Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें
    • लेख
    • यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें

    यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 21 Jul 2026, 03:42 PM IST

    उत्तर प्रदेश ग्रुप 'सी' की सभी सरकारी नौकरी की भर्तियों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य है। यूपी पीईटी पास करने वाले उम्मीदवार ही समूह ग पदों के लिए उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) कर सकते हैं। यूपी पेट परीक्षा 2026 के लिए हाई स्कूल पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 के लिए यूपीपेट अधिसूचना 2026 जल्द जारी की जाएगी। यूपी टीईटी 2026 अधिसूचना में आवेदन तिथियां, पात्रता, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न समेत सभी मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी जाती है।
    लोगों ने पूछा - यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन कब जारी होगा?

    This Story also Contains

    1. यूपी पीईटी परीक्षा 2026- एक नजर (UP PET exam 2026- overview in hindi)
    2. यूपी पीईटी 2026 तिथियां (up pet application 2026 Dates)
    3. यूपी पेट 2026 पात्रता (UP pet eligibility 2026)
    4. यूपी पीईटी आवेदन 2026 कैसे करें? (How To fill up pet application form 2026)
    5. विषयवार यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2026 (UPSSSC PET 2026 subject-wise Syllabus)
    6. यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UPSSSC PET 2026 Admit card in hindi)
    7. यूपी पीईटी आंसर की
    8. यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 रिजल्ट (UPSSSC PET 2026 Result)
    9. यूपीएसएसएससी पीईटी तैयारी टिप्स 2026
    यूपी पीईटी 2026 (UP PET 2026) - अधिसूचना, आवेदन, पात्रता, सिलेबस, पैटर्न देखें
    यूपी पीईटी 2026

    यूपी राजस्व लेखपाल पद, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्सरे टेक्नीशियन, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी अनिवार्य है। यूपी पीईटी आवेदन 2026 कब जारी होंगे, यूपी पात्रता क्या है, परीक्षा में किस विषय से प्रश्न होंगे, परीक्षा कितने अंकों की होगी समेत अन्य मुख्य जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

    ये भी देखें - यूपीटेट 2026 परीक्षायूपी पीईटी सिलेबस 2026

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026- एक नजर (UP PET exam 2026- overview in hindi)

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 ((UP PET exam 2026 in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में दिए गए यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बिंदुओं को देख सकते हैं:

    यूपी पीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य विशेषताएं

    विशेष

    विवरण

    परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूएसएसएससी)

    परीक्षा का नाम

    प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)

    रिक्तियों/पदों का प्रकार

    समूह सी के पद

    परीक्षा का तरीका

    ओएमआर शीट के साथ ऑफ़लाइन, विकल्प पर टिक करना है।

    परीक्षा का प्रकार

    बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार

    परीक्षा की प्रकृति

    मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता

    प्रारंभिक परीक्षा के बाद क्या होगा

    मुख्य परीक्षा/कौशल परीक्षा/शारीरिक परीक्षण

    परीक्षा के मानक प्रश्न

    क्रमांक 1 से 9, 10वीं और 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित होंगे।

    प्रश्नों की संख्या

    100 प्रश्न

    कुल अंक

    100 अंक

    विषयों की संख्या

    15 विषय/खंड, जिनसे प्रश्न पूछे जाते हैं।

    परीक्षा की अवधि

    2 घंटे (120 मिनट)

    ऋणात्मक अंकन

    गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) अंक काटे जाएंगे

    विषयों का नाम

    इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक मामले, सामान्य ज्ञान, तर्कशास्त्र, गद्यांश-ग्राफ़ और तालिका विश्लेषण।

    यूपी पीईटी 2026 तिथियां (up pet application 2026 Dates)

    यूपी पीईटी अधिसूचना 2026 (up pet notification 2026) में up pet exam date 2026, upsssc pet 2026 application form date इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। नीचे दी गई तालिका की सहायता से उम्मीदवार यूपी पीईटी 2026 (Up pet 2026) की मुख्य तिथियों को देख सकते हैं।

    मुख्य बिंदु

    तिथियां

    यूपी पीईटी अधिसूचना 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीईटी ओटीआर 202614 जुलाई से जारी

    यूपी पीईटी 2026 आवेदन

    सूचित किया जाएगा

    यूपीएसएसएसी पेट आवेदन संशोधन

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पीईटी 2026 परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    यूपी पेट 2026 पात्रता (UP pet eligibility 2026)

    प्राधिकरण द्वारा यूपी पीईटी 2026 के लिए कुछ पात्रता मानदंड तय किए जाते हैं। इन सभी यूपी पीईटी पात्रता 2026 को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होता है। यूपी प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2026 (Preliminary Eligibility Test 2026) के लिए उम्मीदवारों को कम से कम हाई स्कूल या उसके समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यूपी पेट आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की जाती है। ये इस प्रकार है।

    यूपी पेट 2026 आवेदन आयु सीमा

    वर्ग

    आयु

    सामान्य

    18-40 वर्ष

    भूतपूर्व सैनिकों

    अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट

    एससी/एसटी/ओबीसी

    अधिकतम आयु सीमा में 03 वर्ष की छूट

    यूपी पीईटी आवेदन 2026 कैसे करें? (How To fill up pet application form 2026)

    यूपीएसएसएससी पीईटी आवेदन पत्र 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं। यूपी पेट आवेदन प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी की जाएगी। इन सभी चरणों की जानकारी आगे लेख में दी गई है।

    यूपी पीईटी आवेदन पत्र 2026 भरने के चरण

    • पंजीकरण

    • फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करना

    • फॉर्म के शेष विवरण का भरा जाना

    • फीस का भुगतान एवं समायोजन तथा एप्लीकेशन फार्म सबमिट करना

    • फार्म का प्रिन्टआउट लेना

    विषयवार यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2026 (UPSSSC PET 2026 subject-wise Syllabus)

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 सिलेबस पीडीएफ (UPSSSC PET 2026 Syllabus PDF in hindi) में सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, सामयिकी, रिजनिंग, अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। यूपीएसएसएससी पीईटी पाठ्यक्रम 2026 में सभी खंडों के कुछ महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं।

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 के परीक्षा पैटर्न के जरूरी बिंदु

    • पीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2026 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित होंगे।

    • यूपी पीईटी 2026 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की होगी।

    • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ अंक नकारात्मक अंकन के रूप में काटे जाएंगे यानी एक उत्तर के गलती पर (0.25) नंबर काटे जाएंगे।

    यूपीएसएसएससी पीईटी पेपर पैटर्न 2026 (UPSSSC PET Paper Pattern 2026)

    क्रम संख्या

    विषय

    अंक

    1

    भारतीय इतिहास

    05

    2

    भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन

    05

    3

    भूगोल

    05

    4

    भारतीय अर्थव्यवस्था

    05

    5

    भारतीय संविधान एवं

    लोक प्रशासन

    05

    6

    सामान्य विज्ञान

    05

    7

    प्रारम्भिक अंकगणित

    05

    8

    सामान्य हिन्दी

    05

    9

    सामान्य अंग्रेजी

    05

    10

    तर्क एवं तर्कशक्त

    05

    11

    सामयिकी

    10

    12

    सामान्य जागरूकता

    10

    13

    हिंदी अपठित गद्यांश का विश्लेषण - 2 गद्यांश

    10

    14

    ग्राफ़ व्याख्या - 2 ग्राफ़

    10

    15

    सारणी व्याख्या और विश्लेषण - 2 सारणियां

    10

    कुल

    100

    यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 (UPSSSC PET 2026 Admit card in hindi)

    यूपी पीईटी (UP Primary eligibility test in hindi) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 एडमिट कार्ड (UPSSSC PET 2026 Admit card) आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। पीईटी एडमिट कार्ड (PET 2026 admit card in hindi) डाउनलोड के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूपी पेट एडमिट कार्ड से पहले, पीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी।

    यूपी पीईटी आंसर की

    यूपी पीईटी 2026 परीक्षा के कुछ दिन बाद यूपी पीईटी आंसर की जारी की जाएगी। यूपी पीईटी आंसर की दो चरणों में जारी की जाती है। पहले चरण में प्रोविजनल आंसर की जारी कर उसपर आपत्ति मांगी जाती है। आपत्तियों को दूर करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है। यूपी पीईटी आंसर की (UP PET answer key in hindi)) उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने, संभावित अंक जानने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद करती है।

    यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 रिजल्ट (UPSSSC PET 2026 Result)

    यूपी पीईटी आंसर की पर मिली सभी आपत्तियों के समाधान के बाद, आयोग द्वारा एक संशोधित (Final) आंसर की प्रकाशित की जाएगी। इस आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर और यूपी पेट 2026 रिजल्ट (UP PET 2026 Result) तैयार किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

    यूपीएसएसएससी पीईटी तैयारी टिप्स 2026

    सही रणनीति और तैयारी के साथ, PET परीक्षा पास करके ग्रुप C की सरकारी नौकरी का सपना पूरा किया जा सकता है। यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 की अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के यूपी पीईटी प्रश्नपत्रों (UP PET question papers in hindi) और मॉक टेस्ट को भी अवश्य देखना चाहिए। उम्मीदवार नीचे दिए गए सूची से पहले ही प्रयास में यूपी पेट परीक्षा पास करने के लिए महत्वपूर्ण यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 तैयारी टिप्स पा सकते हैं।

    • यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न को समझें

    • यूपी पेट सिलेबस देखें

    • तैयारी की रणनीति बनाएं

    • अपनी खूबियों और कमज़ोरियों पर काम करें

    • उपयुक्त अध्ययन सामग्री चुनें

    • छोटी तरकीबों के लिए अवधारणाएं सीखें

    • तैयारी के साथ-साथ मॉक टेस्ट दें

    • समय प्रबंधन पर ध्यान दें यानी परीक्षा अवधि को देखते हुए प्रश्नों को हल करने के लिए स्पीड पर फोकस करें

    Articles
    |
    Certifications By Top Providers
    Online Course of Indian Constitution
    Via NALSAR University of Law, Hyderabad
    Intellectual Property
    Via National Law University, New Delhi
    Access to Justice
    Via National Law University, New Delhi
    Indian Philosophy
    Via Indian Institute of Technology Madras
    Criminal Justice Administration
    Via National Law University, New Delhi
    Explore Top Universities Across Globe

    Questions related to UPSSSC PET

    On Question asked by student community

    Have a question related to UPSSSC PET ?

    Hello candidate,

    Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.

    Hope you found it helpful. For more details you

    Hello Rajan Singh,

    **Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.

    **Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a