Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 result) - प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम तिथि, डाउनलोड लिंक
    • लेख
    • यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 result) - प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम तिथि, डाउनलोड लिंक

    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 result) - प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम तिथि, डाउनलोड लिंक

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 13 Oct 2026, 06:03 PM IST

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पीईटी रिजल्ट परीक्षा आयोजन के एक-डेढ़ माह के अंदर जारी किया जाएगा। यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से यूपी पीईटी रिजल्ट और पीईटी स्कोरकार्ड (UPSSSC PET score card in Hindi) डाउनलोड कर सकेंगे।

    This Story also Contains

    1. यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट ट्रेंड (UPSSSC PET Result trends)
    2. यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट में दर्ज विवरण
    3. यूपी पीईटी रिजल्ट के बाद क्या?
    4. यूपी पीईटी 2026 स्कोर की वैधता (Validity of UP PET 2026 Score in hindi)
    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 result) - प्रारंभिक अर्हता परीक्षा परिणाम तिथि, डाउनलोड लिंक
    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट

    यूपी पीईटी 2026 परीक्षा (UP PET 2026 Exam in hindi) में प्राप्त अंक (स्कोरकार्ड) की वैधता अब तीन साल कर दी गई है, जो अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यूपी पीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।

    इसे भी पढ़ें:

    यूपी पीईटी रिजल्ट से पहले यूपी पीईटी आंसर की जारी कर उसपर आपत्ति मांगी जाएगी। पीईटी आंसर की पर मिली सभी आपत्तियों के समाधान के बाद, आयोग द्वारा अंतिम पीईटी आंसर की प्रकाशित की जाएगी। इस आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर और यूपी पेट 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 Result) तैयार किया जाएगा।
    यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस (UPSSSC Preliminary test syllabus in hindi) पढ़ें

    नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 (UP Preliminary Eligibility Test 2026) की मुख्य तिथियों को देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    यूपी पीईटी अधिसूचना 2026

    1 अगस्त 2026

    यूपी पीईटी ओटीआर 2026

    14 जुलाई से जारी

    यूपी पीईटी 2026 आवेदन

    3 अगस्त 2026

    यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन अंतिम तिथि

    7 सितंबर 2026 (विस्तारित)

    यूपीएसएसएसी पेट आवेदन संशोधन एवं
    आवेदन शुल्क अंतिम तिथि

    8 सितंबर 2026

    यूपी पीईटी सिटी स्लिप 2026

    12 अक्टूबर 2026

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीईटी 2026 परीक्षा तिथि

    23, 24 और 25 अक्टूबर 2026

    25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026

    यूपी पीईटी आंसर की

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीईटी रिजल्ट

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट ट्रेंड (UPSSSC PET Result trends)

    यूपी पीईटी रिजल्ट को लेकर आयोग की ओर से निश्चित तारीख जारी नहीं की जाती है। हालांकि, पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो यूपी पीईटी रिजल्ट नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 Result in hindi) से पहले आंसर की जारी की जाती है। आंसर की डेट से रिजल्ट डेट का अनुमान लगाया जाता है। सामान्य तौर पर आंसर की जारी होने के 30-45 दिन के अंदर यूपी पीईटी रिजल्ट जारी होता है।

    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट कैसे देखें? (How to check UPSSSC PET Result 2026 in hindi)

    अगर उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट देखने के तरीके को लेकर असमंजस में हैं, तो वे यहां रिजल्ट चेक करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया देख सकते हैं।

    • सबसे पहले यूपी एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं

    • होमपेज पर दिए गए "परीक्षा परिणाम" टैब पर जाएं।

    • यूपी पीईट 2026 रिजल्ट लिंक खोले

    • रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, वेरिफिकेशन कोड (आवश्यक हो तो) दर्ज करें

    • आपकी स्क्रीन पर पीईटी 2026 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा, जिसे आप पीडीएफ में सेव और प्रिंट कर सकते हैं।

    यूपी पीईटी 2026 रिजल्ट में दर्ज विवरण

    उम्मीदवार यूपी पीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज विवरणों की जांच कर लें। अगर कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत प्राधिकरण से संपर्क कर उसमें सुधार करवा लेना चाहिए।

    • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • प्राप्त अंक (Total Marks)

    • परीक्षा में योग्यता स्थिति (Qualified/Not Qualified)

    • श्रेणी (SC/ST/OBC/UR)

    • कटऑफ अंक (Category-wise)

    यूपी पीईटी रिजल्ट के बाद क्या?

    यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026 in hindi) सिर्फ एक प्रारंभिक पात्रता परीक्षा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) संबंधित ग्रुप बी, और सी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। यूपी पीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। नीचे सारणी में पीईटी परीक्षा रिजल्ट 2026 के बाद की प्रक्रिया दी गई है।

    चरण

    विवरण

    मेरिट लिस्ट

    पीईटी स्कोर के आधार पर आयोग नौकरी के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

    आवेदन आमंत्रण

    विभिन्न विभागों में निकली भर्तियों के लिए पीईटी पास उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे।

    मुख्य परीक्षा

    पीईटी पास उम्मीदवार संबंधित भर्ती की मुख्य परीक्षा में बैठेंगे।

    कौशल

    कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा भी ली जा सकती है।

    दस्तावेज़ सत्यापन

    अंतिम चयन से पहले आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

    फाइनल मेरिट

    मुख्य परीक्षा व अन्य चरणों के आधार पर अंतिम चयन सूची बनाई जाएगी।

    यूपी पीईटी 2026 स्कोर की वैधता (Validity of UP PET 2026 Score in hindi)

    यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026 in hindi) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी तीन साल तक इस स्कोर के आधार पर ग्रुप सी भर्तियों में आवेदन कर सकेंगे। पहले यह वैधता केवल एक साल के लिए होती थी। यानी अब जो अभ्यर्थी 2026 पीईटी उत्तीर्णकरेंगे, वे अगले तीन सालों तक निकलने वाली ग्रुप C भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a