रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 11 जून 2026 को प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 (रीट मुख्य परीक्षा लेवल-1) का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट के साथ विभिन्न विषयों की मेरिट वाइज सूची और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए कटऑफ अंक भी प्रकाशित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते है। इससे पहले 4 जून को बोर्ड (RSSB) ने रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल 2 के सभी विषयों का रिजल्ट जारी किया था। रीट मेंस लेवल 2 परिणाम जारी करने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया की जानकारी भी जारी कर दी है। अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थी 11 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन एवं स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से स्क्रूटनी फॉर्म भर सकेंगे।
रीट मेंस लेवल 1 रिजल्ट पीडीएफ लिंक
This Story also Contains
इससे पहले 27 जून को बोर्ड ने साइंस, मैथ और संस्कृत विषयों का रिजल्ट जारी किया था। लेवल-1 और लेवल 2 के परिणाम जारी करने के साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया की जानकारी भी जारी किया था। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, लगभग दो गुना अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन एवं स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। इसके लिए पोर्टल 1 जून से 15 जून 2026 तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रीट मेंस डीवी स्क्रूटनी फॉर्म लिंक यहां दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण लेख: रीट मेंस फाइनल आंसर की 2026 लेवल 1,2 । रीट मेंस रिजल्ट 2026 
अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड एवं सत्यापित कराने होंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रीट मेंस स्क्रूटनी आवेदन में गलत जानकारी या अनुचित साधनों के उपयोग की स्थिति में अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-1 और लेवल 2 रिजल्ट 27 मई 2026 को जारी किया गया। रिजल्ट के साथ कटऑफ और मेरिट सूची भी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: रीट मेंस रिजल्ट 2026 लेवल 2 । रीट मेन्स कटऑफ 2026 लेवल 1, 2
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-2 का परिणाम 4 और 27 मई को जारी कर दिया गया है। अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थी 11 से 25 जून 2026 तक और साइंस, मैथ और संस्कृत विषयों के लिए चयनित अभ्यर्थी 1 जून से 15 जून तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन एवं स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य है। बोर्ड ने मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को स्क्रूटनी फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। रीट मेंस लेवल-2 के तहत सभी विषयों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची और DV कटऑफ जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरकर दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल-1 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने के निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्क्रूटनी फॉर्म भर सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। निर्धारित समय में स्क्रूटनी फॉर्म नहीं भरने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता प्रभावित हो सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखकर समय पर प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार रीट मेंस लेवल-2 (संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स) और रीट मेंस लेवल-1 (संस्कृत) के अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए गए हैं। जारी सूची में लेवल-2 के नॉन टीएसपी (NTSP) एवं टीएसपी (TSP) क्षेत्र के अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट सूची प्रकाशित की गई है। साइंस/मैथ्स विषय की NTSP मेरिट सूची दो भागों में जारी की गई है, जबकि संस्कृत विषय के लिए NTSP और TSP दोनों श्रेणियों की अलग-अलग सूचियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही रीट मेंस लेवल-1 और लेवल 2 के दस्तावेज़ सत्यापन के लिए योग्यता-आधारित परिणाम और कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।
उम्मीदवारों को DV शेड्यूल, स्क्रूटनी फॉर्म और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है। राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक (लेवल-2) भर्ती परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। कुल 7 लाख 13 हजार 349 अभ्यर्थियों में से 6 लाख 35 हजार 170 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 78 हजार 179 अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति प्रतिशत 89.04 रहा। रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026, स्क्रूटनी फॉर्म, दस्तावेज से संबंधित जानकारी के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 परिणाम जारी होने के बाद अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रावधिक मेरिट सूची के आधार पर स्क्रूटनी एवं DV प्रक्रिया से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। इस चरण में अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराना होगा। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया भर्ती का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण है, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक परीक्षा एडमिट कार्ड
विवरण (Detail) | जानकारी (Information) |
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर |
परीक्षा का नाम | रीट मेंस परीक्षा 2026 (लेवल-2) |
विभाग | संस्कृत शिक्षा विभाग |
पद का नाम | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (कक्षा 6 से 8) |
परिणाम जारी तिथि | 27 मई 2026 |
DV के लिए चयन आधार | मेरिट सूची एवं कट-ऑफ अंक |
DV प्रक्रिया | ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म + दस्तावेज सत्यापन |
स्क्रूटनी फॉर्म तिथियां | 1 से 15 जून 2026 (साइंस, मैथ और संस्कृत) |
दस्तावेज सत्यापन तिथि | सूचित किया जाएगा। |
रीट मेंस दस्तावेज सत्यापन 2026 प्रक्रिया में स्क्रूटनी फॉर्म बेहद महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पहचान एवं अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच इसी फॉर्म के माध्यम से की जाएगी। स्क्रूटनी फॉर्म सही एवं निर्धारित समय में भरना अनिवार्य है, क्योंकि इसके आधार पर ही अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। किसी प्रकार की गलत जानकारी, अधूरे दस्तावेज या निर्धारित तिथि तक फॉर्म जमा नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने और आवश्यक दस्तावेज सही प्रारूप में अपलोड करने की सलाह दी जाती है।
लोगों ने इसे भी पढ़ा: राजस्थान उच्च प्राथमिक अध्यापक आंसर की डायरेक्ट लिंक
रीट मेंस परीक्षा 2026 लेवल 1 और 2 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। स्क्रूटनी फॉर्म सही तरीके से भरना बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थिता प्रभावित हो सकती है। नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर अभ्यर्थी आसानी से स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “REET Mains Document Verification 2026” या संबंधित स्क्रूटनी फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं श्रेणी संबंधी विवरण भरें।
आवश्यक दस्तावेज जैसे अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं फोटो/हस्ताक्षर अपलोड करें।
सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
अंत में स्क्रूटनी फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की मेरिट लिस्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट मेंस परीक्षा 2026 के परिणाम के साथ लेवल-1 और लेवल-2 दोनों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) कटऑफ जारी कर दी गई है। बोर्ड ने विभिन्न विषयों एवं श्रेणियों के अनुसार अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार की है। निर्धारित कटऑफ के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रीट मेंस लेवल-2 के तहत संस्कृत तथा साइंस/मैथ्स विषय के NTSP और TSP क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है। वहीं रीट मेंस लेवल-1 (संस्कृत) के अभ्यर्थियों के लिए भी योग्यता-आधारित परिणाम एवं DV कटऑफ घोषित की गई है।
कटऑफ अंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, कुल अभ्यर्थियों की संख्या, उपलब्ध पदों और श्रेणीवार आरक्षण के आधार पर तय किए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी एवं विषय के अनुसार जारी कटऑफ का मिलान अवश्य करें।
रीट मेंस डीवी कटऑफ पीडीएफ लिंक

रीट मेंस परीक्षा 2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होना होगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, पहचान, श्रेणी एवं अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं या जानकारी में त्रुटि होती है, तो उसकी अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है। इसलिए उम्मीदवारों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां भी तैयार रखनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
रीट मेंस परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड
रीट मेंस रिजल्ट / स्कोर कार्ड
स्क्रूटनी फॉर्म का प्रिंटआउट
10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका और प्रमाण पत्र
स्नातक एवं बीएड/डीएलएड की मार्कशीट और डिग्री
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
विवाह प्रमाण पत्र / नाम परिवर्तन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (PwD अभ्यर्थियों के लिए)
अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा बोर्ड द्वारा निर्देशित किया जाए
रीट मेंस फाइनल रिजल्ट 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा दस्तावेज सत्यापन (DV) प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम में विषयवार, श्रेणीवार एवं विभागवार चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के दस्तावेज सफलतापूर्वक सत्यापित होंगे, उन्हें अंतिम मेरिट सूची में स्थान दिया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को आवंटित किया जाएगा। अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयन स्थिति देख सकेंगे।
On Question asked by student community
Hello Dear Student,
For the Pre REET exam, you should primarily study the New NCERT books (Classes 6 to 12). Since REET and RBST board exams closely align with the updated NCERT syllabus, using the new versions ensures you cover all recent educational reforms.
You can check, find and access
Hello Dear Student,
If RSMSSB has not yet released the detailed scrutiny form format or document verification guidelines, there is no need to worry. You can still complete the application process and keep the necessary documents ready in advance.
Here are the steps you should follow:
Complete Your OTR (One
Hello Dear Student,
Could you provide more information so that i could help you further!
Hope it helps!
Hi, Chunki abhi REET k bare men abhi koi suchana adhikarik roop se jari nahi ki gai hai aise me kuchh bhi batana mushkil hoga. REET k bare me latest update pane k liye REET par kendrit lekh ka link aapke sath share kar raha hun. REET Exam se judi
Hi!
The official date for the REET eligibility test in 2026 has not yet been announced. As per media Reports, the exam may conduct in late 2026 or early 2027.
the answer for Your other question about Rajasthan Pre DElEd (bstc vale jo abhi exam denge vo bhi yeh exam
Apply for Online M.Com from Manipal University