Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026)- जून सत्र ई-सर्टिफिकेट (जारी), दिसंबर सत्र शेड्यूल जानें
    • लेख
    • यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026)- जून सत्र ई-सर्टिफिकेट (जारी), दिसंबर सत्र शेड्यूल जानें

    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026)- जून सत्र ई-सर्टिफिकेट (जारी), दिसंबर सत्र शेड्यूल जानें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 25 Sep 2026, 09:24 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in Hindi) - नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा रीएग्जाम रिजल्ट 17 सितंबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट री-एग्जाम फाइनल आंसर की भी जारी की गई है। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूजीसी नेट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा तिथि जारी की गई है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2026 (ugc net december exam 2026) का आयोजन 14 से 19 दिसंबर को किया जाएगा। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र के साथ अधिसूचना भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
    यूजीसी नेट री-एग्जाम कटऑफ
    लेटेस्ट अपडेट - एनटीए द्वारा जून सत्र के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके यूजीसी नेट ई सर्टिफिकेटडाउनलोड कर सकते हैं।
    1790307208943यूजीसी नेट जून सत्र रिजल्ट अधिसूचना-
    1789703731361

    This Story also Contains

    1. यूजीसी नेट का फुल फॉर्म क्या है? (UGC NET full form in Hindi)
    2. यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम 2026
    3. यूजीसी नेट एग्जाम डेट 2026 - दिसंबर सेशन
    4. यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड
    5. यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड
    6. यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026
    7. यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in hindi)
    8. यूजीसी नेट 2026 क्वेश्चन पेपर
    9. यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026
    10. यूजीसी नेट 2026 आंसर की
    11. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट
    12. यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट में मिलने वाली जानकारी
    13. यूजीसी नेट 2026 कटऑफ (UGC NET 2026 Cutoff in Hindi)
    14. यूजीसी नेट परीक्षा क्या है? (What is UGC NET?)
    यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026)- जून सत्र ई-सर्टिफिकेट (जारी), दिसंबर सत्र शेड्यूल जानें
    यूजीसी नेट एग्जाम

    यूजीसी नेट दिसंबर सत्र एग्जाम कैलेंडर देखें-

    1789624134630

    जानकारी के बता दें कि जून सत्र तीन विषयों के लिए आयोजित किए गए यूजीसी नेट री-एग्जाम की आंसर की 10 सितंबर 2026 को परीक्षा समापन के बाद रात करीब 9 बजे जारी कर दी गई थी। इसके बाद यूजीसी नेट जून रीएग्जाम रिजल्ट और फाइनल आंसर की जल्द ही जारी की सकती है। यूजीसी नेट अधिसूचना में आवेदन पत्र, परीक्षा तिथियां, यूजीसी नेट सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, पात्रता मानदंड, प्रवेश पत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें यूजीसी नेट (UGC NET in hindi) पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन हर वर्ष जून और दिसंबर में होता है। यूजीसी नेट परीक्षा 2026 (UGC NET exam 2026 in hindi) के बारे में अधिक जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

    यूजीसी नेट का फुल फॉर्म क्या है? (UGC NET full form in Hindi)

    यूजीसी नेट का फुल फॉर्म University Grants Commission National Eligibility Test (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट- यूजीसी नेट) है। UGC NET परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को नेट पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यूजीसी नेट के फुल फॉर्म (UGC NET Full Form in hindi) के अनुसार यूजीसी नेट राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है। परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप दोनों के लिए आयोजित की जाती है।

    अब यूजी फाइनल सेमेस्टर के स्टूडेंट भी दे सकते हैं परीक्षा

    यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने बीते सत्र के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 से ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए भी आवेदन की सुविधा दी जा रही है।

    यूजीसी नेट जून सेशन 2024 से हुए बदलाव-

    • वैसे कैंडिडेट जो चार साल का ग्रेजुएशन या 8 सेमेस्टर का यूजी कोर्स कर रहे हैं, और वो अपने आखिरी साल में पढ़ रहे हैं या अंतिम सेमेस्टर में हैं, तो उन्हें भी यूजीसी नेट एग्जाम के लिए योग्य माना जाएगा। यानी ऐसे उम्मीदवार भी नेट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
    • जो कैंडिडेट 4 Year Graduation कर रहे हैं, उन्हें ये छूट दी जाएगी, कि वे किसी भी विषय में नेट की परीक्षा दे सकते हैं। यानी उनके लिए सिर्फ उसी सब्जेक्ट में नेट एग्जाम देने की बाध्यता नहीं होगी जिसमें उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। हालांकि कैंडिडेट को NET Exam Subjects में से वह विषय चुनना होगा जिसमें वह आगे पीएचडी करना चाहते हैं।

    यूजीसी नेट परीक्षा कार्यक्रम 2026

    असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर पदों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में दो बार यूजीसी नेट परीक्षा 2026 (UGC NET exam 2026 in Hindi) आयोजित की जाती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) जूनियर रिसर्च फेलोशिप, पीएचडी एडमिशन तथा असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करती है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार ही यूजीसी नेट 2026 परीक्षा (UGC NET exam 2026 in hindi) में उपस्थित होने के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 (UGC NET Admit Card 2026) डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आवेदकों को यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) कटऑफ अंक से अधिक या उसके बराबर अंक लाने होते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi): मुख्य बातें

    परीक्षा का नाम

    नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test)

    लोकप्रिय नाम

    यूजीसी नेट

    आयोजक निकाय

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए)

    परीक्षा का स्तर

    राष्ट्रीय

    परीक्षा का मोड

    ओएमआर शीट

    पेपर

    पेपर I

    पेपर II

    पेपर 2 – उपलब्ध विषयों की संख्या

    (उम्मीदवार द्वारा एक विषय चुना जाएगा)

    83

    आधिकारिक वेबसाइट

    ugcnet.nta.nic.in

    आवेदन शुल्क (सामान्य)

    • सामान्य / अनारक्षित (General / Unreserved): ₹1150/-
    • सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल (General-EWS / OBC-NCL): ₹600/-
    • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी (SC / ST / PwD): ₹325/-
    • थर्ड जेंडर (Third Gender): ₹325/-

    भाषा

    अरबी,असमिया, बंगाली, चीनी, जर्मन, अंग्रेज़ी, फ़ारसी, फ़्रेंच, गुजराती

    यूजीसी नेट एग्जाम डेट 2026 - दिसंबर सेशन

    एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा की जाती है। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तारीखों (important dates of UGC NET 2026 ) पर नजर रखना चाहिए ताकि कोई अहम अपडेट छूटने न पाए। उम्मीदवार UGC NET 2026 परीक्षा तिथियों के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई तालिका की जांच कर सकते हैं।

    यूजीसी नेट 2026 आवेदन पत्र तिथियां - दिसंबर सेशन

    एनटीए द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट 2026 दिसंबर आवेदन पत्र (UGC NET 2026 December session application form) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से यूजीसी नेट (UGC NET in hindi) पात्रता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

    यूजीसी नेट 2026 महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates for UGC NET 2026 in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 इवेंट्स

    जून सत्र 2026 तारीख

    दिसंबर सत्र 2026 तारीख

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2026

    29 अप्रैल 2026

    सितंबर 2026

    यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख

    20 मई 2026
    23 मई 2026
    24 मई 2026

    अक्टूबर 2026

    परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के माध्यम से)

    20 मई 2026
    23 मई 2026
    24 मई 2026

    अक्टूबर 2026

    यूजीसी नेट 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो

    22 से 24 मई 2026
    25 से 27 मई 2026
    26 से 28 मई 2026

    अक्टूबर - नवंबर 2026

    परीक्षा केंद्र के शहर की घोषणा

    10 जून 2026
    1 सितंबर 2026 (तीन विषयों के री-एग्जाम के लिए)

    दिसंबर 2026

    एनटीए यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड

    15 जून 2026
    17 जून 2026

    दिसंबर 2026

    यूजीसी नेट परीक्षा तारीख

    22 से 30 जून और 5 जुलाई 2026

    9-10 सितंबर 2026 (री-एग्जाम)

    14-19 दिसंबर 2026

    यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की

    16 अगस्त 2026

    10 सितंबर 2026 (eng. comm., sociology के लिए)

    दिसंबर 2026

    यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की तिथि

    16-18 अगस्त 2026

    10 ms 13 सितंबर 2026 (eng. comm., sociology के लिए)

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026

    28 अगस्त 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट रिजल्ट

    28 अगस्त 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट कटऑफ

    28 अगस्त 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड

    यूजीसी नेट एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया एनटीए द्वारा निर्धारित किया जाता है। यूजीसी नेट 2026 के आवेदक यूजीसी नेट 2026 पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं यह सुनिश्चित कर लें ताकि बाद के चरणों में दस्तावेजी साक्ष्यों की कमी के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द न कर दी जाए। पात्रता के मानदंड में शैक्षिक योग्यता और उम्र के प्रावधान शामिल हैं।

    यूजीसी नेट पात्रता मानदंड 2026 - शैक्षिक योग्यता

    • यूजीसी-मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों या समकक्ष से न्यूनतम 55% अंकों (बिना राउंड ऑफ किए) के साथ मानविकी और सामाजिक विज्ञान (भाषाओं सहित), कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग, इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान आदि में मास्टर डिग्रीधारक यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं। पीजी में नामांकित उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

    • ओबीसी एनसीएल/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

    • उम्मीदवार जो पीएच.डी. डिग्री धारक और अपनी मास्टर स्तर की परीक्षा पूरी कर चुके हैं और परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे कुल अंकों में 5% छूट (यानी 55% से 50%) के पात्र हैं।

    • मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार या जो मास्टर की परीक्षा के अपने अंतिम वर्ष में उपस्थित हो रहे हैं या जो अपने परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को सहायक प्रोफेसर के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप / पात्रता के अधिनिर्णय के लिए पात्र माने जाने के लिए अपनी मास्टर डिग्री उत्तीर्ण करनी होगी।

    • जिन उम्मीदवारों ने पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा/इंस्टीट्यूट किया हो या विदेशी डिग्री/सर्टिफिकेट विदेश द्वारा प्रदान किया गया हो।

    • भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए गए विश्वविद्यालय/डिप्लोमा/प्रमाण पत्र को भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू), नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालयों की मास्टर डिग्री के साथ उनके डिप्लोमा/डिग्री प्रमाण पत्र की समानता की जांच करनी चाहिए।

    यूजीसी नेट पात्रता मानदंड 2026 – उम्र

    • जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, यह केवल इसी सत्र के लिए लागू है।

    • सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

    एनटीए ओबीसी, एसटी/एससी, ट्रांसजेंडर और महिला जैसे आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट प्रदान की जाती हे।

    यूजीसी नेट पात्रता 2026 : आयु में छूट

    श्रेणी

    उम्र में राहत

    ओबीसी-एनसीएल

    5 वर्ष

    एसटी/एससी

    5 वर्ष

    ट्रांसजेंडर

    5 वर्ष

    महिला

    5 वर्ष

    एलएलएम डिग्री धारक

    3 वर्ष

    यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड

    NTA द्वारा UGC NET 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से कुछ दिन पहले ऑनलाइन जारी किया जाता है। आवेदक को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर एडमिट कार्ड में बताए गए समय और तारीख पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, नेट के विषय, यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र, परीक्षा तारीख, परीक्षा के दिन के निर्देश आदि जैसी जानकारी एडमिट कार्ड में दी होती है। आवेदकों को अपने 2026 यूजीसी नेट प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो पहचान पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड) भी ले जाना चाहिए। फोटो पहचान दस्तावेज पर प्रदर्शित नाम एडमिट कार्ड के नाम से मेल खाना चाहिए।

    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण:

    • यूजीसी नेट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

    • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें

    • लॉगिन विंडो खुलेगी

    • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें

    • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें

    यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र 2026

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र 2026 की सूची जारी करती है। यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र 2026 वे शहर और कस्बे हैं जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे उम्मीदवार एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा केंद्रों की जांच करके पता कर सकते हैं कि यह किन शहरों में आयोजित होगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा केंद्रों के लिए शीर्ष 4 प्राथमिकताओं को भरना होता है। यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र का विस्तृत पता उम्मीदवार के प्रवेश पत्र में दिया जाता है।

    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026

    UGC NET 2026 परीक्षा पैटर्न में दो पेपर होंगे। पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है यानि गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।

    यूजीसी नेट परीक्षा प्रारूप (UGC NET 2026 Exam Pattern)

    शीर्षक

    पेपर 1

    पेपर 2

    प्रश्नों की संख्या

    50

    100

    आवंटित अंक

    100

    200

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in hindi)

    यूजीसी नेट 2026 पाठ्यक्रम को एनटीए-यूजीसी द्वारा जारी किया जाता है, उम्मीदवार यूजीसी की वेबसाइट ugcnetonline.in/syllabus-new.php से यूजीसी नेट सिलेबस (net ka syllabus in hindi ) को डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए, पेपर 1 एक तरह का और समान होता है। यूजीसी नेट फर्स्ट पेपर सिलेबस इन हिंदी pdf 2026 को उम्मीदवार अवश्य पढ़ें। पेपर 1 के लिए नेट पाठ्यक्रम (net exam syllabus in hindi) उम्मीदवारों के अध्यापन और तर्क क्षमता, सामान्य ज्ञान, समझ और विविध विचारों पर केंद्रित होगा। यूजीसी नेट सिलेबस में पेपर 2 विषय आधारित होता है और 83 विषयों की सूची से उम्मीदवार पसंद का वह विषय चुन सकते हैं जिसमें स्नातकोत्तर किया हो। अर्थशास्त्र, वाणिज्य, मनोविज्ञान, प्रबंधन, मलयालम, जर्मन, संगीत आदि इसके कुछ उदाहरण हैं।

    यूजीसी नेट बुक्स 2026

    UGC NET की तैयारी करने के लिए आवेदकों को सर्वोत्तम और अनुशंसित पुस्तकों को जानना आवश्यक होता है। UGC NET परीक्षा में दो पेपर होते हैं - पेपर 1 और पेपर 2। सभी उम्मीदवारों के लिए, पेपर 1 समान होता है। इसलिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट के इस पेपर के लिए अनुशंसित पुस्तकों की एक ही सूची की मदद लेनी चाहिए। चूंकि पेपर 2 विषय-आधारित है, इसलिए किताबें विभिन्न विषय जैसे व्यापार, अर्थशास्त्र, प्रबंधन के लिए अलग-अलग होंगी। उम्मीदवारों को ऐसी पुस्तकें खरीदनी चाहिए जो सही और विशिष्ट सामग्री तथा टॉपिक को कवर करती हों। उम्मीदवारों को NTA UGC NET/SET/JRF - पेपर 1: शिक्षण और शोध अभियोग्यता के लिए केवीएस मदान, हरप्रीत कौर, साजित कुमार जैसे लेखकों की पुस्तकों की मदद लेनी चाहिए।

    यूजीसी नेट 2026 क्वेश्चन पेपर

    प्रश्न पत्र को समझने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2026 का अभ्यास करना होता है। प्रश्न पत्र हल करने से प्रश्नों के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के प्रकार, सामान्य टॉपिक का परिचय मिलेगा। इन सभी से आपको योजना बनाने और अच्छी तरह से अभ्यास करने में मदद मिलेगी। 2014 तक यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर 2014 तक के पिछले पेपर उपलब्ध हैं।

    यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026

    एनटीए उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों के लिए यूजीसी नेट 2026 मॉक टेस्ट लेने का अवसर प्रदान करता है, उदाहरण के लिए, यूजीसी नेट ऑनलाइन मॉक टेस्ट 2026 अंग्रेजी, यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026 कॉमर्स, यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026 हिंदी, यूजीसी नेट 2026 मॉक टेस्ट अर्थशास्त्र आदि। नीचे सूचीबद्ध दिए गए चरणों की मदद से यूजीसी नेट मॉक टेस्ट दें-

    • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in/Quiz पर जाएं।

    • जिस परीक्षा और पेपर को आप देना चाहते हैं उसे चुनें।

    • ड्रॉप-डाउन से UGC NET और पेपर I या पेपर 2 के लिए अपने विषय का चयन करें ।

    • Start mock test बटन पर क्लिक करें।

    यूजीसी नेट 2026 आंसर की

    NTA द्वारा यूजीसी नेट 2026 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। यूजीसी नेट आंसर की 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा। यूजीसी नेट 2026 उत्तर कुंजी (UGC NET 2026 Answer Key in Hindi) में सही और गलत उत्तरों की संख्या उम्मीदवारों द्वारा पता की जा सकती है।

    आवेदकों को 200 रुपये प्रति प्रश्न आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के साथ ही यूजीसी नेट 2026 आंसर की को दी गई चुनौती के पक्ष में प्रमाण संलग्न करना होता है। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की का प्रकाशन किया जाएगा। आधिकारिक यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी की समीक्षा करने के बाद, उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर पता करके परीक्षा में सफलता पाने की संभावनाओं को जान पाएंगे।

    यूजीसी नेट 2026 आंसर की डाउनलोड करने के चरण :

    • एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • वेब पेज पर दिए आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।

    • मान्य क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।

    • यूजीसी नेट 2026 आंसर की के विकल्प पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर यूजीसी नेट 2026 आंसर की दिखाई देगी।

    • डाउनलोड करें और इसे पीडीएफ फाइल के रूप में सेव करें।

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट

    एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट घोषित किया जाता है। नेट परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करने के बाद सिक्योरिटी पिन भरना होता है। यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट (UGC NET 2026 Result in hindi) में उम्मीदवार की जानकारी, उनको मिले अंक और उनकी पात्रता की स्थिति का उल्लेख होगा। यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड (UGC NET Result 2026 download in hindi) करने का तरीका जानने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा-

    • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

    • पेज पर नीचे दिए गए यूजीसी नेट 2026 स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

    • खुलने वाली लॉगिन विंडो में यूजीसी नेट एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि के विकल्प का चयन कर वांछित जानकारी दर्ज करें।

    • स्क्रीन पर UGC NET Result 2026 प्रदर्शित हो जाएगा।

    • परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सेव कर लें।

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट में मिलने वाली जानकारी

    यूजीसी नेट 2026 रिजल्ट में इन बातों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • आवेदन संख्या

    • पिता का नाम

    • तारीख

    • श्रेणी

    • माता का नाम

    • अधिकतम अंक

    • पेपर

    • प्रत्येक पेपर में मिले अंक और प्रतिशत

    • प्राप्त अंकों का प्रतिशत

    यूजीसी नेट 2026 कटऑफ (UGC NET 2026 Cutoff in Hindi)

    यूजीसी नेट कटऑफ के दो रूप हैं: विषयवार कट ऑफ अंक और क्वालीफाइंग अंक। इसकी सूचना एनटीए द्वारा दी जाती है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होता है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर) को दोनों पेपरों में न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। ये न्यूनतम पात्रता अंक सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जेआरएफ के लिए पात्र आवेदकों पर भी लागू होते हैं।

    एनटीए द्वारा उन अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग यूजीसी नेट कट ऑफ जारी की जाएगी जो लेक्चररशिप और जेआरएफ के लिए पात्रता हासिल करते हैं। यूजीसी नेट 2026 कट-ऑफ श्रेणी-वार और विषय-वार कट ऑफ अंकों के साथ-साथ प्रत्येक विषय के लिए सभी श्रेणियों में उपस्थित होने वाले पात्र उम्मीदवारों की कुल संख्या की भी जानकारी देता है।

    पिछले वर्ष की यूजीसी नेट कट ऑफ 2026 (UGC NET Cut Off 2026)- दिसंबर 2021 और जून 2022

    विषय/श्रेणी वार कटऑफ पर्सेंटाइल

    विषय/श्रेणी वार कटऑफ अंक

    यूजीसी नेट कट ऑफ दिसंबर 2021/जून 2022

    यूजीसी नेट कट ऑफ दिसंबर 2021/जून 2022

    यूजीसी फ़ेलोशिप: संशोधित राशि

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विभिन्न फेलोशिप योजनाओं की फेलोशिप राशि में वृद्धि की है। आयोग की 20 सितंबर 2023 को हुई 572वीं बैठक में संशोधित फेलोशिप राशि को मंजूरी दी गई है। संशोधित फ़ेलोशिप स्टाइपेंड 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी है। यूजीसी ने कहा कि फ़ेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों के लिए लागू होंगी।

    विभिन्न फ़ेलोशिप के अंतर्गत संशोधित फ़ेलोशिप राशियां इस प्रकार हैं:

    फ़ेलोशिप का नाम

    मौजूदा फ़ेलोशिप राशि

    संशोधित फ़ेलोशिप राशि

    विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान में जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सीनियर रिसर्च फेलोशिप

    जेआरएफ: दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह
    एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 35,000 रुपये प्रति माह

    जेआरएफ: दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह
    एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह

    एकल बालिका के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फैलोशिप

    जेआरएफ: दो साल के लिए 31,000 रुपये प्रति माह
    एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 35,000 रुपये प्रति माह

    जेआरएफ: दो साल के लिए 37,000 रुपये प्रति माह
    एसआरएफ: शेष कार्यकाल के लिए 42,000 रुपये प्रति माह

    डी एस कोठारी पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप

    हायर पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप: 54,000 रुपये प्रति माह (पूरा कार्यकाल)
    पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप:
    एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह
    दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह
    तीन साल तक 54,000 रुपये प्रति माह

    हायर पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप: 67,000 रुपये प्रति माह (पूरा कार्यकाल)
    पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप:
    एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह
    दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह
    तीन साल तक 67,000 रुपये प्रति माह

    महिलाओं के लिए पोस्ट डॉक्टोरल फ़ेलोशिप
    एससी, एसटी के लिए पीडीएफ
    एस राधाकृष्णन पीडीएफ

    एक वर्ष के लिए 47,000 रुपये प्रति माह
    दो साल के लिए 49,000 रुपये प्रति माह
    तीन साल के बाद 54,000 रुपये प्रति माह

    एक वर्ष के लिए 58,000 रुपये प्रति माह
    दो साल के लिए 61,000 रुपये प्रति माह
    तीन साल के बाद 67,000 रुपये प्रति माह

    यूजीसी नेट आवेदन पत्र

    यूजीसी नेट परीक्षा क्या है? (What is UGC NET?)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET in hindi) राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष में दो बार सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के पद के लिए और पीएचडी एडमिशन के लिए योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार जो यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे, वे किसी भी सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय में उस विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए वे योग्य हैं।

    यूजीसी नेट 2026 (UGC NET 2026 in hindi) परीक्षा में दो पेपर होते हैं। यूजीसी नेट (UGC NET) का पेपर I उम्मीदवार की शिक्षण और अनुसंधान क्षमता के साथ-साथ योग्यता की समझ का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पेपर I के यूजीसी नेट पाठ्यक्रम में समझ, विश्लेषण, मूल्यांकन, तर्कों की संरचना की समझ, और निगमनात्मक और आगमनात्मक तर्क शामिल हैं जबकि पेपर II आवेदक द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है।

    यूजीसी नेट परीक्षा में सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। जेआरएफ के लिए ऊपरी आयु सीमा 31 वर्ष है। यूजीसी नेट पेपर I में 100 अंकों के 50 प्रश्न होते हैं जबकि पेपर II में 200 अंकों के 100 प्रश्न होते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथि जारी हो गई है?
    A:

    हां, एनटीए द्वारा दिसंबर सत्र की परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है।

    Q: क्या ऑफलाइन मोड में UGC NET दी जा सकती है?
    A:

    NTA ने यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करना शुरू किया तब से यह केवल ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के रूप में ली जाती है। 

    Q: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
    A:

    जेआरएफ अर्हता पाने के लिए आवेदक की आयु 31 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिए आवेदन करने की कोई उम्र सीमा नहीं है।

    Q: क्या यूजीसी नेट परीक्षा में नकारात्मक अंकन किया जाता है?
    A:

    नहीं, परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता। गलत उत्तर या अनुत्तरित प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को शून्य अंक दिए जाते हैं।

    Q: नेट यूजीसी परीक्षा से किसे छूट दी गई है?
    A:

    नीचे सूचीबद्ध योग्यता वाले उम्मीदवारों को UGC NET परीक्षा देने से छूट दी गई है:

    • पीएचडी डिग्रीधारी उम्मीदवार

    • 1989 से पहले UGC/CSIR JRF टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवार

    • 1 जून, 2002 से पहले सेट में सफल उम्मीदवार 

    Q: यूजीसी नेट सर्टिफिकेट कब जारी किए जाएंगे?
    A:

    यूजीसी नेट रिजल्ट जारी होने के बाद 30-40 दिनों के अंदर यूजीसी नेट सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC