यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 - उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in या इस लेख के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लिकेशन नंबर तथा जन्म तिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड से पहले आयोग द्वारा सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी, जिसमें परीक्षा शहर की जानकारी दी जाएगी।
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन 2026 देखें
This Story also Contains
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा का शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। यानी जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान किए है, उनको ही यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा तिथि, शिफ्ट समय तथा महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होंगे।
पशुपालन निदेशालय के नियंत्रणाधीन वेटनरी फार्मासिस्ट के कुल रिक्त 1308 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड लिंक, प्रक्रिया, निर्देश के लिए लेख विस्तार से पढ़िए।
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया और उससे संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी होना आवश्यक है। नीचे सारणी देखें
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट भर्ती 2026 |
आयोजक संस्था | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ |
विज्ञापन संख्या | 18-परीक्षा/2026 |
कुल रिक्तियां | 1,308 पद |
विभाग | पशुपालन निदेशालय |
एडमिट कार्ड जारी माध्यम | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट अधिसूचना | 14 अगस्त 2026 |
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट आवेदन तिथि | 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 |
यूपी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड तिथि | सूचित किया जाएगा |
ये भी पढ़ें: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही भर्ती 2026
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई सरल प्रक्रिया से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर “Download Admit Card” या “वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा कोड भरकर “Submit” या “Login” बटन दबाएं।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को चेक करें।
“Download” या “Print” विकल्प पर क्लिक करके PDF फॉर्मेट में सेव कर लें।
कलर प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र पर ले जाएं।
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 में अभ्यर्थी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यह दस्तावेज परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य होता है, इसलिए इसमें दिए गए सभी विवरण सही होने चाहिए।
एडमिट कार्ड में दर्ज प्रमुख विवरण:
अभ्यर्थी का पूरा नाम
पिता/माता का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर
रोल नंबर
जन्म तिथि
श्रेणी (Category) एवं लिंग
पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर
परीक्षा का नाम (वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026)
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट/समय
परीक्षा केंद्र का नाम एवं पूरा पता
रिपोर्टिंग समय
महत्वपूर्ण निर्देश एवं दिशा-निर्देश
ये भी पढ़ें:- यूपीएसएसएससी पीईटी सिलेबस । यूपीएसएसएससी आशुलिपिक एडमिट कार्ड
यूपीएसएसएससी वेटनरी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 पर आयोग द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए जाते हैं। इनका पालन करना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल सकता।
एडमिट कार्ड संबंधी प्रमुख दिशानिर्देश:
एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अवश्य साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से लगभग 1 घंटा पहले पहुंचें।
मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है।
एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें; कोई त्रुटि होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के अलावा कोई अन्य सामग्री न ले जाएं।
ड्रेस कोड का पालन करें और किसी भी तरह की अनुचित सामग्री से बचें।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और इनविजिलेटर के निर्देशों का पालन करें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में डाउनलोड प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है।
अभ्यर्थी का नाम, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट समय, रिपोर्टिंग समय तथा महत्वपूर्ण निर्देश अंकित होते हैं। सभी जानकारी सही होने की जांच अवश्य करें।
एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट और मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र आदि) अनिवार्य हैं। बिना इनके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
On Question asked by student community
Hello candidate,
Those who are interested in applying for the post can visit the website of UPSSSC – http://upsssc.gov.in/. The eligible candidates can apply online from January 18, 2022. The last date to pay the application fee is February 08, 2022.
Hope you found it helpful. For more details you
Hello Rajan Singh,
**Full form of UPSSSC PET is Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission and PET is Preliminary Eligibility Test. You can visit their official website i.e www.upsssc.gov.in for more information.
**Registrations of UPSSSC PET 2022 will begin from 20th May, to 15th June, 2022 (Tentative). It is a