Careers360 Logo
ask-icon
share
    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 (SSC CHSL admit card 2026 in Hindi) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका
    • लेख
    • एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 (SSC CHSL admit card 2026 in Hindi) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 (SSC CHSL admit card 2026 in Hindi) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 25 Nov 2026, 04:36 PM IST
    Trusted Source Image
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले जारी किया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक होगी। पहले, 12वीं स्तर पदों के एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा तिथि 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की थी जिसे अब स्थगित कर नई तिथि जारी कर दी है। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार लॉगइन क्रेडेंशियल से एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

    This Story also Contains

    1. एसएससी सीएचएसएल 2026 महत्वपूर्ण डेट्स
    2. SSC CHSL एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download SSC CHSL Admit Card 2026?)
    3. एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण (Details in SSC CHSL 2026 Hall Ticket)
    4. परीक्षा के समय जरूरी दस्तावेज (Documents Required at Exam in hindi)
    5. एसएससी सीएचएसएल 2026 एग्जाम सेंटर्स
    6. एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दिवस निर्देश
    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 (SSC CHSL admit card 2026 in Hindi) - रिलीज डेट, लिंक, डाउनलोड का तरीका
    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026

    उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एसएससी वेबसाइट से एसएससी सीएचएसएल प्रवेश पत्र 2026 डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीएचएसएल हॉल टिकट (SSC CHSL hal ticket)l पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, फोटो और हस्ताक्षर, श्रेणी, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि की जानकारी दी रहती है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ सीएचएसएल प्रवेश पत्र को एसएससी परीक्षा केंद्र में ले जाने की आवश्यकता होती है। 

     आयोग द्वारा सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के माध्यम से लगभग 2536 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र (SSC CHSL application form) 7 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। पात्र उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन एसएससी 10+2 लेवल भर्ती आवेदन पत्र भर कर जमा कर सकते थे।  

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड परीक्षा के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा तीन चरणों टियर- I (CBT), टियर- II (PPT), और टियर- III (कौशल/टाइपिंग टेस्ट) में आयोजित की जाती है।  चरण 1 यानी एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड संभवतः 1 दिसंबर 2026 को जारी होगा। टियर 1 में सफल उम्मीदवारों के लिए टियर 2 का आयोजन होगा जिसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। इसके बाद टियर 3 एडमिट कार्ड जारी होगा।
    एसएससी सीएचएसएल चयन प्रक्रिया  के बारे में जानें

    विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में लोअर डिवीजनल क्लर्क/जूनियर सचिवालय सहायक, डाक सहायक/सॉर्टिंग सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हर साल सीएचएसएल परीक्षा आयोजित की जाती है।  
    एसएससी सीएचएसएल 2026 कटऑफ देखें

    एसएससी सीएचएसएल 2026 महत्वपूर्ण डेट्स

    उम्मीदवारों को सीएचएसएल परीक्षा से संबंधित सभी तिथियों से अपडेट रहना चाहिए ताकि कोई इवेंट छूट न जाए। एसएससी सीएचएसएल तिथियों के जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें -

    इवेंट

    सीएचएसएल 2026 एग्जाम डेट

    एसएससी सीएचएसएल 2026 अधिसूचना

    7 सितंबर 2026

    एसएससी सीएचएसएल ऑनलाइन आवेदन शुरू

    7 सितंबर 2026

    आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख

    7 अक्टूबर 2026

    ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख

    8 अक्टूबर 2026

    एसएससी सीएचएसएल आवेदन करेक्शन सुविधा

    14-16 अक्टूबर 2026

    टियर 1 एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल 2026 एग्जाम डेट टियर-1

    3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026

    एसएससी सीएचएसएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल टियर 1 आंसर की चैलेंज की अंतिम तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल टियर 1 फाइनल आंसर की 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    टियर 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी करने की तारीख

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की तारीख

    फरवरी-मार्च 2026

    सीएचएसएल टियर 2 रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी सीएचएसएल रिस्पॉन्स शीट

    सूचित किया जाएगा

    फाइनल एसएससी सीएचएसएल फाइनल आंसर की, मार्क्स

    सूचित किया जाएगा

    एसएससी जीडी कांस्टेबल- आवेदन, एडमिट कार्ड, परीक्षा ताथि देखें 

    SSC CHSL एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? (How to Download SSC CHSL Admit Card 2026?)

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं -

    • स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • होम पेज पर “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें, कैंडिडेट लॉगइन टैब खुलेगा।

    • अब सूची में से अपने क्षेत्र (region) का SSC CHSL एडमिट कार्ड चुनें।

    • अपना एसएससी कैंडिडेट लॉगिन विवरण - नाम/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

    • एसएससी सीएचएसएल 2026 एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

    How to crack SSC CHSL
    Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
    Download Now

    SSC CHSL एडमिट कार्ड 2026 में दी गई जानकारी (SSC CHSL Admit Card 2026 - Details Mentioned)

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 (SSC CHSL admit card 2026) डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को इसमें दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए। अगर SSC CHSL 2026 एडमिट कार्ड में कोई गलती या विसंगति मिलती है, तो उम्मीदवारों को सुधार के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था से संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
    एसएससी सीएचएसएल सिलेबस 2026 देखें  

    एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण (Details in SSC CHSL 2026 Hall Ticket)

    उम्मीदवार का विवरण

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा विवरण

    • उम्मीदवार का नाम

    • पिता का नाम

    • माता का नाम

    • जन्म तिथि

    • संपर्क विवरण

    • तस्वीर और हस्ताक्षर

    • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि और समय

    • रिपोर्टिंग का समय

    • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा विषय का विवरण

    • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र

    • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के दिन के लिए दिशा-निर्देश

    • एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    परीक्षा के समय जरूरी दस्तावेज (Documents Required at Exam in hindi)

    • एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड

    • वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार या अन्य कार्यालयों द्वारा जारी किए गए आईडी कार्ड

    • उम्मीदवार की तीन पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ रखनी चाहिए।

    एसएससी सीएचएसएल 2026 एग्जाम सेंटर्स

    राज्य

    शहर

    उत्तर प्रदेश

    आगरा

    इलाहाबाद

    बरेली

    गोरखपुर

    कानपुर

    लखनऊ

    मेरठ

    वाराणसी

    बिहार

    भागलपुर

    मुजफ्फरपुर

    पटना

    सिक्किम

    गंगटोक

    झारखंड

    रांची

    पश्चिम बंगाल

    बेरहमपुर

    जलपाईगुड़ी

    कोलकाता

    मालदा

    मेदिनीपुर

    सिलीगुड़ी

    ओडिशा

    बेरहमपुर

    भूवनेश्वर

    कटक

    क्योनझर

    संबलपुर

    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

    पोर्ट ब्लेयर

    कर्नाटक

    बंगलुरू

    धारवाड़

    गुलबर्ग

    मैंगलोर

    मैसूर

    केरल

    कोच्ची

    कोझिकोड

    तिरूअनंतपुरम

    त्रिसुर

    उत्तराखंड

    अलमोरा

    देहरादून

    हल्दवानी

    हरिद्वार

    दिल्ली

    दिल्ली

    राजस्थान

    अजमेर

    अलवर

    भरतपुर

    बीकानेर

    जयपुर

    जोधपुर

    कोटा

    श्रीगंगानगर

    उदयनगर

    आसाम

    डिब्रुगढ़

    गुवाहाटी

    जोरहाट

    नागालैंड

    कोहिमा

    मेघालय

    शिलांग

    मणिपुर

    इंफाल

    चुराचंदपुर

    मिजोरम

    एजोल

    त्रिपुरा

    अगरतल्ला

    आंध्र प्रदेश

    गुंटूर

    कुरनूल

    राजामुंद्रई

    तिरूपति

    विशाखापतनम

    तमिलनाडु

    चेन्नई

    कोएंबटूर

    मदुरई

    तिरूचिरापल्ली

    तिरुनेलवेली

    पुडुचेरी

    पुडुचेरी

    तेलंगाना

    हैदराबाद

    निजामाबाद

    गुजरात

    अहमदाबाद

    वड़ोदरा

    राजकोट

    सूरत

    भावनगर

    कच्छ

    महाराष्ट्र

    अमरावती

    औरंगाबाद

    कोल्हापुर

    मुंबई

    नागपुर

    नांदेड़

    नासिक

    पुणे

    थाणे

    भंडारा

    चंद्रपुर

    अकोला

    जळगांव

    अहमदनगर

    अलीबाग

    गोवा

    पणजी

    मध्य प्रदेश

    भोपाल

    छिंदवाड़ा

    गुना

    ग्वालियर

    इंदौर

    जबलपुर

    खांडवा

    रतलाम

    सतना

    सागर

    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर

    विलासपुर

    जगदलपुर

    रायपुर

    दुर्ग

    जम्मू और कश्मीर

    अनंतनाग

    बारामुला

    जम्मू

    लेह

    रजौरी

    श्रीनगर

    करगिल

    हिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर

    शिमला

    पंजाब

    बटिंडा

    जालंधर

    पटियाला

    अमृतसर

    चंडीगढ़

    चंडीगढ़

    एसएससी सीएचएसएल परीक्षा दिवस निर्देश

    • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंच जाना चाहिए।

    • परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु न ले जाएं।

    • आवेदकों को एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Media Laws and Ethics
    Via Pondicherry University, Puducherry
    Understanding Human Trafficking
    Via Indira Gandhi National Open University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to SSC CHSL

    On Question asked by student community

    Have a question related to SSC CHSL ?

    Hello Aspirant,

    the upcoming SSC GD Constable 2027 recruitment, the official SSC calendar says the notification is scheduled for September 2026, the online application window is expected to close in October 2026, and the Computer-Based Exam is planned for January–March 2027.

    As of 29 September 2026, the official SSC website

    Hey there

    The SSC CHSL 2026 Tier 1 exam is tentatively scheduled for July to September 2026. The exact exam date has not been announced yet by SSC. Candidates should regularly check the official SSC website for the latest updates.

    Thank you
    Nischal

    Hi Ashutosh Kumar

    You can download SSC CHSL previous year question papers from the link given below for exam preparation. The papers are available for different years and shifts.

    https://competition.careers360.com/articles/ssc-chsl-question-papers

    Hello Student, in exams ke liye generally Science stream hona barrier nahi hota; eligibility particular exam par depend karti hai. Graduation ke baad aap SSC CGL aur many banking exams jaise opportunities target kar sakte hain, while some exams have their own qualification requirements.

    Hello Student, I can help you check whether Telugu is available for the particular SSC CHSL paper you want to take. SSC CHSL has specific language provisions for different parts of the examination, so the availability of Telugu can depend on the paper and examination stage. If you tell me