Careers360 Logo
ask-icon
share
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, ओएमआर शीट रोल नंबर वाइज 2026 जारी - Rajasthan 4th Grade Result link, OMR देखें
    • लेख
    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, ओएमआर शीट रोल नंबर वाइज 2026 जारी - Rajasthan 4th Grade Result link, OMR देखें

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, ओएमआर शीट रोल नंबर वाइज 2026 जारी - Rajasthan 4th Grade Result link, OMR देखें

    Amiteshwar Kumar PandeyUpdated on 24 Feb 2026, 10:37 AM IST

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की ओएमआर शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआरशीट को वेबसाइट rssbasonline.com पर जाकर लॉगइन क्रेडेंशियल के माध्यम से रोलनंबर वाइज डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को लॉगिन करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे। इससे पहले राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना परिणाम स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल देखें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड डायरेक्ट डाउनलोड लिंकराजस्थान चतुर्थ श्रेणी ओएमआर शीट 2026

    This Story also Contains

    1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- एक नजर
    2. राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या
    3. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज कैसे निकालें? (How to Download Rajasthan 4th grade Result Roll number wise?)
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट, ओएमआर शीट रोल नंबर वाइज 2026 जारी - Rajasthan 4th Grade Result link, OMR देखें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज

    लेटेस्ट:- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन (DV) स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक डीवी स्क्रूटनी फॉर्म जमा कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित थी। उम्मीदवार निर्धारित नई अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी डीवी स्क्रूटनी फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अभ्यर्थी के फीडबैक को ध्यान में रखते हुए OMR स्कैन इमेज में कैंडिडेट और वीक्षक के सिग्नेचर को प्रोटेक्ट करने के लिए लगाई गई ब्लैक पट्टी को हटा दिया गया है। उम्मीद है कि इससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और अधिक मजबूत होगी। अब अभ्यर्थी अपनी OMR शीट को ऊपर से नीचे तक विस्तार से देख सकते हैं। इसकी जानकारी बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने दी है।
    1771302636436

    बोर्ड द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का फाइनल आंसर की 21 जनवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैंबोर्ड द्वारा 16 जनवरी को राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज द्वारा रिजल्ट से पहले राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कटऑफ लिस्ट जारी करने के साथ राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 जारी करने की जानकारी दे दी गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर वार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 लिंक के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    1769486647767

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी फाइनल आंसर की डायरेक्ट लिंक
    1768992058544 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कटऑफ लिस्ट देखें | राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 प्रक्रिया जानें
    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट संबंधित डाउनलोड डायरेक्ट लिंक देखें-

    1768566434176


    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 का सफल आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के 38 जिलों में संपन्न हुई, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 24,71,066 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। इस तरह कुल उपस्थिति प्रतिशत 85.68 प्रतिशत रहा।

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025- एक नजर

    उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से 4th grade result date 2025 और राजस्थान चतुर्थ श्रेणी अधिसूचना (Rajasthan 4th grade Notification in hindi) के महत्वपूर्ण बिंदु देख सकते हैं।

    इवेंट

    विवरण

    परीक्षा संचालन प्राधिकरण

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

    आधिकारिक वेबसाइट

    rssb.rajasthan.gov.in

    पोस्ट

    चतुर्थ श्रेणी ( ग्रुप-डी)

    रिक्तियां

    53, 749

    आवेदन का तरीका

    ऑनलाइन

    परीक्षा चरण

    • लिखित परीक्षा

    • दस्तावेज़ सत्यापन

    परीक्षा स्तर

    राज्य स्तरीय

    राजस्थान ग्रेड 4 के लिए आवेदन पत्र

    21 मार्च से 19 अप्रैल 2025

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड

    12 सितंबर 2025

    Chaturth shreni के लिए परीक्षा तिथि

    19, 20 और 21 सितंबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की

    17 अक्टूबर 2025

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए आंसर की आपत्ति तिथि


    3 से 6 नवंबर 2025 (ऑफलाइन आवेदकों के लिए)

    6 से 8 दिसंबर 2025 (ऑनलाइन आवेदकों के लिए)

    राजस्थान ग्रुप डी के लिए फाइनल आंसर की जारी
    21 जनवरी 2026

    Chaturth shreni result 2025

    16 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी स्कोरकार्ड26 जनवरी 2026

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी दस्तावेज सत्यापन

    सूचित किया जाएगा

    राजस्थान फोर्थ ग्रेड रोल नंबर वार मेरिट लिस्ट- राजस्थान चतुर्थ ग्रेड मेरिट शीट संख्या

    आरएसएसबी द्वारा जारी राजस्थान चतुर्थ ग्रेड रिजल्ट के अनुसार करीब 20 लाख उम्मीदवारों का परिणाम रोल नंबर वार जारी किया गया है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए राजस्थान चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा का परिणाम को रोल नंबर वाइज रिजल्ट शीट में जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने रोलनंबर के अनुसार मेरिट शीट संख्या देखकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    1768619321036

    उपयोगी लिंक

    राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज कैसे निकालें? (How to Download Rajasthan 4th grade Result Roll number wise?)

    उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वाइज डाउनलोड (Rajasthan Group D Result Download in hindi) या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर रिजल्ट टैब चुनें।

    • अब 'राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट' लिंक पर क्लिक करें।

    • रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।

    • अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F (या मोबाइल पर सर्च बार) का इस्तेमाल करें।

    • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।

    recruitment.rajasthan.gov.in से भी देखें रिजल्ट

    इसके अलावा उम्मीदवार आरएसएसबी की दूसरी वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट रोल नंबर वार देख सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट डाउनलोड (Rajasthan Group D Result Download) या चेक कर सकते हैं-

    • आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    • होमपेज पर, "राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परिणाम" पर क्लिक करें

    • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें और दिए गए कैप्चा इंटर करें।

    • "लॉगइन" बटन पर क्लिक करें।

    • राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का आपका रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

    • उम्मीदवार ctrl+F बटन का प्रयोग कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। अगर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा परिणाम में रोल नंबर शामिल है तो भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की 2-3 प्रति प्रिंट करके रख लें।

    अन्य उपयोगी लिंक

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    APS CSB Score Card Date

    8 Oct'25 - 31 Mar'26 (Online)

    Ongoing Dates
    BPSC Civil Services Others

    16 Feb'26 - 14 Mar'26 (Offline)