Careers360 Logo
ask-icon
share
    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): भवन रक्षक और अग्निरक्षक के पदों पर भर्ती देखें
    • लेख
    • यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): भवन रक्षक और अग्निरक्षक के पदों पर भर्ती देखें

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): भवन रक्षक और अग्निरक्षक के पदों पर भर्ती देखें

    Kunal solankiUpdated on 27 Apr 2026, 10:39 AM IST

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी सचिवालय विधान भवन में विधान भवन रक्षक (vidhan bhavan rakshak) के 120 पदों पर और अग्निरक्षक (fire Guard) के 50 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधान भवन रक्षक एंव विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरु होगी इसके साथ ही आवेदन शुल्क और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2026 है। वहीं यूपी विधान भर्ती के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है। यूपी विधान भवन भर्ती अधिसूचना डाउनलोड लिंकयूपीएसएसएसी वन रक्षक भर्ती 2026
    1776335995937

    This Story also Contains

    1. यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): अवलोकन
    2. यूपी विधान भवन भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड
    3. यूपी विधान भवन भर्ती 2026- आवेदन प्रक्रिया
    4. यूपी विधान भवन भर्ती 2026 - सिलेबस और एग्जाम पैटर्न
    5. यूपीएसएसएससी विधान भवन भर्ती 2026- एडमिट कार्ड
    6. यूपी विधान भवन भर्ती 2026:आंसर की
    7. यूपी विधान भवन भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया
    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): भवन रक्षक और अग्निरक्षक के पदों पर भर्ती देखें
    यूपी विधान भवन भर्ती 2026

    यूपी विधान भवन भर्ती अधिसूचना (up vidhan bhavan bharti notification 2026) में उम्मीदवार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, पदों का विवरण इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए इस लेख में भी इन सभी विवरणों की जानकारी दी गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेख को पूरा पढ़ें।

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 (UP Vidhan Bhavan Bharti 2026): अवलोकन

    मुख्य बिंदु

    विवरण

    परीक्षा संचालक

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

    विज्ञापन संख्या

    विज्ञापनसंख्या-09-परीक्षा/2026

    यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक आवेदन

    9-29 जून 2026

    यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक आवेदन संशोधन अंतिम तिथि

    6 जुलाई 2026

    यूपी विभान भवन रक्षक एवं फायरगार्ड एडमिट कार्ड

    सूचित किया जाएगा

    यूपी विधान भवन भर्ती परीक्षा तिथि

    सूचित किया जाएगा

    आधिकारिक वेबसाइट

    upsssc.gov.in

    कुल पद

    170

    यूपी विधान भवन रिजल्ट 2026

    सूचित किया जाएगा

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 - पात्रता मानदंड

    प्राधिकरण द्वारा यूपी फायरगार्ड (up fireguard) और यूपी भवन रक्षक (up bhavan guard) के लिए पात्रता मानदंड तय किए गए हैं। इन सभी पात्रताओं को पूरा करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। आगे लेख में विस्तार से इनकी चर्चा की गई है।

    शैक्षणिक योग्यता

    विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/ अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा० अ०प०-2025)/10 हेतु केवल वही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो विज्ञापित पद हेतु वांछित अनिवार्य अर्हता धारित करते हों तथा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 (Preliminary Eligibility Test- PET-2025) में सम्मिलित हुए हों एवं उन्हें आयोग द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025 का स्कोर कार्ड निर्गत किया गया हो ।

    इसके साथ ही।

    विधान भवन रक्षक एवं विधान भवन आग्निक/ अग्निरक्षक के पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी को माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट की परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

    अतिरिक्त योग्यता -

    • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,या

    • (दो) राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

    आयु: उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार छूट दी गई है।

    शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा

    1776335996025

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026- आवेदन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवदेन पत्र भरने से पहले अपनी पात्रता मानदंड की जांच आवश्य कर लें। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी विधान भवन भर्ती के लिए आवेदन (up vidhan bhavan application form 2026) भर सकते हैं।

    सबसे पहले प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    अब LIVE Advertisement Segment पर जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।

    1773728526515

    • लिंक पर क्लिक करें।

    • क्लिक करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

    • अब अप्लाई के बटन पर क्लिक करें।

    • स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलेगा उसमें पूछी गई जानकारी दर्ज करें।

    • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

    • विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026 - सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

    up vidhan bhavan bharti 2026 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। up vidhan bhavan exam pattern 2026 में मुख्य परीक्षा कुल 100 अंको की होगी। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा। महत्वपूर्ण बात ये कि यूपी विधान भवन भर्ती मुख्य परीक्षा में नकारात्मक अंकन प्रक्रिया का प्रावधान है अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे हैं।


    1776335996125

    यूपी विधान भवन भर्ती के अतंर्गत होने वाली लिखित परीक्षा के सिलेबस में (up vidhan bhavan bharti main exam syllabus 2026) में निम्नलिखित विषय शामिल है।

    भाग

    विवरण

    भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

    भारतीय इतिहास के अंतर्गत सामाजिक,सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की जानकारी। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन- स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरख जानकारी।

    भारत एवं विश्व का भूगोल

    भारत के भूगोल के अंतर्गत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, कृषि,बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन, जनसंख्या एवं नगरीकरण का प्रारूप, स्मार्ट सिटी एवं स्मार्ट विलेज से सम्बन्धितजानकारी। विश्व भूगोल के बारे में सामान्य जानकारी।

    भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास

    सतत विकास, गरीबी उन्मूलन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि। उम्मीदवारों का परीक्षण जनसंख्या,पर्यावरण और शहरीकरण के बीच संबंधों और समस्याओं के संबंध मेंकिया जाएगा।

    भारतीय राजव्यवस्था एवं भारतीय संविधान

    भारत में संवैधानिक विकास, भारतीय संविधान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था एवं शासन, पंचायतीराज एवं स्थानीय स्वशासन,लोक नीति एवं आधिकारिक मुद्दे तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली केज्ञाना

    सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

    सामान्यविज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से सम्बन्धित विषयों सहित विज्ञानके सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे। d/dd Ky Page 13 of 33 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नीति का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ, प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरणा नवीन प्रौद्योगिकियों का विकास, द्विअनुपयोगी एवं तकनीकि उपयोगी प्रौद्योगिकिया।

    पर्यावरण पारिस्थितिकी तथा आपदा प्रबन्धन

    पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दों से सम्बन्धित सामान्य जानकारी। भारत में आपदाएं, आपदा न्यूनीकरण एवं आपदा प्रबन्धन। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA),राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) एवं राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) तथा भारत में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न संस्थाएं।

    भारत में खेल

    खेल यथा एथलेटिक्स, जूडो, कबड्डी, वालीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल, तैराकी, खो-खो आदि से सम्बन्धित नियमों एवं अन्य सामान्य जानकारियां।भारत में खेलों को बढ़ावा देने हेतु किये जा रहे प्रयास तथा उपलब्धियाँ ।

    राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ

    राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर हाल के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का ज्ञाना

    2. (कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान)

    कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी, इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय एवं अनुप्रयोगा

    िम्नलिखित बिन्दुओं सम्बन्धी सामान्य ज्ञानहार्डवेयर एवं साफ्टवेयर इनपुट एवं आउटपुट इन्टरनेट प्रोटोकॉल आई०पी० एड्रेस • आई0टी0 गैजेट एवं उनका अनुप्रयोगा ■ ई-मेल आई०डी० को बनाना एवं ई-मेल का प्रयोगसंचालना • प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालना • वर्ड प्रोसेसिंग (MS-Word) एवं ऐक्सेल प्रोसेसिंग (MS-Excel) के महत्वपूर्ण तत्वा • ऑपरेटिंग सिस्टम, सोशल नेटवर्किंग, ई-गवर्नेसा डिजिटल वित्तीय उपकरण और अनुप्रयोगा भविष्य के कौशल और साइबर सुरक्षा कम्प्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में होने वाले तकनीकी विकास एवं नवाचार (आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स, बिग डेटा प्रोसेसिंग, डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, इन्टरनेट ऑफथिंग्स) तथा इस क्षेत्र में भारत की उपलब्धियाँ आदि।

    3. (उत्तर प्रदेश राज्य सेसम्बन्धित सामान्य जानकारी)

    उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत,सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था,कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन, समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ आदि।

    यूपीएसएसएससी विधान भवन भर्ती 2026- एडमिट कार्ड

    यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी अग्निरक्षक एडमिट कार्ड 2026 (UP fire guard Admit card 2026) ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना लॉगइन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड एक अहम दस्तावेज है जिसके बिना परीक्षा स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विधान भवन भर्ती एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट आवश्य लें।

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026:आंसर की

    आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी भवन रक्षक आंसर की (upsssc vidhan bhavan guard answer key 2026) दो चरणों में जारी की जाती है। सबसे पहले परीक्षा होने के कुछ दिन बाद यूपी भवन रक्षक प्राथमिक आंसर की ऑनलाइन मोड में जारी की जाती है। किसी उम्मीदवार को यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वे संबंधित प्रश्न पर प्रमाण सहित अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए समयसीमा और आपत्ति शुल्क प्राधिकरण द्वारा तय किया जाता है। इसके बाद आयोग द्वारा सभी आपत्तियों की जांच की जाती है और अंत में यूपी भवन रक्षक फाइनल आंसर की जारी की जाती है।

    यूपी विधान भवन भर्ती 2026- चयन प्रक्रिया

    इस भर्ती में उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी। विज्ञपान पदों के आधार पर 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।

    Frequently Asked Questions (FAQs)

    Q: यूपी विधान भवन भर्ती के लिए आवेदन तिथियां क्या है
    A:

    यूपी विधान भवन भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 9 से 29 जून है।

    Q: यूपी विधान भवन भर्ती के लिए आयुसीमा क्या है
    A:

    उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

    Upcoming Competition Exams
    Ongoing Dates
    Bihar Judicial Service Examination Application Date

    25 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)

    Ongoing Dates
    MPPEB Jail Prahari Application Date

    28 Feb'26 - 30 Apr'26 (Online)