Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 (Rajasthan L2 Teacher Recruitment 2025):आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक
    • लेख
    • राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 (Rajasthan L2 Teacher Recruitment 2025):आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 (Rajasthan L2 Teacher Recruitment 2025):आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक

    Rajan KumarUpdated on 10 Mar 2026, 10:04 AM IST

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 9 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के अन्य दो विषयों अंग्रेजी और हिंदी की आंसर की जारी कर दी है। साथ ही उम्मीदवारों से आपत्ति भी मांगी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 से 14 मार्च 2026 और ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार आंसर की पर अपनी आपत्ति 12 से 16 मार्च तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर और इस पेज पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की डायरेक्ट लिंक
    1773117364581

    This Story also Contains

    1. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- मुख्य विवरण (Rajasthan Upper Primary Teacher Recruitment 2025 – Key Details in hindi)
    2. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि (Rajasthan Upper Primary Teacher Recruitment 2025: Important Dates in hindi)
    3. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 : रिक्तियों की संख्या
    4. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Rajasthan Higher Primary Teacher Recruitment 2025- How to Apply Online? In hindi)
    5. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया (Selection Process)
    6. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न
    7. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आवेदन: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Rajasthan Upper Primary Teacher Application: Minimum Educational Qualification in hindi)
    8. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परीक्षा
    9. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: एडमिट कार्ड
    10. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: आंसर की
    11. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परिणाम
    12. राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- परीक्षा तैयारी टिप्स
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 (Rajasthan L2 Teacher Recruitment 2025):आंसर की (जारी), आपत्ति लिंक
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025

    इससे पहले बोर्ड (RSSB) ने 2 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों की आंसर की जारी की थी। राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा आंसर की पर ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने का समय समाप्त हो चुका है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 7 मार्च और ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर ऑफलाइन आपत्ति दर्ज कराने का समय 9 मार्च तक दिया गया था।

    उम्मीदवार 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क के साथ एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते थे, वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी आपत्ति के साथ बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिश उपस्थित होकर आपत्ति जमा करवा सकते हैं। आंसर की पर मिले आपत्तियों के निस्तारण के बाद RSSB द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

    1772513221174

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 18, 19 एवं 20 जनवरी 2026 को राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8) की परीक्षा का सफल आयोजन किया था। तीन दिनों तक आयोजित राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय) भर्ती परीक्षा में कुल 6,35,170 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आरएसएसबी द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक परीक्षा ई एडमिट कार्ड 12 जनवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगइन करके राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परीक्षा अपडेट

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-2) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों का उपस्थिति डाटा सामने आया है। यह जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 7 लाख 13 हजार 349 अभ्यर्थियों में से 6 लाख 35 हजार 170 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 78 हजार 179 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 89.04 रहा। विषयवार देखें तो SCI-MATHS और ENGLISH में उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रही।

    1768967193966

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती के तहत 19 जनवरी को L2 स्तर की दो परीक्षाएं आयोजित की गईं। सुबह आयोजित L2 इंग्लिश परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि दोपहर में हुई L2 हिंदी परीक्षा में करीब 88 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

    1768885485729

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 18 जनवरी 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- द्वितीय) की दो परीक्षाएं संपन्न हुईं। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई सूचना के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल- द्वितीय) की पहली पाली साइंस मैथ्स में 2 लाख से ऊपर अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जो प्रतिशत में 90% उपस्थिति रहा है। वहीं L2 SST दोपहर जिसमें 2.05 लाख से ऊपर अभ्यर्थी बैठे यानि 88% उपस्थिति रहा।
    1768808472434

    अपडेट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती–2025 (कक्षा 6 से 8) के तहत आवेदन करने वाले कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार यह कार्रवाई संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान–गणित एवं सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए की गई है। जांच में पाया गया कि संबंधित अभ्यर्थी पूर्व में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अथवा राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा डिबार घोषित थे। ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। निरस्त आवेदनों की सूची देखें
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- परीक्षा शेड्यूल सूचना

    1767066332215

    RSSB द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संस्कृत शिक्षा) स्तर-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक की भर्ती 2025 आवेदन को लेकर सूचना जारी की गई है। आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया 10 से 16 दिसंबर तक जारी थी। प्राधिकरण ने 18 से 20 दिसंबर तक आवेदन पत्र निरस्त करने व वापस लेने का समय दिया गया था। जिसके बाद RSSB द्वारा कुल 1918 उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन पत्र निरस्त कर दिये गए हैं, क्योंकि वे निर्धारित शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके या परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना चाहते थे। इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गई है। यह भर्ती परीक्षा से बाहर निकाले गए आवेदन पत्रों का अंतिम संशोधन है।
    निरस्त किए गए आवेदकों की सूची देखें
    1766741330395

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक की तैयारी करने वाले रीट उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी द्वारा अपर प्राइमरी स्कूल अध्यापक के 2123 पदों को भरा जाएगा। प्राधिकरण द्वारा, राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक पद के लिए आवेदन पत्र भरने की सुविधा 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक दी गई थी।
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 अधिसूचना डाउनलोड करें

    1765352124902आवेदन सुधार सूचना

    बता दे उम्मीदवार आवेदन पत्र भरने की निर्धारित अवधि के दौरान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवश्यक सुधार कर सकते थे। वहीं शुरुआती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार अतिरिक्त शुल्क के साथ 7 से 10 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते थे। अब बोर्ड ने आवेदन सुधार तिथि को विस्तारित कर दिया है।

    अपडेट: प्राधिकरण द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक आवेदन पत्र भरने के संबंध में एक सूचना जारी की थी। सूचना के अनुसार, आवेदन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के कॉलम को जोड़ा गया था।

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्राधिकरण द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 09/2025) का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें। आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल अध्यापक भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आवेदन 2025 प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न, एडमिट कार्ड, परीक्षा के बारे में जानने के लिए ये लेख विस्तार से पढ़िए।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- मुख्य विवरण (Rajasthan Upper Primary Teacher Recruitment 2025 – Key Details in hindi)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के बारे में सभी जरूरी जानकारी से अवगत होना चाहिए। उम्मीदवार राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे सारणी से प्राप्त कर सकते हैं।

    विवरण (Detail)

    जानकारी (Information)

    भर्ती बोर्ड (Recruiting Board)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

    विभाग का नाम (Department Name)

    संस्कृत शिक्षा विभाग

    पद का नाम (Post Name)

    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक)

    विज्ञापन संख्या (Advertisement No.)

    09/2025

    कुल विज्ञापित पद (Total Vacancies)

    2123 पद

    आवेदन प्रक्रिया (Application Mode)

    ऑनलाइन (Online)

    परीक्षा का प्रकार

    ऑफलाइन (ओ.एम.आर) आधारित

    वेतनमान (Pay Scale)

    लेवल-10 (प्रोबेशन अवधि के बाद)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    आवेदन पत्र लिंक- sso.rajasthan.gov.in

    लोगों ने इसे भी पढ़ा:-

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि (Rajasthan Upper Primary Teacher Recruitment 2025: Important Dates in hindi)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी तिथियों को हमेशा याद रखें। नीचे राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सारणी में दी गई है।

    इवेंट

    तिथि

    ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ तिथि

    07 नवंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

    6 दिसंबर 2025

    ऑनलाइन आवेदन शुल्क तिथि

    7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक

    आवेदन सुधार तिथि (बिना शुल्क के)

    7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक

    आवेदन सुधार तिथि (शुल्क के साथ)

    7 से 10 दिसंबर 2025 तक

    10 से 16 दिसंबर तक

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड

    12 जनवरी 2026

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा

    18, 19 और 20 जनवरी 2025

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की

    2 मार्च 2026 (संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषय)
    9 मार्च 2026 (हिंदी और अंग्रेजी)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की आपत्ति तिथि

    (संस्कृत, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान)
    5 से 9 मार्च 2026 (ऑफलाइन)
    5 से 7 मार्च 2026 (ऑनलाइन)

    (हिंदी और अंग्रेजी)
    12 से 14 मार्च 2026 (ऑनलाइन)
    12 से 16 मार्च 2026 (ऑफलाइन)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा परिणाम

    सूचित किया जाएगा।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 : रिक्तियों की संख्या

    यह सारणी संस्कृत शिक्षा विभाग में उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के लिए उपलब्ध पदों की संख्या और उनके क्षेत्रीय विवरण को दर्शाती है। इसमें विभिन्न विषयों जैसे संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, और गणित-विज्ञान के लिए गैर अनुसूचित एवं अनुसूचित क्षेत्रों में पदों का विभाजन स्पष्ट रूप से दिखाया गया है। कुल मिलाकर 2123 पद विज्ञापित किए गए हैं। यह जानकारी उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और क्षेत्रीय पद उपलब्धता समझने में मदद करेगी।

    विभाग का नाम

    पद का नाम

    क्षेत्र का विवरण

    विज्ञापित पदों की संख्या












    संस्कृत शिक्षा विभाग


    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 (लेखक-हिंदीय) (संस्कृत विषय)

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    319

    अनुसूचित क्षेत्र

    70


    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 (लेखक-हिंदीय) (हिन्दी विषय)

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    156

    अनुसूचित क्षेत्र

    18


    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती (लेखक-हिंदीय) (अंग्रेजी विषय)

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    202

    अनुसूचित क्षेत्र

    19

    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती (लेखक-हिंदीय) (सामाजिक विज्ञान विषय)

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    272

    अनुसूचित क्षेत्र

    24


    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती 2025 (लेखक-हिंदीय) (गणित- विज्ञान विषय)

    गैर अनुसूचित क्षेत्र

    970

    अनुसूचित क्षेत्र

    73

    कुल पद



    2123

    ये भी पढ़ें:

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Rajasthan Higher Primary Teacher Recruitment 2025- How to Apply Online? In hindi)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे । आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया निम्नलिखित है:

    • सबसे पहले अभ्यर्थी को राजस्थान के एस.एस.ओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा ।

    • लॉगिन के बाद Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करें ।

    • यदि आपने पहले OTR (One Time Registration) शुल्क जमा नहीं किया है, तो OTR टैब पर अपनी श्रेणी (UR/Reserved), दिव्यांगता की स्थिति और गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करें

    • OTR प्रक्रिया सावधानी से भरें, क्योंकि OTR में दर्ज सूचनाओं में संशोधन नहीं किया जा सकेगा ।

    • OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद, संबंधित भर्ती (उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक) के लिए 'Apply Now' पर क्लिक करें ।

    • आवेदन पत्र में OTR से प्रदर्शित सूचनाओं के अतिरिक्त सभी अन्य सूचनाएं सावधानीपूर्वक भरनी होंगी।

    • आवेदक को आवेदन पत्र में लाइव फोटो कैप्चर करना और शारीरिक दृश्य चिन्ह (visible body mark) भरना अनिवार्य है।

    • आवेदन पत्र को Final Submit करते ही, आपका ऑनलाइन आवेदन क्रमांक जेनरेट हो जाएगा।

    • भविष्य के संदर्भ के लिए जेनरेट हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: आवेदन शुल्क विवरण

    यह शुल्क OTR (One Time Registration) शुल्क है, जिसे केवल एक बार जमा करना होता है। यदि आपने पहले OTR शुल्क जमा कर दिया है, तो दोबारा शुल्क देय नहीं होगा।

    वर्ग (Category)

    शुल्क (One Time Registration Fee - OTR)

    सामान्य वर्ग (UR)/क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग

    ₹600/-

    राजस्थान के नॉन-क्रीमीलेयर अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/EWS/SC/ST

    ₹400/-

    समस्त दिव्यांगजन आवेदक

    ₹400/-

    विशेष प्रावधान (परीक्षा शुल्क): जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से कम है

    ₹250/-

    महत्वपूर्ण लेख:-

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- चयन प्रक्रिया (Selection Process)

    एमपीईएसबी द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 में राज्य स्तरीय वरीयता एवं चयन सूची तैयार करने हेतु एक सुस्पष्ट चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर उन्हें नियुक्ति प्रदान करना है। नीचे चयन प्रक्रिया के मुख्य चरण दिए गए हैं –

    • प्रतियोगी परीक्षा:
      उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक के पद हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर वरीयता सूची (Merit List) तैयार की जाएगी।

    • दस्तावेज़ सत्यापन:
      राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर (प्राधिकृत एजेंसी) द्वारा शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन संबंधित विभाग के कार्यालय में किया जाएगा। सत्यापन के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों की वरीयता सूची के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी।

    • अंतिम चयन सूची:
      विभागवार/विषयवार तथा श्रेणीवार अंतिम चयन सूची तैयार कर राज्य स्तरीय वरीयता सूची के साथ संबंधित विभाग को भेजी जाएगी।

    नोट: यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक प्राप्त होते हैं, तो उनकी वरीयता जन्म तिथि के आधार पर तय की जाएगी। इसके अलावा, पिछले वर्षों के चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत ही नई नियुक्ति हेतु वरीयता सूची में शामिल किया जाएगा।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न

    एमपीईएसबी द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संस्कृत शिक्षा (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा का पैटर्न निम्नानुसार निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा उम्मीदवारों की विषयगत ज्ञान, शिक्षण क्षमता एवं सामान्य योग्यता का आकलन करने हेतु आयोजित की जाएगी। नीचे सारणी में परीक्षा की रूपरेखा प्रस्तुत है –

    क्रमांक

    संक्षिप्त विवरण

    1.

    परीक्षा 300 अंकों की होगी।

    2.

    परीक्षा के लिए एक प्रश्न-पत्र होगा।

    3.

    प्रश्न-पत्र का समयावधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।

    4.

    प्रश्न-पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होंगे।

    5.

    मूल्यांकन में ऋणात्मक अंकन (Negative Marking) होगा - प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक-तिहाई भाग घटाया जाएगा। यहाँ गलत उत्तर से अभिप्राय अमान्य या एक से अधिक उत्तर से है।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आवेदन: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (Rajasthan Upper Primary Teacher Application: Minimum Educational Qualification in hindi)

    विषय (Subject)

    REET/RTET पात्रता (अनिवार्य)

    शैक्षिक/प्रशैक्षिक योग्यता (शैक्षणिक योग्यता के मुख्य विकल्प)

    सामान्य विषय (हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित-विज्ञान)

    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022/2025 का लेवल-द्वितीय संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण।

    1. स्नातक (Graduation) तथा प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/BTC आदि)।

    अथवा

    2. न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक तथा शिक्षा में एक वर्षीय स्नातक (B.Ed.)।

    अथवा


    3. 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम (B.A.B.Ed. / B.Sc.B.Ed. / B.L.Ed. आदि) उत्तीर्ण।

    संस्कृत

    राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2022/2025 का लेवल-द्वितीय संबंधित श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण।

    1. शास्त्री (या इसके समतुल्य पारम्परिक संस्कृत परीक्षा) और प्रारम्भिक शिक्षा में द्विवर्षीय डिप्लोमा।

    अथवा

    2. न्यूनतम 50% अंकों के साथ शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.)।

    अथवा

    3. न्यूनतम 45% अंकों के साथ शास्त्री एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक (बी.एड.) (NCTE विनियमों के अनुसार)।

    अथवा

    4. वरिष्ठ उपाध्याय (या इसके समतुल्य पारम्परिक संस्कृत परीक्षा) एवं 4 वर्षीय प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (बी.एल.एड./बी.एड.)।

    उपयोगी लिंक: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परीक्षा

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्सुकता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा संस्कृत शिक्षा विभाग के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक) के पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 परीक्षा 18, 19, 20 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में किया जाएगा। परीक्षा का उद्देश्य योग्य और दक्ष उम्मीदवारों का चयन करना है। परीक्षा की सटीक तिथि, शिफ्ट, और केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड जारी होने पर प्राप्त होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: एडमिट कार्ड

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती-2025 के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) 12 जनवरी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। यह दस्तावेज परीक्षा में शामिल होने के लिए अत्यंत अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके इसे डाउनलोड करें और इसका स्पष्ट प्रिंटआउट लें। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय, तथा महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) ले जाना अनिवार्य होगा।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: आंसर की

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 परीक्षा के संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को सबसे अधिक इंतजार आंसर की (Answer Key) जारी होने का रहता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी की जाती है। इससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा के बाद कोचिंग संस्थानों और कुछ शैक्षणिक संस्थानों द्वारा अनौपचारिक रूप से आंसर की जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आधिकारिक आंसर की कब जारी होगी और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया क्या होगी। इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025: परिणाम

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती-2025 का परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा सभी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम मेरिट सूची के रूप में जारी होगा, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। अंतिम चयन सूची (Final Select List) लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र रखें ताकि परिणाम और दस्तावेज़ सत्यापन से संबंधित किसी भी सूचना से वंचित न रहें।

    ये भी पढ़ें - आगामी सरकारी परीक्षा 2025-26 | सरकारी नौकरी 2025-26 | खेल कोटा भर्ती 2025

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025- परीक्षा तैयारी टिप्स

    अध्यापक भर्ती (लेवल-II) परीक्षा की तैयारी के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करें:

    • संस्कृत विषय पर महारत: संस्कृत व्याकरण, साहित्य, दर्शन और शिक्षण विधियों पर गहन अध्ययन करें, क्योंकि यह भर्ती का मुख्य आधार है।

    • पुराने प्रश्नपत्रों का विश्लेषण: RSSB द्वारा आयोजित पिछली शिक्षक भर्ती (विशेष रूप से संस्कृत शिक्षा) परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।

    • समय प्रबंधन का अभ्यास: परीक्षा पैटर्न के अनुसार मॉक टेस्ट दें और समय प्रबंधन का अभ्यास करें।

    • शिक्षण विधियाँ और साइकोलॉजी: शिक्षण विधियाँ (Pedagogy) और शैक्षिक मनोविज्ञान के भाग को नज़रअंदाज़ न करें।

    • राजस्थान सामान्य ज्ञान: राजस्थान के भूगोल, इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह भर्ती परीक्षा का एक अनिवार्य हिस्सा हो सकता है।

    • संक्षिप्त नोट्स: सभी महत्वपूर्ण सिद्धांतों, सूत्रों और तथ्यों के संक्षिप्त नोट्स तैयार करें, जो अंतिम समय में त्वरित दोहराव (Revision) के लिए उपयोगी हों।

    • नियमितता और स्वास्थ्य: नियमित अध्ययन करें, पर्याप्त नींद लें और शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन तिथि क्या है?
    A:

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक जारी था।

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
    A:

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 में कुल 2123 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा कब होगी?
    A:

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ।

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
    A:

    12 जनवरी 2026 को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया गया।

    Q: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती 2025 आंसर की और परिणाम कब जारी होंगे?
    A:

    आंसर की 2 मार्च को जारी कर दिया गया है। आंसर की पर मिले आपत्तियों के निस्तारण के बाद RSSB द्वारा राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परिणाम  जारी किया जाएगा।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)