Careers360 Logo
ask-icon
share
    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026): यूजी और ग्रेजुएट एग्जाम डेट्स, शेड्यूल देखें
    • लेख
    • आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026): यूजी और ग्रेजुएट एग्जाम डेट्स, शेड्यूल देखें

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026): यूजी और ग्रेजुएट एग्जाम डेट्स, शेड्यूल देखें

    Rajan KumarUpdated on 15 Oct 2026, 10:12 AM IST

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 - रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी भर्ती 2026 के तहत ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट (12वीं स्तर) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। दोनों स्तरों की भर्ती के लिए परीक्षा तिथियां अलग-अलग जारी की जाएंगी। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 (RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026) के लिए सीईएन नंबर 06/2026 के तहत प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, ग्रेजुएट लेवल की सीबीटी 1 परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की निश्चित तिथियों (RRB NTPC exam dates) की घोषणा अलग नोटिस के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए अपने क्षेत्र के आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (RRB official website) के साथ इस लेख को नियमित रूप से चेक करते रहें।
    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएड लेवल आवेदन

    This Story also Contains

    1. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 - मुख्य बातें (RRB NTPC Exam Dates 2026 - Overview)
    2. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 कैसे देखें? (How to check the RRB NTPC exam date for 2026?)
    3. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 - यूजी और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम डेट
    4. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शेड्यूल 2026 (RRB NTPC Exam Schedule 2026)
    5. आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 (RRB NTPC Admit Card 2026)
    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026): यूजी और ग्रेजुएट एग्जाम डेट्स, शेड्यूल देखें
    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026

    आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 (RRB NTPC Undergraduate Level Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। वहीं आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से 6 नवंबर तक रहेगी। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के तहत कुल 3548 पदों और 12वीं स्तर के कुल 1,688 पदों पर नियुक्ति की घोषणा की गई है। सीईएन नंबर 07/2026 के तहत अंडर ग्रेजुएट लेवल की सीबीटी 1 परीक्षा की तिथि के संबंध में अभी आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम की प्रतीक्षा है।

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में चयन प्रक्रिया (Selection process for the RRB NTPC exam) के अंतर्गत पद के अनुसार सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूड टेस्ट (CBAT) या स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं। ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट प्रत्येक चरण के लिए परीक्षा तिथि (Exam dates for each stage graduate and undergraduate) की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना अलग-अलग जारी कर दी जाएगी। दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 (RRB NTPC Exam Date 2026) और पूरा शेड्यूल की जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 - मुख्य बातें (RRB NTPC Exam Dates 2026 - Overview)

    परीक्षा का पूरा नाम

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी परीक्षा / रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी परीक्षा

    परीक्षा का संक्षिप्त/चर्चित नाम

    आरआरबी एनटीपीसी

    परीक्षा संचालन निकाय

    रेलवे भर्ती बोर्ड

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय स्तर (Central Level)

    परीक्षा भाषा माध्यम

    इंग्लिश और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं

    विज्ञापन संख्या

    सीईएन नंबर- 06/2026 (ग्रेजुएट लेवल)

    सीईएन नंबर - 07/2026 (अंडर ग्रेजुएट लेवल)

    आरआरबी एनटीपीसी रिक्तियां (RRB NTPC Vacancies)

    3477 पद (ग्रेजुएट लेवल)

    1688 पद (अंडर ग्रेजुएट लेवल)

    कुल- 5165 पद

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 परीक्षा

    ऑनलाइन (सीबीटी)

    परीक्षा अवधि

    सीबीटी 1 - 90 मिनट

    सीबीटी 2 - 90 मिनट

    आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया (RRB NTPC Selection Process)

    • सीबीटी 1 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    • सीबीटी 2 - कंप्यूटर आधारित परीक्षा

    • सीबीटीएटी - कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूट टेस्ट / स्किल टेस्ट

    • मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन

    आरआरबी एनटीपीसी आधिकारिक वेबसाइट (RRB NTPC Official Website)

    rrb.indianrailways.gov.in

    महत्वपूर्ण लेख: आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस 2026

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 कैसे देखें? (How to check the RRB NTPC exam date for 2026?)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 की आधिकारिक सूचना (NTPC exam date 2026 Official notification) संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी की जाएगी। परीक्षा की निश्चित तारीखों की घोषणा अलग नोटिस में की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपनी परीक्षा तिथि से संबंधित सूचना देख सकते हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 देखने की प्रक्रिया:

    • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

    • अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

    • होम पेज पर CEN No. 06/2026 (NTPC Graduate) या CEN No. 07/2026 (NTPC Undergraduate) से संबंधित नोटिस देखें।

    • परीक्षा तिथि से संबंधित “Tentative Schedule of CBT” या “Exam Date Notice” लिंक पर क्लिक करें।

    • खुलने वाली अधिसूचना में परीक्षा कार्यक्रम और उपलब्ध तारीखों की जानकारी ध्यान से पढ़ें।

    • यदि परीक्षा की निश्चित तिथियों का नोटिस जारी हो गया है, तो उसमें अपनी परीक्षा की तारीख और अन्य निर्देश देखें।

    • नोटिस को PDF के रूप में डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 - यूजी और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम डेट

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी भर्ती 2026 के तहत अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट लेवल परीक्षाएं (Undergraduate and graduate-level examinations) आयोजित की जाएंगी। ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से संभावित है, जबकि यूजी लेवल परीक्षा की तिथि घोषित होना बाकी है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अंडर ग्रेजुएट और ग्रेजुएट लेवल परीक्षा तिथि की सारणी नीचे दी गई हैं।

    आरआरबी एनटीपीसी मुख्य तिथियां (RRB NTPC Important Dates 2026)

    आरआरबी एनटीपीसी इवेंट्स

    सीईएन- 06/2026
    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट तारीखें

    सीईएन- 07/2026
    आरआरबी एनटीपीसी यूजी तारीखें

    आरआरबी एनटीपीसी अधिसूचना 2026

    21 सितंबर, 2026 (शॉर्ट अधिसूचना)

    8 अक्टूबर 2026 (विस्तृत अधिसूचना)

    22 सितंबर 2026 (शॉर्ट नोटिफिकेशन)

    आरआरबी एनटीपीसी 2026 आवेदन

    8 अक्टूबर 2026

    15 अक्टूबर 2026

    आरआरबी एनटीपीसी आवेदन 2026 अंतिम तिथि

    6 नवंबर 2026

    13 नवंबर 2026

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2026 सीबीटी 1

    दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह

    सूचित किया जाएगा

    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    टीएसटी के लिए आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

    सूचित किया जाएगा

    सूचित किया जाएगा

    ये भी देखें-

    आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा शेड्यूल 2026 (RRB NTPC Exam Schedule 2026)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 (NTPC Graduate Level Recruitment 2026) के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) का संभावित शेड्यूल जारी किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, CEN 06/2026 के तहत परीक्षा दिसंबर 2026 के चौथे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की निश्चित तिथियां अलग नोटिस में घोषित की जाएंगी। वहीं, एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का शेड्यूल (NTPC undergraduate-level exam Schedule) अभी जारी होना बाकी है। उम्मीदवार नवीनतम अपडेट के लिए क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट देखते रहें।

    आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 (RRB NTPC Admit Card 2026)

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा एनटीपीसी भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card for NTPC Recruitment 2026) परीक्षा आयोजित होने से 4 दिन पहले आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किया जाता हैं। ग्रेजुएट लेवल भर्ती (CEN 06/2026) और अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती (CEN 07/2026) के अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड संबंधी अपडेट अलग-अलग जारी हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 जारी (RRB NTPC Admit Card 2026 Released) होने के बाद अभ्यर्थी इसे अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और जरूरी निर्देश दिए होते हैं। परीक्षा की निश्चित तिथि और एडमिट कार्ड लिंक की घोषणा अलग से की जाएगी।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    अभ्यर्थी अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक खोलें। इसके बाद आवश्यक लॉगिन विवरण भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

    Q: आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    आरआरबी एनटीपीसी चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित एप्टिट्यूड टेस्ट या स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to RRB NTPC

    On Question asked by student community

    Have a question related to RRB NTPC ?

    Hello Student,

    If you are referring to the RRB NTPC Undergraduate result released on August 24, 2026, please specify whether you want the result link, cut-off, scorecard or next-stage details.

    Hello Dear Student,

    To apply for the RRB NTPC exam, visit your regional Railway Recruitment Board Website or the centralized application portal, complete the two-step registration process (basic registration and detailed form fill-up), and pay the required fee of Rs. 500 for General/OBC or Rs. 250 for reserved categories.

    You

    Hello Dear Student,
    The RRB NTPC CBT 1 result for Graduate posts was officially released on June 11, 2026.

    You can check, find and access more information here:

    Hello Raju,

    The RRB NTPC CBT 2 exam is the second stage of the selection process and carries more weight than CBT 1, as its marks are considered for the final merit list for many posts.

    RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern

    • Total Questions: 120
    • Total Marks: 120
    • Duration: 90

    Hi Satyanaraj,
    The RRB NTPC (Railway Recruitment Board Non Technical Popular Categories) exam is a national level recruitment process for permanent non technical roles in Indian Railways, such as Station Masters, Guards, and Clerks.
    it offers a monthly in-hand salary of roughly Rs28,000–Rs35,000 for 12th-pass
    (UG) posts and Rs35,000–Rs55,000 for