Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 पैटर्न देखें
    • लेख
    • यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 पैटर्न देखें

    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 पैटर्न देखें

    Switch toEnglish IconHindi Icon
    Kunal solankiUpdated on 20 May 2026, 11:09 AM IST
    Switch toEnglish IconHindi Icon

    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in hindi) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का पैटर्न आधिकारिक अधिसूचना के साथ जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न (UGC NET exam pattern in Hindi) के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 सामान्य जबकि पेपर 2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम (UGC NET June 2026 exam) का आयोजन ऑनलाइन यानी सीबीटी मोड में 22 से 30 जून तक होगा।
    यूजीसी नेट आवेदन 2026 देखें

    This Story also Contains

    1. यूजीसी नेट 2026 परीक्षा पैटर्न की प्रमुख बातें (UGC NET 2026 Exam Pattern Highlights)
    2. यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in Hindi)
    3. यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न पेपर 2 (UGC NET Exam Pattern for Paper-II in Hindi)
    4. यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in Hindi)
    5. यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026 (UGC NET Mock Test 2026 in Hindi)
    6. यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2026 (UGC NET Question Papers 2026 in Hindi)
    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in hindi) - पेपर 1 और 2 पैटर्न देखें
    यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न

    यूजीसी नेट 2026 एग्जाम पैटर्न यूजीसी नेट (UGC NET in hindi) के सभी विषयों के लिए एक जैसा ही होता है। यूजीसी नेट 2026 परीक्षा (UGC NET 2026 exam in Hindi) की बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार, यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 की विस्तृत जानकारी और यूजीसी नेट मॉक टेस्ट (UGC NET mock test in hindi) की सहायता ले सकते हैं।
    यूजीसी नेट की तैयारी कैसे करें

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 की सहायता से छात्र प्रश्नों के प्रकार, परीक्षा अवधि, प्रश्नों की संख्या और अंकन योजना के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एनटीए द्वारा 29 अप्रैल को यूजीसी नेट अधिसूचना 2026 जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा पैटर्न में कोई विशेष बदलाव नही किया गया है। यूजीसी नेट परीक्षा 2026 के लिए नेट के दोनों ही पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। यूजीसी नेट एग्जाम पैटर्न 2026 (UGC NET 2026 exam pattern in Hindi) से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
    यूजीसी नेट सिलेबस के बारे में जानें

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा पैटर्न की प्रमुख बातें (UGC NET 2026 Exam Pattern Highlights)

    परीक्षा का नाम

    यूजीसी - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट

    लोकप्रिय नाम

    यूजीसी नेट

    आयोजक

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी/राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)

    आधिकारिक वेबसाइट

    https://ugcnet.nta.ac.in/

    पद

    • जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ)
    • सहायक प्रोफेसर

    यूजीसी नेट आयु सीमा

    जेआरएफ - 1 फरवरी 2026तक 30 वर्ष से अधिक उम्र नहीं हो।

    सहायक प्रोफेसर - कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं


    ये भी पढ़े - यूजीसी नेट आवेदन पत्र | यूजीसी नेट महत्वपूर्ण डेट्स

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 (UGC NET Exam Pattern 2026 in Hindi)

    यूजीसी एनईटी एग्जाम पैटर्न के अनुसार नेट पेपर 1 में प्रश्नों की कुल संख्या 50 रहती है। यूजीसी नेट पेपर 1 (UGC NET paper 1 in hindi) में पूछे जाने वाले प्रश्न तर्क क्षमता, पढ़ी गई चीज को समझने, तार्किक सोच और सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे। वहीं एनटीए यूजीसी नेट पेपर 2 (UGC NET paper 2 in hindi) में वैकल्पिक विषय से सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। यूजीसी नेट एग्जाम 2026 (UGC NET exam 2026 in hindi) में किसी भी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न के साथ-साथ आवेदक बेहतर तैयारी के लिए यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026 (UGC NET mock test 2026 in hindi) की भी सहायता जरूर लेनी चाहिए।

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा पैटर्न

    पेपर

    पेपर 1

    पेपर 2

    विषय

    सामान्य

    आवेदक के द्वारा चुना गया विषय

    प्रश्नों की संख्या

    50

    100

    कुल अंक

    100

    200

    समय अवधि

    3 घंटे

    परीक्षा का माध्यम

    ऑनलाइन

    निगेटिव मार्किंग

    गलत उत्तर के लिए नंबर नहीं काटे जाएंगे।


    यूजीसी नेट चयन प्रक्रिया को समझें

    यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न पेपर 2 (UGC NET Exam Pattern for Paper-II in Hindi)

    यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा पेपर 2 (UGC National Eligibility Test paper 2 in Hindi) में कुल 100 प्रश्न होते हैं। यूजीसी नेट पेपर 2 में पूछे गए सभी प्रश्न छात्रों द्वारा चुने गए वैकल्पिक विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए छात्रों को 2 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर के लिए कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    यूजीसी नेट पेपर 2 विषय (UGC NET Paper 2 Subjects in Hindi)

    प्रौढ़ शिक्षा/सतत् शिक्षा/शिक्षाशास्त्र/अनौपचारिक शिक्षा

    एंथ्रोपोलॉजी

    अरब संस्कृति और इस्लामी अध्ययन

    अरबी

    आर्किओलॉजी

    असमी

    बंगाली

    बोडो

    बौद्ध, जैन, गांधीवाद और शांति अध्ययन

    चीनी

    कॉमर्स

    तुलनात्मक साहित्य

    धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन

    कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग

    क्रिमिनोलॉजी

    रक्षा और सामरिक अध्ययन

    डोगरी

    अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहयोग/ जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / अर्थमिति / अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र / विकास अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र

    शिक्षा

    इलेक्ट्रॉनिक साइंस

    अंग्रेजी

    पर्यावरण विज्ञान

    लोक साहित्य

    फोरेंसिक विज्ञान

    फ्रेंच (फ्रेंच संस्करण)

    भूगोल

    जर्मन

    गुजराती

    हिंदी

    इतिहास

    होम साइंस

    मानवाधिकार और कर्तव्य

    भारतीय संस्कृति

    जापानी

    कन्नड़

    कश्मीरी

    कोंकणी

    श्रम कल्याण / कार्मिक प्रबंधन / औद्योगिक संबंध / श्रम और समाज कल्याण / मानव संसाधन प्रबंधन

    कानून

    पुस्तकालय और सूचना विज्ञान

    भाषा विज्ञान

    मैथिली

    मलयालम

    प्रबंधन

    मणिपुरी

    मराठी

    जनसंचार और पत्रकारिता

    संग्रहालय विज्ञान और संरक्षण

    संगीत

    नेपाली

    ओड़िया

    पालि

    प्रदर्शन कला - नृत्य / नाटक / रंगमंच

    फारसी

    दर्शन शास्त्र

    फिजिकल एजुकेशन

    राजनीति विज्ञान

    पॉलिटिक्स (अंतरराष्ट्रीय संबंध सहित) / अंतरराष्ट्रीय अध्ययन (रक्षा सहित) / रणनीतिक अध्ययन, पश्चिम एशियाई अध्ययन, दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन, अफ्रीकी अध्ययन, दक्षिण एशियाई अध्ययन, सोवियत अध्ययन, अमेरिकी अध्ययन

    जनसंख्या अध्ययन

    प्राकृत

    मनोविज्ञान

    सार्वजनिक प्रशासन

    पंजाबी

    राजस्थानी

    रूसी

    संस्कृत

    संस्कृत पारंपरिक विषय

    संथाली

    सिंधी

    सोशल मेडिसिन एंड कम्यूनिटी हेल्थ

    सामाजिक कार्य

    नागरिक शास्त्र

    स्पेनिश

    तमिल

    तेलुगू

    पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन

    जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा / साहित्य

    उर्दू

    दृश्य कला

    महिला अध्ययन

    योग

    --

    --

    --


    यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करें|
    यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र के बारे में जानें

    यूजीसी नेट सिलेबस 2026 (UGC NET Syllabus 2026 in Hindi)

    यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजीसी नेट सिलेबस (UGC NET Syllabus in Hindi) जरूर देखना चाहिए। आवेदक परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण विषयों और अध्यायों के लिए यूजीसी नेट 2026 सिलेबस को देख सकते हैं। सिलेबस के साथ-साथ आवेदकों को अपनी तैयारियों को और भी बेहतर करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न 2026 को भी अवश्य देख लेना चाहिए।

    यूजीसी नेट मॉक टेस्ट 2026 (UGC NET Mock Test 2026 in Hindi)

    एनटीए यानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट भी उपलब्ध कराती है। आवेदक यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजीसी नेट मॉक टेस्ट में सम्मिलित हो सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 मॉक टेस्ट (ugc net 2026 mock test in hindi) की सहायता से आवेदक प्रश्न पत्र, सिलेबस और यूजीसी नेट 2026 के परीक्षा पैटर्न (exam pattern of UGC NET 2026 in hindi) से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं। यूजीसी नेट मॉक टेस्ट दोनों ही पेपर यानी कि पेपर 1 और पेपर 2 के विषयों के लिए उपलब्ध है।

    यूजीसी नेट प्रश्न पत्र 2026 (UGC NET Question Papers 2026 in Hindi)

    यूजीसी नेट परीक्षा (ugc net exam) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अपनी तैयारियों को और भी बेहतर बनाने के लिए यूजीसी नेट प्रश्न पत्रों (UGC NAT question paper in Hindi) की जांच जरूर करनी चाहिए। यूजीसी नेट प्रश्न पत्र छात्रों को उनकी तैयारी से संबंधित एक प्रभावी रणनीति बनाने में सहायता करता है। उम्मीदवारों को अपनी तैयारियों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न की जाँच भी जरूर करनी चाहिए। यूजीसी नेट के पिछले साल के प्रश्न पत्रों (UGC NET previous year question papers) की सहायता से छात्रों को उन महत्त्वपूर्ण विषयों के बारे में भी जानने का मौका मिलेगा, जिनसे बार-बार यूजीसी नेट की परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूजीसी नेट 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
    A:

    यूजीसी नेट 2026 चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं शामिल हैं। जो उम्मीदवार दोनों पेपरों के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे, उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।

    Q: क्या यूजीसी नेट परीक्षा 2026 में कोई नकारात्मक अंकन है?
    A:

    नहीं, यूजीसी नेट 2026 परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।

    Q: यूजीसी नेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण क्या हैं?
    A:

    उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

    Q: क्या मैं यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2026 को चुनौती दे सकता हूं?
    A:

    हां, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट 2026 आंसर की को चुनौती दे सकते हैं।

    Q: यूजीसी नेट पेपर 2 के लिए कुल अंक क्या हैं?
    A:

    यूजीसी नेट अंकन योजना के अनुसार, पेपर 2 के लिए कुल 200 अंक आवंटित किए गए हैं।

    Q: यूजीसी नेट परीक्षा की कुल अवधि क्या है?
    A:

    यूजीसी नेट परीक्षा कुल 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

    Articles
    |
    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    MP SET Others

    26 May'26 - 25 May'27 (Online)

    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    The Essence of Leadership Explorations from Literature
    Via Indian Institute of Management Bangalore
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    International Human Rights System
    Via OP Jindal Global University, Sonipat
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UGC NET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UGC NET ?

    Hello Student,

    There is an important point here: for UGC-NET June 2026, NTA’s official FAQ says that an EWS certificate is not required to be uploaded with the online application form.

    So, if you selected EWS but uploaded an expired certificate, it does not automatically mean that your UGC-NET result

    Hello Dear Student,

    Yes, you may be eligible , but it depends on the PSC recruitment notification .

    The UGC NET category under which you qualified (PwD) and the reservation category under which you apply for a job (EWS) are not always required to be the same.

    If:

    • You have

    Hello Dear Student,

    You are already pursuing BA (Hons.) Political Science from School of Open Learning University of Delhi , preparing for SSC CGL , and keeping UGC-NET/JRF as a backup. Doing a regular MA through CUET-PG can strengthen that backup plan significantly.

    What I like about your plan:

    • SSC