Careers360 Logo
ask-icon
share
    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी (REET Mains Result 2026 Level 2 Out)- फाइनल आंसर की(जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट
    • लेख
    • रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी (REET Mains Result 2026 Level 2 Out)- फाइनल आंसर की(जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी (REET Mains Result 2026 Level 2 Out)- फाइनल आंसर की(जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट

    Rajan KumarUpdated on 12 Jun 2026, 11:21 AM IST

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-2 के अन्य विषयों का रिजल्ट 4 जून को जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के परिणाम एवं कटऑफ अंक घोषित किए गए हैं। इसके अलावा TSP एवं NTSP श्रेणी के अभ्यर्थियों की विषयवार मेरिट सूची भी उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 27 मई 2026 को संस्कृत, साइंस और मैथ विषयों का रिजल्ट जारी किया गया था। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रीट मेंस रिजल्ट 2026 लिंक भी इस लेख उपलब्ध कराया गया है।
    रीट मेंस रिजल्ट डायरेक्ट डाउनलोड लिंकरीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट लिंक
    लेटेस्ट: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 11 जून 2026 को प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 (रीट मुख्य परीक्षा लेवल-1) का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों की मेरिट वाइज सूची और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कटऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं।
    1781243491286
    10 जून को रीट मेंस लेवल 2 परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इससे पहले 2 जून को रीट लेवल 1 फाइनल आंसर की और रीट मेंस लेवल 2 के कुछ विषयों की फाइनल आंसर की जारी की गई थी।
    1781162464750

    This Story also Contains

    1. रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी- एक नजर
    2. रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2- डाउनलोड प्रक्रिया
    3. रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2- रिजल्ट में दर्ज विवरण
    4. रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 : कट-ऑफ अंक
    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी (REET Mains Result 2026 Level 2 Out)- फाइनल आंसर की(जारी), कटऑफ, मेरिट लिस्ट
    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी (REET Mains Result 2026 Level 2 Out)- कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लिंक

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया के लिए स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में फॉर्म जमा करने वाले अभ्यर्थियों को ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
    उच्च प्राथमिक अध्यापक भर्ती परीक्षा परिणाम देखेंरीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026 स्क्रूटनी फॉर्मरीट मेंस फाइनल आंसर की 2026 लेवल 1,2
    1779950335489

    अपडेट: बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
    1780483278878

    बोर्ड ने रीट मेंस लेवल-2 रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों की मेरिट वाइज सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। जारी परिणाम में संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स विषय के NTSP और TSP क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। साइंस/मैथ्स विषय की NTSP मेरिट सूची दो भागों में जारी की गई है। वहीं संस्कृत विषय के लिए भी NTSP और TSP श्रेणी की सूची उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा साइंस/मैथ्स एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
    ये भी पढ़ें- रीट मेंस कटऑफ 2026
    17799503355281779950335561

    रीट मेंस परीक्षा 2026 की आंसर की 2 मार्च 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद अब बोर्ड ने reet level 2 result घोषित कर अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। reet 3rd grade result 2026, reet mains result 2026, कटऑफ, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन से जुड़े अपड़ेट के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा एडमिट कार्डबिहार पुलिस कांस्टेबल सैलरी 2026

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 जारी- एक नजर

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल-2 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) कटऑफ देख सकते हैं। परीक्षा 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई थी।

    विवरण (Detail)

    जानकारी (Information)

    भर्ती बोर्ड (Recruiting Board)

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर

    विभाग का नाम (Department Name)

    संस्कृत शिक्षा विभाग

    पद का नाम (Post Name)

    उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) (लेवल-द्वितीय, कक्षा 6 से 8 तक)- रीट मेंस परीक्षा परिणाम

    आवेदन प्रक्रिया (Application Mode)

    ऑनलाइन (Online)

    परीक्षा का प्रकार

    ऑफलाइन (ओ.एम.आर) आधारित

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in / recruitment.rajasthan.gov.in

    ऑनलाइन आवेदन तिथि

    7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक एडमिट कार्ड

    12 जनवरी 2026

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा

    18, 19 और 20 जनवरी 2026

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा आंसर की

    2 मार्च 2026

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा परिणाम

    27 मई 2026 (साइंस, मैथ और संस्कृत)
    4 जून 2026 (अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन)

    राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा फाइनल आंसर की10 जून 2026

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2- डाउनलोड प्रक्रिया

    रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल 2 (reet mains result 2026 level 2) का परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार नीचे दी गई आसान प्रक्रिया को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर “REET Mains Result 2026 Level 2” या संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    • इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां रिजल्ट डाउनलोड का विकल्प दिखाई देगा।

    • अब लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।

    • सभी जरूरी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

    • रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल-2 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

    • भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2- रिजल्ट में दर्ज विवरण

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 (reet mains result) डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो संबंधित विभाग से तुरंत संपर्क करना आवश्यक है। रिजल्ट reet score card में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे—

    • उम्मीदवार का रोल नंबर

    • उम्मीदवार का नाम

    • उम्मीदवार के पिता का नाम

    • जन्म तिथि

    • उम्मीदवार का लिंग

    • वर्ग (Category)

    • परीक्षा की तिथि

    • परिणाम घोषित होने की तिथि

    • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अधिकतम अंक

    • कुल अंकों का प्रतिशत

    • परिणाम की स्थिति (Qualified/Not Qualified)

    • अन्य आवश्यक निर्देश

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 : कट-ऑफ अंक

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-2 के कट-ऑफ अंक परिणाम के साथ श्रेणीवार जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर किया जाएगा। कट-ऑफ अंक कई महत्वपूर्ण कारकों को ध्यान में रखकर तय किए जाते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं—

    • परीक्षा का कठिनाई स्तर

    • परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों की संख्या

    • उपलब्ध रिक्तियों की संख्या

    • अभ्यर्थी की श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि)

    1779950335595

    रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2: परिणाम के बाद क्या होगा?

    रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-2 का परिणाम जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शुरू किया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची तैयार की जाएगी, जिसमें लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों को आधार माना जाएगा। इसके बाद निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को DV प्रक्रिया के दौरान शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

    दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद विभागवार, विषयवार एवं श्रेणीवार अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। अंतिम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग द्वारा नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड चयनित उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी जारी कर सकता है, ताकि रिक्त पदों पर आवश्यकता पड़ने पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जा सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से संबंधित सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 कब जारी हुआ?
    A:

    रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-2 का परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 27 मई 2026 को और अन्य विषयों का रिजल्ट 4 जून को जारी किया गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q: रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 कैसे डाउनलोड करें?
    A:

    अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर “REET Mains Result 2026 Level 2” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

    Q: रीट मेंस रिजल्ट 2026 के साथ क्या-क्या जारी किया गया है?
    A:

    बोर्ड ने रिजल्ट के साथ विषयवार मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) कटऑफ, NTSP/TSP सूची तथा साइंस/मैथ्स एवं संस्कृत विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है।

    Q: रीट मेंस रिजल्ट 2026 के बाद अगली प्रक्रिया क्या होगी?
    A:

    रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to REET

    On Question asked by student community

    Have a question related to REET ?

    Hello Dear Student,
    For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.

    You can check, find and access

    Hello Dear Student,

    If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.

    Here are the steps you should follow:

    1. Complete Your OTR (One

    Hello Dear Student,


    Could you provide more information so that i could help you further!
    Hope it helps!

    Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi

    Hi!
    The official date for the REET eligibility test in 2026 has not yet been announced. As per media Reports, the exam may conduct in late 2026 or early 2027.
    the answer for Your other question about Rajasthan Pre DElEd (bstc vale jo abhi exam denge vo bhi yeh exam