Careers360 Logo
ask-icon
share
    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG SET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट
    • लेख
    • सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG SET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG SET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट

    Rajan KumarUpdated on 29 Sep 2026, 10:41 AM IST

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG SET admit card 2026)- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ एसईटी एडमिट कार्ड (SET admit card 2026) जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट या इस लेख के माध्यम से सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकृत मोबाइल नंबर व पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीजी राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET26 exam date) 4 अक्टूबर 2026 को पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंक यहां दिया गया है।
    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
    सीजी एसईटी सिलेबस पेपर 1, 2 पीडीएफ लिंक
    सीजी एसईटी परीक्षा शेड्यूल देखें:
    1790578324972

    This Story also Contains

    1. सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां
    2. सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    3. सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण
    4. सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?
    5. सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश
    6. सीजी सीईटी एग्जाम डेट 2026
    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी (CG SET Admit Card 2026 Out)- डाउनलोड लिंक, प्रक्रिया, एग्जाम डेट
    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा दिवस के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश और परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है। CG SET में आमतौर पर दो पेपर होते हैं। पेपर-I में शिक्षण एवं शोध अभिरुचि, तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता और विश्लेषणात्मक कौशल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि पेपर-II अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। सीजी एसईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। CG SET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026- अवलोकन व तिथियां

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने सीजी एसईटी 2026 के लिए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें। नीचे सीजी एसईटी 2026 का शेड्यूल दिया गया है।

    विवरण

    जानकारी

    परीक्षा का नाम

    छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026

    आयोजन संस्था

    छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB)

    परीक्षा का उद्देश्य

    सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के लिए पात्रता निर्धारित करना

    आवेदन प्रक्रिया

    ऑनलाइन

    आवेदन तिथि

    23 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)

    परीक्षा समय

    पेपर 1- पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:15 बजे तक

    पेपर 2- अपराह्न 2:00 बजे से 4:15 बजे तक

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    परीक्षा केंद्र

    छत्तीसगढ़ के 10 जिला मुख्यालय

    आधिकारिक वेबसाइट

    vyapamcg.cgstate.gov.in

    सीजी सेट परीक्षा तिथि

    4 अक्टूबर 2026

    सीजी सीईटी एडमिट कार्ड

    28 सितंबर 2026 (जारी)

    ये भी पढ़ें:- झारखंड टीईटी आवेदन 2026 । झारखंड टीईटी 2026

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    सीजी एसईटी 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश दिए होंगे।

    सीजी एसईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड सेक्शन में संबंधित प्रवेश पत्र लिंक को चुनें।

    • Login विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी लॉगिन विवरण दर्ज करें

    • दर्ज की गई जानकारी को जांचने के बाद Login/Submit बटन पर क्लिक करें।

    • सफल लॉगिन के बाद आपका CG SET 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।

    • प्रवेश पत्र को PDF प्रारूप में Download करके सुरक्षित रखें।

    • परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

    सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज विवरण

    सीजी सेट 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार की पहचान, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

    एडमिट कार्ड में शामिल प्रमुख विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • पंजीकरण/आवेदन संख्या

    • जन्म तिथि

    • लिंग एवं श्रेणी

    • उम्मीदवार का फोटो

    • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

    • परीक्षा का नाम - छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026)।

    • परीक्षा की तारीख

    • परीक्षा की पाली/समय

    • रिपोर्टिंग समय

    • परीक्षा केंद्र का नाम

    • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

    • केंद्र कोड

    • परीक्षा अवधि

    • महत्वपूर्ण निर्देश

    ये भी पढ़ें:-

    सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 में गलती होने पर क्या करें?

    सीजी SET 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र या अन्य विवरण ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से संपर्क करें। आधिकारिक पोर्टल पर हेल्पडेस्क ई-मेल और फोन नंबर उपलब्ध हैं।

    ईमेल: helpdesk.cgvyapam@gmail.com

    लैंडलाइन: 0771-2972780

    सीजी सीईटी एडमिट कार्ड 2026 दिशानिर्देश

    सीजी सीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। CG Vyapam अपनी वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र से संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी करता है।

    परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

    • एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी है।

    • सत्यापन के लिए निर्धारित वैध मूल फोटो ID साथ रखें।

    • एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

    • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए केंद्र का पता देखकर रूट की जानकारी प्राप्त कर लें।

    • नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण में किसी गलती की जांच कर लें।

    • मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर और अन्य प्रतिबंधित सामान परीक्षा कक्ष में न ले जाएं।

    • परीक्षा केंद्र पर होने वाली जांच और पहचान सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।

    • निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

    • किसी भी प्रकार के नकल या अनुचित साधन का प्रयोग न करें।

    • परीक्षा समाप्त होने तक प्रवेश पत्र को संभालकर रखें, क्योंकि इसमें परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

    • परीक्षा से पहले CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किसी नए निर्देश या सूचना को जरूर जांचें।

    सीजी सीईटी एग्जाम डेट 2026

    छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGSSB) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर आधारित है। पेपर-I पूर्वाह्न 10:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा पेपर-II अपराह्न 2:00 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा राज्य के 10 जिलों में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट की जांच करते रहें और परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी जारी रखें।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)