यूपी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 (up ganna paryavekshak vacancy 2026)- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ (UPSSSC, Lucknow) ने गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 13-परीक्षा/2026 के तहत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1182 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इनमें 1000 पद सामान्य चयन और 182 पद विशेष चयन के लिए निर्धारित किए गए हैं।
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन लिंक के माध्यम से 28 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक पात्रता मानदंड के अनुसार, गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 (up ganna paryavekshak mains exam 2026) में केवल वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने यूपी पीईटी 2025 परीक्षा दी हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध पीईटी स्कोर कार्ड मौजूद हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता भी पूरी करनी होगी। गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पीईटी 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया पीईटी 2025 स्कोर और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी।

गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार UPSSSC sugarcane Supervisor Recruitment 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
मुख्य बिंदु | विवरण |
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | गन्ना पर्यवेक्षक |
कुल रिक्तियों की संख्या | 1182 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | पीईटी 2025 स्कोर और मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपीएसएसएससी ने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि वैसे उम्मीदवार जिन्होंने यूपी पीईटी 2025 परीक्षा दी हो और उनके पास आयोग द्वारा जारी वैध पीईटी स्कोर कार्ड मौजूद हो, वे आवेदन के पात्र हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षिक योग्यता भी पूरी करनी होगी। आयोग ने यह भी कहा है कि जिन उम्मीदवारों का पीईटी 2025 में वास्तविक (Absolute) स्कोर या नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य, उससे कम या नकारात्मक होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम Under Investigation (UI) या Provisional श्रेणी में रखा गया है, उन्हें फिलहाल सशर्त आवेदन की अनुमति दी जाएगी।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही DOEACC/NIELIT द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र भी जरूरी होगा।
उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार यूपी गन्ना पर्यवेक्षक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती इवेंट | तिथि |
गन्ना पर्यवेक्षक अधिसूचना | 12 मई 2026 |
गन्ना पर्यवेक्षक ऑनलाइन आवेदन आरंभ | 7 जुलाई 2026 |
गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2026 |
गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन सुधार की अंतिम तिथि | 4 अगस्त 2026 |
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 (UP ganna paryavekshak bharti 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले OTR (One Time Registration) करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिली आईडी की मदद से आवेदन विंडों पर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर यूपी गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन पत्र भर सकते हैं -
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in/ पर जाएं।
यदि OTR (One Time Registration) नहीं किया है तो पहले इसे पूरा करें।
ओटीआर से जेनरेट हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन फॉर्म में दिए विवरण को भरें।
आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन पत्र सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें। इसके बाद गन्ना पर्यवेक्षक फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ लिए गन्ना पर्यवेक्षक आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
यूपी गन्ना पर्यवेक्षक सिलेबस के अनुसार, परीक्षा में फसल विज्ञान, कृषि प्रसार, मृदा एवं जल प्रबंधन, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी व उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न होंगे। यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा उम्मीदवारों की विषयगत और सामान्य ज्ञान क्षमता को परखने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में विभिन्न कृषि संबंधित विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी शामिल होते हैं। नकारात्मक अंकन का प्रावधान 1/4 अंक है, जिससे गलत उत्तर देने पर अंक कट जाते हैं।
यूपीएसएसएससी गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। परीक्षा के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
1. यूपी पीईटी 2025 के आधार पर स्क्रीनिंग : UP PET के स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना जाता है।
2. गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा ली जाती है।
3. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के सभी शैक्षिक और पहचान दस्तावेजों की जांच की जाती है।
4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Test): अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाती है ताकि वे पद के लिए फिट हों।
गन्ना पर्यवेक्षक श्रेणीवार पदों की संख्या
सामान्य चयन के 1000 पदों में अनारक्षित वर्ग के 402, अनुसूचित जाति 210, अनुसूचित जनजाति 16, अन्य पिछड़ा वर्ग 272, ईडब्ल्यूएस के 100 पद हैं। विशेष चयन के 182 पदों में अनुसूचित जाति आठ व अनुसूचित जनजाति 156 पद हैं।