वाणिज्य | लेखांकन, वित्त, व्यापार, प्रबंधन, कराधान |
विधि | संवैधानिक कानून, आपराधिक कानून, अंतरराष्ट्रीय कानून |
संस्कृत | संस्कृत भाषा, व्याकरण, साहित्य, दर्शन |
मनोविज्ञान | व्यवहार, विकासात्मक मनोविज्ञान, शोध विधि, मनोवैज्ञानिक परीक्षण |
ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान | पुस्तकालय प्रबंधन, सूचना प्रणाली, डिजिटल लाइब्रेरी |
शारीरिक शिक्षा | खेल विज्ञान, स्वास्थ्य, योग, शारीरिक प्रशिक्षण |
गृह विज्ञान | भोजन एवं पोषण, मानव विकास, वस्त्र विज्ञान, परिवार अध्ययन |
पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान | भूविज्ञान, मौसम विज्ञान, महासागर विज्ञान, ग्रह अध्ययन |
मानवशास्त्र | मानव विकास, संस्कृति, सामाजिक मानवशास्त्र |
संगीत | संगीत सिद्धांत, इतिहास, स्वर, ताल, वाद्य एवं गायन |
प्रदर्शन कला | नृत्य, नाटक, रंगमंच, अभिनय तकनीक |
फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला | कला इतिहास, चित्रकला, मूर्तिकला, दृश्य कला |
योग | योग दर्शन, आसन, प्राणायाम, योग चिकित्सा |
लोक प्रशासन | प्रशासनिक सिद्धांत, संगठन, नीति, भारतीय प्रशासन |
रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन | सुरक्षा अध्ययन, युद्ध, रक्षा नीति, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा |
दर्शनशास्त्र | भारतीय एवं पाश्चात्य दर्शन, तर्कशास्त्र, नैतिकता |
प्रबंधन | प्रबंधन सिद्धांत, मानव संसाधन, विपणन, वित्त, संगठन व्यवहार |
जनसंचार एवं पत्रकारिता | मीडिया सिद्धांत, पत्रकारिता, विज्ञापन, जनसंचार माध्यम |
नोट: सीजी एसईटी 2026 का विस्तृत यूनिट-वाइज सिलेबस CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के Syllabus सेक्शन पर उपलब्ध है।
पेपर-I सिलेबस
पेपर-I सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। इसमें शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, शिक्षण क्षमता, शोध पद्धति, तार्किक क्षमता, संचार कौशल, सूचना एवं संचार तकनीक (ICT), पर्यावरण और उच्च शिक्षा प्रणाली जैसे विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
पेपर-II सिलेबस
पेपर-II अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। इसमें संबंधित विषय के विस्तृत पाठ्यक्रम से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को अपनी स्नातकोत्तर विषय विशेषज्ञता के अनुसार विषय का चयन करना होगा।
ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा सीजी एसईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा।
सीजी एसईटी 2026 (cg set 2026) का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें पेपर-I शिक्षण एवं शोध अभिरुचि पर आधारित होगा, जबकि पेपर-II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित होगा। दोनों प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रारूप में आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए।
सीजी एसईटी 2026 परीक्षा के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। आंसर की के माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। यदि किसी प्रश्न या उत्तर में आपत्ति होती है, तो बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।
ये भी पढें: एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी सिलेबस 2026 । एचएसएससी सीईटी ग्रुप डी प्रक्रिया देखें
सीजी एसईटी 2026 का परिणाम परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट में योग्य अभ्यर्थियों की सूची, प्राप्त अंक और पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी। परिणाम निर्धारित योग्यता मानदंड और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार तैयार किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण का उपयोग कर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
सीजी एसईटी 2026 में सफल अभ्यर्थियों को सहायक प्राध्यापक पद के लिए पात्रता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण-पत्र अभ्यर्थी की पात्रता को दर्शाता है और उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने में उपयोगी होता है। प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया, प्रारूप और अन्य जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आधिकारिक सूचना के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीजी एसईटी 2026 में दो प्रश्न पत्र होते हैं। पेपर-I सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है, जबकि पेपर-II चयनित विषय पर आधारित होता है।
अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम अंक वर्ग के अनुसार निर्धारित किए जाते हैं।
नहीं, सीजी एसईटी 2026 के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई प्रावधान नहीं है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।